• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for मानव अधिकार दिवस।

मानव अधिकार दिवस।

मानव अधिकार दिवस।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ मानव अधिकार दिवस। ϒ

दुनियाभर में आज ह्यूमन राइट्स डे मनाया जा रहा है। मानवाधिकार से मतलब उन मौलिक अधिकारों और आजादी से है, जिसके सभी इंसान हकदार हैं। इन्हीं अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए हर साल 10 दिसंबर को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। 1950 में यूनाइटेड नेशनल जनरल एसेम्बली में एलान के साथ इस दिन की शुरुआत हुई। 1948 में 10 दिसंबर को ही यूएन ने मानवाधिकारों पर एक डिक्लियरेशन जारी किया था, जो आम इंसान के अधिकारों के बारे में बताता है। यहां हम इस डिक्लियरेशन में जारी उन 30 अधिकारों के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिनसे अक्सर लोग अनजान होते हैं।

  1. दुनिया में सभी इंसान गरिमा और अधिकार के मामले में आजाद और बराबर हैं।
  2. हर इंसान को बिना किसी भेदभाव के सभी तरह के अधिकार और आजादी दी गई है। इसमें जाति, रंग, लिंग, भाषा, धर्म, राजनीतिक या अन्य विचार, राष्ट्रीयता, संपत्ति, समाज जैसी बातों को लेकर किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकता है।
  3. हर मनुष्य के पास जीवन, आजादी और सुरक्षा का अधिकार है।
  4. किसी भी इंसान को गुलामी या दासता में नहीं रखा जा सकता है। किसी भी तरह के गुलामी के ट्रेड पर भी पाबंदी है।
  5. हर इंसान को यातना, प्रताड़ना और क्रूरता से आजादी का अधिकार हासिल है।
  6. दुनिया के किसी भी कोने में व्यक्ति की पहचान कानून से पहले एक इंसान के तौर पर है।
  7. कानून के सामने सभी बराबर हैं और हर इंसान को सुरक्षा का समान अधिकार हासिल है।
  8. किसी भी अधिकार की अनदेखी होने पर हर इंसान के पास इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का पूरा अधिकार है।
  9. किसी को भी मनमाने ढंग से अरेस्ट, नजरबंद या देश से निकाला नहीं जा सकेगा।
  10. सभी के पास एक स्वतंत्र और निष्पक्ष अदालत के जरिए सार्वजनिक सुनवाई का अधिकार है।
  11. कोर्ट की ओर से दोषी करार न होने तक व्यक्ति को निर्दोष ही माना जाएगा।
  12. इंसान के घर, परिवार, निजी जिंदगी और निजी लेटर्स में किसी भी दूसरे को दखल देने का अधिकार नहीं है। निजता पर हमले के मामले में इंसान के पास कानून से सुरक्षा मांगने का अधिकार है।
  13. अपने देश में कहीं भी आने-जाने की आजादी के साथ ही इंसान को दूसरे देशों में आने-जाने का अधिकार। इतना ही नहीं, वो अपना देश छोड़ भी सकता है और वहां लौट पर सकता है।
  14. हर इंसान के पास अपना देश छोड़कर किसी भी दूसरे देश में शरण मांगने का अधिकार है।
  15. हर किसी के पास एक राष्ट्र विशेष की नागरिकता का अधिकार है। किसी से भी मनमाने तरीके से उसकी राष्ट्रीयता छीनी नहीं जा सकती है।
  16. हर इंसान को जाति, राष्ट्रीय, धर्म की रुकावटों से दूर शादी करने और परिवार बढ़ाने का अधिकार है। वहीं, शादी के समय और शादी के बाद भी महिला और पुरुष को समानता का अधिकार हासिल है।
  17. हर व्यक्ति को अकेले या किसी ग्रुप के साथ मिलकर संपत्ति रखने का अधिकार है। उसकी संपत्ति से उसका अधिकार मनमाने तरीके के छीना नहीं जा सकता।
  18. इंसान किसी भी विचार और धर्म को अपनाने की आजादी का अधिकारी है। इसके साथ ही उसने अपना धर्म और विचार बदलने की पूरी आजादी है।
  19. हर इंसान को विचारों को अभिव्यक्त करने की आजादी हासिल है। किसी भी मुद्दे पर बिना किसी दखल इंसान को अपने विचार रखने का अधिकार हैं। उसे मीडिया या अन्य माध्यमों से जानकारी हासिल करने से भी कोई रोक नहीं सकता।
  20. हर इंसान के पास शांतिपूर्ण तरीके से संगठन बनाने, संस्था का सदस्य बनने और सभा करने का अधिकार है।
  21. देश में सरकार बनाने की एक्टिविटीज में हिस्सा लेने और सरकार चुनने का अधिकार है। इसके साथ देश में पब्लिक सर्विस के क्षेत्र में काम करने का समान अधिकार है।
  22. हर इंसान को समाज का हिस्सा होने के नाते सोशल सिक्युरिटी का अधिकार हासिल है। इसके साथ व्यक्तित्व के विकास के लिए आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार हासिल हैं।
  23. हर व्यक्ति को काम करने, अपनी पसंद का काम चुनने, बेहतर काम की स्थिति और बेरोजगारी से सुरक्षा का अधिकार है। इसके साथ ही इंसान समान कामके लिए बिना किसी भेदभाव के समान सैलरी का अधिकारी है। वो ट्रेड यूनियन में भी शामिल हो सकता है और उसका निर्माण भी कर सकता है।
  24. इंसान के पास अधिकार हैं कि उसके काम करने के घंटे तय हो और छुट्टियों पर सैलरी की कटौती न हो।
  25. हर इंसान को खाना, कपड़ा, मकान, मेडिकल फैसिलिटी और जरूरी सोशल सिक्युरिटी का अधिकार हासिल है।
  26. हर इंसान को शिक्षा का अधिकार हासिल है। प्राथमिक शिक्षा सभी के लिए अनिवार्य है और ये कम से कम मुफ्त होनी चाहिए।
  27. हर इंसान को कल्चरल एक्टिविटीज में शामिल होने का अधिकार है। वो आर्ट और साइंस के जरिए होने वाले विकास और फायदों को अपने लिए इस्तेमाल कर सकता है।
  28. हर इंसान को ऐसी सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का अधिकार हासिल है, जो यह तय करे कि इस डिक्लियरेशन का पालन हो सके।
  29. हर इंसान की कम्युनिटी के लिए जवाबदेही तय है। इसके जरिए उसके व्यक्तित्व का विकास होगा और ये एक लोकतांत्रिक समाज के लिए जरूरी है।
  30. इस डिक्लियरेशन में शामिल किसी बात को ऐसे पेश नहीं किया जाए, जिससे ये महसूस हो कि कोई राष्ट्र, व्यक्ति या गुट किसी ऐसे काम में शामिल हो सकता है, जिसका मकसद किसी स्वतंत्रता या अधिकार को नुकसान पहुंचे।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)

 ~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* अपनी आदतों को कैसे बदलें।

∗ निश्चित सफलता के २१ सूत्र।

* क्या करें – क्या ना करें।

∗ जीवन परिवर्तक 51 सकारात्मक Quotes of KMSRAJ51

* विचारों का स्तर श्रेष्ठ व पवित्र हो।

* अच्छी आदतें कैसे डालें।

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

~KMSRAJ51

 

 

 

____Copyright © 2013 – 2016 Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2016-Kmsraj51 की कलम से….., मानव अधिकार दिवस। Tagged With: https://kmsraj51.com/, human rights, kms, kmsra, KMSRAJ, Kmsraj51, universal declaration of human rights day in hindi, आम इंसान के वो 30 अधिकार

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.