• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / 2021-KMSRAJ51 की कलम से / प्रलय मचा दो।

प्रलय मचा दो।

Kmsraj51 की कलम से…..

Table of Contents

Toggle
  • Kmsraj51 की कलम से…..
    • ♦ प्रलय मचा दो। ♦
    • Please share your comments.
    • आप सभी का प्रिय दोस्त
      • ———– © Best of Luck ® ———–
    • Note:-
      • “सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
      • Related posts:
    • मन के रोग निकालें…।
    • शुभागमन।
    • स्वाद बदलना होगा।
      • Like this:
      • Related

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ प्रलय मचा दो। ♦

pralay-macha-do-kmsraj51.png

“देशभक्ति पर कविता”

KMSRAJ51.COM की तरफ से आप सभी देशवासियों को तहे दिल से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

जोश है उन्माद है, स्वातन्त्र्य की फरियाद है।
कब तक छुपाओगे सर, वो देखो जल रहा है घर।
फिर हाथ छूने बढ़ चला माँ के पवित्र भाल को।
है अस्मिता पुकारती भागीरथी के लाल को॥

लावा बनके बह जाने दो रक्त के उबाल को।
चिंगारी बनके टूट पड़ो, थर्रा दो महाकाल को।
मातृभूमि के तुम जांबाजाे चिता सजा दो।
जाओ सीमा प्रहरी जाओ प्रलय मचा दो॥

जननी की कातर पुकार पर वीरों निकलो।
घर से सर विच्छेदन करने तीरों निकलो।
व्रज बनाकर छाती को, कर यूँ सिंह गर्जन।
भयाक्रान्त हो नभमंडल कर दे विषवर्षण॥

गदा भीम का भांज भांजकर तोड़ो गर्दन।
चक्र सुदर्शन से कर दो दुश्मन का मर्दन।
चलो पार्थ फिर एक बार गांडीव उठा दो।
जाओ सीमा प्रहरी जाओ प्रलय मचा दो॥

शत्रु देश ने आज हिमालय पुत्रों को ललकारा है।
ऋषि मुनियों की कुटियों पर बारूद का गोला मारा है।
शुचिता के रक्षार्थ बढ़ो तुम समरभूमि में।
शूरवीर धर्मार्थ बढ़ो तुम समरभूमि में॥

आत्मसर्ग हो आत्मरक्ष्य में तुम्हें कसम है।
चलो दिखा दो वेद ऋचा में कितना दम हैं।
सत्यमेव जयते का रण में शंख बजा दो।
जाओ सीमा प्रहरी जाओ प्रलय मचा दो॥

(कारगिल युद्ध के अवसर पर – शैल)

♦ शैलेश कुमार मिश्र (शैल) – मधुबनी, बिहार ♦

  • “शैलेश कुमार मिश्र (शैल) जी” ने, “देश के वीर जवानों के उमंग-उत्साह को, माँ भारतीय के वैदिक वीरों से प्रेरित कर, दुश्मनों का मर्दन करने के लिए तैयार हो।” बहुत ही मधुर व सुन्दर, वीर रस से भरपूर कविता के रूप में प्रस्तुत किया हैं।

—•—•—•—

sk-mishra-kmsraj51.png

यह कविता “शैलेश कुमार मिश्र (शैल) जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपने सच्चे मन से देश की सेवा के साथ-साथ एक कवि हृदय को भी बनाये रखा। आपने अपने कवि हृदय को दबाया नहीं। यही तो खासियत है हमारे देश के वीर जवानों की। आपकी कवितायें सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।

About Yourself – आपके ही शब्दों में —

  • नाम: शैलेश कुमार मिश्र (शैल)
  • शिक्षा: स्नातकोत्तर (PG Diploma)
  • व्यवसाय: केन्द्रीय पुलिस बल में 2001 से राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत।
  • रुचि: साहित्य-पठन एवं लेखन, खेलकूद, वाद-विवाद, पर्यटन, मंच संचालन इत्यादि।
  • पूर्व प्रकाशन: कविता संग्रह – 4, विभागीय पुस्तक – 2
  • अनुभव: 5 साल प्रशिक्षण का अनुभव, संयुक्त राष्ट्रसंघ में अफ्रीका में शांति सेना का 1 साल का अनुभव।
  • पता: आप ग्राम-चिकना, मधुबनी, बिहार से है।

shailesh-kumar-mishra-poetry-kmsraj51.png

आपकी लेखनी यूँ ही चलती रहे, जनमानस के कल्याण के लिए। उस अनंत शक्ति की कृपा आप पर बनी रहे। इन्ही शुभकामनाओं के साथ इस लेख को विराम देता हूँ। तहे दिल से KMSRAJ51.COM — के ऑथर फैमिली में आपका स्वागत है। आपका अनुज – कृष्ण मोहन सिंह।

  • जरूर पढ़े: स्वाद बदलना होगा।
  • जरूर पढ़े: क्या-क्या देखें।

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Related posts:

भगवान धन्वन्तरि - धनतेरस।

हां मैं शिक्षक हूं।

बादल।

Share this:

  • Post

Like this:

Like Loading...

Related

Filed Under: 2021-KMSRAJ51 की कलम से, प्रलय मचा दो।, शैलेश कुमार मिश्र-शैल जी की कवितायें, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: deshbhakti poem in hindi, modern hindi poets, Poems on patriotism, poetry by soldiers, Shailesh Kumar Mishra-Shail, short poem in hindi, गणतंत्र दिवस पर कविता, देशभक्ति पर कविता हिंदी में, देशभक्ति पर कविताएँ, पराक्रम पर कविता, भारतीय सैनिक पर कविता, लेखक का ख्वाब।, वीर जवानों पर कविता, वीरता पर आधारित कविता, शैलेश कुमार मिश्र-शैल जी की कवितायें, सैनिकों पर हिंदी में देशभक्ति कविता

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।
  • चलो दिवाली मनाएं।
  • दीपों का त्योहार।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।

मित्र।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.

%d