• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / 2021-KMSRAJ51 की कलम से / नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट।

नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट।

Kmsraj51 की कलम से…..

Table of Contents

Toggle
  • Kmsraj51 की कलम से…..
    • ♦ नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट। ♦
    • Jewar Airport – जेवर हवाई अड्डा
      • नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास
      • यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम
      • — Conclusion —
    • Please share your comments.
    • आप सभी का प्रिय दोस्त
      • ———– © Best of Luck ®———–
    • Note:-
      • “सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
      • Related posts:
    • हिन्दी काव्य दर्शन।
    • रामायण और जीवन मूल्य।
    • दीदार।
      • Like this:
      • Related

♦ नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट। ♦

Jewar Airport – जेवर हवाई अड्डा

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे जेवर हवाई अड्डे और आधिकारिक तौर पर नोएडा अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डे के रूप में भी जाना जाता है, उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर में जेवर शहर के पास एक निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

ये एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 72 किलोमीटर दूर होगा। ये एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा और फर्स्ट नेट जीरो एमिशन एयरपोर्ट होगा, यानी की पूरी तरह से प्रदूषण से मुक्त होगा। अगर बात करें लोकेशन की तो ये आगरा से 130 किलोमीटर और दिल्ली से महज 72 किलोमीटर दूर होगा। इसकी ग्रेटर नोएडा से दूरी करीब 28 किलोमीटर है।

नाम: नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट / जेवर एयरपोर्ट / नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
स्थान: जेवर, जिला – गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश, भारत (हिंदुस्तान, भारतवर्ष)
संचालक: यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) – (a SPV of Zurich Airport AG)
मालिक: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड – (NIAL)
सेवा: नई दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा
वेबसाइट: https://niairport.in/

नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (Noida International Greenfield Airport) इसलिए भी खास है क्योंकि नोएडा दिल्ली एनसीआर में आता है। दूसरी बात नोएडा निवेशकों की पहली पसंद बन गया है।

25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पश्चिमी उत्तर में मौजूद नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। जेवर एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है।

जेवर एयरपोर्ट दिल्ली NCR में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( IGI) के बाद ये दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। नोएडा एयरपोर्ट के बनने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ कम होगी। नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ आगरा, और आसपास के शहरों के लोगों को फायदा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मौजूदगी में होने वाले एयरपोर्ट के शिलान्यास का पहला चरण 2023-24 में पूरा होगा। इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य होगा।

नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘आप सभी को, देश के सभी लोगों को, उत्तर प्रदेश के भाई-बहनों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बहुत-बहुत बधाई। इसका बहुत बड़ा लाभ दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों को होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कनेक्टिविटी की दृष्टि से भी एक बेहतरीन मॉडल बनेगा।

उन्होंने कहा कि ‘यहां आने जाने के लिए टैक्सी से लेकर मेट्रो और रेल तक हर तरह की कनेक्टिविटी होगी। आज देश में जितनी तेजी से एविएशन सेक्टर में वृद्धि हो रही है, जिस तेजी से भारतीय कंपनियां सैकड़ों नए विमानों को खरीद रही हैं, उनके लिए भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बहुत बड़ी भूमिका होगी। अब तो दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे भी तैयार होने वाला है। उससे भी अनेकों शहरों तक पहुंचना आसान हो जाएगा’।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘यहां से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी होगी। यहां अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली जैसे अनेकों औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां सर्विस सेक्टर का बड़ा इकोसिस्टम भी है और एग्रीकल्चर सेक्टर में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अहम हिस्सेदारी है। अब इन क्षेत्रों का सामर्थ्य भी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा’।

पीएम मोदी ने कहा कि जेवर इंटरनेशनल मानचित्र में आ गया। किसान हो या व्यापारी, मजूदर या व्यवसायी हर किसी को इसका बहुत – बहुत लाभ मिलेगा।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – भारत के नागरिकों ने एक बदलते हुए भारत को देखा है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को बनते देखा है। पीएम मोदी जी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना पूरी की है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी का तेजी से विकास होगा।

सिंधिया ने कही बड़ी बात केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री (Civil Aviation Minister) ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के विमानन क्षेत्र के लिए बेहद अहम करार दिया है। सिंधिया ने कहा कि “जेवर एयरपोर्ट देश के विकास में अहम योगदान देगा। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। साथ ही इस एयरपोर्ट से एक लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी।”

यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम

जेवर एयरपोर्ट पर परिचालन शुरू होने के बाद इससे यूपी की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा मिलेगा। 6200 हेक्टेयर क्षेत्र में बन रहा यह एयरपोर्ट भारत का आधुनिकतम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा। शुरुआत में इस एयरपोर्ट की सालाना क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी। यूपी में जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद 16 एयरपोर्ट परिचालन में आ जाएंगे, जिससे राज्य के विमानन क्षेत्र के साथ ही अर्थव्यवस्था को भी बहुत फायदा पहुंचाएगा।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कई औद्योगिक ईकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है। ऐसे में एयरपोर्ट बनने से इन औद्योगिक ईकाइयों को भी फायदा पहुंचेगा। साथ ही इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

♦ संपादकीय ♦

—————

— Conclusion —

  • ये एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 72 किलोमीटर दूर होगा। ये एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा और फर्स्ट नेट जीरो एमिशन एयरपोर्ट होगा, यानी की पूरी तरह से प्रदूषण से मुक्त होगा। अगर बात करें लोकेशन की तो ये आगरा से 130 किलोमीटर और दिल्ली से महज 72 किलोमीटर दूर होगा। इसकी ग्रेटर नोएडा से दूरी करीब 28 किलोमीटर है।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com All Rights Reserved.____

Related posts:

नरक चतुर्दशी।

10 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण।

रचनाएं भर रात जगाती।

Share this:

  • Post

Like this:

Like Loading...

Related

Filed Under: 2021-KMSRAJ51 की कलम से, नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट Tagged With: Jewar Airport, Noida International Airport, Noida International Greenfield Airport, एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का शिलान्यास, जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास, नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.

%d