Kmsraj51 की कलम से…..
♦ किताब। ♦
पुस्तकों का महत्व।
किताबों से सब अब दूर होते जा रहे है,
पहले किताबो के बिना कोई अस्तित्व नहीं था।
उन किताबों के लिए आपस में आदान प्रदान था,
किताबें पढ़कर ही हम अपना समय काटते थे।
अब किताबों का कोई महत्व ही नहीं बचा है,
मोबाइल, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर ने अब किताबों की जगह ली है।
किताबों की अब दयनीय और मरणासन्न सी दशा हो गयी है,
किताबें अपना अस्तित्व और महत्व खो चुकी है।
कभी किताबें माँ सरस्वती के समान पूजी जाती थी,
अगर धरा पर गिर जाती तो उठाकर सिर से लगायी जाती थी।
किताबों से नित नई जानकारी और चित्र देखने मिलते थे,
अब तो हर किसी के लिये गूगल खोला जाता है।
हर प्रकार की जानकारी और विद्या उसी से ली जाती है,
अब तो हर तरह का ज्ञान मोबाइल पर ही मिल जाता है।
पहले बच्चे और बड़े पत्रिकाएं पढ़कर मनोरंजन करते थे,
आज के बड़े बच्चे मोबाइल पर गेम खेलकर समय व्यतीत करते है।
आधुनिक युग में सब काम मोबाइल से होता है,
किताबें अब बेजान और कबाड़ होती जा रही है।
उनकी तरफ कोई अब नजर उठाकर नहीं देखता है,
किताबों का सम्मान वही अध्यापक और विद्यार्थी करते है।
जिनको तकनीक और गूगल कंप्यूटर का ज्ञान नहीं है,
किताबों को हम सबको महत्व और सम्मान देना है।
उसके वजूद और अस्तित्व को फिर से बचाना है,
आज हम सब प्रण करें किताबों को हम बचाकर रख सके।
♦ पूनम गुप्ता जी – भोपाल, मध्य प्रदेश ♦
—————
- “पूनम गुप्ता जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — किताब इंसान की सच्ची मित्र होती है, बिना कुछ लिए किताबें सदैव ही हमारी सहायता करती रहती हैं। 100 दोस्तों से अच्छा एक अच्छी किताब होती है। ज्ञान सदैव ही इंसान का साथ देती है, चाहे वह समय कैसा भी हो। ज्ञान ज़िन्दगी के हर मोड़ पर आपका साथ निभाएगा चाहे परिस्थिति कैसी भी हो। किताबों को अपनी ज़िन्दगी का जरूरी हिस्सा बना लो, तुम्हारी ज़िन्दगी निखार जाएगी। किताबों को हम सबको महत्व और सम्मान देना है, उसके वजूद और अस्तित्व को फिर से बचाना है, आज हम सब प्रण करें किताबों को हम बचाकर रख सके।
—————
यह कविता (किताब।) “पूनम गुप्ता जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख/कवितायें सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____
Leave a Reply