Kmsraj51 की कलम से…..
♦ सिकंदर आएगा। ♦
हुनर होगी तो तेरे दर पे सारा शहर आएगा।
हौसला होगा तो आसमां भी दौड़कर आएगा।
दुश्वारियों में भी दिल पाक साफ रखना दोस्त।
खुदा खुद अपने हाथों में लेके मुकद्दर आएगा॥
“चार लोग क्या कहेंगे क्या सोचेंगे” से बचना होगा।
जूते बाहर ना खोले, तो घर में कीचड़ आएगा।
खुले हों खिड़की दरवाजे मन के जाली वाले।
हवा भी ताजी आएगी, चाँद भी छनकर आएगा॥
अपनी जिद्द, धैर्य, लगन और अना बचाए रखना।
हालात को बदलना होगा, बदला मंजर आएगा।
जहाँ कदम थक जाए रूक के बैठ नही जाना।
धुंध और धूप के बाद ही छाँव का सफर आएगा॥
एक निडर कश्ती, उफनती दरिया पार कर जाती है।
मांझी के आगे नतमस्तक, हारा समंदर आएगा।
“मै भी तुम सा आम इंसान ही हुआ था पैदा मित्र”।
आज तेरे ख्वाबों में कहने खुद सिकंदर आएगा॥
♦ शैलेश कुमार मिश्र (शैल) – मधुबनी, बिहार ♦
- “शैलेश कुमार मिश्र (शैल) जी” ने, कविता के माध्यम से बहुत ही सुंदर वर्णन किया है कि जीवन में कितना भी उतार – चढ़ाव आये कभी भी अपनी जिद्द, धैर्य, लगन को कम न होने देना, कार्य करते रहे। बीच में कार्य बंद ना करें।
—•—•—•—
यह कविता “शैलेश कुमार मिश्र (शैल) जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपने सच्चे मन से देश की सेवा के साथ-साथ एक कवि हृदय को भी बनाये रखा। आपने अपने कवि हृदय को दबाया नहीं। यही तो खासियत है हमारे देश के वीर जवानों की। आपकी कवितायें सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।
About Yourself – आपके ही शब्दों में —
- नाम: शैलेश कुमार मिश्र (शैल)
- शिक्षा: स्नातकोत्तर (PG Diploma)
- व्यवसाय: केन्द्रीय पुलिस बल में 2001 से राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत।
- रुचि: साहित्य-पठन एवं लेखन, खेलकूद, वाद-विवाद, पर्यटन, मंच संचालन इत्यादि।
- पूर्व प्रकाशन: कविता संग्रह – 4, विभागीय पुस्तक – 2
- अनुभव: 5 साल प्रशिक्षण का अनुभव, संयुक्त राष्ट्रसंघ में अफ्रीका में शांति सेना का 1 साल का अनुभव।
- पता: आप ग्राम-चिकना, मधुबनी, बिहार से है।
आपकी लेखनी यूँ ही चलती रहे, जनमानस के कल्याण के लिए। उस अनंत शक्ति की कृपा आप पर बनी रहे। इन्ही शुभकामनाओं के साथ इस लेख को विराम देता हूँ। तहे दिल से KMSRAJ51.COM — के ऑथर फैमिली में आपका स्वागत है। आपका अनुज – कृष्ण मोहन सिंह।
- जरूर पढ़े: स्वाद बदलना होगा।
- जरूर पढ़े: क्या-क्या देखें।
—————
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
Leave a Reply