• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • STUDENT PAGE
  • योग व ध्यान

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

Domain & Hosting bundle deals!
You are here: Home / Archives for 2013 - KMSRAJ51 की कलम से

2013 - KMSRAJ51 की कलम से

अमरूद खाने के फायदे।

Kmsraj51 की कलम से…..

Table of Contents

  • Kmsraj51 की कलम से…..
    • ♦ अमरूद खाने के फायदे। ♦
    • अमरूद में छिपे हैं कई गुण, सर्दियों में करें सेवन।
      • अमरूद का पेड़।
    • Please share your comments.
    • आप सभी का प्रिय दोस्त
      • ———– © Best of Luck ® ———–
    • Note:-
      • “सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ अमरूद खाने के फायदे। ♦

‘या’

अमरूद में छिपे हैं कई गुण, सर्दियों में करें सेवन।

guava

guava-1


किसी भी फल के सेवन से सेहत को फायदा ही पहुंचता है, पर इसमें से एक है अमरूद। विशेषज्ञों के अनुसार, इस फल में कई खास गुण छिपे हैं जो शरीर और सेहत के लिए काफी लाभकारी हैं। अमरूद को तमाम गुणों का खजाना माना जाता है। इसमें फोलेट की अच्छी मात्रा है, जिससे यह महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाता है। मां बनने की चाहत रखने वाली महिलाओं को अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए। वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह काफी फायदेमंद है। अमरूद के सेवन से खून में सुगर का स्तर कम होता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं जो शुगर के अवशोषण और इन्सुलिन बढ़ाने में मदद करते हैं।

OLYMPUS DIGITAL CAMERA
अमरूद का पेड़।

इसके अलावा, अमरूद में आयोडीन अच्छी मात्रा में पाई जाती है, जिससे थायरॉइड की समस्या में आराम होता है। इससे शरीर का हार्मोनल संतुलन बना रहता है। अमरूद में संतरे के मुकाबले चार गुना अधिक विटामिन सी होता है। विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं और कैंसर से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं। वाकई यह फल शरीर के लिए काफी लाभकारी है।

  • अमरूद में मौजूद पोटैशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है जिससे ब्लड प्रेशर का संतुलन बना रहता है।
  • इसके अलावा, यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
  • दांत दर्द में इसके पत्ते चबाने से भी काफी आराम मिलता है।
  • इससे कब्ज भी दूर होती है।
  • विशेषज्ञ विशेषकर सर्दियों के मौसम में अमरूद के सेवन की नसीहत देते हैं।
  • अमरूद कई मायनों में सेहतमंद है।
  • यह कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर है बल्कि सेहत से जुड़े कई रोगों से दूर रखने में भी मददगार है।
  • अमरूद को जामफल के नाम से भी जाना जाता है।
  • इसका उपयोग कई रूपों में किया जाता है।
  • अमरूद से जैम, जेली आदि चीजें भी बनती हैं, जो बाजार में सहज ही उपलब्‍ध होता है।

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2013 - KMSRAJ51 की कलम से, फल खाने के फायदे। Tagged With: Benefits of eating guava, अमरूद कब खाना चाहिए, अमरूद की छाल के फायदे, अमरूद के औषधीय गुण, अमरूद के पेड़ के फायदे, अमरूद के फायदे और नुकसान, अमरूद खाने का सही तरीका, अमरूद खाने का सही समय, अमरूद खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए, अमरूद फल खाने के फायदे, खाली पेट अमरूद के पत्ते खाने के फायदे

अच्छी नींद कैसे प्राप्त करें।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ अच्छी नींद कैसे प्राप्त करें। ♦

भागती-दौड़ती जिंदगी में इंसान जब रात में थक कर सोने की कोशिश करता है तो सुकून भरी नींद भी उसे नसीब नहीं होती है। जिसके कारण उसकी रात केवल करवटें बदलते ही बीतती है। इस कारण इंसान हाई-ब्लडप्रेशर और चिड़-चिड़ेपन का शिकार हो जाता है। यही नहीं उसे सिरदर्द और मोटापे का भी दंश झेलना पड़ता है। इस कारण वो झल्लाकर डॉक्टरों के पास पहुंच जाता है। भारी-भरकम पैसा अपनी दवाईयों पर खर्च करता है। लेकिन उसके बावजूद भी वो अपनी समस्याओं से पूरी तरह निजात नहीं पाता है।

लेकिन अगर वही इंसान अपनी व्यस्त लाईफस्टाइल में थोड़ा सा परिवर्तन कर ले। तो यकीन मानिए उसे डॉक्टर के पास समय और ना ही दवाइयों पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे। यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन पर अगर आप अमल करेंगे तो आप पायेंगे बहुत गहरी अच्छी नींद और सेहतमंद जिंदगी।

1. सोने के लिए आप हमेशा ढीले-ढाले कपड़ों का प्रयोग कीजिये।

2. सोने के लिए कमरे का तापमान सामान्य होना चाहिए।

3. सोने से करीब दो घंटे पहले रात का भोजन करना चाहिए। कभी भी खाना खाकर तुरंत नहीं सोना चाहिए और ना ही भारी-भरकम भोजन करना चाहिए। हमेशा रात का खाना हल्का होना चाहिए।

4. रात को सोने से पहले गुनगुने दूध या फिर हलके गर्म दूध का सेवन करना अच्छा होता है।

good-sleep-kmsraj51.png

5. आप अपनी दिनचर्या में शारीरिक व्यायाम को शामिल करें। क्योंकि अक्सर आप ऑफिस में कुर्सियों पर लगातार बैठकर काम करते हैं। जिससे आपका दिमाग तो लगातार थकता है। लेकिन शरीर का निचला हिस्सा सुस्‍त अवस्‍था में पड़ जाता है। इसलिए सोते समय आपको पीठ दर्द या कमर दर्द का एहसास होता है। जो आपकी नींद को दूर भगा देता है। व्यायाम करने से यह समस्या दूर हो जायेगी।

6. कमरे में सोते समय हल्की रोशनी होनी चाहिए।

7. सोने वाला कमरा साफ सुथरा होना चाहिए।

8. कभी भी सोने से पहले शराब और सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए।

9. कभी भी मुंह ढककर नहीं सोना चाहिए।

10. हो सके तो खाना खाने के बाद आप 10-15 मिनट टहलें, इससे भोजन को पचने में मदद मिलेगी और आपको नींद अच्छी आयेगी।

11. हो सके तो सोने से पहले आप अपनी कोई मनपसंद किताब पढ़ें, इससे भी नींद अच्छी आती है।

12. और अंत में सबसे महत्वपूर्ण बात… वो यह कि सोने से पहले आप अपनी सारी चिंताओं के छोड़ दें और बिल्कुल शांत मन से बिस्तर पर जायें।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2013 - KMSRAJ51 की कलम से, अच्छी नींद कैसे प्राप्त करें। Tagged With: good sleep ke upay in hindi, how to get good sleep in hindi, how to take good sleep in hindi, meditation for good sleep in hindi, yoga for good sleep in hindi, अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय, अच्छी नींद कैसे प्राप्त करें, गहरी नींद आने के उपाय, गहरी नींद नहीं आती तो इन्हें अपनाये, नींद आने का मंत्र, नींद आने का रामबाण उपाय, नींद आने के आयुर्वेदिक उपाय, बेहतर नींद के उपाय

101 रोचक तथ्य।

Kmsraj51 की कलम से…..

Table of Contents

  • Kmsraj51 की कलम से…..
    • ♦ 101 रोचक तथ्य। ♦
    • 101 Interesting Facts in Hindi 
    • “101 रोचक तथ्य”
    • Please share your comments.
    • आप सभी का प्रिय दोस्त
      • ———– © Best of Luck ® ———–
    • Note:-
      • “सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ 101 रोचक तथ्य। ♦

101-interesting-facts-kmsraj51.png

101 Interesting Facts in Hindi 

“101 रोचक तथ्य”

1. फिलिपिन्स में पाया जाने वाला बोया पक्षी प्रकाश में रहने का इतना शौकीन होता है कि अपने घोंसले के चारो और जुगनु भरकर लटका देता है।

2. वेटिकनसिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है, इसका क्षेत्रफल 0.2 वर्ग मील है और इसकी आबादी लगभग 770 है। इनमें से कोई भी इसका परमानेंट नागरिक नही है।

3. नील आर्मस्ट्राँग ने सबसे पहले अपना बाँया पैर चँद्रमा पर रखा था और उस समय उनके दिल की धड़कन 156 बार प्रति मिनट थी।

4. धरती के गुरूत्वाकर्षण के कारण पर्वतों का 15,000 मीटर से ऊँचा होना संभव नही है।

5. रोम दुनिया का वो शहर है, जिसकी आबादी ने सबसे पहले 10 लाख का आकड़ा पार किया था।

6. 1992 के क्रिकेट विश्वकप में इंग्लैंड को हराते हुए जिम्बाब्वे ने बड़ा उल्टफेर कर दिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने सिर्फ 134 रन बनाए और इंग्लैंड का काम आसान कर दिया लेकिन हुआ ऐसा नही, इंग्लैंड की टीम 125 रन पर ही ढेर हो गई।

7. 269 मीटर की ऊँचाई वाले टाइटैनिक को अगर सीधा खड़ा कर दिया जाए तो यह अपने समय की हर इमारत से ऊँचा होता।

8. टाइटैनिक की चिमनिया इतनी बड़ी थी कि इनमें से दो ट्रेने गुजर सकती थी।

9. सिगरेट लाइटर की खोज माचिस से पहले हुई थी।

10. हमारे ऊँगलीयों के निशानों की तरह हमारी जुबान के भी निशान भिन्न होते है।

11. विश्व में अभी भी 30 प्रतीशत लोग ऐसे है, जिन्होंने कभी मोबाइल का प्रयोग नही किया।

12. औसतन हर दिन 12 नवजात जन्में बच्चे किसी ओर मां-बाप को दें दिए जाते हैं।

13. आईसलैंड में पालतू कुत्ता रखना क़ानून के विरूद्ध है।

14. Righted-handed लोग औसतन Left-handed लोगों से 9 साल ज्यादा जीते हैं।

15. शहद एक एकलौता ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो कि हजारों सालों तक खराब नही होता। Egypt के पिरामिडों में फैरो बादशाह की क्रब में पाया गया शहद जब खोजी वैज्ञानिकों द्वारा चखा गया तब भी वह उतना हीस्वादिष्ट था। बस उसे थोडा गरम करने की जरूरत थी।

16. एक औसतन लैड की पेंसिल से अगर एक लाइन खींची जाए तो वह 35 किलोमीटर लंम्बी होगी जिससे 50,000 अंग्रेजी शब्द लिखें जा सकते है।

17. एक समुद्री केकडे का दिल उसके सिर में होता है।

18. गोरिल्ला एक दिन मे ज्यादा से ज्यादा 14 घंटे सोते है।

19. हर साल लोग साँपों के ज्यादा मधु मक्खियों द्वारा काटे जाने से मारे जाते है।

20. कुछ कीड़े भोजन ना मिलने पर खुद को ही खा जाते हैं।

21. कुछ शेर दिन में 50 बार सहवास करते है।

22. तितलियाँ किसी वस्तु का स्वाद अपने पैरों से चखती है।

23. 1386 ईसवी में फ्रांस में लोगो द्वारा एक सुअर को एक बच्चे के क़त्ल के दोष में फाँसी पर लटका दिया गया था।

24. मानव गर्भनिरोधक गोलियां गोरिल्ला पर भी काम करती है।

25. एक गिलहरी की उम्र 9 साल तक होती है।

26. क्या आप जानते है छिपकली का दिल 1 मिनट में 1000 बार धड़कता है।

27. अगर एक बिच्छू पर थोड़ी सी मात्रा में भी शराब या रस डाल दिया जाए तो यह पागल हो जाएगा और खुद को डंक मार लेगा।

28. एक औसत मनुषय के लिए अपनी ही कुहनी चाट पाना असंभव है।

29. जो लोग इस को पढ़ रहे है उन में से 75 % से ज्यादा लोग अपनी कुहनी चाटने की कोशिश करेगे।

30. अगर आप जोर से छीके तो आप अपनी पसली तुडवा सकते हैं।

31. अगर आप छीकते वक्त अपनी आँखे जोर से खुली रखने की कोशिश करे तो आप की Eyeball (डेला) तिडक सकता है।

32. सिर्फ एक घंटा हेडफोन लगाने से हमारे कानो में जीवाणुयों की तादाद 700 गुना बढ़ जाती है।

33. पूरे जीवन काल के दौरान नीद में आप भिन्न-भिन्न तरह के 70 कीट और 10 मकड़ियाँ खा जाते है।

34. आपका दिल एक दिन में लगभग 100,000 बार धडकता है।

35. आप के शरीर की लगभग 25 फीसदी हड़डियाँ आप के पैरों में होती हैं।

36. ऊगलियों के नाखुन पैरों के नाखुनों से 4 गुना ज्यादा जलदी बढ़ते हैं।

37. आप 300 हड़डियों के साथ जन्म लेते है., पर 18 साल तक होते-होते आप की हड़डियाँ जुड़ कर 206 रह जाती हैं।

38. एक औसतन ईन्सान दिन में 10 बार हसता है।

39. छीकते समय आँखे खुली रख पाना नामुनकिन है और छीकते समय दिल की गती एक मिली सेंकेड के लिए रुक जाती है।

40. “Rhythm” (लय) Vowel के बिना इंग्लिस का सबसे बड़ा शब्द है।

41. ‘TYPEWRITER’ सबसे लंम्बा शब्द है जो कि Keyboard पर एक ही लाइन पर टाइप होता है।

42. ‘Uncopyrightable’ एकलौता 15 अक्षरो वाला शब्द है जिसमे कोई भी अक्षर दुबारा नही आता।

43. ‘Forty’ एकलौती संख्या है जिसके अक्षर Alphabetical Order के अनुसार जबकि ‘One’ के Alphabetical Order से उलट हैं।

44. इंग्लिस के शब्द ‘Therein’ से सात सार्थक शब्द निकाले जा सकते है –The, There, He, In, Rein(लगाम), Her, Here, Ere(शीघ्र), Therein, और Herein(इसमे)।

45. Albert Einstein के अनुसार हम रात को आकाश में लाखों तारे देखते है उस जगह नही होते ब्लकि कही और होते है. हमें तों उनके द्वारा छोडा गया कई लाख प्रकाश साल पहले का प्रकाश होता है।

46. ज्यादातर विज्ञापनो में घड़ी पर 10 बज कर 10 मिनट का समय दिखाया जाया जाता है।

47. पुरूषों की Shirts के बटन Right Side पर जबकि औरतो Left Side के पर होते हैं।

48. चमगादड गुफा से निकलते समय हमेसा बाएँ हाथ मुडते है।

49. लगभग 100 चमगादड़ मिल के एक साल में 25 गाय का खून पी जाते हैं।

50. अगर एक आदमी सात दिनो के लिए कही बाहर जाता है, तो वह पाँच दिन के कपड़े पैक करता है। मगर जब एक औरत सात दिन के टूर पर जाती है तो वह लगभग 21 सूट पैक करती है क्योकि वह यह नही जानती कि हर दिन उसे क्या पहनने को दिल करेगा।

51. 100 की उम्र के पार पहुँचने वालो में से 5 में से 4 औरतें होती हैं।

52. जिन लोगो कि शरीर पर तिलों की संख्या ज्यादा होती है वह औसतन कम तिल वाले लोगो से ज्यादा जीते हैं।

53. कुत्ते और बिल्लीयाँ भी मनुष्य की तरह Left या Right-handed होते है।

54. इतिहास में सबसे छोटा युद्ध 1896 में England और Zanzibar के बीच हुआ। जिसमें Zanzibar ने 38 मिनट बाद ही सरेंडर कर दिया था।

55. फेसबुक पर 10 या उससे अधिक likes वाले 4 करोड़ 20 लाख पेज है।

56. फेसबुक के 43 प्रतिशत Users पुरुष है वहीं 57 फीसदी महिलाएं।

57. यदि कोई व्यक्ति हर वेबसाइट को मात्र एक मिनट तक ब्राउज़ करे तो उसे सारी वेबसाइटें खंगालने में 31000 वर्ष लगेंगे. यदि कोई व्यक्ति सारे वेबपन्ने पढना चाहे तो उसे ऐसा करने में करीब 6,00,00,000 दशक लगेंगे।

58. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्‍थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।

59. व्यक्ति खाना खाए बिना कई हफ्ते गुजार सकता है, लेकिन सोए बिना केवल 11 दिन रह सकता है।

60. जिस हाथ से आप लिखते हैं, उसकी उंगलियों के नाखून ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।

61. हमारे शरीर में लोहा भी होता है इतना कि एक शरीर से प्राप्त लोहे से एक इंच की कील भी तैयार की जा सकती है।

62. एक सामान्य मनुष्य अपने पूरे जीवनकाल में भूमध्य रेखा के पाँच बार चक्करलगाने जितना चलता है। यह लगभग 2 लाख किलोमीटर बनता है।

63. भास्‍कराचार्य ने खगोल शास्‍त्र के कई सौ साल पहले पृथ्‍वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्‍कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्‍वी को 365258756484 दिन का समय लगता है।

64. वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी. सी. में यहां आगमन किया और यह आज विश्‍व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।

65. भारत 17वीं शताब्‍दी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्‍य आने से पहले सबसे सम्‍पन्‍न देश था। क्रिस्‍टोफर कोलम्‍बस भारत की सम्‍पन्‍नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।

66. संस्कृत सभी उच्च भाषाओं की जननी माना जाता है। क्योंकि यह कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए सबसे सटीक है, और इसलिए उपयुक्त भाषा है।

67. 70% फीसदी लिवर, 80 फीसदी आंत और एक किडनी बगैर भी इंसान जिंदा रह सकता है।

68. कुर्सी पर बैठ कर अपने दाएं पैर से गोला बनाइये और साथ ही अपने दाएं हाथ से हवा में 6 लिखिए, आपके पैरों की दिशा बदल जाएगी।

69. मुंबई के ब्रेबॅार्न स्टेडियम में 1988 में खेल One day अभ्यास मैच में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के लिए फील्डिंग की थी।

70. गुगल से 10 अरब से अधिक पेज जुडे हुए है जो हर 19 महीने में दुगने हो जाते है।

71. Internet में 80% प्रतीशत ट्रेफिक सर्च इंजनो की वजह से आता है।

72. हम शाम के मुकाबले सुबह लगभग 1 cm लम्बे होते हैं।

73. सपनो में हम सिर्फ वही चीजें देख सकते हैं जो हम पहले से देख चुके हैं।

74. अफजल खान की एक बीवी ने उसे शिवाजी की शरण जाने को कहा तो अफजल खान इतना भड़क गया कि उसने अपनी पूरी 63 बीवीयो को मार कर एक कुवे में फेंक दिया।

75. गरम पानी ठन्डे पानी से पहले बर्फ में बदल जाता है।

76. अगर पृथ्वी को सेब के आकार का बना दे तो पृथ्वी के ऊपर वायुमंडल केवल उसके छिलके के बराबर है।

77. टाइटैनिक जहाज को बनाने को लिए उस समय 35 करोड़ 70 लाख रूपये लगे थे जब कि टाइटैनिक फिल्म बनाने के लिए 1000 करोड़ के लगभग लागत आई।

78. बिल गेट्स हर सेकेण्ड में करीब 12000 रुपये कमाते हैं यानि एक दिन में करीब 102 करोड़ रूपये।

79. राष्ट्रपति जार्ज बुश ने एक बार जपानी प्रधानमंन्त्री की कुर्सी पर उल्टी कर दी थी।

80. चीन में एक 17 साल के लड़के ने iPad2 और iPhone के लिए अपनी Kidney बेच दी थी।

81. धरती पे जितना भार सारी चीटीयों का है उतना ही सारे मनुष्यो का है।

82. Octopus के तीन दिल होते हैं।

83. सिर्फ मादा मच्छर ही आपका ख़ून चूसती हैं। नर मच्छर सिर्फ आवाजे करते हैं।

84. ब्लू व्हेल एक साँस में 2000 गुब्बारों जितनी हवा खिचती है और बाहर निकालती है।

85. मछलियों की याद औसत सिर्फ कुछ सेकेंड की होती है।

86. पैराशूट की खोज हवाई जहाज से 1 सदी पहले हुई थी।

87. कंगारु उल्टा नही चल सकते।

88. चीन में आप किसी व्यक्ति को 100 रूपया प्रति घंटा अपनी जगह लाइन में लगने के लिए कह सकते है।

89. Facebook उपयोग करने वाली सबसे बुजुर्ग मनुष्य 105 साल की एक महिला है जिसका नाम Lillion Lowe है।

90. ग्रीक और बुलगागिया में एक युद्ध सिर्फ इसलिए लड़ा गया था, क्योंकि एक कुत्ता उनका border पार कर गया था।

91. 1894 में जो सबसे पहला कैमरा बना था उससे आपको अपनी फोटो खीचने के लिए उसके सामने 8 घंटे तक बैठना पड़ेगा।

92. आप को कभी भी यह याद नही रहेगा कि आपका सपना कहा से शुरू हुआ था।

93. Keyboard पर टॅायलेट सीट से 60 गुना ज्यादा germs होते है।

94. हर साल 4 लोग अपनी पैंट बदलते समय अपनी जान गवा देते हैं।

95. फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने यूनिवर्सिटी में पढाई के दौरान Facemash नाम से वेबसाईट बनाई थी बाद में इसी का नाम Facebook कर दिया गया।

96. Abraham Lincoln जब Depression(अवसाद) से गुजर रहे थे तो वह चाकू-छूरों से दूर रहते थे, उन्हें डर था कि वह खुद को मार न ले।

97. लोग सबसे ज्यादा तेज फैसले तब लेते है जब वह वीडियो गेम खेल रहे होते हैं।

98. हर साल दो मिनट ऐसे होते है जिन्में 61 सेकंड होते हैं।

99. आम तौर पे Classes में पढ़ाया जाता है कि प्रकाश की गति 3 लाख किलोमीटर/सैकेंड होती है पर असल में यह गति 2,99,792 होती है।

100. हर सैकेंड 100 बार आसमानी बिजली धरती पर गिरती है।

101. Kiss करने से ज्यादा हाथ मिलाते समय Germs एक दुसरे को ट्रान्सफर होते हैं।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 101 रोचक तथ्य।, 2013 - KMSRAJ51 की कलम से Tagged With: 101 Interesting Facts in Hindi, 101 रोचक तथ्य, amazing facts about nature, amazing facts about nature and animals, amazing facts in hindi about brain, amazing facts in hindi about nature, animal facts quiz, interesting facts about bones in the human body, interesting facts about world, interesting facts about yourself, Interesting Facts in Hindi, interesting facts in hindi 2020, interesting facts in hindi about world, रोचक तथ्य, विज्ञान से सम्बन्धित रोचक तथ्य

मेरी माँ।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ मेरी माँ। ♦

mother essay in hindi-kmsraj51

मेरी माँ की सिर्फ एक ही आँख थी। और इसीलिए मैं उनसे बेहद नफ़रत करता था। वो फुटपाथ पर एक छोटी सी दुकान चलाती थी। उनके साथ होने पर मुझे शर्मिंदगी महसूस होती थी। एक बार वो मेरे स्कूल आई और मैं फिर से बहुत शर्मिंदा हुआ। वो मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती है ? अगले दिन स्कूल में सबने मेरा बहुत मजाक उड़ाया।

मैं चाहता था मेरी माँ इस दुनिया से गायब हो जाये। मैंने उनसे कहा, “माँ तुम्हारी दूसरी आँख क्यों नहीं है?” तुम्हारी वजह से हर कोई मेरा मजाक उड़ाता है।

तुम मर क्यों नहीं जाती ? माँ ने कुछ नहीं कहा। पर मैंने उसी पल तय कर लिया कि बड़ा होकर सफल आदमी बनूँगा। ताकि मुझे अपनी एक आँख वाली माँ और इस गरीबी से छुटकारा मिल जाये।

उसके बाद मैंने मेहनत से पढाई की। माँ को छोड़कर बड़े शहर आ गया। यूनिविर्सिटी की डिग्री ली। शादी की। अपना घर ख़रीदा। बच्चे हुए। और मै सफल व्यक्ति बन गया। मुझे अपना नया जीवन इसलिए भी पसंद था क्योंकि यहाँ मेरी माँ से जुडी कोई भी याद नहीं थी।

मेरी खुशियाँ दिन-ब-दिन बड़ी हो रही थी। तभी अचानक मैंने कुछ ऐसा देखा जिसकी कल्पना भी नहीं की थी। सामने मेरी माँ खड़ी थी। आज भी अपनी एक आँख के साथ। मुझे लगा कि मेरी पूरी दुनिया फिर से बिखर रही है।

मैंने उनसे पूछा, ‘आप कौन हो? मै आपको नहीं जानता। यहाँ आने कि हिम्मत कैसे हुई? तुरंत मेरे घर से बाहर निकल जाओ।’ और माँ ने जवाब दिया, ‘माफ़ करना, लगता है गलत पते पर आ गयी हूँ।’ वो चली गयी और मै यह सोचकर खुश हो गया कि उन्होंने मुझे पहचाना नहीं।

एक दिन स्कूल री-यूनियन की चिट्ठी मेरे घर पहुची और मैं अपने पुराने शहर पहुँच गया। पता नहीं मन में क्या आया कि मैं अपने पुराने घर चला गया। वहां माँ जमीन मर मृत पड़ी थी।

मेरे आँख से एक बूँद भी आंसू तक नहीं गिरा। उनके हाथ में एक कागज़ का टुकड़ा था, वो मेरे नाम उनकी पहली और आखिरी चिट्ठी थी।

उन्होंने लिखा था – मेरे बेटे….. मुझे लगता है मैंने अपनी जिंदगी जी ली है।
मै अब तुम्हारे घर… कभी नहीं आउंगी… पर क्या यह आशा करना कि तुम कभी-कभार मुझसे मिलने आ जाओ… गलत है? मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है। मुझे माफ़ करना कि मेरी एक आँख कि वजह से तुम्हें पूरी जिंदगी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। जब तुम छोटे थे, तो एक दुर्घटना में तुम्हारी एक आँख चली गयी थी। एक माँ के रूप में मैं यह नहीं देख सकती थी कि तुम एक आँख के साथ बड़े हो, इसीलिए मैंने अपनी एक आँख तुम्हें दे दी।

मुझे इस बात का गर्व था कि मेरा बेटा मेरी उस आँख कि मदद से पूरी दुनिया के नए आयाम देख पा रहा है। मेरी तो पूरी दुनिया ही तुमसे है। चिट्ठी पढ़ कर मेरी दुनिया बिखर गयी। मैं उसके लिए पहली बार रोया जिसने अपनी जिंदगी मेरे नाम कर दी… मेरी माँ।

याद रखें: प्यारे दोस्तों! माँ की जगह इस संसार में कोई और नही ले सकता। एक माँ ही है जो निस्वार्थ स्नेह करती है। इसलिए सदैव ही अपने माँ का सम्मान और सेवा करे मन से। माता – पिता का कभी भी अनादर न करे। माता – पिता के आशीर्वाद से दुनिया की सारी मुसीबतों का सामना आसानी से कर पाएंगे। वह सबकुछ प्राप्त होगा जो आप चाहते है अपने जीवन में।

♦——♦——♦——♦

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2013 - KMSRAJ51 की कलम से, मेरी माँ।, शिक्षाप्रद कहानियों का विशाल संग्रह। Tagged With: essay on mother in hindi, Essay on Mother's Love in hindi, jivan mein maa ka mahatva hindi nibandh, maa ka mahatva in hindi, maa ki mamta essay in hindi, mother essay in hindi, stories in hindi, छोटी कहानियाँ, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, माँ पर निबंध हिंदी में, शिक्षाप्रद कहानियाँ

Primary Sidebar

Recent Posts

  • वैरागी जीवन।
  • मेरी कविता।
  • प्रकृति के रंग।
  • फिर भी चलती साथ-साथ वो हमेशा।
  • यह डूबती सांझ।
  • 10th Foundation Day of KMSRAJ51
  • प्रकृति और होरी।
  • तुम से ही।
  • होली के रंग खुशियों के संग।
  • आओ खेले पुरानी होली।
  • हे नारी तू।
  • रस आनन्द इस होली में।
  • होली का त्यौहार।
  • आया फाल्गुन का महीना।
  • प्रीत की रीत – होली।
  • आई है होली।
  • होली से होलिका।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

वैरागी जीवन।

मेरी कविता।

प्रकृति के रंग।

फिर भी चलती साथ-साथ वो हमेशा।

यह डूबती सांझ।

10th Foundation Day of KMSRAJ51

प्रकृति और होरी।

तुम से ही।

होली के रंग खुशियों के संग।

आओ खेले पुरानी होली।

हे नारी तू।

Audiobooks Now

AudiobooksNow - Digital Audiobooks for Less

Affiliate Marketing Network

HD – Camera

Free Domain Privacy

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Copyright © 2013 - 2023 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.