Kmsraj51 की कलम से…..
ϒ चेहरे मुस्कुराते हैं। ϒ
आजकल…
दूर से देखो तो दीवाने से लोग है।
देखो करीब से तो अंजाने से लोग हैं।
चेहरे पर उनके है हर पल मुस्कुराहट॥
मगर…
दिल में झाकोगे तो बस तन्हाईयाँ ही है _
हर पल।
महफ़िल सजी है फिर भी वीराने से लोग हैं॥
♦—♦
कुछ लोग अंदर से कुछ और _
और बाहर से कुछ और दिखते है।
बातें हमेशा करते रहते है सत्संग की।
मगर बुराई भी सभी की किया करते है॥
♦—♦
भगवान हमारे निर्माता है।
उन्हीं ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व _
में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी है।
ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को _
विकसित करने में हमारी मदद करती है॥
♦—♦
बहते दरिया काे कोई मोड़ नहीं सकता।
टूटे शीशे को कोई जोड नहीं सकता।
एक बार विश्वास किसी से टूट गया _
ताे वाे बार-बार कोशिश करने पर भी-
वापस उस इंसान पर हो नहीं सकता॥
♦—♦
रस्सी जल जाती है।
लेकिन अकड़ नहीं जाती।
जिंदगी भर कोई-कोई इंसान की-
बुद्धि काम नहीं आती।
अकड़ में ही वो जीता है और…
अकड़ में ही मर जाता है॥
♦—♦
जीवन में प्रेम दोगे तो प्रेम ही मिलेगा।
दूसरों को नफरत दोगे तो नफरत ही मिलेगी॥
फूल दोगे तो फूल मिलेगा।
काँटे दोगे तो मिलेंगे काँटे ही।
जो कर्म करोगे वही लौट के ही आयेगा॥
♦—♦
रिश्तों के चक्रव्यूह में जो फंसता है।
वह कभी भी खुश नहीं रह पाता।
क्योंकि रिश्ते बदल गये है।
ज़माना बदल गया है।
बहुत अधिक नम्रता…
सहनशीलता चाहिए…
रिश्तों को निभाने के लिये।
वो आजकल बहुत कम है…
हर किसी के पास में।
♦—♦
कुछ लोग अकेले और…
एकान्त में काफ़ी खुश-
और शांत दिखाई देते है।
उन्हें किसी चीज़ की…
जरूरत महसूस नहीं होती।
वो अपने में ही मस्त रहते है।
वो अपने ही काम में…
हमेशा व्यस्त रहते है।
उनका किसी से _
झगड़ा लड़ाई नहीं होती।
♦—♦
अच्छा व्यवहार, सुंदर हृदय_
एक दूसरे पर…
ना टूटने वाला विश्वास हो।
वही जीवन में रिश्तों को_
पक्का करते है।
वही रिश्ते टिकते है।
वरना सुंदर चेहरा हो।
मीठा-मीठा बोलने का अंदाज हो।
लेकिन…
दिल साफ ना हो तो
रिश्ते नहीं टिकते।
♦—♦
कुछ लोगों में एहसास नाम की_
चीज ही नहीं होती।
उन लोगो से शिकायत करने का_
कुछ फायदा भी नहीं होता।
♦—♦
आजकल तो जिसे देखो वो_
दर्द देने के लिये तैयार बैठा है।
बया करे तो दर्द अपना किससे_
सब तमाशबीन बैठे है॥
इसलिए अच्छा यही होगा कि_
हम ही किसी के दर्द की दवा बने।
किसी को दर्द ना दे।
वरना दर्द देने के लिये हजार बैठे है॥
♦—♦
दुनिया चलती है दुनिया चलती रहेगी।
लोग आते है दुनिया में फिर चले जाते है।
कोई भी इंसान अधूरा नहीं रहता।
किसी के चले जाने से वक्त निकल ही जाता है।
कुछ नया पाकर और कुछ पुराना भुलाकर॥
©- विमल गांधी जी। ∇
हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes & Poems साझा करने के लिए।
विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:
♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।
Please Share your comments.
कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।
आप सभी का प्रिय दोस्त
Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,, https://kmsraj51.com/
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
In English
Leave a Reply