Kmsraj51 की कलम से…..
ϒ जिंदगी सँवर जाती है। ϒ
poems for kids
सच्चे रिश्ते वही होते है, जो हमेशा-
हमारे हित के लिये ही सोचते है…
और हमेशा हमारा हित ही करते है।
हमारे खिलाफ फालतू की कहानियाँ नहीं बनाते।
और सबसे बड़ी बात यह है कि-
वह बुरे समय में हमारे साथ खड़े रहते है।
हमारा साथ नही छोड़ते।
ऐसे रिश्ते अगर हो जीवन में-
तो इंसान की जिंदगी सँवर जाती है।
खुशहाल हो जाती है।
♦—♦
कभी कभी अनजान रिश्तों से भी प्रेम हो जाता है।
दिल उन्हें बार बार मिलने को करता है।
उनसे मिलकर, बात कर दिल को सुकून मिलता है।
और कभी कभी अपने रिश्तों से ही इंसान दुखी हो जाता है।
उनको निभाने को भी मन नहीं करता।
♦—♦
रिश्तों की माला जब टूटती है तो-
बहुत ज़्यादा तकलीफ़ होती है।
उसे लाख जोड़ने की कोशिश करो-
फिर वो पहले जैसे नहीं जुड़ पाती।
क्योंकि कुछ…
जज़्बात के मोती बिखर ही जाते है।
♦—♦
कभी भी किसी का…
दिल ना दुखे हमारी वजह से।
हमेशा उस आंसूओ से बचो जो-
आपके कारण, किसी की आँखों में आये।
और क़दर करो उन आँसुओं की जो-
आप की फिकर मे किसी की आँखों में आते है।
♦—♦
बनी हुई बात को निभाना मुश्किल काम नहीं है।
मगर बिगड़ी हुई बात को बनाना बहुत मुश्किल काम है।
♦—♦
सच कड़वा होता है-
इसलिये लोग कम पसन्द करते है।
और झूठ मीठा होता है…
इसलिये हर जगह पर अधिकतर सराहा जाता है।
♦—♦
कभी कभी अल्फ़ाज़ तो बहुत से रहते है_
किसी को सुनाने के लिये।
लेकिन किसी को बोल नहीं पाते।
झगडे के हो जाने के डर से।
डरते है रिश्तों के टूटने से, इसलिए…
चुपचाप सहन किये चले जाते है।
♦—♦
ऐसा कोई नहीं है जो जी पाता है-
…. अपने हिसाब से।
ख्वाहिशों का कोई अन्त नहीं।
सपनों की कोई कमी नहीं।
इच्छाएं मन में दबी रहती है।
कभी वक्त साथ नहीं देता तो-
कभी कोई और कारण।
इंसान जी नहीं पाता कभी भी-
अपने हिसाब से।
♦—♦
जो उड़ते है अहंकार के आसमान पर।
उन्हें जमीन पर आने में वक्त नहीं लगता।
हर तरह का समय आता है जिंदगी में –
….. अच्छा या बुरा।
समय के गुज़रने में समय नहीं लगता।
♦—♦
अच्छे लोगों का हमारी ज़िन्दगी में-
आना हमारी किस्मत होती है।
उन्हे संभाल कर रखना हमारा हुनर।
♦—♦
अच्छा समय हमेशा उसी का होता है।
जिसका मन हमेशा साफ़ रहता है।
जो मन से किसी के लिये भी बुरा-
नहीं सोचता, उसका मन हमेशा…
शांत रहता है, जो लोग दूसरों का-
बुरा सोचते है, उनका मन हमेशा…
बेचैन रहता है।
उन्हें कभी भी शांति नहीं मिलती।
©- विमल गांधी जी। ∇

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes & Poems साझा करने के लिए।
विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:
♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।
SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।
Please Share your comments.
कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।
आप सभी का प्रिय दोस्त
Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,, https://kmsraj51.com/
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
In English
Leave a Reply