Kmsraj51 की कलम से…..
ϒ प्रकाश की ओर जाना है। ϒ
‘या’ …
♦ सकारात्मक दृष्टिकोण। ♦
बहुत बड़ा है ये कीड़ा।
लोग कहते है, इसको पीड़ा।
दर्द देता है, रुलाता है।
संघर्ष भी उत्पन्न करता है।
किन्तु बड़ा है उससे भी,
अपना ये विश्वास।
मुश्किलों को रौंदकर।
हो जाएंगे पास।
अपनी कमियों को भी।
कमज़ोरी न बनने देंगे।
अच्छाइयों की ताकत से।
कर देंगे आबाद।
चिंता और बुराई को।
नकारात्मकता और..
निराशा को।
जड़ से हमे मिटाना है।
वही तो हैं सीढ़ियां।
एक तरफ है उजाला।
दूसरी तरफ तिमिर की बेड़ियाँ।
यही तो हैं परीक्षा की घड़ियाँ।
पर क्या बिगाड़ेगी ये घड़ियाँ।
जीवन में जब हो।
सकारात्मक रवैया।
छोड़ दो अब तम की छईयां।
प्रकाश की ओर जाना है।
आशा और उजाले को…
जीवन में भर देना है।
अपना तो यही नज़रिया है।
अपना तो यही नज़रिया है।
©- नंदिता शर्मा जी। (नोएडा, उत्तर प्रदेश)®

हम दिल से आभारी हैं नंदिता शर्मा जी के “प्रेरणादायक कविता-सकारात्मक दृष्टिकोण।” हिन्दी में साझा करने के लिए।
नंदिता शर्मा जी के लिए मेरे विचार:
♣ “नंदिता शर्मा जी” की “प्रेरणादायक कविता ♥ सकारात्मक दृष्टिकोण।” के हर एक शब्दों में सकारात्मक ऊर्जा रूपी अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।
Please Share your comment`s.
आप सभी का प्रिय दोस्त
Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,, https://kmsraj51.com/
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
In English
Leave a Reply