Kmsraj51 की कलम से…..
♦ दुर्गा स्तुति। ♦
हे ! सिंह वाहिनी माँ दुर्गे,
दरश मुझे भी दे जाना।
शैलपुत्री अवतार ले कर,
वृष वाहन पर आ जाना।
तेरे वृषभारुणा रूप को,
शत – शत वन्दन है।
कृपा करो माँ तपचारिणी,
जग में भीषण क्रन्दन है।
कर में जो सिद्ध कमंडल है,
पावन जल छिड़का जाना।
हे ! सिंह वाहिनी माँ दुर्गे,
दरश मुझे भी दे जाना।
दश भुजाओं में शस्त्र लेकर,
चंद्रघंटा रूप धारा।
इसी रूप में अम्बे तूने,
दानव महिषासुर मारा।
सुधा कलश धात्री कूष्मांडा,
यश, आयुष माँ दे जाना।
हे ! सिंह वाहिनी माँ दुर्गे,
दरश मुझे भी दे जाना।
कमलासना है रूप पंचम,
पुत्र स्कंद की माता हो।
मनभावन माँ दर्शन तेरा,
मंगल, मोक्ष प्रदाता हो।
माँ कात्यायनी, महागौरी,
सिद्धि प्रदाता आ जाना।
हे ! सिंह वाहिनी माँ दुर्गे,
दरश मुझे भी दे जाना।
♦ वेदस्मृति ‘कृती’ जी – पुणे, महाराष्ट्र ♦
—————
- “वेदस्मृति ‘कृती’ जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता में समझाने की कोशिश की है — माता रानी के प्रत्येक रूपों का वर्णन करते हुए … माँ दुर्गा का स्तुति की है। माता रानी के प्रत्येक रूप व गुणों, शक्तियों और आसन, वाहन का मनोरम वर्णन किया है। ॥ प्रेम से बोलो जय माता दी ॥
—————
यह कविता (दुर्गा स्तुति।) ” वेदस्मृति ‘कृती’ जी “ की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें/गीत/दोहे/लेख सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी दोहे/कविताओं और लेख से आने वाली नई पीढ़ी और जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूँ ही चलती रहे जनमानस के कल्याण के लिए।
साहित्यिक नाम : वेदस्मृति ‘कृती’
शिक्षा : एम. ए. ( अँग्रेजी साहित्य )
बी.एड. ( फ़िज़िकल )
आई आई टी . शिक्षिका ( प्राइवेट कोचिंग क्लासेज़)
लेखिका, कहानीकार, कवियित्री, समीक्षक, ( सभी विधाओं में लेखन ) अनुवादक. समाज सेविका।
अध्यक्ष : “सिद्धि एक उम्मीद महिला साहित्यिक समूह”
प्रदेश अध्यक्ष : अखिल भारतीय साहित्य सदन ( महाराष्ट्र इकाई )
राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान बिहार प्रान्त की महिला प्रकोष्ठ,
श्री संस्था चैरिटेबल ट्रस्ट : प्रदेश प्रतिनिधि ( महाराष्ट्र )
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद में – सह संगठन मंत्री, मुंबई ज़िला, महाराष्ट्र
हिन्दी और अँग्रेजी दोनों विधाओं में स्वतंत्र लेखन।
अनेक प्रतिष्ठित हिन्दी/अँग्रेजी पत्र – पत्रिकाओं में नियमित रचनाएँ प्रकाशित।
—————
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)