Kmsraj51 की कलम से…..

Unnat Bihar – Ujjwal Bihar | उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

(अतीत का गौरव, वर्तमान का परिश्रम, भविष्य का विश्वास)
गंगा गाथा गा रही जागो मेरे लाल,
ज्ञान की ज्योति फिर जले हो विकास कमाल।
माटी की हर रेत में गौरव की पहचान,
फिर से आगे बढ़ चले शिक्षा का अभियान।
नालंदा की रोशनी फैली थी संसार,
फिर से वैसा ही बने, अपना बिहार।
बोधिवन की शांति से उजले हों विचार,
प्यार और सद्भाव से बढ़े प्रेम अपार।
गाँव-गाँव विज्ञान का हो सच्चा विस्तार,
डिजिटल हर घर बने सशक्त हर परिवार।
खेतों में ड्रोन उड़ें खुशहाल हों किसान,
मेहनत से भर जाएँ खुशियों का मैदान।
विद्यालय बनें सभी सीखने का द्वार,
युवा करें मेहनत से सपनों को साकार।
नारी शक्ति आगे बढ़े छू ले आसमान,
अपने दम पर लिखे वह नई सफलता गान।
सौर ऊर्जा हर घर दे उजियारा अपार,
हरित राह पर चल पड़े अपना बिहार।
उद्योग बढ़ें काम मिले खुशहाल हर द्वार,
न्याय सदा सच्चा रहे स्वच्छ रहे व्यवहार।
जाति भेद की बात छोड़ मिलकर करें विचार,
एकता का दीप जले मजबूत हो आधार।
परिश्रम हो हमारी ताकत ज्ञान बने हथियार,
संकल्पों से बदल दें हम अपने सपनों का संसार।
आओ मिलकर ठान लें करें नया विस्तार,
उन्नत उज्ज्वल बिहार बने भारत का श्रृंगार।
मेहनत शिक्षा एकता से बदले हर हाल,
विश्व पटल पर चमके फिर अपना बिहार कमाल।
♦ विवेक कुमार जी – जिला – मुजफ्फरपुर, बिहार ♦
—————
• Conclusion •
- “विवेक कुमार जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार केवल एक विषय नहीं बल्कि नई पीढ़ी का संकल्प है। यह रचना बिहार की ऐतिहासिक विरासत, शैक्षिक चेतना, तकनीकी प्रगति और सामाजिक समरसता का समन्वित स्वर है।
अतीत की प्रेरणा वर्तमान का परिश्रम और भविष्य की उजली आशा यही इसका मूल संदेश है।
—————

यह कविता (उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।) “विवेक कुमार जी“ की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें/लेख सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।
आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—
मैं एक शिक्षक हूं। मुजफ्फरपुर जिला, बिहार राज्य का निवासी हूं। भोला सिंह हाई स्कूल पुरुषोत्तम, कुरहानी में अभी एक शिक्षक के रूप में कार्यरत हूँ। शिक्षा से शुरू से लगाव रहा है। लेखन मेरी Hobby है। इस Platform के माध्यम से सुधारात्मक संदेश दे पाऊं, यही अभिलाषा है।
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ®———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____



Leave a Reply