Kmsraj51 की कलम से…..
♦ मेरे पापा। ♦
मेरे पापा,
मेरे है पालकदाता।
अंदर से कोमल,
मेरी खुशी के लिए कुछ भी कर जाते।
सबसे प्यारे, सबसे न्यारे,
ऐसे है पापा हमारे।
अंगुली पकड़ चलना सिखाया,
कंधे पर बिठा प्यार जताया।
हर स्थिति से लडने का हुनर सिखाया,
सीने से लगाकर प्यार जताया।
मेरे सभी नाज नखरे, वो हंसकर उठाते,
वृक्ष की भांति संरक्षण देते।
त्याग समर्पण की वो पराकाष्ठा,
मेरे संवारने हेतु उनकी निष्ठा,
जीवन भर न भूल पाऊंगा।
उनका कर्ज न कभी उतार पाऊंगा,
मगर बुढ़ापे की लाठी बन,
अपना फर्ज जरूर निभाऊंगा।
उनके आशीष को दिल से लगाकर,
चरणों में उनके मस्तक सदा नमाऊंगा,
उनके सपनों को सच करके दिखलाऊंगा।
सबसे प्यारे, सबसे न्यारे,
मेरे पापा, मेरे भगवान हमारे।
♦ विवेक कुमार जी – जिला – मुजफ्फरपुर, बिहार ♦
—————
• Conclusion •
- “विवेक कुमार जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — पापा का प्यार निराला है, पापा के साथ रिश्ता न्यारा है, इस रिश्ते जैसा कोई और नहीं यही रिश्ता दुनिया में सबसे प्यारा है। मेरे होठों की हँसी मेरे पापा की बदौलत है, मेरी आँखों में खुशी मेरे पापा की बदौलत है, पापा किसी भगवान से कम नही क्योकि मेरी ज़िन्दगी की सारी खुशी पापा की बदौलत है। ये बाप तुझे अपना सब कुछ दे जाएगा, और तेरे कंधे पर दुनिया से चला जाएगा। पिता हैं तो हमेशा बच्चो का दिल शेर होता हैं। वो इस छोटी सी दुनिया में मेरा अनंत संसार है। एक पापा की बदौलत ही मेरा जीवन खुबसूरत बन पाया।
—————
यह कविता (मेरे पापा।) “विवेक कुमार जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें/लेख सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।
आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—
मैं एक शिक्षक हूं। मुजफ्फरपुर जिला, बिहार राज्य का निवासी हूं। शिक्षा से शुरू से लगाव रहा है। लेखन मेरी Hobby है। इस Platform के माध्यम से सुधारात्मक संदेश दे पाऊं, यही अभिलाषा है।
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ®———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____
Leave a Reply