• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • STUDENT PAGE
  • योग व ध्यान

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

Domain & Hosting bundle deals!
You are here: Home / 2021-KMSRAJ51 की कलम से / क्या-क्या देखें।

क्या-क्या देखें।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ क्या-क्या देखें। ♦

kya-kya-dekhen-kmsraj51.png

आपकी सूरत के बाद और क्या देखें।
नजर हटे तब तो कुछ और नया देखें।
खुदा की ऐसी भी जब खुदाई है यहाँ।
फिर क्यूँ कुछ ऐसा वैसा खामख्वाह देखें॥

तसव्वुर का भी मिजाज़ आज बदला है।
लबों की शर्मो-हया, पलकों की अदा देखें।
जफ़ा, वफ़ा, कसमें, वादे, सब बकवास।
आज तो बस लरजे हुस्न का जलवा देखें॥

मन को कुछ भी समझ नहीं आ रहा।
दफ्तर देखें, घर देखें, कि रास्ता देखें।
चाँद आंगन में ना आज उतर ही आये।
छत, सीढ़ी, आइना देखें कि चेहरा देखें॥

काजल, सुरमा, मेंहदी, महावर को।
कब तक खफ़ा, बिखरा, तन्हा देखें।
कुछ ख्वाहिशें, कुछ गिले भी हैं इनके।
मेरी किस्मत से जुड़ा है ये मामला देखें॥

हर बार दुवा पढ़ते आसमां की तरफ।
क्यूँ बार – बार हाथ की मोटी रेखा देखें।
आके सारी उलझन ही खत्म कर दो ना।
जँचता नहीं है, रेखाओं को जुदा देखें॥

♦ शैलेश कुमार मिश्र (शैल) – मधुबनी, बिहार ♦

  • “शैलेश कुमार मिश्र (शैल) जी” ने इस कविता के माध्यम से नारी के सच्चे सौंदर्य का बहुत ही मनोरम, सौम्य व मृदुल वर्णन किया है।

sk-mishra-kmsraj51.png

यह कविता “शैलेश कुमार मिश्र (शैल) जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपने सच्चे मन से देश की सेवा के साथ-साथ एक कवि हृदय को भी बनाये रखा। आपने अपने कवि हृदय को दबाया नहीं। यही तो खासियत है हमारे देश के वीर जवानों की। आपकी कवितायें सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।

About Yourself – आपके ही शब्दों में —

  • नाम: शैलेश कुमार मिश्र (शैल)
  • शिक्षा: स्नातकोत्तर (PG Diploma)
  • व्यवसाय: केन्द्रीय पुलिस बल में 2001 से राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत।
  • रुचि: साहित्य-पठन एवं लेखन, खेलकूद, वाद-विवाद, पर्यटन, मंच संचालन इत्यादि।
  • पूर्व प्रकाशन: कविता संग्रह – 4, विभागीय पुस्तक – 2
  • अनुभव: 5 साल प्रशिक्षण का अनुभव, संयुक्त राष्ट्रसंघ में अफ्रीका में शांति सेना का 1 साल का अनुभव।
  • पता: आप ग्राम-चिकना, मधुबनी, बिहार से है।

shailesh-kumar-mishra-poetry-kmsraj51.png

आपकी लेखनी यूँ ही चलती रहे, जनमानस के कल्याण के लिए। उस अनंत शक्ति की कृपा आप पर बनी रहे। इन्ही शुभकामनाओं के साथ इस लेख को विराम देता हूँ। तहे दिल से KMSRAJ51.COM — के ऑथर फैमिली में आपका स्वागत है। आपका अनुज – कृष्ण मोहन सिंह।

  • जरूर पढ़े: स्वाद बदलना होगा।

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • WhatsApp
  • Skype
  • Tumblr
  • Telegram
  • Reddit

Related

Filed Under: 2021-KMSRAJ51 की कलम से, शैलेश कुमार मिश्र-शैल जी की कवितायें, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: best hindi poetry lines, best poetry in hindi on life, heart touching poetry in hindi, hindi poems on life by famous poets, hindi poems on life inspiration, hindi poems on life values, poem in hindi on life struggle, poem on life in hindi, poem on nari in hindi, poetry by soldiers, poetry on nari beauty in hindi, self motivation poem hindi, Shailesh Kumar Mishra-Shail, short poem in hindi, शैलेश कुमार मिश्र-शैल जी की कवितायें

Domains + Hosting + Security

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Primary Sidebar

Recent Posts

  • मेरे जज्बात।
  • रूसी महाबली।
  • दुनियादारी।
  • बुद्ध के संदेश।
  • श्रीगन्ध बयार।
  • बहारों के दिन आ गये।
  • बुद्ध एक नाम नहीं भाव है।
  • माँ की जय हो।
  • अन्तर ज्वाला धधक रही है।
  • चेस्ट नंबर 13 हाजिर हो।
  • शिवलिंग को गुप्तांग की संज्ञा कैसे दी गई?
  • दीक्षा बिना अधूरी शिक्षा।
  • माँ मेरी प्यारी माँ।
  • उसका आशियाना।
  • गर्मी की छुट्टी।
  • सुन ले पुकार चलो शिक्षा के द्वार।
  • आओ मिलकर चलें स्कूल।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

मेरे जज्बात।

रूसी महाबली।

दुनियादारी।

बुद्ध के संदेश।

श्रीगन्ध बयार।

बहारों के दिन आ गये।

बुद्ध एक नाम नहीं भाव है।

माँ की जय हो।

अन्तर ज्वाला धधक रही है।

चेस्ट नंबर 13 हाजिर हो।

शिवलिंग को गुप्तांग की संज्ञा कैसे दी गई?

Audiobooks Now

AudiobooksNow - Digital Audiobooks for Less

Affiliate Marketing Network

HD – Camera

Free Domain Privacy

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Copyright © 2013 - 2022 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.