Kmsraj51 की कलम से…..
♦ रक्षा बंधन। ♦
धागा प्रेम का है यह बहना! राखी जिसको कहते है।
सृष्टि स्रष्टा विष्णु स्वयं भी, इसके बन्धन में रहते है।
भाई-बहन के पवित्र प्रेम का, सदियों से सम्बाहक रहा।
भारत वर्ष का बच्चा – बच्चा, इसका हमेशा चाहक रहा।
कब आए यह पर्व धरा पर? देव भी प्रतीक्षा में रहते हैं।
करती है दुआ खैर की बहना, तो सुरक्षा में भाई रहते हैं।
उदगार निराला भाव निराला, वरना धागे में क्या रखा है?
विश्वाश-प्रेम की नीव में जहां, रिश्तों का पत्थर रखा है।
ढहती नहीं है ईमारत कभी भी, भाई- बहन के रिश्तों की।
दुआ दे बहना और भाई सहारा, क्या जरूरत है फरिश्तों की?
बिखर जाए चाहे जमाना बहना! पर तुम यूं ही आती रहना।
आन पड़े कोई मुसीबत तो बहना! भैया से जरू कह देना।
राखी नहीं है महज इक धागा, यह प्रेम का प्यारा बन्धन है।
रक्षा बंधन के इस पावन पर्व का, दिल से आज अभिनंदन है।
♦ हेमराज ठाकुर जी – जिला – मण्डी, हिमाचल प्रदेश ♦
—————
- “हेमराज ठाकुर जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के पवित्र प्यार का प्रतिक है, जिसे राखी का त्योहार भी कहा जाता है। रक्षा बंधन पर बहन, भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके दीर्घायु व सुखी जीवन की प्रार्थना करती है। इसके साथ ही बहन अपने भाई से अपनी सुरक्षा का वचन लेती है, की जीवन में जब भी उस पर कोई मुसीबत आएगा उसका भाई उसकी मदद के ली आ जायेगा। एक दूजे के चेहरे को देख मुसीबतें भाप लेते हैं, ऐसा होता है भाई बहन का रिश्ता। रक्षाबंधन हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है, जिसे पूरे भारत समेत अन्य देशों में भी मनाया जाता है।
—————
यह कविता (रक्षा बंधन।) “हेमराज ठाकुर जी“ की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें/लेख सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ®———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____
Leave a Reply