• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / 2021-KMSRAJ51 की कलम से / ब्यूटी पार्लर एंव ब्यूटी क्लीनिक में अन्तर।

ब्यूटी पार्लर एंव ब्यूटी क्लीनिक में अन्तर।

Kmsraj51 की कलम से…..

Table of Contents

Toggle
  • Kmsraj51 की कलम से…..
    • ♦ ब्यूटी पार्लर एंव ब्यूटी क्लीनिक में अन्तर। ♦
      • • उपचार हर्बल व प्राकृतिक तरीके से •
      • • ब्यूटी क्लिनिक के प्रत्येक उपचार सुरक्षित व नुकसान रहित •
      • • पार्लर में केवल सजावट का कार्य •
      • • ब्यूटी क्लिनिक की पूरी विद्या वैज्ञानिक होती है •
      • • ब्यूटी पार्लर — व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा •
      • • ब्यूटी क्लिनिक — जानकार विशेषज्ञों द्वारा चलाया जाता है •
      • • मनोवैज्ञानिक अध्ययन •
      • • आकर्षक व्यक्तित्व का मालिक •
      • • ब्यूटी पार्लर के निःशुल्क प्रचार प्रसार व प्रशिक्षण व्यवस्था नहीं •
      • • ब्यूटी क्लिनिक का राष्ट्रीय स्तर पर निःशुल्क प्रशिक्षण अभियान •
      • आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—
      • Contact for consultation & Beauty Clinic related Course
    • Please share your comments.
    • आप सभी का प्रिय दोस्त
      • ———– © Best of Luck ®———–
    • Note:-
      • “सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
      • Related posts:
    • तनया।
    • सिर्फ तारीखें बदली है।
    • हद की अनहद।

♦ ब्यूटी पार्लर एंव ब्यूटी क्लीनिक में अन्तर। ♦

ब्यूटी पार्लर एंव ब्यूटी क्लिनिक में मूलभूत अन्तर है ब्यूटी पार्लर में सौन्दर्य का श्रृंगार का कार्य किया जाता है। जबकि ब्यूटी क्लिनिक में सौन्दर्य से सम्बन्धि समस्याओं का उपचार किया जाता है। ब्यूटी पार्लर में सजावट का कार्य जैसे फेसियल बालों को रंगना या बालों की कटिंग जैसा कार्य किया जाता है। जबकि ब्यूटी क्लिनिक में बालों के झड़ने या समय से पहले सफेद होने जैसी समस्याओं का उपचार हर्बल तरीके से किया जाता है।

• उपचार हर्बल व प्राकृतिक तरीके से •

इसी प्रकार से यदि चेहरे पर मस्से या मुंहासे हो रहे है या चेहरा काला पडता जा रहा है चेहरे का सौन्दर्य यदि चला गया है तो इसका उपचार किया जाता है। ब्यूटी पार्लर में सौन्दर्य से सम्बन्धित रोग या अन्य इसी प्रकार की समस्या जो रोग की श्रेणी में आती है,  ऐसी समस्याओं का उपचार इनके पास नही होता। जबकि ब्यूटी क्लिनिक में इस प्रकार की समस्याओं का उपचार हर्बल व प्राकृतिक तरीके से बिना किसी नुकसान के किया जाता है। ब्यूटी पार्लर सैलून की दूकानो की तरह से सिमट कर रह गई है। जबकि ब्यूटी क्लिनिक में सौन्दर्य से सम्बधित समस्याओं के उपचार की अवधारणा बहू उद्देश्यी व हानिरहित होती है।

• ब्यूटी क्लिनिक के प्रत्येक उपचार सुरक्षित व नुकसान रहित •

ब्यूटी क्लिनिक के प्रत्येक उपचार सुरक्षित व नुकसान रहित है जो चिकित्सा कानून के दायरे में नही आते ब्यूटी क्लिनिक सौन्दर्य निदान की एक नई अवधारण है, जिसकी कई ब्राॅचेस है। ब्यूटी क्लिनिक में सौन्दर्य समस्याओं का जहां उपचार हर्बल तरीके से किया जाता है वही आज के नये आधुनिक फैशन की मांग को यह पूरा करती है। जैसे ब्यूटी क्लिनिक में एक ही छत के नीचे सौन्दर्य समस्याओं का निदान विभिन्न हर्बल चिकित्सा पद्वतियो (जैसे प्राकृतिक चिकित्सा योगा ब्यूटी होम्योपंचर कपिंग उपचार मेगनेट चिकित्सा एक्युपंचर आदि) से किया जाता है।

• पार्लर में केवल सजावट का कार्य •

वही आधुनिक फैशन की नई जरूरते जैसे टैटू पिर्यसिग व आधुनिक नये प्रचलित फैशन आकर्षक व्यक्तित्व आकर्षक व्यवहार आदि की समस्त जानकारियां व उनकी व्यवस्था इनके पास उपलब्ध होती है। पार्लर में केवल सजावट का कार्य किया जाता है। पार्लर संचालिकाये स्थानीय स्तर पर इसका प्रशिक्षण प्राप्त करती है, अर्थात प्रशिक्षण देने वाले स्वयं इन विषयों की आधी अधूरी जानकारी रखते है जो अपने प्रशिक्षणार्थियों को आधी अधूरी जानकारियां ही उपलब्ध कराते है। ब्यूटी क्लिनिक के प्रत्येक ब्रांच का प्रशिक्षण किसी दक्षता प्राप्त व्यक्तियों या मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा दिया जाता है।

• ब्यूटी क्लिनिक की पूरी विद्या वैज्ञानिक होती है •

क्लिनिक की पूरी विद्या वैज्ञानिक होती है, जिसके परिणाम निश्चित होते है। पार्लर की तरह बिना किसी परिणाम के कोई भी कार्य नहीं किया जाता अर्थात ब्यूटी क्लिनिक का प्रयोग पूर्ण वैज्ञानिक तरीके से होता है। ब्यूटी पार्लर का कार्य कोई भी कम पढा लिखा व्यक्ति सीख सकता है। जबकि क्लिनिक का कार्य सीखने के लिये व्यक्ति का कम से कम साइंस विषय से स्नातक होना अति आवश्यक है। पार्लर का कार्य स्थानीय स्तर पर किसी भी पार्लर संचालिका से सीखा जा सकता है। जबकि क्लीनिक का प्रशिक्षण इसके विषयों के अनुरूप विषय वस्तु विशेषज्ञों से ही प्राप्त किया जा सकता है।

• ब्यूटी पार्लर — व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा •

ब्यूटी पार्लर गली कूचों में खुलते जा रहे है इस लिये इस व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक होने से इसमे लाभ कम है। ब्यूटी क्लिनिक, इस समय केवल महानगरों तक ही सीमित है इसलिये इस व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा नही है व लाभ अधिक है। ब्यूटी पार्लर के जानकार गली चौराहों में मौजूद है जबकि ब्यूटी क्लिनिक के जानकारों का अभी व्यापक अभाव है।

• ब्यूटी क्लिनिक — जानकार विशेषज्ञों द्वारा चलाया जाता है •

 

पार्लर में मात्र एक दो विषय होते है जैसे सजाना, सवारना, फेशियल, कटिंग या बालो को काटना आदि आदि, परन्तु ब्यूटी क्लीनिक में नये नये आधुनिक फैशन के साथ नये हर्बल उपचार की विभिन्न ब्रांचेस उपलब्ध होती है जिसका प्रशिक्षण उस विषयों के जानकार विशेषज्ञों द्वारा दिया जाता है। पार्लर किसी एक विषय से सम्बन्धित होता है जबकि क्लिनिक में कई ब्रांच एक साथ कार्य करती है।

ब्यूटी पार्लर में सौन्दर्य से संबंधित बीमारियों का इलाज की व्यवस्था नहीं होती, जबकि ब्यूटी क्लिनिक में हर प्रकार के सौन्दर्य से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिये अलग – अलग चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सकों की व्यवस्था ब्यूटी क्लिनिक वाले अपने यहाँ उपलब्ध करते है। ब्यूटी पार्लर का कार्य सीमित होता है जबकि ब्यूटी क्लिनिक का कार्य क्षेत्र व्यापक व बहुउद्देश्यीय होता है अर्थात इसमे नये आधुनिक फैशन की तमाम जरूरतें पूरी की जाती है।

उपचार की हर्बल व प्राकृतिक व्यवस्था उनके यहां उपलब्ध होती है परंतु आवश्यकता पड़ने पर या समय – समय पर ये अपने यहां पर विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के मान्यता प्राप्त चिकित्सकों की सेवाएं ये अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराती है। ब्यूटी क्लिनिक में एक ही छत के नीचे सौंदर्य से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं व अत्याधुनिक फैशन की जरूरतें एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाती है।

• मनोवैज्ञानिक अध्ययन •

सौन्दर्य से सम्बन्धित भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचने के लिये पूर्व से ही सावधान कर दिया जाता है। एक लम्बे समय तक सौन्दर्य को स्थाई रखने के लिये प्राकृतिक उपाय बतलाये जाते है। किसी व्यक्तित्व को कैसे निखारा जाये आत्मबल बढाने हेतु मनोवैज्ञानिक का सहारा लिया जाता है कहने का अर्थ मनोविज्ञान जैसे विषयों का अध्ययन कराया जाता है वैज्ञानिक तरीके से सौन्दर्य को लम्बे समय तक कायम रखने के साथ समाज मे अपने व्यक्तित्व को निखारने हेतु वैज्ञानिक पक्ष का मनोवैज्ञानिक अध्ययन कराया जाता है।

• आकर्षक व्यक्तित्व का मालिक •

किस व्यक्तित्व पर क्या अच्छा लगता है उसका व्यवहार कैसा होना चाहिये कैसे बोलना चाहिये कैसे चलना चाहिये यह सभी ब्यूटी क्लिनिक में सिखलाया जाता है। ब्यूटी क्लिनिक में यह भी सिखलाया जाता है कि आप साधारण व्यक्ति से अलग कैसे दिख सकते है। आप की अपनी पहचान एक सामान्य व्यक्ति से हट कर अलग किस प्रकार से होगी इन सभी बातो को इसमें बड़ी ही बारीकी से व बड़ी ही सरलता से इस प्रकार से सिखलाया जाता है कि एक साधारण से साधारण व्यक्ति एक आकर्षक व्यक्तित्व का मालिक तो बन ही जाता है परन्तु वह जहाँ कही भी जाता है अपनी एक अलग पहचान व अन्दाज छोड जाता है। जिसे लोग वर्षों तक नहीं भूल पाते।

• ब्यूटी पार्लर के निःशुल्क प्रचार प्रसार व प्रशिक्षण व्यवस्था नहीं •

इसलिये ब्यूटी क्लिनिक सौंदर्य से सम्बन्धित हर पहलू को छूता है। नये फैशन की जानकारियां देता है इसके साथ किस शरीर में कौन सा फैशन या पहनना अच्छा लगेगा इसकी जानकारियां भी इसमें उपलब्ध कराई जाती है। ब्यूटी पार्लर के निःशुल्क प्रचार प्रसार व प्रशिक्षण हेतु अभी तक कोई राष्ट्रीय स्तर की संस्था नही है। केवल शासकीय स्तर पर कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से यह संपादित किया जा रहा है।

• ब्यूटी क्लिनिक का राष्ट्रीय स्तर पर निःशुल्क प्रशिक्षण अभियान •

जो केवल ब्यूब्यूटी पार्लर की जानकारियां ही देते है। परन्तु ब्यूटी क्लिनिक यह राष्ट्रीय स्तर पर निःशुल्क प्रशिक्षण वो भी महिलाओं के बचे हुऐ समय में उनकी सुविधानुसार उपलब्ध कराती है। इसमें ई-मेल दूरस्थ अध्ययन आदि शामिल है। इसके अध्ययन हेतु जरूरतमंद महिलाएं अपने मेल पता पर ब्यूटी क्लीनिक की अध्ययन सामग्री प्राप्त कर घर पर अध्ययन करती है एवं मेल से एग्जाम देकर पास होने पर उन्हे दूसरे विषयों की पाठय सामग्री भेजी जाती है पूरा कोर्स होने पर उन्हे निःशुल्क प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। ब्यूटी पार्लर संचालिकाये चाहे तो इसका लाभ उठा कर अपने पार्लस को लाभ का व्यवसाय बना सकती है।

♦  डाॅ• कृष्ण भूषण सिंह चंदेल जी – बण्डा रोड – मकरोनिया सागर, मध्य प्रदेश ♦

—————

• Conclusion •

  • “डाॅ• कृष्ण भूषण सिंह चंदेल जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से समझाने की कोशिश की है — ब्यूटी पार्लर एंव ब्यूटी क्लिनिक में मूलभूत अन्तर है ब्यूटी पार्लर में सौन्दर्य का श्रृंगार का कार्य किया जाता है। जबकि ब्यूटी क्लिनिक में सौन्दर्य से सम्बन्धि समस्याओं का उपचार किया जाता है। ब्यूटी पार्लर में सजावट का कार्य जैसे फेसियल बालों को रंगना या बालों की कटिंग जैसा कार्य किया जाता है। जबकि ब्यूटी क्लिनिक में बालों के झड़ने या समय से पहले सफेद होने जैसी समस्याओं का उपचार हर्बल तरीके से किया जाता है।

—————

यह Article (ब्यूटी पार्लर एंव ब्यूटी क्लीनिक में अन्तर।) “डाॅ• कृष्ण भूषण सिंह चंदेल जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी Beauty & Health Article, कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मैं डॉ• कृष्ण भूषण सिह चन्देल, बी.एस.सी., डी.एच.बी, एम.डी, एम.डी. – एक्यूपंक्चर, मुजफ्फरपुर जन जागरण ऐजुकेशनल एण्ड हेल्थ वेलफेयर सोसायटी हीरो शोरुम के पास बण्डा रोड, मकरोनिया सागर, मध्य प्रदेश। शिक्षा से शुरू से लगाव रहा है। मेरी पाँच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। होम्योपैथी के चमत्कार भाग 1, भाग 2, होम्योपंचर, आईरिस साईन्स, एक्यूपंक्चर, मेरे लेख चिकित्सा पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते है। मै हिन्दी साहित्य में भी लिखता हूँ। जिसमें राजयोग, कहानी के लिये बिहार ग्रंथ अकादमी से पुरस्कृत हो चुकी है मेरी कविता, अब तो फिजाओं में वो मस्तियां कहाँ, एक हिंदी साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। मेरी साहित्यिक कहानियाँ समय समय पर प्रकाशित होती रहती है।

लेखन मेरी Hobby है। इस Platform के माध्यम से सुधारात्मक संदेश दे पाऊं, यही अभिलाषा है। परामर्श और ब्यूटी क्लिनिक से संबंधित कोर्स के लिए संपर्क करें……

Contact for consultation & Beauty Clinic related Course

Email ID : krishnsinghchandel@gmail.com

——∞——

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Related posts:

मौसम बुलाने की कोशिश।

रहमत के बंदे रहीम।

बिरसा - जो महामना।

Filed Under: 2021-KMSRAJ51 की कलम से, आयुर्वेद टिप्स, डाॅ.कृष्ण भूषण सिंह चंदेल - आयुर्वेद टिप्स Tagged With: Beauty Clinic related Course, Contact for Beauty Clinic related Course, Contact for consultation & Beauty Clinic related Course, Difference between Salon and Beauty Parlour in Hindi, Salon & Beauty Parlour, अन्तर ब्यूटी पार्लर एंव ब्यूटी क्लीनिक में, डाॅ.कृष्ण भूषण सिंह चंदेल - आयुर्वेद टिप्स, पार्लर और क्लीनिक फेशियल में क्या है अंतर?, ब्यूटी क्लीनिक, ब्यूटी पार्लर, ब्यूटी पार्लर एंड ब्यूटी क्लीनिक में अंतर, ब्यूटी पार्लर एंव ब्यूटी क्लीनिक में अन्तर, सैलून और ब्यूटी पार्लर में क्या अंतर है

Reader Interactions

Comments

  1. Minchan says

    July 21, 2022 at 12:38 am

    नमस्ते सर

    Reply
    • kmsraj51 says

      July 21, 2022 at 5:24 pm

      Thanks for comments.

      Reply
  2. Kanchan chandel says

    July 21, 2022 at 12:44 am

    Namaste sir

    Reply
    • kmsraj51 says

      July 21, 2022 at 5:23 pm

      Thanks for comments.

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • देश भक्ति देख तुम्हारी।
  • दर्द – ए – कश्मीर।
  • ऑपरेशन सिंदूर।
  • संघर्ष है कहानी हर जीवन की।
  • हमारा क्या कसूर।
  • टूटता विश्वास।
  • मोबाइल फोन का असर।
  • चाह नव वर्ष की।
  • व्यवस्था ही हुई अब लंगड़ी है।
  • माँ बाप।
  • सास बहू।
  • अखंड।
  • अगर साथ होते तुम हमारे।
  • हिमाचल की राजधानी “शिमला”।
  • खुशी नहीं मिलती।
  • मैं हूँ जीभ।
  • मुहब्बत के नशे की लत।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

देश भक्ति देख तुम्हारी।

दर्द – ए – कश्मीर।

ऑपरेशन सिंदूर।

संघर्ष है कहानी हर जीवन की।

हमारा क्या कसूर।

टूटता विश्वास।

मोबाइल फोन का असर।

चाह नव वर्ष की।

व्यवस्था ही हुई अब लंगड़ी है।

माँ बाप।

सास बहू।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2025 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.