Kmsraj51 की कलम से…..
ϒ ख्वाहिशे कभी छोड़ती नहीं। ϒ
जिंदगी गुजर रही है इक-
इम्तिहान की तरह।
क्या खोया क्या पाया-
इक इंसान की तरह।
ख्वाहिशे कभी छोड़ती नहीं-
सुकून कभी मिलता नहीं।
इंसान हर पल भागता रहता है-
ख्वाहिशों के घोड़े पर।
मिल जाये कोई ऐसी दवा-
कि मिल जाये शांति और सूकुन यहाँ।
♦—♦
कामयाबी मिलने पर इतना-
आसमान में उड़ कर क्या फायदा।
जब एक दिन पाँव तो –
ज़मीन पर ही टिकेंगे, आसमान में नहीं।
इतना अहंकार करके क्या फायदा-
जब ठोकर लगेगी तो…
गिरेगा तो जमीन पर ही, आसमान में नहीं।
♦—♦
नदी जब किनारा छोड़ देती है।
राह में चट्टान तक तोड देती है।
बात छोटी सी अगर चुभ जाये दिल में-
जिंदगी के रास्तो को भी मोड देती है।
©- विमल गांधी जी। ∇
हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता साझा करने के लिए।
विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:
♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।
Please Share your comments.
कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।
आप सभी का प्रिय दोस्त
Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,, https://kmsraj51.com/
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
In English
Leave a Reply