::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..
((((((((((~)))))))))) ~ ((((((((((~))))))))))~((((((((((~)))))))))) ~ ((((((((((~))))))))))
KMSRAJ51-Always Positive Thinker
“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)
::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..
इस सदी के महानायक हिंदी फिल्मों के सरताज आदरणीय अमिताभ बच्चन जी की एक फिल्म नमक हलाल का एक संवाद था ,”आई केन टाक इंग्लिश ,आई केन वाक् इंग्लिश एंड आई केन लाफ इंग्लिश बिकाज़ इंग्लिश इज ए फन्नी लैग्वेज ,भैरो बिकम्स बायरन एंड बायरन बिकम्स भैरों ,देयर माइंड इज नैरो ” जी हाँ अच्छी टांग तोड़ अंग्रेजी बोली थी उन्होंने उस फिल्म में और ऐसी ही टूटी फूटी हास्यप्रद अंग्रेजी बोल कर हमारे ही देश भारत के वासी अपने पढ़े लिखे होने का सबूत देते है ,कितनी शर्म की बात है कि अपनी मातृ भाषा हिंदी में बात न कर के हम विदेशी भाषा बोल कर गर्व महसूस करते है,और ऐसा करने के लिए मजबूर हो जाते है हिंदी भाषी स्कूलों से शिक्षित हुए हमारे देश के कई युवावर्ग जो अपने आप को अंगेजी भाषा बोलने वालों के समक्ष हीन भावना से बचने की कोशिश में उपहास का पात्र बन जाते है ,जबकि हम सहजता से हिंदी में बोल कर अपनी बात को सरलता से अभिव्यक्त कर सकते है | क्या हमारी मानसिकता अभी भी अंग्रेजों की गुलाम बनी हुई है ?क्या पढ़े लिखे होने का अर्थ केवल अंग्रेजी का ज्ञान होना है ?क्या बुद्धिजीवी सिर्फ अंग्रेजी भाषी ही हो सकते है ?ऐसे कई अनगिनत प्रश्न है जो भारत की प्रगति के आड़े आ रहे है ,इसके लिए कौन दोषी है ?कब तक इस देश की विकलांग शिक्षा प्रणाली को हम घसीटते जाएँ गे ? क्या कभी हिंदी भाषी सरकारी स्कूलों में पढने वाले छात्रों और अंग्रेजी भाषी स्कूलों में पढने वाले छात्रों के बीच बढ़ती हुई खाई भर पाए गी ? हमारी शिक्षा प्रणाली में स्नातक होने के लिए छात्रों को अंग्रेजी विषय लेना और उसमे उतीर्ण होना आवश्यक है ,क्यों अंग्रेजी की तरह ही हिंदी भाषा को भी शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत मुख्यधारा में नही लाया जा सकता जबकि इस दुनिया का हर देश अपनी शिक्षा प्रणाली में अपने देश की भाषा को प्राथमिकता देते है ,जैसा की रूस में शिक्षा ग्रहण करने के लिए रूसी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है और ,चीन में शिक्षा लेने के लिए चीनी भाषा आनी चाहिए तो भारत में हिंदी को क्यों नही प्राथमिकता दी जाती ?जब तक हमारी शिक्षा प्रणाली में हिंदी को उचित स्थान नही मिलता तब तक हिंदी सम्मानजनक रूप से मुख्य धारा में उचित स्थान कैसे प्राप्त कर सकती है | हिंदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जिसने अनेकता में एकता को बाँध रखा है ,गीतकार इकबाल का लिखा गीत सारे ”जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा”की पंक्ति ,”हिंदी है हम वतन है हिन्दोस्तान हमारा ”ने स्वतंत्रता की लड़ाई के समय सभी धर्मों के लोगों को एकजुट कर महत्वपूर्ण योगदान दिया था ,इस में कोई दो राय नही कि सम्मान की हकदार है हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी, हमारे भारत की शान है हिंदी ,केवल यही एक भाषा है जिसे अनेक राज्यों में बोला जाता है|आज़ादी के बाद हमारे संविधान ने इसे राज भाषा का मान दिया जिसके अनुसार सभी राजकीय कार्य हिंदी भाषा में ही होने चाहिए ,लेकिन इस भाषा का उपयोग करते समय कई बार ऐसे जटिल शब्द प्रयोग में लाये जाते है जिनके अर्थ समझना थोड़ा कठिन हो जाता है| अगर इस भाषा को जटिल न बना कर हम इसे सरल और व्यवहारिक रूप में इस्तेमाल करें तो न केवल इसका रूप निखरेगा बल्कि इस भाषा को अधिक से अधिक लोग इस्तेमाल करेने लगेंगे |
|हिंदी हमारी
पहचान अपनी
जान हमारी
……………राष्ट्र की भाषा
मिले सम्मान इसे
है मातृ भाषा
……………..आन है यह
भारत हमारे की
शान है यहजय भारत जय हिंदी
<><><><> Aapka kmsraj51 <><><><>
Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ
share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in .
पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
<><><><> kmsraj51 <><><><>
::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..
हिंगलिश शब्द हिंदी और इंग्लिश से मिलकर बना है जिसका अर्थ है हिंदी और इंग्लिश का आपस में समावेश कर लिखित या मोखिक रूप में नई भाषा का प्रयोग करना|आज कल हर माँबाप अपने बच्चे को अंग्रेजी माध्धम स्कूल में पढ़ाना चाहता है ताकि जिन्दगी की दौड़ में उनका बच्चा पीछे ना रह जाये| चहू ओर अंग्रेजी का ही बोलबाला है | बेशक बच्चा स्कूल में अंग्रेजी में पढ़ता लिखता है पर आज भी उसकी मातरभाषा हिंदी ही है | घर आकर वो अपने माँ पापा, दादा दादी से हिंदी में ही बात करता है | हाँ उसमे अंग्रेजी के शब्द मिले होते है|
भाषा संचार का साधन है,जो एक दुसरे को करीब लाती है ना कि एक दुसरे से दूर करती है | पुरातन समय में में हिंदी की उत्पति संस्कृति से हुई थी | हिंदी में बहुत से ऐसे कठिन शब्द थे जिनका रोज की बोलचाल की भाषा में प्रयोग करना मुश्किल था नतीजन हिदी ने अपने आप को सवारना शुरू कर दिया| कुछ देशी विदेशी भाषाओँ को ग्रहण किया ताकि लोग आपसे में आसानी से बातचीत कर सके|यह शब्द आज हिंदी शब्दकोष के अभिन्न अंग बन गये है |जैसे :-
विद्धालय – स्कूल
चलचित्र -टेलीविज़न
दूरभाष -टेलीफोन
लोपथ्गामिनी -रेलगाड़ी
कंठलंगोट-नेकटाई
उपरोक्त हिंदी के शब्दों के स्थान पर अंग्रेजी के शब्द ही प्रयोग किये जाते है | जो आसान भी है| इस प्रकार अगर हिंगलिश का प्रयोग करने से अपने विचारो को आसानी से व्यक्त किया जा सकता है तो मेरे ख्याल से हिंगलिश में कोई बुराई नही| बल्कि अब तो हिंगलिश हमारे खून में रस गयी है अमीर,गरीब ,शहरी,ग्रामीण,बच्चा बुजर्ग हर व्यक्ति जाने अनजाने ही हिंगलिश शब्दों का प्रयोग करता है |
दूसरा वर्तमान युग कंप्यूटर का युग है | तकनिकी विकास तीव्र गति से हो रहा| जिस वजह से भारत में अंग्रेजी तेजी से अपने पाँव पसार रही है|बेशक आज कई भाषाओ में सॉफ्टवेर बनने शुरू हो गये है बाबजूद इसके युवा वर्ग का झुकाव अंगेजी की तरफ ही ज्यादा है जिससे हिंदी को नुक्सान होने लगा पर तकनीकी विकास हिंगलिश को एक वरदान के रूप में लेकर आया | जो लोग हिंदी बोल तो सकते है पर लिख नही सकते जिस कारण से वो हिंदी से टूट चुके थे उनके के लिए हिंगलिश एक जादुई कलम के रूप में उभर कर आई उनको लिखने की क्षमता प्रदान की| फेस बुक,ट्विटर,जागरण जंक्शन का हिंदी ब्लाग ,आदि उदाह्रने है जिसमे हिंगलिश ने हिंदी के प्रयोग को व्यापक बनाया है
तीसरा आज भी हिंदी में टाइप करना मुश्किल है |बहुत कम ऐसे स्थान है जहाँ पर हिंदी की टाइपिंग सिखाई जाती है| हिंगलिश इस लिए भी सफलता की सीड़ियाँ चढ़ रही है क्युकी हिंगलिश में लिखना ज्यादा आसान है जिससे हर आम आदमी अपने भाव उसी भाषा में लिख सकता जिस में वो सोचता, समझता और बोलता है| इसके इलावा हिंगलिश उन लोगो के लिए भी उत्तम है जो बहुत ज्यादा अच्छी अंग्रेजी नही जानते पर साधारणता अंग्रेजी लिख पढ़ लेते है हिंगलिश के द्वारा वोह हर बात दुसरो के साथ सांझी कर सकते है
मैं अपनी ही उदारण लेती हूँ| लिखने का शोंक मुझे शुरू से ही था पर मुझे कोई ऐसी वेबसाइट नही मिली.जिस पर मैं अपने भावों को हिंदी में उकेर सकू इसके लिए पहले अंग्रेजी में लिल्खो फिर ट्रांसलेट करो इन मुश्किलों के कारण मेरे लिखने का उत्साह ठंडा पड़ गया पर फिर मुझे जागरणजंक्शन मिला जिस पर हिंगलिश के द्वारा मैं अपने विचारों को आप से साँझा करने लगी इस प्रकार हिंगलिश ने मुझे लिकने का और अपने विचार व्यक्तकरने का मौका दिया इस तरह हिंदी टाइपिंग आ नाते हुए भी मैं अपने भावों को हिंदी में व्यक्त कर पाई मेरे जैसी अनेको ऐसे इंसान होगे जिनके लिए हिंगलिश जादुई कलम साबित हुई है जिससे हिंदी का हनन नहीं बल्कि हिंदी को बढ़ावा ही मिल रहा है !!
<><><><><><><><><><></strong
Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ
share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in .
पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!<><><><><><><><><><></strong
<><><> Aapka kmsraj51 <><><>
::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51)…..
राचीन काल से ही मनुष्य के मन में यह प्रश्न उठता रहा है कि सृष्टि का आरंभ कब हुआ, कैसे हुआ, क्या यह संभव है कि मनुष्य कभी यह समझ सके कि चाँद, सितारे, आकाशगंगाएं, पुच्छलतारे, पृथ्वी, पर्वत, उसकी ऊँची ऊँची चोटियाँ, जंगल, कीड़े-मकोड़े, पशु, पक्षी, मनुष्य, जीव-जन्तु यह सब कहाँ से आए और कैसे बने?
हमने और आपने हो सकता है न सोचा हो किन्तु हज़ारों वर्षों से इस पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्यों ने सोचा और यहीं से धर्म का जन्म हुआ।
हम ब्रहमाण्ड की रचना की जटिल बहस का उल्लेख नहीं करेंगे क्योंकि बिग-बैंग, जो इस सृष्टि की रचना का कारण बताया जाता है, उस पर भी वैज्ञानिकों ने बहुत से प्रश्न उठाए हैं। यहाँ बस केवल एक प्रश्न है जो हर काल में प्रायः हर मनुष्य के मन में उठता रहा है कि क्या कोई वस्तु बिना किसी बनाने वाले के बन सकती है?
में यहाँ सिर्फ अपने दिल की बातें आपके सामने रख रहा हु।एक अरब ग्रामीण से पूछा गया कि तुमने अपने ईश्वर को कैसे पहचाना? तो उसने उत्तर दिया कि ऊँट की मेंगनियाँ, ऊँट का प्रमाण हैं, पद-चिन्ह किसी पथिक का प्रमाण हैं, तो क्या इतना बड़ा ब्रह्माण्ड, यह आकाश, और कई परतों में पृथ्वी, किसी रचयिता का प्रमाण नहीं हो सकती!
यह अत्यधिक सादे शब्दों में ईश्वर के अस्तित्व के बारे में दिया जाने वाला वह प्रमाण है जिस पर बड़े-बड़े दार्शनिकों ने बहस की है और अपने विचार व्यक्त किए हैं, किन्तु अधिकांश लोगों ने ब्रह्माण्ड में मौजूद व्यवस्था को, ईश्वर के अस्तित्व का सबसे बड़ा प्रमाण माना है, और में यहाँ इश्वर को कोई नाम नहीं देना चाहुंगा, बस उसे उर्जा का एक अनंत स्त्रोत मान रहा हु।
अल्लामा हिल्ली एक बहुत प्रसिद्ध शीया बुद्धिजीवी थे। उनके काल में एक नास्तिक बहुत प्रसिद्ध हुआ। वह बड़े बड़े आस्तिकों को बहस में हरा देता था, उसने अल्लामा हिल्ली को भी चुनौती दी। बहस के लिए एक दिन निर्धारित हुआ और नगरवासी निर्धारित समय और निर्धारित स्थान पर इकट्ठा हो गए।
वह नास्तिक भी समय पर पहुंच गया, किन्तु अल्लामा हिल्ली का कहीं पता नहीं था। काफ़ी समय बीत गया लोग बड़ी व्याकुलता से अल्लामा हिल्ली की प्रतीक्षा कर रहे थे कि अचानक अल्लामा हिल्ली आते दिखाई दिए। उस नास्तिक ने अल्लामा हिल्ली से विलंब का कारण पूछा तो उन्होंने विलंब के लिए क्षमा मांगने के पश्चात कहा कि वास्तव में मैं सही समय पर आ जाता, किन्तु हुआ यह कि मार्ग में जो नदी है उसका पुल टूटा हुआ था और मैं तैर कर नदी पार नहीं कर सकता था, इसलिए मैं परेशान होकर बैठा हुआ था कि अचानक मैंने देखा कि नदी के किनारे लगा पेड़ कट कर गिर गया और फिर उसमें से तख़्ते कटने लगे और फिर अचानक कहीं से कीलें आईं और उन्होंने तख़्तों को आपस में जोड़ दिया और फिर मैंने देखा तो एक नाव बनकर तैयार थी। मैं जल्दी से उसमें बैठ गया और नदी पार करके यहाँ आ गया।
अल्लामा हिल्ली की यह बात सुनकर नास्तिक हंसने लगा और उसने वहाँ उपस्थित लोगों से कहाः “मैं किसी पागल से वाद-विवाद नहीं कर सकता, भला यह कैसे हो सकता है? कहीं नाव, ऐसे बनती है?” यह सुनकर अल्लामा हिल्ली ने कहाः “हे लोगो! तुम फ़ैसला करो। मैं पागल हूँ या यह, जो यह स्वीकार करने पर तैयार नहीं है कि एक नाव बिना किसी बनाने वाले के बन सकती है, किन्तु इसका कहना है कि यह पूरा संसार अपने ढेरों आश्चर्यों और इतनी सूक्ष्म व्यवस्था के साथ स्वयं ही आस्तित्व में आ गया है”। नास्तिक ने अपनी हार मान ली और उठकर चला गया।
मानव इतिहास के आरंभ से ही ईश्वर को मानने वाले सदैव अधिक रहे हैं अर्थात अधिकांश लोग यह मानते हैं कि इस संसार का कोई रचयिता है, अब वह कौन है? कैसा है? और उसने क्या कहा है? इस बारे में लोगों में मतभेद है किन्तु यही सच है कि यदि सही अर्थ में कोई धर्म है तो फिर उसका उद्देश्य भी मनुष्य को ईश्वर तक पहुँचाना होता है। वैसे यह बिन्दु भी स्पष्ट रहे कि ईश्वर और धर्म को मानने में ही भलाई हैं, क्योंकि आप दो ऐसे व्यक्तियों के बारे में सोचें कि जिनमें से एक धर्म और ईश्वर को मानता है और दूसरा नहीं मानता। उदाहरण स्वरूप दो व्यक्ति किसी ऐसे नगर की ओर जा रहे हैं जहाँ के बारे में दोनों को कुछ नहीं मालूम है। मार्ग में उन्हें एक अन्य व्यक्ति मिलता है जो उनसे कहता है कि जिस नगर में तुम दोनों जा रहे हो वहाँ खाने पीने को कुछ नहीं मिलेगा, इसलिए उचित होगा कि वहाँ के लिए थोड़ा भोजन और पानी रख लो तो ऐसी स्थिति में बुद्धि क्या कहती है?
बुद्धि यही कहती है कि वहाँ के लिए कुछ खाना पानी रख लिया जाए, क्योंकि यदि वह सही कह रहा होगा तो मरने का ख़तरा टल जाएगा और यदि झूठ बोल रहा होगा तो कोई हानि नहीं होगी। अब इस कल्पना के दृष्टिगत एक व्यक्ति ने खाना पानी रखा लिया किन्तु दूसरे ने कहा कि इस व्यक्ति ने मज़ाक़ किया है, या यह कि झूठ बोल रहा था, या यह कि देखने में भरोसे का आदमी नहीं लग रहा था, यह सोच कर उसने कुछ साथ नहीं लिया। नगर आया तो उसने देखा कि खाना पानी सब कुछ था, जो व्यक्ति खाना पानी साथ लाया था उसने उसे फेंक दिया, बस सब कुछ ठीक हो गया, किन्तु दूसरी स्थिति में सोचें कि ये दोनो यात्री उस नगर में जब पहुंचे तो देखा कि वहाँ कुछ भी नहीं था तो अब जिसने अपने साथ खाना पानी रख लिया था, उसकी तो जान बच गई किन्तु जिसने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया था वह भूख और प्यास से मर गया।
इसिलए बुद्धि हमें यह सिखाती है कि यदि ख़तरा या लाभ बहुत बड़ा हो तो उसकी सूचना देने वाला चाहे जैसा हो, बुद्धि कहती है कि उसके लिए कुछ प्रबंध अवश्य करना चाहिए। यदि दस ग्लास पानी हमारे सामने रखा है और कोई कहता है कि किसी एक में विष है तो बुद्धि कहती है कि किसी भी ग्लास का पानी न पिया जाए।
इस संसार में बहुत से लोग आए जो विदित रूप से अच्छे मनुष्य थे, लोगों की सहायता करते थे, अच्छे कार्य करते थे, लोकप्रिय थे, किन्तु वे कहा करते थे कि हम ईश्वरीय दूत हैं, इस संसार का एक रचयिता है, मरने के बाद एक अन्य लोक है जहाँ कर्मों का हिसाब किताब होगा और अच्छे कार्य करने वालों को स्वर्ग और बुरे कार्य करने वालों को नरक में भेजा जाएगा।
तो फिर इस संदर्भ में हमारी बुद्धि क्या कहती है? यदि हम केवल बुद्धि की बात मानें तो होना यह चाहिए कि हम यह सोचें कि यदि इन लोगों ने सही कहा होगा तो हम स्वर्ग में जाएंगे और नरक में जाने से बच जाएंगे किन्तु यदि उन लोगों ने ग़लत कहा होगा तो मरने के बाद मिट्टी में मिल जाएंगे और परलोक नाम का कोई लोक नहीं होगा और हमें कोई हानि भी नहीं होगी। हमने अपने जीवन में जो अच्छे कर्म किए उसके कारण लोग हमें याद रखेंगे।
इन सब बातों से यह निष्कर्ष निकलता है कि इस सृष्टि का कोई रचयिता है, क्योंकि कोई भी वस्तु बिना बनाने वाले के नहीं बनती। बनाने वाले को अधिकांश लोग मानते हैं, उसे पहचानने के लिए विभिन्न लोगों को भिन्न-भिन्न मार्ग अपनाना पड़ता है। धर्मों में विविधता का कारण यही है।
बुद्धि कहती है कि ईश्वर और परलोक की बात करने वालों पर विश्वास किया जाए, क्योंकि अविश्वास की स्थिति में यदि उनकी बातें सही हुईं तो बहुत बड़ी हानि होगी।
::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51)…..
Motivational Quotes in Hindi: हिन्दी शायरी
बड़े अजीब हैं ये जिन्दगी के रास्ते,
अनजाने मोड़ पर कुछ लोग
दोस्त बन जाते हैं.
मिलने की खुशी दें या न दें,
बिछड़ने का गम जरुर दे जाते हैं.*************
Motivational Quotes in Hindi: हिन्दी शायरी
मौत तो नाम से ही बदनाम है
वरना
तकलीफ तो जिन्दगी ही देती है.*************
Motivational Quotes in Hindi: हिन्दी शायरी
प्रेम से देती है, वह है बहन,
झगङकर देता है, वह है भाई,
पुछकर देता है, वह है पिताजी,
और बिना माँगे सबकुछ दे देती, है, वह है…………..”माँ”*************
Motivational Quotes in Hindi: हिन्दी शायरी
किसी और की नीव पर बना मकान जाने कब गिर जाये,
उसकी मजबूती का भरोसा तो तब होता है जब बुनियाद में हर ईंट अपने हाथों से रखी हो !..:*************
Motivational Quotes in Hindi: हिन्दी शायरी
चुप रहना ही बेहतर है, जमाने के हिसाब से……………………
……………….धोखा खा जाते है, अक्सर ज्यादा बोलने वाले !!*************
Motivational Quotes in Hindi: हिन्दी शायरी
वो खुदा था मेरा
अब ईमान है
चली गई छोड़ के
दिल अब उदास है
बेवफा नही कहूंगा अपने सनम को
क्यूंकी इश्क़ करना उसका मुझ पर अहसान है.
*************
Motivational Quotes in Hindi: हिन्दी शायरी
दिल तोड़ना सजा है मुहब्बत की!
दिल जोड़ना अदा है दोस्ती की!
मांगे जो कुर्बानियां वो है मुहब्बत!
और जो बिन मांगे कुर्बान हो जाये वो है दोस्ती!
<><><><> Aapka kmsraj51 <><><><><>
::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51)…..
वो हम सफ़र है मगर हमज़बान नहीं होता,
ईंट पत्थर से बना घर मकान नहीं होता।।लिखी जाती है जिगर के खून से इबारत,
स्याही से दिल का दर्द बयान नहीं होता।।पिघल जाता उसके सीने में अगर होता दिल,
शायद वो पत्थर है, मेहरबान नहीं होता।।जिसके अन्दर हौसले का चिराग जलता है,
वक़्त की आंधी से परेशान नहीं होता।।वो लोग जिनको छत नहीं है मयस्सर,
क्या करते अगर ऊपर आसमान नहीं होता।।आइना वक़्त का दिखाता है सब की सूरत,
अपनी सूरत से जुदा कोई इन्सान नहीं होता।।लड़ना है ज़िन्दगी के मैदान में हर एक पल,
एक दो दिन में कभी इम्तिहान नहीं होता।।
Aapka kmsraj51
Asia Top Blog ::-
http://kmsraj51.wordpress.com/
And
http://mcitpkmsraj51.blogspot.in/
Aapka kmsraj51
::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51)………….
आग का दरिया, तेरी अर्थी
कैसे कैसे मंज़र देखे..राह के गहरे अंधियारे में
चुप्पे, सहमे, रहबर देखे..तेरी आँखें सूखी जबसे
जलते हुए बवंडर देखे..तेरी चिट्ठी जो भी लाये
घायल वही कबूतर देखे..पूजाघर की सांकल खोली
दुश्मन सारे अन्दर
देखे..गाँव से जब रिश्ता टूटा तो
रामायण के अक्षर
देखे..बनी हुयी मूरत ना देखी
सब हाथों में पत्थर
देखे..बसा हुआ है मंदिर मंदिर
खुदा कभी मेरा घर
देखे..
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ Aapka kmsraj51 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51)….
Quote 1: Great dreams of great dreamers are always transcended.
In Hindi : महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं.
अब्दुल कलाम Abdul Kalam
Quote 2: You have to dream before your dreams can come true.
In Hindi : इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे .
अब्दुल कलाम Abdul Kalam
Quote 3 :Give me six hours to chop down a tree and I will spend the first four sharpening the axe.
In Hindi : किसी वृक्ष को काटने के लिए आप मुझे छ: घंटे दीजिये और मैं पहले चार घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाऊंगा .
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन
Quote 4:Common looking people are the best in the world: that is the reason the Lord makes so many of them.
In Hindi : साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं : यही वजह है कि भगवान ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते हैं.
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन
Quote 5: A person who never made a mistake never tried anything new.
In Hindi : जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की.
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
Quote 6: Excellence is an art won by training and habituation. We do not act rightly because we have virtue or excellence, but we rather have those because we have acted rightly. We are what we repeatedly do. Excellence, then, is not an act but a habit.
In Hindi : उत्कृष्टता वो कला है जो प्रशिक्षण और आदत से आती है.हम इस लिए सही कार्य नहीं करते कि हमारे अन्दर अच्छाई या उत्कृष्टता है , बल्कि वो हमारे अन्दर इसलिए हैं क्योंकि हमने सही कार्य किया है.हम वो हैं जो हम बार बार करते हैं.इसलिए उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है.
Aristotle
Quote 7: Success is a lousy teacher. It seduces smart people into thinking they can’t lose.
In Hindi : सफलता एक घटिया शिक्षक है . यह लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वो असफल नहीं हो सकते .
Bill Gates बिल गेट्स
Quote 8: Being ignorant is not so much a shame, as being unwilling to learn.
In Hindi : अज्ञानी होना उतनी शर्म की बात नहीं है जितना कि सीखने की इच्छा ना रखना.
Benjamin Franklin बेंजामिन फ्रैंकलिन
Quote 9: By failing to prepare, you are preparing to fail.
In Hindi : तैयारी करने में फेल होने का अर्थ है फेल होने के लिए तैयारी करना.
Benjamin Franklin बेंजामिन फ्रैंकलिन
Quote 10: Diligence is the mother of good luck.
In Hindi : परिश्रम सौभाग्य की जननी है.
Benjamin Franklin बेंजामिन फ्रैंकलिन
Quote 11: He that can have patience can have what he will.
In Hindi : जिसके पास धैर्य है वह जो चाहे वो पा सकता है.
Benjamin Franklin बेंजामिन फ्रैंकलिन
Quote 12: Before you start some work, always ask yourself three questions – Why am I doing it, What the results might be and Will I be successful. Only when you think deeply and find satisfactory answers to these questions, go ahead.
In Hindi : कोई काम शुरू करने से पहले, स्वयम से तीन प्रश्न कीजिये – मैं ये क्यों कर रहा हूँ, इसके परिणाम क्या हो सकते हैं और क्या मैं सफल होऊंगा. और जब गहरई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जायें,तभी आगे बढें
Chanakya चाणक्य
Quote 13: A man is born alone and dies alone; and he experiences the good and bad consequences of his karma alone; and he goes alone to hell or the Supreme abode.
In Hindi : व्यक्ति अकेले पैदा होता है और अकेले मर जाता है;और वो अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल खुद ही भुगतता है; और वह अकेले ही नर्क या स्वर्ग जाता है.
Chanakya चाणक्य
Quote 14: As soon as the fear approaches near, attack and destroy it.
In Hindi : जैसे ही भय आपके करीब आये , उसपर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये.
Chanakya चाणक्य
Quote 15: A man is great by deeds, not by birth.
In Hindi : कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं.
Chanakya चाणक्य
Quote 16: We should not fret for what is past, nor should we be anxious about the future; men of discernment deal only with the present moment.
In Hindi :हमें भूत के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए ; विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं.
Chanakya चाणक्य
Quote 17: Once you start a working on something, don’t be afraid of failure and don’t abandon it. People who work sincerely are the happiest.
In Hindi : जब आप किसी काम की शुरुआत करें , तो असफलता से मत डरें और उस काम को ना छोड़ें. जो लोग इमानदारी से काम करते हैं वो सबसे प्रसन्न होते हैं.
Chanakya चाणक्य
Quote 18: The one excellent thing that can be learned from a lion is that whatever a man intends doing should be done by him with a whole-hearted and strenuous effort.
In Hindi :एक उत्कृष्ट बात जो शेर से सीखी जा सकती है वो ये है कि व्यक्ति जो कुछ भी करना चाहता है उसे पूरे दिल और ज़ोरदार प्रयास के साथ करे.
Chanakya चाणक्य
Quote 19: The wise man should restrain his senses like the crane and accomplish his purpose with due knowledge of his place, time and ability.
In Hindi :सारस की तरह एक बुद्धिमान व्यक्ति को अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए और अपने उद्देश्य को स्थान की जानकारी, समय और योग्यता के अनुसार प्राप्त करना चाहिए.
Chanakya चाणक्य
Quote 20 : A superior man is modest in his speech, but exceeds in his actions.
In Hindi :एक श्रेष्ठ व्यक्ति कथनी में कम ,करनी में ज्यादा होता है.
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote 21 : Everything has beauty, but not everyone sees it.
In Hindi : हर एक चीज में खूबसूरती होती है, लेकिन हर कोई उसे नहीं देख पाता.
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote 22: I hear and I forget. I see and I remember. I do and I understand.
In Hindi : मैं सुनता हूँ और भूल जाता हूँ , मैं देखता हूँ और याद रखता हूँ, मैं करता हूँ और समझ जाता हूँ.
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote 23 : Success depends upon previous preparation, and without such preparation there is sure to be failure.
In Hindi : सफलता पहले से की गयी तयारी पर निर्भर है,और बिना ऐसी तयारी के असफलता निश्चित है.
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote 24:Our greatest glory is not in never falling, but in rising every time we fall.
In Hindi : महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है.
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote 25 : It does not matter how slowly you go as long as you do not stop.
In Hindi : यह बात मायने नहीं रखती की आप कितना धीमे चल रहे हैं, जब तक की आप रुकें नहीं.
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote 26 : Choose a job you love, and you will never have to work a day in your life.
In Hindi : उस काम का चयन कीजिये जिसे आप पसंद करते हों, फिर आप पूरी ज़िन्दगी एक दिन भी काम नहीं करंगे.
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote 27: Happiness is not something ready made. It comes from your own actions.
In Hindi: प्रसन्नता पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है..ये आप ही के कर्मों से आती है.
Dalai Lama दलाई लामा
Quote 28: With realization of one’s own potential and self-confidence in one’s ability, one can build a better world.
In Hindi : अपनी क्षमताओं को जान कर और उनमे यकीन करके ही हम एक बेहतर विश्व का नित्मान कर सकते हैं.
Dalai Lama दलाई लामा
Quote 29:Think big, think fast, think ahead. Ideas are no one’s monopoly
In Hindi: बड़ा सोचो , जल्दी सोअचो , आगे सोचो . विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है .
Dheerubhai Ambani धीरूभाई अंबानी
Quote 30: Our dreams have to be bigger. Our ambitions higher. Our commitment deeper. And our efforts greater. This is my dream for Reliance and for India.
In Hindi:हमारे स्वप्न विशाल होने चाहिए . हमारी महत्त्वाकांक्षा ऊँची होनी चाहिए . हमारी प्रतिबद्धता गहरी होनी चाहिए और हमारे प्रयत्न बड़े होने चाहिए . रिलायंस और भारत के लिए यही मेरा सपना है .
Dheerubhai Ambani धीरूभाई अंबानी
Quote 31:You do not require an invitation to make profits.
In Hindi:फायदा कमाने के लिए न्योते की ज़रुरत नहीं होती .
Dheerubhai Ambani धीरूभाई अंबानी
Quote 32: If you work with determination and with perfection, success will follow.
In Hindi:यदि आप दृढ संकल्प और पूर्णता के साथ काम करेंगे तो सफलता ज़रूर मिलेगी.
Dheerubhai Ambani धीरूभाई अंबानी
Quote 33: Meeting the deadlines is not good enough, beating the deadlines is my expectation.
In Hindi:समय सीमा पर काम ख़तम कर लेना काफी नहीं है ,मैं समय सीमा से पहले काम ख़तम होने की अपेक्षा करता हूँ .
Dheerubhai Ambani धीरूभाई अंबानी
Quote 34: I am only one, but still I am one. I cannot do everything, but still I can do something; and because I cannot do everything, I will not refuse to do something that I can do.
In Hindi : मैं अकेली हूँ , लेकिन फिर भी मैं हूँ.मैं सबकुछ नहीं कर सकती , लेकिन मैं कुछ तो कर सकती हूँ, और सिर्फ इसलिए कि मैं सब कुछ नहीं कर सकती , मैं वो करने से पीछे नहीं हटूंगी जो मैं कर सकती हूँ.
Helen Keller हेलेन केलर
Quote 35 :Faith is the strength by which a shattered world shall emerge into the light.
In Hindi :विश्वास वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में भी प्रकश किया जा सकता है.
Helen Keller हेलेन केलर
Quote 36: We can do anything we want to if we stick to it long enough.
In Hindi : यदि हम अपने काम में लगे रहे तो हम जो चाहें वो कर सकते हैं.
Helen Keller हेलेन केलर
Quote 37: All that we are is the result of what we have thought. If a man speaks or acts with an evil thought, pain follows him. If a man speaks or acts with a pure thought, happiness follows him, like a shadow that never leaves him.
In Hindi :हम जो कुछ भी हैं वो हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है. यदि कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है , तो उसे कष्ट ही मिलता है. यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो उसकी परछाई की तरह ख़ुशी उसका साथ कभी नहीं छोडती .
Lord Buddha भगवान गौतम बुद्ध
Quote 38: Three things cannot be long hidden: the sun, the moon, and the truth.
In Hindi : तीन चीजें जादा देर तक नहीं छुप सकती, सूरज, चंद्रमा और सत्य.
Lord Buddha भगवान गौतम बुद्ध
Quote 39:Holding on to anger is like grasping a hot coal with the intent of throwing it at someone else; you are the one who gets burned.
In Hindi : क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकडे रहने के सामान है; इसमें आप ही जलते हैं.
Lord Buddha भगवानगौतम बुद्ध
Quote 40:What we think, we become.
In Hindi : हम जो सोचते हैं , वो बन जाते हैं.
Lord Buddha भगवानगौतम बुद्ध
Quote 41: A man is but the product of his thoughts what he thinks, he becomes.
In Hindi : व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है.
Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी
Quote 42: An eye for an eye only ends up making the whole world blind.
In Hindi : आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी.
Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी
Quote 43: Be the change that you want to see in the world.
In Hindi : खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं.
Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी
Quote 44: First they ignore you, then they laugh at you, then they fight you, then you win.
In Hindi : पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे.
Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी
Quote 45: Happiness is when what you think, what you say, and what you do are in harmony.
In Hindi :ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों.
Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी
Quote 46:Be careless in your dress if you will, but keep a tidy soul.
In Hindi : भले ही आप कपडे पहनने में लापरवाह रहिये पर अपनी आत्मा को दुरुस्त रखिये.
Mark Twain मार्क ट्वैन
Quote 47 :Don’t let schooling interfere with your education.
In Hindi :स्कूली पढ़ाई को अपनी शिक्षा में हस्तक्षेप ना करने दें.
Mark Twain मार्क ट्वैन
Quote 48 :If you tell the truth, you don’t have to remember anything.
In Hindi : यदि आप सच कहते हैं, तो आपको कुछ याद रखने की जरूरत नहीं रहती.
Mark Twain मार्क ट्वैन
Quote 49 :It’s not the size of the dog in the fight, it’s the size of the fight in the dog.
In Hindi : लड़ाई में कुत्ते का आकर मायने नहीं रखता, कुत्ते मं लड़ाई का आकार मायने रखता है.
Mark Twain मार्क ट्वैन
Quote 50: Be faithful in small things because it is in them that your strength lies.
In Hindi : छोटी चीजों में वफादार रहिये क्योंकि इन्ही में आपकी शक्ति निहित है.
Mother Teresa मदर टेरेसा
Quote 51 : A leader is a dealer in hope.
In Hindi: एक लीडर आशा का व्यापारी होता है.
Napoleon Bonaparte नेपोलियन बोनापार्ट
Quote 52: Ability is nothing without opportunity.
In Hindi: अवसर के बिना काबिलियत कुछ भी नहीं है.
Napoleon Bonaparte नेपोलियन बोनापार्ट
Quote 53 : He who fears being conquered is sure of defeat.
In Hindi: जिसे जीत लिए जाने का भय होता है उसकी हार निश्चित होती है.
Napoleon Bonaparte नेपोलियन बोनापार्ट
Quote 54 : If you want a thing done well, do it yourself.
In Hindi: अगर आप चाहते हैं कि कोई चीज अच्छे से हो तो उसे खुद कीजिये.
Napoleon Bonaparte नेपोलियन बोनापार्ट
Quote 55 : The word impossible is not in my dictionary.
In Hindi: मेरे शब्दकोष में असंभव शब्द नहीं है.
Napoleon Bonaparte नेपोलियन बोनापार्ट
Quote 56:It always seems impossible until its done.
In Hindi : जब तक काम हो ना जाये वो असंभव लगता है.
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 57:Education is the most powerful weapon which you can use to change the world.
In Hindi : शिक्षा सबसे शशक्त हथियार है जिससे दुनिया को बदला जा सकता है.
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 58: A good head and a good heart are always a formidable combination.
In Hindi : एक अच्छा दिमाग और एक अच्छा दिल हमेशा से विजयी जोड़ी रहे हैं.
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 59:I have the simplest tastes. I am always satisfied with the best.
In Hindi: मेरी बहुत सीधी-साधी पसंद है . मैं हमेशा सबसे अच्छे से संतुष्ट होता हूँ.
Oscar Wilde ऑस्कर वाइल्ड
Quote 60:A man who does not think for himself does not think at all.
In Hindi: जो व्यक्ति अपने बारे में नही सोचता , वो सोचता ही नहीं है.
Oscar Wilde ऑस्कर वाइल्ड
Quote 61: Success is a science; if you have the conditions, you get the result.
In Hindi: सफलता एक विज्ञान है ; यदि परिस्थितयां हैं तो परिणाम मिलेगा.
Oscar Wilde ऑस्कर वाइल्ड
Quote 62: A mind all logic is like a knife all blade. It makes the hand bleed that uses it.
In Hindi: सिर्फ तर्क करने वाला दिमाग एक ऐसे चाक़ू की तरह है जिसमे सिर्फ ब्लेड है. यह इसका प्रयोग करने वाले के हाथ से खून निकाल देता है.
Rabindranath Tagore रबिन्द्रनाथ टैगोर
Quote 63: Age considers; youth ventures.
In Hindi : आयु सोचती है, जवानी करती है.
Rabindranath Tagore रबिन्द्रनाथ टैगोर
Quote 64:Emancipation from the bondage of the soil is no freedom for the tree.
In Hindi : मिटटी के बंधन से मुक्ति पेड़ के लिए आज़ादी नहीं है
Rabindranath Tagore रबिन्द्रनाथ टैगोर
Quote 65: Every difficulty slurred over will be a ghost to disturb your repose later on.
In Hindi : हर एक कठिनाई जिससे आप मुंह मोड़ लेते हैं,एक भूत बन कर आपकी नीद में बाधा डालेगी.
Rabindranath Tagore रबिन्द्रनाथ टैगोर
Quote 66: I slept and dreamt that life was joy. I awoke and saw that life was service. I acted and behold, service was joy.
In Hindi : मैं सोया और स्वप्न देखा कि जीवन आनंद है. मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है. मैंने सेवा की और पाया कि सेवा आनंद है.
Rabindranath Tagore रबिन्द्रनाथ टैगोर
Quote 67: The butterfly counts not months but moments, and has time enough.
In Hindi : तितली महीने नहीं क्षण गिनती है, और उसके पास पर्याप्त समय होता है.
Rabindranath Tagore रबिन्द्रनाथ टैगोर
Quote 68: You can’t cross the sea merely by standing and staring at the water.
In Hindi : सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते.
Rabindranath Tagore रबिन्द्रनाथ टैगोर
Quote 69:Once you make a decision, the universe conspires to make it happen.
In Hindi : जब आप कोई निर्णय ले लेते हैं , तो ब्रह्मांड उसे पूर्ण करने की साजिश करता है.
Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो इमर्सन
Quote 70:It is not length of life, but depth of life.
In Hindi : जीवन की लम्बाई नहीं , गहराई मायने रखती है.
Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो इमर्सन
Quote 71: An ounce of action is worth a ton of theory.
In Hindi : एक औंस कार्य एक टन बात के बराबर है.
Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो इमर्सन
Quote 72 :Do not go where the path may lead, go instead where there is no path and leave a trail.
In Hindi : वहां मत जाइये जहाँ रास्ता ले जाए , बल्कि वहां जाइये जहाँ कोई रास्ता नहीं है, और वहां अपने निशान छोड़ जाइये.
Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो इमर्सन
Quote 73 :Every man I meet is in some way my superior.
In Hindi : मैं जिस व्यक्ति से भी मिलता हूँ वह किसी ना किसी रूप में मुझसे बेहतर है.
Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो इमर्सन
Quote 74: We are wiser than we know.
In Hindi :हम जितना जानते हैं उससे ज्यादा बुद्धिमान हैं.
Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो इमर्सन
Quote 75 : A hero is no braver than an ordinary man, but he is brave five minutes longer.
In Hindi :एक हीरो एक आम आदमी से ज्यादा बहादुर नहीं होता , लेकिन वो पांच मिनट अधिक बहादुर रहता है.
Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो इमर्सन
Quote 76 :Win as if you were used to it, lose as if you enjoyed it for a change.
In Hindi :जीतो ऐसे , जैसे कि तुम्हे इसकी आदत हो, हारो ऐसे जैसे कि आनंद उठाने के लिए एक बदलाव किया हो.
Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो इमर्सन
Quote 77:A man is what he thinks about all day long.
In Hindi : व्यक्ति वह है जो वो सारे दिन सोचता रहता है.
Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो इमर्सन
Quote 78: If you make me the sole object of your thoughts and aims, you will gain the supreme goal.
In Hindi :यदि तुम मुझे अपने विचारों और उद्देश्य की एकमात्र वस्तु रक्खोगे , तो तुम सर्वोच्च लक्ष्य प्राप्त करोगे.
Sai Baba साईं बाबा
Quote 79: Winners don’t do different things, they do things differently.
In Hindi : जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वो चीजों को अलग तरह से करते हैं.
Shiv Khera शिव खेड़ा
Quote 80:Under Adverse conditions – some people break down, some break records
In Hindi : विपरीत परस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं , तो कुछ लोग लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं.
Shiv Khera शिव खेड़ा
Quote 81:If you think you can – you can! If you think you cannot – you cannot! And either way……..you are right !”
In Hindi : अगर आप सोचते हैं कि आप कर सकते हैं-तो आप कर सकते हैं !अगर आप सोचते हैं कि आप नहीं कर सकते हैं- तो आप नहीं कर सकते हैं !और किसी भी तरह से …आप सही हैं.!
Shiv Khera शिव खेड़ा
Quote 82:The lack of a degree is actually an advantage. If you are an engineer or a doctor, there is only one job you can do. But if you don’t have a degree, you can do anything.
In Hindi : किसी डिग्री का ना होने दरअसल फायेदेमंद है. अगर आप इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं.पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है , तो आप कुछ भी कर सकते हैं.
Shiv Khera शिव खेड़ा
Quote 83:If we are not a part of the solution, then we are the problem
In Hindi : अगर हम हल का हिस्सा नहीं हैं, तो हम समस्या हैं.
Shiv Khera शिव खेड़ा
Quote 84:Inspiration is thinking whereas motivation is action.
In Hindi : इन्स्पीरेशन सोच है जबकि मोटीवेशन कार्रवाई है.
Shiv Khera शिव खेड़ा
Quote 85:People don’t care how much you know they want to know how much you care.
In Hindi : लोग इसकी परवाह नहीं करते हैं कि आप कितना जानते हैं, वो ये जानना चाहते हैं कि आप कितना ख़याल रखते हैं.
Shiv Khera शिव खेड़ा
Quote 86:Good leaders look to create more leaders, bad leaders look to create followers.
In Hindi : अच्छे लीडर्स और लीडर्स बनाने की चेष्ठा करते हैं, बुरे लीडर्स और फालोवार्स बनाने की चेष्ठा करते हैं.
Shiv Khera शिव खेड़ा
Quote 87: A creative man is motivated by the desire to achieve, not by the desire to beat others.
In Hindi : एक रचनाशील व्यक्ति कुछ पाने की इच्छा से प्रेरित होता है ना कि औरों को हारने की.
एनी रैंड Ayn Rand
Quote 88:Either you run the day or the day runs you.
In Hindi : या तो आप दिन को चलते हैं या दिन आपको.
जिम रान Jim Rohn
Quote 89:We are all here for some special reason. Stop being a prisoner of your past. Become the architect of your future.
In Hindi : “हम सभी यहाँ किसी विशेष कारण से हैं.अपने भूत का कैदी बनना छोड़िये.अपने भविष्य के निर्माता बनिए.
Robin Sharma रोबिन शर्मा
Quote 90: The harder the conflict, the more glorious the triumph.
In Hindi : जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी.
थोमस पेन Thomas Paine
Quote 91: Things do not happen. Things are made to happen.
In Hindi :चीजें खुद नहीं होतीं , उन्हें करना पड़ता है..
जॉन ऍफ़ केनेडी John F. Kennedy
Quote 92: You can’t build a reputation on what you are going to do.
In Hindi :आप अपनी साख इस बात से नहीं बना सकते कि आप क्या करने जा रहे हैं.
हेनरी फोर्ड Henry Ford
Quote 93: You are never too old to set another goal or to dream a new dream.
In Hindi : आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं हो सकते कि एक नया लक्ष्य ना निर्धारित कर सकें या एक नया सपना देख सकें.
सी एस लुईस C. S. Lewis
Quote 94: Who seeks shall find.
In Hindi : जो खोजेगा वो पायेगा.
सोफोक्ल्स Sophocles
Quote 95 : Action is the foundational key to all success.
In Hindi : कार्य ही सफलता की बुनियाद है .
Pablo Picasso पाब्लो पिकासो
Quote 96:A successful man is one who can lay a firm foundation with the bricks others have thrown at him.
In Hindi : एक सफल व्यक्ति वह है जो औरो द्वारा अपने ऊपर फेंके गए ईंटों से एक मजबूत नीव बना सके.
David Brinkley डेविड ब्रिंकले
Quote 97 :I’ve failed over and over and over again in my life and that is why I succeed.
In Hindi : मैं अपनी जिंदगी में बार-बार असफल हुआ हूँ और इसीलिए मैं सफल होता हूँ.
Michael Jordan माइकल जार्डन
Quote 98:The most important thing about goals is having one.
In Hindi : लक्ष्य के बारे में सबसे ज़रूरी चीज है कि वह होना चाहिए
Geoffry F. Abert जेफ्फ्री ऍफ़ ऐबेर्ट
Quote 99: Everything is always created twice, first in the mind and then in reality
In Hindi :हर चीज का सृजन दो बार होता है, पहली बार दिमाग में दूसरी बार वास्तविकता में.
Anonymous
Quote 100:The tragedy of life doesn’t lie in not reaching your goal. The tragedy lies in having no goals to reach.
In Hindi :जीवन की त्रासदी ये नहीं है कि आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाए. त्रासदी तो यह है कि आपके पास पहुँचने को कोई लक्ष्य ही नहीं था.
Benjamin Mays बेंजामिन मेस
Quote 101:People with clear, written goals, accomplish far more in a shorter period of time than people without them could ever imagine.
In Hindi :वह लोग जो जिनके स्पस्ठ, लिखित लक्ष्य होते हैं, वह कम समय में दुसरे लोग जितना सोच भी नहीं सकते उससे कहीं ज्यादा सफलता प्राप्त करते हैं
Brian Tracy ब्रायन ट्रेसी
::- kmsraj51
::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51)….
Top 2 Hindi Blog ….
First => http://kmsraj51.wordpress.com/
And
Second => http://mcitpkmsraj51.blogspot.in/
This guide helps you in deciding which computer you should buy. It presents all the key things that you need to consider before paying money for a computer.
My friends keep asking me for advice whenever they need to buy a laptop. So, I thought of writing an article about this matter. With better technology and newer models steadily coming into the market; it’s not possible to write a guide to be used even 2 years down the line. My aim for writing this article is to give some very basic information that could help readers making a better decision.
Although, I am writing specifically for buying a laptop, but the same points apply for the purchase of a desktop computer.
Assess Your Need
First of all, you should know why you need a laptop. If you want a computer for home that will be used by your kids and other family members as well –then you need a computer that can supports gaming and multimedia. If you’re a programmer, you might need a computer that can run computing intensive jobs. If you need a computer for personal and office use –you might use it primarily for Internet, typing and emails etc.
Before you think any further, be sure what is your need –because everything else will depend on that.
Know Your Budget
If you’ve a limited budget, then more expensive devices are already ruled out. Knowing your budget helps you zero down upon a smaller set of choices.
Processor
Processor or CPU is perhaps the most important aspect of a computer. Nowadays, the Duo Core is probably the least powerful processors available in market and best ones include i7 type of processors. In near future, i7 will be going out of trend and something else will grab the limelight.
If you need a computer for office purpose (surfing, typing, email etc.) only; you may easily go for the low end processor available in the market. You don’t need a super computer to do these tasks.
If you intend to play multimedia games, watch movies, play music on your computer –you should go for high end processors available in market.
RAM
Random Access Memory (RAM) is the volatile memory of computer. Higher RAM means you can do more things simultaneously without compromising much on speed. You would need more RAM if you want to do gaming and multimedia stuff or if your work requires parallel processing of several tasks. Remember, opening a Word document, sending an email, opening 10 websites at the same time –all this does not count as memory intensive stuff.
Going by the present standards, 1GB RAM is good for office purpose… whereas 2GB or more is recommended for gaming and multimedia.
Battery Life
For a laptop, battery life is critical. You don’t want your laptop going belly up in the middle of a presentation. If you are a professional on the move who uses laptop mostly on battery –you obviously will look for higher battery backup. You may also consider buying a supplemental battery along with your laptop.
A battery life of 5 hours or more is good.
Operating System
Most users buy Windows based computers. I am including this point in the article just to say that you should not get a Windows Vista based computer. Vista has been a patently bad operating system. Windows 7 or Windows 8 are good. Linux based computers are more suitable for techie folks.
Hard Disk (aka HDD)
A 160GB internal hard disk is good for most people. But if you have really huge amount of data (movies and music) to be kept ready for use –you may want to go for higher capacity. 500 GB is nowadays a norm. Personally, if budget permits, I think it is a good idea to buy a separate detachable hard disk as well for backing up your critical data. You can keep your backup in external hard disk and keep it at home in a safe place.
CD/DVD Drive
In a desperate attempt to get slimmer and lighter; most laptops and notebooks have abandoned CD/DVD drive. Availability of high capacity pen drives (aka flash drives, thumb drives) has also influenced disappearance of CD/DVD drives. Most laptops/notebooks nowadays don’t come with CD/DVD drive and if you really need one –you have to buy an external CD/DVD drive (which will connect to your machine via a USB port).
Connectivity
The laptop should have at least two (more the better) USB ports for attaching devices like external CD/DVD drive, external mouse, pen drive, hard disk etc. Wi-fi is highly recommended especially. Bluetooth is also recommended.
Screen Size
If you want to use your computer to watch movies or play games, bigger screens with higher resolution will provide you better experience. Smaller screens makes laptop lighter and easier to carry. Here you need to strike a right match between your need and screen size.
Weight
You need to see how much weight you can comfortably carry. If you have to carry laptop around a lot –it’s better to consider buying lighter machine.
Accessories
See if the vendor is offering freebies. Vendors may offer carry bag, mouse, software, pen drive, movies etc.
::- Aapka ~ Krishna Mohan Singh(kmsraj51)…