Kmsraj51 की कलम से…..
ϒ हिंद बनाम बंग…। ϒ
Hind Vs Bunge – हिंद बनाम बंग
हिंद बंग के बीच में
हो गया दो-दो हाथ
सीना ताने आ गये
बड़ी खुशी के साथ॥
बड़ी खुशी के साथ
जंग में हो गई टक्कर
माथे गिरे पसीना
फैंस सब पड़ गये चक्कर॥
अब क्या होगा राम
बंग ने किया तहलका
अपना भारत पड़ गया
कैसे इतना हल्का॥
तभी भरी हुंकार
कार्तिक पथ पर आयें
एक छक्का के बल पर
फिर से जोश जगाएं॥
यहीं नहीं है अंत
अभी है पूरा लोचा
पूरे ओवर बंग को
हिंद ने भर- भर नोचा॥
आया अन्तिम ओवर
सिकन है फिर से आई
पूरा ओवर बीता
औसत रही खेलाई॥
अन्तिम बाल पर छक्का की
दरकार पड़ी थी
कार्तिक की दीवार
पुनः एक बार खड़ी थी॥
सौम्या ने फिर बाल फेक
सरकार गिराया
कार्तिक ने भी छक्के से
सरकार बनाया॥
©- अशोक सिह, – आजमगढ़, उत्तर प्रदेश। ∇
हम दिल से आभारी हैं अशोक सिह जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता “हिंद बनाम बंग” साझा करने के लिए।
About Ashok Singh – अशोक जी के शब्दाें में – अभी मैं IAS की तैयारी कर रहा हूँ। दिल मे समाज सेवा की लौ जलाये हुए कुछ बेहतर करने को प्रयासरत हूँ और अपना सत प्रतिशत देने को तत्पर। मेरा HOBBY कविताएं लिखना, दक्षिण भारत की फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना, समाज से जुङे रहना, संगीत सुनना(खासकर पुराने) शामिल है।
अशोक सिह जी के लिए मेरे विचार:
♣ “अशोक सिह जी” ने कविता के माध्यम से “हिंद बनाम बंग” क्रिकेट मैच का सुंदर वर्णन किया है। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।
♥••—••♥
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।
SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।
Please Share your comments.
कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।
आप सभी का प्रिय दोस्त
Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,, https://kmsraj51.com/
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
In English
Leave a Reply