Kmsraj51 की कलम से…..
♦ कीव पर कहर बरपा? ♦
रूसी – यूक्रेन पर कहर बरपाएगा,
यूक्रेनी सेना हाथ उठाकर आएगा?
आज की रात पुतिन यूक्रेन जाएंगे,
ज़ेलेंस्की के मंसूबे पानी फिर जाएंगे?
जिद में जनता को तबाह कर आया,
दुश्मनी की कीमत उसने चुकाया।
मनमानी करने की कीमत चुकाएगा,
पूरी दुनिया तमाशबीन रह जाएगा।
लोगों की भावना में ज़ेलेंस्की आया,
भड़काऊ भाषण दे पुतिन उकसाया।
जनता को ही रीफूजी सा बनवाया,
खंडहर में यूक्रेन को यह बदलवाया।
यूक्रेन अपने आप जाएगा यह हार,
प्रचंड उसका होना है उस पर प्रहार।
आधी छोड़ पूरी पर उसने भी ढाया,
नहीं पूरी ना आधी कीमत वह पाया।
फिल्मी कॉमेडी कर राष्ट्रपति आया,
जीनियस पुतिन से आकर टकराया।
कूटनीतिक ककहरा दूजे से पढ़ाया,
परास्त होने जिद में मैं हो उठ आया।
पास – पड़ोस ने प्रोपो गंडा चलाया,
भ्रामक प्रचार में यूक्रेन जंग चलाया।
बिना विचारे जो युद्ध में कूद जाता,
समय की मार पड़ते वही घबराता।
ब्रिटेनी सांसद महा विनाशकारी कहे,
विश्वयुद्ध निश्चित है दुनियां को बताते!
दुनिया के नेता अपनी-अपनी सुनाते,
समय और खराब हो सकता है कहे।
तीन देशों ने कहा विश्वयुद्ध है तय,
दुनिया दो भागों में सभी लोग दंग।
दुनिया के विनाश का हम देखेंगे रंग,
आप बताए आप शांति के हैं संग?
♦ सुखमंगल सिंह जी – अवध निवासी ♦
—————
— Conclusion —
- “सुखमंगल सिंह जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता में समझाने की कोशिश की है — अत्यधिक घमंड चाहे व्यक्तिगत हो या राष्ट्रीय सदैव ही सर्वनाश का कारण बनता है। अभी जो माहौल रूस यूक्रेन संघर्ष युद्ध का चल रहा है, यह युद्ध पूरी दुनिया के लिए हानिकारक है। संस्कृत का बहुत प्रसिद्ध लघु सूत्र है “अति सर्वत्र वर्जयेत्” जिसका हिंदी शब्दार्थ है कि “अति करने से हमेशा बचना चाहिए”, अति का परिणाम हमेशा हानिकारक होता है। वास्तव में अति किसी भी चीज की अच्छी नही होती। “लेकिन प्रश्न यहां पर यह है की – मासूम जनता की क्या गलती है?” कुछ भी बनाने में वर्षों का समय लग जाता है, लेकिन बर्बाद यूँ ही मिनटों में हो जाता है। जो कल तक लाखो – करोड़ों, घर दूकान, मकान, कार के मालिक थे, वो आज भिखारी बन गए। उन्हें तो समझ में ही नही आ रहा की आखिर किस गलती का भुगतान हम कर रहे है, गलती कौन करें – भरे कौन ? क्या ज़ेलेंस्की के द्वारा भड़काऊ भाषण यूक्रेन को पूर्ण रूपेण खंडहर में तब्दील करके ही छोड़ेगा?
—————
यह कविता (कीव पर कहर बरपा?) “सुखमंगल सिंह जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें, व्यंग्य / लेख सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी कविताओं और लेख से आने वाली पीढ़ी के दिलो दिमाग में हिंदी साहित्य के प्रति प्रेम बना रहेगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे, बाबा विश्वनाथ की कृपा से।
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!
ज़रूर पढ़ें — प्रातः उठ हरि हर को भज।
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ®———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____
Leave a Reply