Kmsraj51 की कलम से…..
♦ मेहंदी के आयुर्वेदिक फायदे। ♦
मेहंदी – Henna
मेहंदी की पत्तियों का प्रयोग रंजक द्रव्य के रूप में किया जाता है। तथा इसकी सदाबहार झाड़ियाँ बाड़ के रूप में लगाई जाती हैं। यह समस्त भारत में मुख्यतः पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के शुष्क पर्णपाती वनों में पायी जाती है।
- स्त्रिओं के श्रृंगार प्रसाधनों में विशिष्ट स्थान प्राप्त होने के कारण, मेहंदी बहुत लोकप्रिय है।
मेहंदी की पत्तियों को सुखाकर बनाया हुआ महीन पाउडर बाजारों में पंसारियों के यहां तथा अन्य विक्रेताओं के यहाँ आकर्षक पैक में बिकता है। इसके पत्ते मलने से चिकने तथा लुआबदार हो जाते हैं। इसके कोमल पत्तों को सुखाकर, पीसकर मेहंदी के नाम से बेचा जा सकता है। इसका पुष्पकाल एवं फलकाल जुलाई से दिसंबर तक होता है।
मेहंदी का विभिन्न रोगों में उपयोग।
- लगभग 4.5 ग्राम मेहंदी के फूलों को पानी में पीसकर कपड़े से छान लें, इसमें 7 ग्राम शहद मिलाकर कुछ दिन पीने से गर्मी से उत्पन्न सिरदर्द शीघ्र ही ठीक हो जाता है।
- मेहंदी में दही और आंवला चूर्ण मिलाकर 2-3 घंटे बालों में लगाने से बाल घने, मुलायम, काले और लम्बे होते हैं।
- दस ग्राम मेहंदी के पत्तों को 200 मिली पानी में भिगोकर रख दें, थोड़ी देर बाद छानकर इस पानी से गरारे करने से मुँह के छाले शीघ्र शांत हो जाते हैं।
- मेहंदी के बीजों को बारीक पीसकर, घी मिलाकर 500 मिग्रा की गोलियां बना लें। इन गोलियों को सुबह – शाम पानी के साथ सेवन करने से खुनी दस्तों में लाभ होता है।
- लगभग 5 ग्राम मेहंदी के पत्ते लेकर रात को मिट्टी के बर्तन में भिगो दें, और प्रातःकाल इन पत्तियों को मसलकर तथा छानकर रोगी को पिला दें। एक सप्ताह के सेवन से पुराने पीलिया रोग में अत्यंत लाभ होता है।
- मेहंदी और एरंड (रेडी) के पत्तों को समभाग पीसकर थोड़ा गर्म करे, घुटनों पर लेप करने से घुटनों की पीड़ा में लाभ होता है।
- अग्नि से जले हुए स्थान पर मेहंदी की छाल या पत्तों को पीसकर गाढ़ा लेप करने से लाभ होता है।
This article inspired By: पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज।
आपको तहे दिल से से शुक्रिया – आचार्य श्री।
Ayurveda Product Available on —
—————
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
Leave a Reply