• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for विश्वास की शक्ति

विश्वास की शक्ति

विश्वास की ताक़त…।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ विश्वास की ताक़त…। ϒ

Power of faith

⇒ आप भय के साथ जीने का चयन कर सकते हैं या विश्वास के साथ जीना पसंद कर सकते हैं। यह कहना आसान है, लेकिन आप वास्तव में सही मार्ग को कैसे चुन सकते हैं, जबकि दुनिया उथल-पुथल से भरी और भविष्य अनिश्चित हो ??

♥ “स्वयं पर विश्वास की ताकत द्वारा हर एक बाधाओं को पार किया जा सकता है।” – KMSRAJ51

♥ यथार्थ वादी बनने के लिए आपको चमत्कारों में विश्वास करना होता है। – हेनरी क्रिस्टोफ़र बेली 

♥ “स्वयं पर विश्वास हमें जीवन का दैनिक संघर्ष जारी रखने की शक्ति देता है।” – KMSRAJ51

♥ शंका ऐसी पीड़ा है, जो इतनी एकाकी है कि यही नहीं जानती कि विश्वास इसका जुड़वाँ भाई है। – ख़लील जिब्रान

♥ जानते तो बहुत है….. जरूर पढ़े।

♥ हर कल के दो हैंडल होते हैं। हम इसे चिंता के हैंडल से पकड़ सकते हैं या फिर हम इसे विश्वास के हैंडल से पकड़ सकते हैं। – हेनरी वॉर्ड बीचर

♥ विश्वास सचमुच वह बता देता है, जो इंद्रिया नहीं बताती है, लेकिन उनकी अनुभूति के विपरीत नहीं। यह उनके ऊपर होता है; उनके विपरीत नहीं होता। – ब्लेज़ पास्कल

♥ विश्वास वह पक्षी है, जो भोर में अँधेरा होने पर भी प्रकाश को महसूस कर लेता है। – रविंद्रनाथ टैगोर

♥ विश्वास तब पहले पायदान पर पैर रखता है, जब आपको पूरी सीढ़ियाँ न दिख रही हों। – मार्टिन लूथर किंग, जूनियर

♥ विश्वास शून्य में से कुछ बना सकता है…
— यह वास्तविक, असली और रोज़मर्रा के किस्म का जादू है, जो विश्वास की बदौलत आपके जीवन में हों सकता है। आपकी स्थितियाँ या परिस्थितियाँ चाहे जो हों, आपको वर्तमान से सिमित होने की जरूरत नहीं है। विश्वास आपकी आँखे उन बहुत सच्चे और ठाेस अवसरों के प्रति खोल देगा, जो आपके चारों ओर इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन अगर विश्वास नहीं होगा – तो आप उनकी तलाश भी नहीं करेंगे।
— यह बिलकुल सत्य है – “चाहे आपका मक़सद संसार को बदलना हो या सिर्फ अपनी खुद की परिस्थितियों को बेहतर बनाना हो, विश्वास सर्वश्रेठ संभव परिणाम हासिल करने में एक मुख्य भूमिका निभाता है। – KMSRAJ51

♥ विश्वास जोशपूर्ण अंतर्बोध है। – विलियम वर्ड्सवर्थ

♥ विश्वास हृदय का ऐसा ज्ञान है, जो प्रमाण की पहुँच से परे है। – ख़लील जिब्रान

Stop Living In The Past, Spend Time In Future.
“अतीत में रहना बंद करो, भविष्य में समय व्यतीत करें।”

विश्वास आपको खुद से परे ले जाता है – यह आपसे ज्यादा बड़ी चीज में विश्वास करने के बारे में है…
— विश्वास और सच्चा अंतर्बोध क़रीबी रूप से गुँथे हुए हैं। “सच्चे” अंतर्बोध से मेरा मतलब ऐसे बोध से नहीं है, जो आपको बता दे कि आज के दिन आपकी क़िस्मत अच्छी है और आपको जाकर लॉटरी का टिकट ख़रीद लेना चाहिए। यह केवल ख़याली पुलाव पकाना है, जो अंततः स्वार्थपूर्ण और अयथार्थवादी इच्छा पर आधारित है। सच्चे अंतर्बोध के भीतर सत्य की असंदिग्ध चमक होती है। यह उन बीजों को पहचानने में सक्षम होता है, जो वैसे नहीं दिखते या काम करते हैं, जैसे – बीजों को आपने पहले कभी देखा हैं। यही पर इसके और विश्वास के मार्ग एक दूसरे को काटते हैं और एक दूसरे के पार होते हैं।
— आप वर्तमान में जो सुन और देख सकते हैं, विश्वास आपको उसके पार ले जाता है और आपको एक ऐसी शक्ति के संपर्क में पहुँचा देता है, जो आपसे परे है, चाहे आप धार्मिक हों या न हों। – KMSRAJ51

♥ जब आपका विश्वास सशक्त होता है तो आप पाएँगे कि अब नियंत्रण का अहसास पाने की कोई ज़रूरत ही नहीं रह गई है, कि चीज़ें उसी तरह प्रवाहित होंगी जैसी वे होंगी और आप भरी आनंद और लाभ महसूस करते हुए उनके साथ प्रवाहित होंगे। – इमैनुअल टेनी

विश्वास कर्म का पायदान है…
— कर्म के बिना विश्वास अपूर्ण वादे कि तरह है, अनबोये बीज की तरह है, अधूरे सपने कि तरह है। – मिसाल के तौर पर, आपके मन में यह प्रबल विश्वास हो सकता है कि आपमें एक सफल पेशेवर संगीतकार बनने की प्रतिभा है, लेकिन अगर आप कभी कोई वाघयंत्र नहीं उठाते है या संगीत नहीं सीखते है, तो आप मंच पर खड़े होकर कार्यक्रम के बाद भीड़ की प्रशंसा ग्रहण नहीं कर पाएँगे।
— हों सकता है कि आपको बच्चों से प्रेम हो और उनके साथ संवाद करने कि प्रतिभा हो, लेकिन अगर आप बी. एड़. नहीं करते हैं और सही उपाधि हासिल नहीं करते है, तो आप कभी क्लास के सामने खड़े नहीं हो पाएँगे और युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए अपने गुणों का इस्तेमाल कभी नहीं कर पाएँगे। – KMSRAJ51

♥ उछलकर वापस आना।….. जरूर पढ़े।

♥ मेरे विचार में विश्वास एक कठोर बनने वाली प्रक्रिया है, एक तरह का मानसिक कलफ़ है। – ई. एम. फ़ॉर्स्टर

♥ अगर विश्वास को वास्तविकता में लेन के लिए कर्म आवश्यक है, तो यह भी इतना ही सच है कि विश्वास विचार को कर्म में बदलने का तरीक़ा है। यह एक सुन्दर संयाेजन है, जो एक दूसरे को पोषण देता है। – KMSRAJ51

— डर और शंका कि वजह से आप झिझकेंगे, रूकेंगे और शायद परिवर्तन की प्रक्रियाओ को शुरू भी नहीं करेंगे। जब आप डर के साथ लगातार रहते है तो आप अंततः हर इच्छा को उठते ही खामोश कर देंगे। इससे पहले कि यह आकार लेना भी शुरू करे। आपके मन और आत्मा का वह हिस्सा जो बेहतर भविष्य कि आशा करता है, उस मोमबत्ती की तरह बुझा दिया जायेगा, जो हर मिनट ज्यादा तेज़ होने वाली हवा में बुझ जाती है। आप भविष्य के बारे में निराशावादी होंगे और आपके डर साकार हो सकते हैं, क्योंकि जिस तरह विश्वास अपने आप बढ़ता है, उसी तरह डर व नकारात्मकता भी अपने आप बढ़ते हैं।
— विश्वास होगा तो आप क्षितिज पर रोशनी देखेंगे। आप उस साहस को खोज लेंगे, जो आपने कभी सोचा भी नहीं था कि आप में हैं। आपमें उन स्थितियों में भी जवाब और समाधान खोजने की सामर्थ और शक्ति होगी, जहाँ कोई दूसरा ऐसा नहीं कर पायेगा। आप वह पहला कदम उठा लेंगे, जिसके बाद बाकी सारे कदम उठते चले जायेंगे। – KMSRAJ51

♥ सफलता के लिए – ब्लूप्रिंट जरूर बनाये।….. जरूर पढ़े।

♥ हर सृजन के पीछे विश्वास होता है, जो इसे मेहराब की तरह सहारा देता है। उत्साह बेमानी है : यह आता – जाता रहता है। लेकिन यदि कोई विश्वास करता हैं, तो चमत्कार हो जाते हैं। – हेनरी मिलर 

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., अनमोल वचन Tagged With: faith inspirational quotes, faith quotes, faith quotes in hindi, Hindi Quotes, Inspirational Quotes, power of faith, अनमोल वचन, विश्वास की शक्ति

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.