Kmsraj51 की कलम से…..
♦ समस्या दुखी होने में नहीं। ♦
समस्या दुखी होने में नही, बल्कि दुख से चिपके रहने में है। अमूमन हमको ये लगने लगता है कि एक दुख को अपनाकर हमने जीवन की संपूर्णता प्राप्त कर ली है और जीवन जीना सीख गए हैं जबकि ऐसा बिल्कुल भी नही है। कोई भी दुख निवारण के लिए होता है ना कि अपनाने के लिए।
ऐसे समय में हम लोगों की नज़रों में एक प्रौढ़ और सुलझे हुए व्यक्ति के रूप में बने रहने के परम इछुक होते हैं। इसलिए जब-तब अपने चेहरे की भंगिमाओं से उन्हें ऐसा दर्शाते रहते हैं। जैसे दुनियाभर का दुख हमारे ही ऊपर आ पड़ा हो। याद रखें – दुनिया में ऐसे अनगिनत लोग हैं जिनके दुख के आगे हमारा दुख, कुछ भी नही है।
दरअसल, असल बात तो यह रहती है कि ऐसे समय में हम एक दुखी और बनावटी प्रौढ़ बनकर अपने लिए कार्यमुक्ति का मार्ग ढूँढने लगते हैं। जिसमें हम अपने अंदर से उठने वाली कर्मठता की हर आवाज़ को अपने कथित दुख और दिखावटी अनुभव के पीछे दबाने की कोशिश करने लगते हैं।
दरअसल, सत्य तो यह रहता है कि जीवन के प्रति, जो हमारा आलसी रवैया होता है। वही इस भावना को सहारा देता रहता है। ऐसे में हम अपने अंदर मौजूद आलस्य को छिपाने के लिए अपने तथाकथित दुख और अनुभव का सहारा लेना शुरू कर देते हैं।
याद रखें – दुख हमें मेहनत करके फिर से उभरने की सीख देता है ना कि मेहनत न करने के लिए आलस्य।
हो सकता है कि हम सचमुच दुखी हों, और स्वयं को उस दुख में अकेला पाते हों। मगर, ऐसे समय में हमारा ये परम कर्तव्य बन जाता है कि हम अपने दुख को अपनी कर्मठता के नीचे दबा लें। अन्यथा ये हमारी कर्मठता को दबा देगा और हम निरंतर और ज़्यादा दुखी होते जायेंगे और जीवन के अंतिम पड़ाव पर, अनुभव के नाम पर, हमारे पास केवल दुख रहेंगे जो दूसरों को जीवन जीना सीखने के लिए भले ही सार्थक हों। मगर हमारे लिए उनका कोई अर्थ नही रह जाएगा।
आशा करता हूँ की आप सभी को इस आर्टिकल से जरूर फायदा मिलेगा, और आप सभी अपने जीवन में आने वाली समस्याओं से बाहर निकल पाएंगे।
♦– This article written by – शुभम –♦
♥⇔♥
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
Leave a Reply