• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • STUDENT PAGE
  • योग व ध्यान

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

Domain & Hosting bundle deals!
You are here: Home / Archives for 2020-KMSRAJ51 की कलम से

2020-KMSRAJ51 की कलम से

2020 से आपने क्या सीखा?

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ 2020 से आपने क्या सीखा? ♦

या यूं कहे की वर्ष २०२० आपके लिए खाश था या बकवास था?

2020-se-aapane-kya-seekha-kmsraj51.png

इस समय पृथ्वी पर जितने भी इंसान है उन सभी को वर्ष 2020 ने बहुत कुछ समझने को दिया है की नही? आप क्या कहना चाहते है? कमेंट कर जरूर बताये।

Covid-19 के धमाकेदार एंट्री से वर्ष 2020 किसी के लिए बकवास तो किसी के लिए खाश था। वैसे आपके लिए क्या था? आइये जानते है की किसके लिए बकवास था और किसके लिए खाश था। ऐसे समय में मुख्य रूप से दो तरह की मेंटालिटी थी लोगो की।

पहले मेंटालिटी के लोगो की सोच घबराने वाली हो गई। अब क्या होगा? अब तो सब खत्म, कैसे घर खर्च चलेगा। अब तो जीवन जैसे ख़त्म ऐसी सोच हो गई। उनकी सोच के हिसाब से अब तो जीवन खत्म। इस तरह के लोग बिलकुल ही घबरा गए ऐसे समय में। आलसी बनकर डर-डर कर घर के किसी कोने में पड़े रहे। दिन, महीने और पूरा वर्ष यु ही आलस में बिता दिया। लास्ट में इनके पास क्या बचा? कुछ भी नही।

तो वही दूसरी मेंटालिटी के लोगो ने इसे अपने आपको और अपने स्किल्स को अपग्रेड करने का एक सुनहरा मौका समझा। उसी अनुसार अपने आपको और अपने स्किल्स को अपग्रेड करने लगे। जिससे इनका लॉक-डाउन का समय उपयोगी हो गया। अब नए स्किल्स से इनके इनकम का नया स्रोत भी खुल गया। अपने मन पसंद स्किल्स को सीखने से ऊर्जावान भी महसूस करने लगे। जिससे इनका आउटपुट भी बढ़ गया।

वर्ष 2020 में Work from Home and Online Education का Trend बन गया।

Covid-19 के धमाकेदार एंट्री से 8 महीने पूर्व ही मैंने भी कई सारे ऑनलाइन कोर्स में एनरोलमेंट कर रखा था लेकिन क्लास स्टार्ट नही कर पा रहा था, लॉक-डाउन में सभी क्लास शुरू किया। अब तक 81+ कोर्स/स्किल्स सीख चूका हूँ और लगातार अभी भी बहुत सारे स्किल्स सीख रहा हूँ, और आगे भी सीखता रहूँगा।

मेरी एक बात सदैव ही याद रखे: कोई भी समय बहुत लम्बे समय के लिए नहीं रहता। यह बुरा समय यु ही नही बना रहेगा। यह बुरा समय भी बहुत ही जल्द चला जायेगा बस धैर्य से काम ले। ऐसे समय में घबराना नही चाहिये। हर बुरा समय आपको बहुत कुछ नया सीख़ देकर जाता है। बस अपने नजरिये को पॉजिटिव रखें सदैव। आपका पॉजिटिव विज़न ही आपके डर को खत्म करेगा।

बुरे समय में धैर्य से काम ले, घबराये नही। सदैव ही अपने आपको और अपने स्किल्स को अपग्रेड करते रहे। हमेशा पॉजिटिव नजरिया बनाये रखें। एक-दूसरे की मदद करते रहे। एक-दूसरे की मदद करने से कतराए नही। एक-दूसरे की मदद करते हुए आगे बढ़े।

पढ़ना और लिखना बंद न करे अर्थात अपने सीखने की आदत को कभी भी ना छोड़े। सीखना जारी रखे। जब आप सीखना नहीं छोड़ते तो आप किसी भी प्रॉब्लम को सरलता पूर्वक सॉल्व कर लेते है। नए स्किल्स से आप सदैव ही ऊर्जावान बने रहते है। मुझे पूर्ण विश्वास है आप सीखना नहीं छोड़ेंगे।

आपकी सफलता के लिए हमारी लेखनी यूं ही चलती रहेगी। बस अपना सहयोग यूँ ही बनाये रखे, आर्टिकल का लिंक अपने दोस्तों, फैमिली मेंबर के बीच शेयर करते रहे। जिससे सभी को अच्छे आर्टिकल का लाभ मिलता रहे। आर्टिकल का लिंक अपने व्हाट्सएप ग्रुप (Whatsapp group), फेसबुक ग्रुप (Facebook group) और पेज पर, तथा सभी सोशल साइट (Social Site) पर भी शेयर करते रहे।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2020-KMSRAJ51 की कलम से, New Year Wishes Tagged With: happy new year wishes in hindi, lessons from 2020, lessons from covid-19, life lessons learned from pandemic, new year wishes, Work from Home and Online Education, वर्ष २०२० आपके लिए खाश था या बकवास था

अपना अधिकार।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ अपना अधिकार। ♦

apana-adhikaar-kmsraj51.png

ये करो, वो नहीं।
ऐसे करो, वैसे नहीं।
इससे बात करो, उससे नहीं।
ऐसे बैठो, ऐसे हँसो।
दिन भर खी-खी मत करो।
काम सुघड़ता से किया करो।
अपने घर जा के बेइज़्ज़त करोगी हमें॥

ये नही करने आता।
वो नही करने आता।
ठीक से कैसे बैठते हैं।
सबको खुश कैसे रखते हैं।
क्या सीखा है जीवन भर।
यही सीख के आयी हो।
मोहल्ले भर में बेइज्जती कराती फिरती हो।
ये सब करना है तो अपने घर जाओ वापस॥

कच्ची उम्र में ब्याह दी गयी।
उस नन्ही सी जान ने।
जीवन भर दूसरों का कहना ही सीखा था।
अपने मुँह में ज़बान होती है।
या दाँत भी होते हैं, ये जानती भी न थी।
कच्ची उम्र में खानदान की इज़्ज़त संभालना।
पड़ता था उसे, जब कि जानती भी नहीं कि,
हंसने बोलने से इज़्ज़त कैसे निकल जाती है॥

सीखते, संभालते उम्र निकल जाती है।
लेकिन अपना घर नही मिलता।
औरतों को खुल कर हंसने बोलने मुस्कुराने,
का अधिकार नही मिलता॥

♦–  प्राप्ति सिंह –♦

जरूर पढ़े: दिल से कागज में उतर ही जाती है।

जरूर पढ़े: हम दोनों की दो-दो आंखें।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2020-KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: best hindi poetry lines, boundation on girl poem in hindi, girl poetry in hindi, Poems In Hindi, poetry by prapti singh, poetry on attitude girl, poetry on girl child in hindi, poetry on girl in hindi, poetry on women's rights, woman of strength poem in hindi, प्राप्ति सिंह

वक्त कहाँ रह पाया सदा सिकन्दर का।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ वक्त कहाँ रह पाया सदा सिकन्दर का। ♦

vakt-kahaan-rah-paaya-sada-sikandar-ka-kmsraj51.png

वक्त कहाँ रह पाया सदा सिकन्दर का।
शाम ढले-ढल जाता तेज प्रभाकर का॥

ये भी साल चला जाएगा कल परसों।
फिर से स्वागत होगा नए कलेंडर का॥

उघड़े तन को भी कोई कम्बल दे दो।
कानों में कह जाता मास दिसम्बर का॥

बुरे समय की आँधी जब भी चलती है।
तिनका-तिनका उड़ जाता है छप्पर का॥

जिम्मेदारी पूरी और आधी तनख़्वाह।
कहाँ रिटायर होगा मुखिया इस घर का॥

चलते-चलते वक्त ज़रा थम जाएगा।
आएगा जब नाम ज़ुबाँ पर अलवर का॥

पल बदले, मौसम बदला, तिथियाँ बदलीं।
रंग बदल जाएगा तन की चादर का॥

♦– डॉ• सीमा विजयवर्गीय, अलवर (राजस्थान) –♦

dr-seema-vijayvargiya-kmsraj51.png

जरूर पढ़े: दिल से कागज में उतर ही जाती है।

जरूर पढ़े: हम दोनों की दो-दो आंखें।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2020-KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: best hindi poetry lines, poem on beggars in hindi, poem on child beggars in hindi, Poetry by Dr. Seema Vijayvargiya, poetry in hindi, एक खत तुम्हारे राजा को।, छोटी सी कविता हिंदी में, डॉ• सीमा विजयवर्गीय, प्रेरणाप्रद कविता, शिक्षाप्रद प्रेरक कविता, हिन्दी कविता बच्चों के लिए

ढाई अक्षर।

Kmsraj51 की कलम से…..

Table of Contents

  • Kmsraj51 की कलम से…..
    • ♦ ढाई अक्षर। ♦
      • विदुषी शर्मा जी के लिए मेरे विचार:
    • Please share your comments.
    • आप सभी का प्रिय दोस्त
      • ———– © Best of Luck ® ———–
    • Note:-
      • “सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ ढाई अक्षर। ♦

शिवम् शरणम् गच्छामि॥
शिवो वेदा वेदो शिवम्॥

अक्षर ढाई – जिसमें बहुत कुछ बन्धु मेरे भाई॥

ज्ञान मार्ग जब खोजने निकला।
मार्ग मिला – अलबेला जहां भी जाऊं।
जिधर भी देखूं – मिले ढाई अक्षर का मेला॥

सोचा इक पल – ध्यान लगा कर।
क्या होता है – अक्षर ढाई।
आया मेरी समझ में जो।
बतलाता हूं मैं वो बन्धु / भाई॥

रह जाता सब ज्ञान अधूरा।
जो ना मिलता – उत्तर बन्धु / भाई॥

dhaee-akshar-kmsraj51.png

ढाई अक्षर का वक्र और ढाई अक्षर का तुण्ड।
ढाई अक्षर की रिद्धि और ढाई अक्षर की सिद्धि॥

ढाई अक्षर का शंभु और ढाई अक्षर की अम्बा।
ढाई अक्षर का ब्रम्हा और ढाई अक्षर की सृष्टि॥

ढाई अक्षर का विष्णु और ढाई अक्षर की लक्ष्मी।
ढाई अक्षर का कृष्ण और ढाई अक्षर की कांता॥
(* कांता – राधा रानी का दूसरा नाम)

ढाई अक्षर की दुर्गा और ढाई अक्षर की शक्ति।
ढाई अक्षर की श्रद्धा और ढाई अक्षर की भक्ति॥

ढाई अक्षर का त्याग और ढाई अक्षर का ध्यान।
ढाई अक्षर की तृप्ति और ढाई अक्षर की तृष्णा॥

ढाई अक्षर का धर्म और ढाई अक्षर का कर्म।
ढाई अक्षर का भाग्य और ढाई अक्षर की व्यथा॥

ढाई अक्षर का ग्रन्थ और ढाई अक्षर का संत।
ढाई अक्षर का शब्द और ढाई अक्षर का अर्थ॥

ढाई अक्षर का सत्य और ढाई अक्षर का मिथ्या।
ढाई अक्षर की श्रुति और ढाई अक्षर की ध्वनि॥

ढाई अक्षर की अग्नि और ढाई अक्षर का कुण्ड।
ढाई अक्षर का मंत्र और ढाई अक्षर का यंत्र॥

ढाई अक्षर का प्यार और ढाई अक्षर का स्वार्थ।
ढाई अक्षर की सांस और ढाई अक्षर के प्राण॥

ढाई अक्षर का मित्र और ढाई अक्षर का शत्रु।
ढाई अक्षर का प्रेम और ढाई अक्षर की घृणा॥

ढाई अक्षर का जन्म ढाई अक्षर की मृत्यु।
ढाई अक्षर की अस्थि और ढाई अक्षर की अर्थी॥

जन्म से लेकर मृत्यु तक, हम बंधे हैं ढाई अक्षर में।
हैं ढाई अक्षर ही वक़्त में और ढाई अक्षर ही अंत में।
समझ ना पाया कोई भी है रहस्य क्या ढाई अक्षर में॥॥

♦ डॉ• विदुषी शर्मा – नई दिल्ली ♦
_____
हम दिल से आभारी हैं डॉ• विदुषी शर्मा जी के प्रेरणादायक लेख (ढाई अक्षर) हिन्दी में Share करने के लिए।
About – डॉ• विदुषी शर्मा जी,
आप अभी कार्यरत हैं – दिल्ली स्टेट की जनरल सेक्रेटरी इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाईजेशन. (You are currently working – Delhi State General Secretary International Human Rights Organization.)
Email ID: neerjasharma98@gmail.com & Blog: http://educationalvidushi.blogspot.com/
 —™—

विदुषी शर्मा जी के लिए मेरे विचार:

♣ 🙂 “विदुषी शर्मा जी” ने बहुत ही सरल शब्दों में “ढाई अक्षर” के गुणों का प्यार भरा संयोजित मनोरम वर्णन किया है। हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। “ढाई अक्षर” के गुण और प्यार, सागर के गहराई से भी ज्यादा हैं। सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान गहराई से हर शब्दाे का सार समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें। ढाई अक्षर के शब्दों को एक ही लय में कविता के रूप में पीरो दिया, जनमानस के लिए। बहुत ही अच्छा आपकी लेखनी का कमाल है ये। आपकी लेखनी यूं ही चलती रहे, लोगों के कल्याण के लिए।

जरूर पढ़े:〉 दिल से कागज में उतर ही जाती है।

जरूर पढ़े:〉 हम दोनों की दो-दो आंखें।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2020-KMSRAJ51 की कलम से, ढाई अक्षर।, हिन्दी साहित्य Tagged With: dhaee akshar par kots, Vidushi Sharma, ढाई अक्षर का अर्थ, ढाई अक्षर का त्याग, ढाई अक्षर का प्यार, ढाई अक्षर का मंत्र, ढाई अक्षर की राशि, ढाई अक्षर के शब्द, ढाई अक्षर पर कविता, ढाई अक्षर पर कोट्स, ढाई अक्षर प्रेम का, ढाई अक्षर प्रेम के दोहा, ढाई अक्षर वाले शब्द, ढाई अक्षर।, विदुषी शर्मा जी

क्रिसमस की शुभकामनाएं।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ क्रिसमस की शुभकामनाएं। ♦

christmas -kee-shubhakaamanaen-kmsraj51.png

मेरे सभी प्रिय पाठको को तहे दिल से क्रिसमस की शुभकामनाएं।

Merry Christmas to all my dear readers.

मेरी क्रिसमस और आने वाला नया साल 2021 मुबारक हो!

भगवान इस दिन आपके जीवन को असीम आशीर्वाद प्रदान करें। उम्मीद है कि यह त्योहारी सीजन आपके और आपके परिवार के लिए अच्छी किस्मत और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएगा। मेरी क्रिसमस और आने वाला नया साल 2021 मुबारक हो! उम्मीद करता हूँ नए साल में आप सभी को वह सब प्राप्त हो जिसकी आप इच्छा करते हैं और उसके लिए सपने देखते हैं, जो आप पाना चाहते है अपने जीवन में।

“अगर आप वाकई में अपने जीवन में वो सब कुछ पाना चाहते है जो आप चाहते है तो, आप अपने दिन की शुरुआत महत्वपूर्ण कार्य से शुरू करें। जो सबसे ज्यादा जरूरी कार्य हो उस कार्य को सबसे पहले करे। उसके बाद समय बचे तो ही कोई अन्य कार्य करे।”

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2020-KMSRAJ51 की कलम से Tagged With: MERRY CHRISTMAS, Merry Christmas - 2020, merry christmas wishes, क्रिसमस की शुभकामनाएं, नया साल 2021 मुबारक हो

सबसे बड़ा रोग – क्या कहेंगे लोग।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ सबसे बड़ा रोग – क्या कहेंगे लोग। ♦

sabase-bada-rog-kya-kahenge-log-kmsraj51.png

यह दुनिया का सबसे बड़ा रोग है, “क्या कहेंगे लोग।” अगर आप भी यह सोच (क्या कहेंगे लोग) कर कोई कार्य करने से रूक जाते है तो – आपको अपने जीवन में कभी भी सुख और शांति नही मिलेगी । आप बस उसी Comfort Zone में चक्कर काटते रह जायेंगे। आपका पूरा जीवन ऐसे ही बीत जायेगा। फिर अंतिम समय में पता चलेगा की कोई कुछ सोच ही नही रहा था। बस एक डर था मन के किसी कोने में, जो आपको कोई भी आपका मन पसंद कार्य करने से सदैव रोकता था।

आज संसार में जितने भी महान लोग हुए है या जितने भी महान कार्य हुए है। वह सभी कार्य इस सोच (सबसे बड़ा रोग – क्या कहेंगे लोग) के दायरे से बाहर निकल कर कार्य करने से ही हुआ है। अगर वह भी यह सोच कर रूक जाते की “क्या कहेंगे लोग”, ना ही वह महान होते, ना ही कोई महान कार्य होता। जिस कार्य को ओ दिल से पसंद करते थे, उन्होंने वही कार्य किया और सफल हुए।

आपको भी डरने की जरूरत नहीं है, यह सोच कर की क्या कहेंगे लोग। आप वही कार्य करे, जो आप दिल से करना चाहते है। अपने पैशन को कभी भी ना मारे। वर्ना पूरा जीवन खाने-पीने में ही बीत जायेगा। फिर अंतिम समय में यही सोच कर पछतायेंगे की, कोई कुछ सोच ही नहीं रहा था।

ये समाज कभी न छोड़े आपको। आप कुछ भी करने की सोचते है, बहुत सारे लोग आपको यही कहेंगे की तुमसे ये कार्य नही हो पायेगा, तुम नही कर पाओगे। तुम्हे इस कार्य का कोई भी अनुभव नहीं है। तुम अभी बच्चे हो, तुम्हें समझ नहीं है। ये मत करो, वो मत करो। क्या है यह सब। आप सभी को इस सोच के दायरे से बाहर निकलना ही होगा।

“ना ही आपको रूकना है, ना ही कार्य को बीच में छोड़ना है।
बस नियमित रूप से यूं ही चलते रहना है अर्थात – कार्य करते रहना है।
आपके द्वारा किया गया थोड़ा-थोड़ा नियमित कार्य आपको सफलता तक जरूर पहुंचाता है।“

यह समाज के लोग ऐसे ही है, जब भी आप कुछ नया करने की सोचते है ये आपको रोकने लगते है। वह कभी नहीं चाहते की आप उनसे आगे निकल जाये जीवन में। आपकी तरक्की से उन्हें जलन होती है। इसलिए सभी आपकी टांग खींचते रहते है। यह टांग खींचना तब तक नहीं बंद होता है, जब तक आप अपने उस हटकर किये गए कार्य के शिखर पर नहीं पहुंच जाते।

  • जब आप शिखर पर पहुंच जाते है, तब सभी की राय बदल जाती है।
  • जो आपका टांग खींचते थे, अब वही आपका बहबाई करते नहीं थकते।
  • वही कहने लगते है, मैं तो जानता था यह सफल जरूर होगा।
  • इसमें इस हद तक जूनून है की इसको सफल होना ही था।

“जब इंसान इतिहास रचता है तब वह बिलकुल अकेला होता है।
जब उसे सफलता मिल जाती है तो पूरी दुनिया उसके साथ होती है।
सफलता मिलने के बाद ही लोग उसके साथ होते है।“

इसलिए दुनिया के लोग क्या कहते है इस बात की कभी भी परवाह न करते हुए वही कार्य करे।

  • जिसमे आप माहीर है।
  • जिस कार्य को आप दिल से करना चाहते है।
  • जिस कार्य को करने से आप कभी थकते नहीं।
  • दिन हो, या रात हो, आप कभी रूकते नहीं।
  • शुरुआत में जिस कार्य को करने के पैसे भी न मिले, तो भी आप करने के लिए तैयार हो।
  • आपको बहुत ज्यादा नींद भी आ रही हो, तो भी करने के लिए तैयार हो।

याद रखें – आप वही कार्य करें, जो आप दिल से करना चाहते है। यह सोचकर कभी भी न रुके की – क्या कहेंगे लोग। आपको इस सोच से बाहर निकलना ही होगा। जब तक आप इस सोच (सबसे बड़ा रोग – क्या कहेंगे लोग) से बाहर निकल कर कार्य नहीं करेंगे तब तक आप कभी भी जीवन में सफल नहीं होंगे। आपको हर हाल में इस सोच से बाहर निकल कर कार्य करना ही होगा-तभी आप वह सबकुछ प्राप्त कर पाएंगे। अपने जीवन में जिसकी आपने लम्बे वक्त से कामना की थी। जिसके लिए दिन रात एक कर मेहनत किया था। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपको सफलता तक पहुंचाने में ये आर्टिकल जरूर मदद करेगी।

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2020-KMSRAJ51 की कलम से, सबसे बड़ा रोग - क्या कहेंगे लोग।, हिन्दी साहित्य Tagged With: duniya ka sabse bada rog kya kahenge log, kamyabi status in hindi, log kya kahenge motivation, log kya sochenge in hindi, sabase bada rog kya kahenge log, sabse bada rog kya kahenge log in hindi, success formula in life in hindi, Success Quotes in Hindi, success status in hindi, success tips in hindi, सबसे बड़ा रोग - क्या कहेंगे लोग।

एक खत तुम्हारे राजा को।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ एक खत तुम्हारे राजा को। ♦

सारंगी बजाते।
अपनी धुन में।
मस्त रहने वाले।
राजा को तुम।
यदि अपनी भूख के बारे मे।
एक खत लिखना चाहते हो।
तो लिख दो॥

लेकिन उस खत को।
तुम अपने पसीने की बूंदों से।
मत लिखना।
वो उसे नहीं दिखेगा॥

लेकिन उस खत को।
तुम अपने पसीने की बूंदों से।
मत लिखना।
वो उसे नहीं दिखेगा॥

और तुम आंसुओं की।
बूंदों से भी मत लिखना।
उसे भी वो पढ़ नहीं पाएगा॥

अगर लिखना ही है।
एक खत तुम्हें राजा को।
अपनी भूख के बारे में।
तो तुम लहू की बूंदों से लिख दो।
तब दोनों में से एक तय होगा॥

अगर ऐसा ही हुआ तो।
तुम्हारा खत पढ़ने के लिए।
वो ही नहीं रहेगा।
या फिर इसका जवाब पढ़ने तक।
तुम ही नहीं रहोगे॥
♦– मीरा मेघमाला –♦

meera-meghmala-kmsraj51.png

यह कविता “मीरा मेघमाला” जी की रचना है। आपके द्वारा लिखी कविता ह्रदय को छूने वाली होती है। हर उम्र के लोग आपकी कविताओं को पसंद करते है। आपकी कविताओं से हर उम्र के लोगो को फायदा मिलता है। आपकी लेखनी यु ही चलती रहे। आपके उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। “मीरा मेघमाला” जी KMSRAJ51.COM के ऑथर टीम पैनल में आपका तहे दिल से स्वागत है।

जरूर पढ़े: तुम्हारी एक मुस्कुराहट।

जरूर पढ़े: दिल से कागज में उतर ही जाती है।

जरूर पढ़े: हम दोनों की दो-दो आंखें।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2020-KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: best hindi poetry lines, poem on beggars in hindi, poem on child beggars in hindi, poetry in hindi, एक खत तुम्हारे राजा को।, छोटी सी कविता हिंदी में, प्रेरणाप्रद कविता, मीरा मेघमाला की कविताएं, शिक्षाप्रद प्रेरक कविता, हिन्दी कविता बच्चों के लिए

समस्या दुखी होने में नहीं।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ समस्या दुखी होने में नहीं। ♦

samasya-dukhee-hone-mein-nahin-kmsraj51.png

समस्या दुखी होने में नही, बल्कि दुख से चिपके रहने में है। अमूमन हमको ये लगने लगता है कि एक दुख को अपनाकर हमने जीवन की संपूर्णता प्राप्त कर ली है और जीवन जीना सीख गए हैं जबकि ऐसा बिल्कुल भी नही है। कोई भी दुख निवारण के लिए होता है ना कि अपनाने के लिए।

ऐसे समय में हम लोगों की नज़रों में एक प्रौढ़ और सुलझे हुए व्यक्ति के रूप में बने रहने के परम इछुक होते हैं। इसलिए जब-तब अपने चेहरे की भंगिमाओं से उन्हें ऐसा दर्शाते रहते हैं। जैसे दुनियाभर का दुख हमारे ही ऊपर आ पड़ा हो। याद रखें – दुनिया में ऐसे अनगिनत लोग हैं जिनके दुख के आगे हमारा दुख, कुछ भी नही है।

दरअसल, असल बात तो यह रहती है कि ऐसे समय में हम एक दुखी और बनावटी प्रौढ़ बनकर अपने लिए कार्यमुक्ति का मार्ग ढूँढने लगते हैं। जिसमें हम अपने अंदर से उठने वाली कर्मठता की हर आवाज़ को अपने कथित दुख और दिखावटी अनुभव के पीछे दबाने की कोशिश करने लगते हैं।

दरअसल, सत्य तो यह रहता है कि जीवन के प्रति, जो हमारा आलसी रवैया होता है। वही इस भावना को सहारा देता रहता है। ऐसे में हम अपने अंदर मौजूद आलस्य को छिपाने के लिए अपने तथाकथित दुख और अनुभव का सहारा लेना शुरू कर देते हैं।

याद रखें – दुख हमें मेहनत करके फिर से उभरने की सीख देता है ना कि मेहनत न करने के लिए आलस्य।

हो सकता है कि हम सचमुच दुखी हों, और स्वयं को उस दुख में अकेला पाते हों। मगर, ऐसे समय में हमारा ये परम कर्तव्य बन जाता है कि हम अपने दुख को अपनी कर्मठता के नीचे दबा लें। अन्यथा ये हमारी कर्मठता को दबा देगा और हम निरंतर और ज़्यादा दुखी होते जायेंगे और जीवन के अंतिम पड़ाव पर, अनुभव के नाम पर, हमारे पास केवल दुख रहेंगे जो दूसरों को जीवन जीना सीखने के लिए भले ही सार्थक हों। मगर हमारे लिए उनका कोई अर्थ नही रह जाएगा।

आशा करता हूँ की आप सभी को इस आर्टिकल से जरूर फायदा मिलेगा, और आप सभी अपने जीवन में आने वाली समस्याओं से बाहर निकल पाएंगे।

♦– This article written by – शुभम –♦

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2020-KMSRAJ51 की कलम से, हिन्दी साहित्य Tagged With: how to manage stress at work, how to manage stress in life, how to recover sadness, how to relieve stress and anxiety, how to relieve stress quickly, stress relief activities, समस्या दुखी होने में नहीं, हिंदी साहित्य

बंदे को एकतरफा प्यार ने मार डाला।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ बंदे को एकतरफा प्यार ने मार डाला। ♦

bande-ko-ekatarapha-pyaar-ne-maar-daala-kmsraj51.png

रूप से बचा तो, श्रृंगार ने मार डाला।
थोड़ा संभले तो, रूखसार ने मार डाला।
उम्मीद था कि आप पलट के देखेंगे।
गलतफहमी थी, ऐतबार ने मार डाला॥

यूँ भी कोई दिल तोड़ के जाता है क्या?
यकीन को अहदे-इंतजार ने मार डाला।
कम से कम नाम पता तो छोड़ के जाते।
शायर को तल्खी, व्यवहार ने मार डाला॥

कभी मैंने अपने खुदी, जमीर मार दी।
कभी मुझको मेरे किरदार ने मार डाला।
इश्क फिर भी कहीं न कहीं रहा जिंदा।
इश्क की हुंकार ने, धिक्कार ने मार डाला॥

चाक सा नये-नये खिलौने गढ़ता रहा।
खिलौने की आत्मा कुम्हार ने मार डाला।
कभी मिट्टी को कभी हाथों को दोष दी।
मुहब्बत की अदा ने, उभार ने मार डाला॥

अब दुनियाँ से मुँह छुपाये फिरते हैं।
दुनियाँ के रंग-ढंग, रफ्तार ने मार डाला।
कई बार ये सुनके फिर मरना पड़ता है।
“बंदे को एकतरफा प्यार ने मार डाला॥”

♦– शैल – द्वारा, स्वरचित ♦

जरूर पढ़े: दिल से कागज में उतर ही जाती है।

जरूर पढ़े: हम दोनों की दो-दो आंखें।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2020-KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: breakup poetry in hindi, Hindi Prem Kavita, love poems in hindi for boyfriend, love poems in hindi for girlfriend, love poetry in hindi, love poetry in hindi for girlfriend, maar daala poetry in hindi, romantic love poems in hindi, short love poems for her in hindi, बंदे को एकतरफा प्यार ने मार डाला।

मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं। ♦

mai-yoon-hee-pyaar-ke-geet-gaata-rahoon-kmsraj51.png

सारे ग़म भूलकर खिलखिलाओ प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥

कभी इनके लिए कभी उनके लिए।
हरदम जीतीं व पीड़ाएं पीतीं रहीं।
जब लड़कपन था वे सब हमारे रहे।
व्याह बंधन में बंध सब बिछड़ने लगे॥

अब निराशा की चादर झटक दो प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥

पंख तुमने दिए, फिर परिंदे बने।
पंख फैला गगन में वे उड़ने लगे।
अपनी दुनिया बनाने की आशा लिए।
नीड़ खुदके बड़े हो बनाने लगे॥

उनको उड़ने दो खुद मुस्कराओ प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥

अपनी खुशियों को रौंदा न आहें भरा।
उनकी खुशियों के हित, सब लुटाते रहे।
जब सांसें हमारी सिमटने लगीं।
कौन जाने वे क्यों कतराने लगे॥

बोझ मनका उतारो हंसो तुम प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥

यह जीवन प्रकृति ने हमें है दिया।
एक उपहार ले बस इसे तुम जियो।
हास परिहास से जिंदगी काट लो।
दग्ध दिल पर न अब चोट आगे लगे॥

तुम प्रकृति की तरह मुस्कराओ प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥

एक वो था समय मखमली रातें थीं।
सब तरफ खुशियां थी और सौगातें थीं।
आज आशा निराशा की नौका लिए।
बीच मझधार में डगमगाने लगे॥

ये हैं कमजोर सांसें संभालो प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥

हम भले आज कमजोर थोड़ा हुए।
पर हमारा नहीं यह प्रकृति दोष है।
ढल रही इस उमर का असर देखिए।
नाते रिश्ते सभी दूर होने लगे॥

हाथ में हाथ ले मुस्कुराओ प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥
♦– आर.जी.कुरील – सिविल लाइन, उन्नाव ♦

जरूर पढ़े: दिल से कागज में उतर ही जाती है।

जरूर पढ़े: हम दोनों की दो-दो आंखें।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2020-KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: heart touching love poem in hindi for girlfriend, love poem in hindi for wife, poetry for boyfriend in hindi, poetry in hindi, poetry in hindi on love, romantic love poems for her in hindi, romantic love poems in hindi, romantic poems in hindi for girlfriend, दिल से कागज में उतर ही जाती है।

Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • ब्रह्मचारिणी माता।
  • हमारा बिहार।
  • शहीद दिवस।
  • स्वागत विक्रम संवत 2080
  • नव संवत्सर आया है।
  • वैरागी जीवन।
  • मेरी कविता।
  • प्रकृति के रंग।
  • फिर भी चलती साथ-साथ वो हमेशा।
  • यह डूबती सांझ।
  • 10th Foundation Day of KMSRAJ51
  • प्रकृति और होरी।
  • तुम से ही।
  • होली के रंग खुशियों के संग।
  • आओ खेले पुरानी होली।
  • हे नारी तू।
  • रस आनन्द इस होली में।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

ब्रह्मचारिणी माता।

हमारा बिहार।

शहीद दिवस।

स्वागत विक्रम संवत 2080

नव संवत्सर आया है।

वैरागी जीवन।

मेरी कविता।

प्रकृति के रंग।

फिर भी चलती साथ-साथ वो हमेशा।

यह डूबती सांझ।

10th Foundation Day of KMSRAJ51

Audiobooks Now

AudiobooksNow - Digital Audiobooks for Less

Affiliate Marketing Network

HD – Camera

Free Domain Privacy

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Copyright © 2013 - 2023 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.