Kmsraj51 की कलम से…..
♦ नए साल के लिए नई आदतें। ♦
जैसे ही नव वर्ष शुरू होता है सभी अपनी-अपनी आदतों में बदलाव करने के लिए अपने आप से वादा, संकल्प करने लगते है जैसे:
- इस वर्ष मैं अपना वजन कम करूँगा / करुँगी।
- मैं अपना कार्य और अच्छे से करूँगा / करुँगी।
- मैं किसी पर गुस्सा नहीं करूँगा / करुँगी।
- मैं तली-भुनी चीजे नही खाऊंगा / खाउंगी।
- मैं अच्छे से अपनी पढाई करूँगा / करुँगी।
- मैं बड़े और गुरुजनों का सम्मान करूँगा / करुँगी।
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए मैं प्रतिदिन व्यायाम करूँगा / करुँगी।
- मैं पूर्ण मन से अपना हर एक कार्य करूँगा / करुँगी।
- मैं अपने फिजूल खर्चों पर कंट्रोल कर बचत करूँगा / करुँगी।
- मैं अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करूँगा / करुँगी।
- मैं जरूरतमंदों की मदद जरूर करूँगा / करुँगी।
- मैं पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर जरूर बनूँगा / बनूँगी।
- मैं स्वच्छता पर ध्यान दूंगा / दूंगी।
आपका वादा या संकल्प अपने आप से ऊपर दिए गए किसी भी बिंदु से मिलते जुलते हो सकते है। वह कौन सा कारण है या कमी है जिस वजह से आप अपने आप से संकल्प और वादे तो करते है लेकिन ये वादे या संकल्प १० से १५ दिन के बाद नही कर पाते। आइये जानते है वह कमी कहाँ रह जाती है:
- एक साथ सब कुछ ना करे।
- कोई भी कार्य छोटे-छोटे स्टेप में करें।
- अपने दिन की शुरुआत महत्वपूर्ण कार्य से करें।
- समय की कीमत को समझे, व्यर्थ ना गवाए।
- नियमित रूप से बचत जरूर करे, बुरे वक्त के लिए।
- सीखना जारी रखें, किसी भी मुसीबत से बाहर निकलने के लिए।
- मन और बुद्धि की इनर इंजीनियरिंग को समझे।
- नियमित रूप से ध्यान जरूर करें, मन और बुद्धि को शांत और एक्टिव रखने के लिए।
एक बात सदैव ही याद रखें: शांत मन से ही संकल्पो को फ़िल्टर कर पाएंगे। जब मन शांत होगा तभी आपकी बुद्धि को कोई भी निर्णय करना आसान होगा। आपकी बुद्धि सही समय पर सही और गलत का निर्णय कर पायेगी। जब आपका निर्णय सही होगा तो आपका कार्य सफल होगा। अपनी मन और बुद्धि की इनर शक्तियों को जागृत कर उपयोग करना सीखे। तभी आप सफल होंगे।
“आपको ना रुकना है, ना भागना है, बस चलते रहना है। अर्थात: आपको अपने कार्य को ना ही धीरे-धीरे करना है, ना ही तेज गति से करना है, ना ही कार्य को बीच में छोड़ना है, आपको पूर्ण तन, मन व धन से नियमित मध्यम गति से कार्य को करते रहना है। तब आपको सफलता जरूर मिलेगी।“
मुझे पूर्ण विश्वास है ये आर्टिकल आपके सफलता में जरूर सहयोगी बनेगी। अगर आप भी अपनी तरफ से कुछ जोड़ना चाहते है तो कमेंट के कर जरूर बताये। आप सभी के लिए ये नया वर्ष खुशियों भरा हो, आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो।
Must Read:
♥⇔♥
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
Leave a Reply