Kmsraj51 की कलम से…..
ϒ आध्यात्मिक सेवा के लिए मेरा जन्म। ϒ
- मेरा(कृष्ण मोहन सिंह) जन्म केवल सत्य आध्यात्मिक ज्ञान आप सभी(मनुष्यों)को प्रदान करने के लिए हुआ हैं।
- मैं ताे केवल माध्यम हुँ सत्य आध्यात्मिक ज्ञान सेवा करने का, करवाने वाला ताे ईश्वर पिता(God Father) ही हैं।
- हमेशा सकारात्मक सोचे।
- आपकी सफलता आपके हाथ में।
- भगवान ने भाग्य कि रेखा खिंचने वाली पेंसिल हम सबके हाथाें में दे दिया है। जैसा भी चाहाे भाग्य कि रेखा खिंच लाे।
- जिस कार्य काे करने से आपकाे आंतरिक मन की खुशी मिले उसी कार्य काे करें।
- अगर आप अपने कार्य से खुश है, ताे फिर अन्य क्या कहते है, उसकी परवाह ना करें।
- हमेशा अपनी मन की कमजोरी को दूर रखना।
- हमेशा (सदैव) अन्य लोगों से अपनी सोच को अलग रखना।
- अपने आप को प्रेरित कर, जीवन कि हर एक समस्याें काे सरलता पूर्वक पार करें।
अपने आप पर पूर्ण विश्वास करें।
सर्व-प्रथम स्वयं पर विश्वास करना सीखें, जिस इंसान काे स्वयं(अपने आप) पर विश्वास नहीं हाेता, अगर पुरी दुनिया के लाेग भी मिलकर उसकी मदद(Help) करें, ताे भी वह जीवन में कभी सफल नहीं, हाे सकता। यह दुनिया आदि(Start) से लेकर अब तक विश्वास पर ही चल रहीं हैं। जब आपकाे अपने आप पर पूर्ण विश्वास हाेगा, ताे आपके प्रत्येक सोच-विचार, वाणी और कार्य में सकारात्मकता आ जायेगी। जिससे आप जीवन में सफलताआें काे सरलता पूर्वक प्राप्त कर सकते हैं।
खाली मन शैतान का घर।
“खाली मन शैतान का घर” हाेता हैं, यह कहावत बिल्कुल सही हैं। जब मन खाली(Free) हाेता है, तभी मन में शैतानी विचार आते हैं। अपने मन काे व्यस्त रखना सीखें।
“जब मन हाे व्यस्त सकारात्मक सोच में, हरदम सफलता हाे आपकी जेब में।”
मन काे हमेशा व्यस्त रखना चाहिये अच्छें सोच में। क्योंकि सकारात्मक सोच ही निर्णय मे कनवर्ट हाेकर शरीर की कर्मइंद्रियाें काे निर्देश देता हैं और कर्मइंद्रिया इन्ही निर्देशाे के अनुसार कर्म करती हैं। यही कर्म “अकर्म, सुकर्म और विकर्म,” के रूप में आंतरिक आत्मा में Store हाेता हैं, जाे “संस्कार” कहलाता हैं।
अपने असली(Real) स्वरूप काे जाने।
सबसे बड़ा प्रश्न, “मैं कौन हूँ?”(Who am i?)। केवल इसी एक ही सवाल का सही जवाब(उत्तर) जानकर, काेई भी इंसान शांतिमय जीवन जिये। यह ताे हम-सब जानते है कि हमारे शरीर काे एक शक्ति चला रही है, जिसे हम सब आत्मा(Soul) कहते हैं। लेकिन कितनी देर तक हमे यह याद रहता है कि हम एक आत्मा हैं। जब देखाें तब यहि कहते फिरते है मैं फलाने पोस्ट पर हूँ, मुझे नही जानते मैं किसका लडका या लडकी हूँ, मैं काैन हूँ तुम नही जानते आदि-आदि।
हम अपने असली स्वरूप काे भुल गये है, जिस कारण हमे अपने निजी गुण और संस्कार भी याद नही हैं। यह भुल ही सभी दुःखाे का कारण हैं।आत्मा की तीन मुख्य शक्तिया हाेती हैं।
“प्रथम-मन, द्वितीय-बुद्धि और तृतीय-संस्कार।”
आत्मा के सात माैलिक गुण हाेते हैं।
1. शांति (Shanti),
2. सुख (Sukh),
3. प्रेम (Prem),
4. शक्ति (Power),
5. ज्ञान (Gyan),
6. पवित्रता (शुद्धि-Purity),
7. आनंद (आत्मिक खुशी-Anand),
मन कि शक्ति काे सही समय पर उपयोग करें।
मन में वह असिमित शक्ति भरी हैं, जिसका सही उपयोग कर, हर असंभव कार्य काे सरलता पूर्वक संभव में बदला जा सकता हैं। मन कि शक्तियाे काे सही समय पर और सही दिशा में उपयोग करना सीखें।
“जहा १० शब्दाें से काेई बात बन जाये, वहा पर १०० शब्द बाेलकर।
अपनी आंतरिक मानसिक और वाणी की ऊर्जा काे यू ही नष्ट ना करें॥”
जहा सहना हाे वहा सहे, जहा सामना करना हाे वहा सामना करें, जीवन के कर्मक्षेत्र पर। यह सृष्टि एक रंगमंच हैं, हम सभी इंसान पार्टधारी है, हम सभी अपना-अपना पार्ट बजा रहे हैं। एक का भी पार्ट ना मिले दुसरे से।
मन कि शक्तियाे काे संचित करना सीखें, और संचित मन कि शक्तियाे काे सकारात्मक तरीके से जीवन में उपयोग करें।
Please Share your comment`s.
© आप सभी का प्रिय दोस्त ®
Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,, https://kmsraj51.com/
जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)
~Kmsraj51
———– © Best of Luck ® ———–
Note::-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)
– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –
* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)
* अपनी आदतों को कैसे बदलें।
∗ निश्चित सफलता के २१ सूत्र।
* क्या करें – क्या ना करें।
∗ जीवन परिवर्तक 51 सकारात्मक Quotes of KMSRAJ51
* विचारों का स्तर श्रेष्ठ व पवित्र हो।
* अच्छी आदतें कैसे डालें।
* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।
* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।
* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।
* सकारात्मक सोच है जीवन का सक्सेस मंत्र
* चांदी की छड़ी।
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”
In English
Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.
~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)
“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”
~KMSRAJ51
Leave a Reply