• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

आख़री सफ़र …………….. By-kmsraj51

आख़री सफ़र

(अमरीकन लेखक केंट नेर्बर्न ने आध्यात्मिक विषयों और नेटिव अमरीकन थीम पर कई पुस्तकें लिखीं हैं. नीचे दिया गया प्रसंग उनकी एक पुस्तक से लिया गया है)

बीस साल पहले मैं आजीविका के लिए टैक्सी चलाने का काम करता था. घुमंतू जीवन था, सर पर हुक्म चलानेवाला कोई बॉस भी नहीं था.

इस पेशे से जुडी जो बात मुझे बहुत बाद में समझ आई वह यह है कि जाने-अनजाने मैं चर्च के पादरी की भूमिका में भी आ जाता था. मैं रात में टैक्सी चलाता था इसलिए मेरी टैक्सी कन्फेशन रूम बन जाती थी. अनजान सवारियां टैक्सी में पीछे बैठतीं और मुझे अपनी ज़िंदगी का हाल बयान करने लगतीं. मुझे बहुत से लोग मिले जिन्होंने मुझे आश्चर्यचकित किया, बेहतर होने का अहसास दिलाया, मुझे हंसाया, कभी रुलाया भी.

इन सारे वाकयों में से मुझे जिसने सबसे ज्यादा प्रभावित किया वह मैं आपको बताता हूँ. एक बार मुझे देर रात शहर के एक शांत और संभ्रांत इलाके से एक महिला का फोन आया. हमेशा की तरह मुझे लगा कि मुझे किन्हीं पार्टीबाज, झगड़ालू पति-पत्नी-प्रेमिका, या रात की शिफ्ट में काम करनेवाले कर्मचारी को लिवाने जाना है.

रात के ढाई बजे मैं एक छोटी बिल्डिंग के सामने पहुंचा जिसके सिर्फ ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे की बत्ती जल रही थी. ऐसे समय पर ज्यादातर टैक्सी ड्राईवर दो-तीन बार हॉर्न बजाकर कुछ मिनट इंतज़ार करते हैं, फिर लौट जाते हैं. लेकिन मैंने बहुत से ज़रूरतमंद देखे थे जो रात के इस पहर में टैक्सी पर ही निर्भर रहते हैं इसलिए मैं रुका रहा.

यदि कोई खतरे की बात न हो तो मैं यात्री के दरवाजे पर पहुँच जाता हूँ. शायद यात्री को मेरी मदद चाहिए, मैंने सोचा.

मैंने दरवाजे को खटखटाकर आहट की. “बस एक मिनट” – भीतर से किसी कमज़ोर वृद्ध की आवाज़ आई. कमरे से किसी चीज़ को खसकाने की आवाज़ आ रही थी.

लम्बी ख़ामोशी के बाद दरवाज़ा खुला. लगभग अस्सी साल की एक छोटी सी वृद्धा मेरे सामने खड़ी थी. उसने चालीस के दशक से मिलती-जुलती पोशाक पहनी हुई थी. उसके पैरों के पास एक छोटा सूटकेस रखा था.

घर को देखकर यह लग रहा था जैसे वहां सालों से कोई नहीं रहा है. फर्नीचर को चादरों से ढांका हुआ था. दीवार पर कोई घड़ी नहीं थी, कोई सजावटी सामान या बर्तन आदि भी नहीं थे. एक कोने में रखे हुए खोखे में पुराने फोटो और कांच का सामान रखा हुआ था.

“क्या तुम मेरा बैग कार में रख दोगे?” – वृद्धा ने कहा.

सूटकेस कार में रखने के बाद मैं वृद्धा की सहायता के लिए पहुंचा. मेरी बांह थामकर वह धीमे-धीमे कार तक गयी. उसने मुझे मदद के लिए धन्यवाद दिया.

“कोई बात नहीं” – मैंने कहा – “मैंने आपकी सहायता उसी तरह की जैसे मैं अपनी माँ की मदद करता.”

“तुम बहुत अच्छे आदमी हो” – उसने कहा और टैक्सी में मुझे एक पता देकर कहा – “क्या तुम डाउनटाउन की तरफ से चल सकते हो?”

“लेकिन वह तो लम्बा रास्ता है? – मैंने फ़ौरन कहा.

“मुझे कोई जल्दी नहीं है” – वृद्धा ने कहा – “मैं होस्पिस जा रही हूँ”.
(होस्पिस में मरणासन्न बूढ़े और रोगी व्यक्ति अपने अंतिम दिन काटते हैं.)

मैंने रियर-व्यू-मिरर में देखा. उसकी गीली आंखें चमक रहीं थीं.

“मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है” – उसने कहा – “डॉक्टर कहते हैं कि मेरा समय निकट है”.

मैंने मीटर बंद करके कहा – “आप जिस रास्ते से जाना चाहें मुझे बताते जाइए”.

अगले दो घंटे तक हम शहर की भूलभुलैया से गुज़रते रहे. उसने मुझे वह बिल्डिंग दिखाई जहाँ वह बहुत पहले लिफ्ट ऑपरेटर का काम करती थी. हम उस मोहल्ले से गुज़रे जहाँ वह अपने पति के साथ नव-ब्याहता बनकर आई थी. मुझे एक फर्नीचर शोरूम दिखाकर बताया कि दसियों साल पहले वहां एक बालरूम था जहाँ वह डांस करने जाती थी. कभी-कभी वह मुझे किसी ख़ास बिल्डिंग के सामने गाड़ी रोकने को कहती और अपनी नम आँखों से चुपचाप उस बिल्डिंग को निहारते रहती.

सुबह की लाली आसमान में छाने लगी. उसने अचानक कहा – “बस, अब और नहीं. मैं थक गयी हूँ. सीधे पते तक चलो”.

हम दोनों खामोश बैठे हुए उस पते तक चलते रहे जो उसने मुझे दिया था. यह पुराने टाइप की बिल्डिंग थी जिसमें ड्राइव-वे पोर्टिको तक जाता था. कार के वहां पहुँचते ही दो अर्दली आ गए. वे शायद हमारी प्रतीक्षा  कर रहे थे. मैंने ट्रंक खोलकर सूटकेस निकाला और उन्हें दे दिया. महिला तब तक व्हीलचेयर में बैठ चुकी थी.

“कितने रुपये हुए” – वृद्धा ने पर्स खोलते हुए पूछा.

“कुछ नहीं” – मैंने कहा.

“तुम्हारा कुछ तो बनता है” – वह बोली.

“सवारियां मिलती रहती हैं” – मैं बोला.

अनायास ही पता नहीं क्या हुआ और मैंने आगे बढ़कर वृद्धा को गले से लगा लिया. उन्होंने मुझे हौले से थाम लिया.

“तुमने एक अनजान वृद्धा को बिन मांगे ही थोड़ी सी ख़ुशी दे दी” – उसने कहा – “धन्यवाद”.

मैंने उनसे हाथ मिलाया और सुबह की मद्धम रोशनी में बाहर आ गया. मेरे पीछे एक दरवाज़ा बंद हुआ और उसके साथ ही एक ज़िंदगी भी ख़ामोशी में गुम हो गयी.

उस दिन मैंने कोई और सवारी नहीं ली. विचारों में खोया हुआ मैं निरुद्देश्य-सा फिरता रहा. मैं दिन भर चुप रहा और सोचता रहा कि मेरी जगह यदि कोई बेसब्र या झुंझलाने वाला ड्राईवर होता तो क्या होता? क्या होता अगर मैं बाहर से ही लौट जाता और उसके दरवाज़े तक नहीं जाता?

आज मैं उस घटनाक्रम पर निगाह डालता हूँ तो मुझे लगता है कि मैंने अपनी ज़िंदगी में उससे ज्यादा ज़रूरी और महत्वपूर्ण कोई दूसरा काम नहीं किया है.

हम लोगों में से अधिकांश जन यह सोचते हैं कि हमारी ज़िंदगी बहुत बड़ी-बड़ी बातों से चलती है. लेकिन ऐसे बहुत से छोटे दिखनेवाले असाधारण लम्हे भी हैं जो हमें खूबसूरती और ख़ामोशी से अपने आगोश में ले लेते हैं.

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

ज़िंदगी को कीजिए ‘रीसेट’ – Press the Reset Button On Your Life …… By-kmsraj51

ज़िंदगी को कीजिए ‘रीसेट’ – Press the Reset Button On Your Life

ज़िंदगी हमें हर समय किसी-न-किसी मोड़ पर उलझाती रहती है. हम अपने तयशुदा रास्ते से भटक जाते हैं और मंजिल आँखों से ओझल हो जाती है. ऐसे में मैं हमेशा से यही ख्वाहिश करता आया हूँ कि काश मेरे पास ज़िंदगी को नए सिरे से शुरू करने के लिए कोई रीसेट बटन होता जैसा मोबाइल या कम्प्युटर में होता है, और ऐसा सोचनेवाला शायद मैं अकेला शख्स नहीं हूँ.

यकीनन, हमारे पास बीते समय में लौटने के लिए कोई टाइम मशीन नहीं है लेकिन कुछ तो ऐसा है जिससे हम अपने जीवन को रीसेट या रीबूट कर सकते हैं.

और ऐसा करने के लिए कोई खास दिन जैसे नया साल या जन्मदिन या और कोई किसी खास मौके की राह तकना वक़्त की बर्बादी ही होगी. आज यह पल ही वह सबसे बेहतर अवसर है जब हम अपने अतीत को पीछे छोड़कर एक नयी शुरुआत कर सकते हैं.

हमारी मुख्य समस्या यह है कि हम अपने नए लक्ष्यों के बारे में सोचकर उत्साहित तो बहुत हो जाते हैं लेकिन उन्हें जीवन में उतारने का लिए ज़रूरी मेहनत नहीं करते. फिर कुछ समय बीतते-बीतते हमें यह अहसास हो जाता है कि हम कुछ भी हासिल नहीं कर पाए. हम कहाँ चूक कर बैठे?

ऐसे में हमें इस बात को मन में बिठाना चाहिए कि कुछ हासिल करने के लिए मेहनत करने और अनुशासित रहने से भी ज़रूरी यह है कि हम भली-भांति सोच-विचार कर अपने लक्ष्य बनाएं. यदि हम अपनी सामाजिक हैसियत बढ़ाने (जैसे ज्यादा पैसा कमाने या नया सामान खरीदने) के लिए लक्ष्य बना रहे हैं तो शायद हमारा हौसला जल्द ही पस्त पड़ जाएगा क्योंकि हम इसे पूरे दिल से नहीं बनाते क्योंकि ये वे बातें हैं जो हम दूसरों को प्रभावित करने के लिए करना चाहते हैं.

इसलिए सबसे पहला चरण यह है कि हम अपने दिल के भीतर टटोलें और उस चीज़ की पहचान करें जो हमारे लिए सबसे कीमती है. और फिर उसे पाने के लिए आगे बढ़ें. सोचें कम, करें ज्यादा.

अपनी ज़िंदगी को रीसेट करने के लिए आप इन सुझावों को भी अपना सकते हैं:

स्वास्थ्य:-

बेहतर स्वास्थ्य की ओर: आज और इसी वक़्त से अपने खानपान की आदतों में सुधार कीजिये. यदि आपने शाकाहारी बनने या वीगन डाईट अपनाने का तय किया है तो इसे अमल में लाइए. प्रोसेस्ड फ़ूड, जंक फ़ूड, चिप्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कैंडी वगैरह को अपने आहार से बाहर कीजिये.

मास्टर क्लींजिंग आजमाइए: दस दिनों की डिटॉक्सीफिकेशन डाईट से आपका स्वास्थ्य रीबूट होगा और आपके आहार में बदलाव आएगा. मैं ऐसा तीन बार कर चुका हूँ. इससे शरीर और मन के बीच तादात्म्य स्थापित होता है. जब हमारी ऊर्जा भोजन को पचाने में खर्च नहीं होती है तो हमारा शरीर स्वयं को व्यवस्थित करने लगता है. उपवास करके देखिये और आप जान जायेंगे कि हम अपने समय का कितना बड़ा हिस्सा खाना बनाने और खाने में लगा देते हैं.

सरल-सहज जीवन:-

जंजाल से छुटकारा: अपने आसपास फैले सामान और कबाड़ को उलटिए पलटिये और उनकी तीन ढेरियाँ बनाइये – रिसाइकल, दान, और उपयोग. जिन वस्तुओं को आपने बहुत समय से इस्तेमाल नहीं किया है उन्हें उनकी कंडीशन के अनुसार या तो फेंक दीजिये, या किसी को दे दीजिये, या बेच दीजिये. इसी तरह अपनी मेज की दराज, आलमारी, गैरेज, और शेल्फ की सफाई कीजिये.

अपने मन को विस्तार दें: हम बहुत सारा समय अपने माहौल को व्यवस्थित करने में लगाते हैं लेकिन अपने उस स्पेस की अनदेखी करते हैं जिसमें हमारा सबसे ज्यादा समय बीतता है, और वह है हमारा मन. अपने मन को रीबूट करने के लिए उन नकारात्मक विश्वासों से छुटकारा पाइए जो आपको कमजोर बनाते हैं. अपने मन से उन बातों को बाहर निकालिए जो आपको आगे नहीं ले जातीं. हद से ज्यादा दूसरों की परवाह मत कीजिये, अहंकार वश लिए गए अनावश्यक संकल्पों को पूरा करने में मत जुटें.

घर-परिवार-संबंध:-

जुड़ाव और मेलमिलाप रखिये: हमारी ज्यादातर महत्वाकांक्षाओं के केंद्र में हम ही होते हंन लेकिन इनके लिए हमें अपने संबंधों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए. अपने परिवार और बच्चों के साथ बिताये गए लम्हे कभी व्यर्थ नहीं जाते. अपने माता-पिता से और अधिक जुड़ने का प्रयास कीजिये क्योंकि उन्हें हर बीतते दिन के साथ आपकी अधिक ज़रुरत होती है. किसी व्यक्ति से पुराना वैरभाव हो तो खुद आगे बढ़कर उसे दूर कीजिये. किसी कड़वी बात को भुलाने और किसी को माफ़ करने के लिए किसी मौके की तलाश नहीं कीजिए.

रोमांटिक बनिए: अपने कैरियर, नौकरी-बिजनेस, और स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर बनाए गए लक्ष्यों को पूरा करने की आपाधापी में ज़िंदगी से रोमांस पीछे छूट जाता है. इसे ज़िंदगी में वापस लाना आसान है. अपने प्रियजन के साथ वक़्त बिताइए, कहीं सैर पर जाइए. उनके लिए कोई उपहार खरीदिये. साथ बैठकर कॉफ़ी पीना और फिल्म देखना भी शुरुआत के लिए कुछ बुरा नहीं है.

रुपये-पैसे, खर्चे, कमाई:-

अपने बैंक अकाउंट का जायजा लें: छुट्टियों या त्यौहारों के दौरान खर्चे आसमान छूने लगते हैं. जब सभी उपहारों का आदान-प्रदान कर रहे हों तो खुद को काबू में रखना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में मॉल्स और दुकानों में बम्पर सेल और ऑफर भी बड़े लुभावने मिलते हैं. लेकिन ऐसे समय पर ही अपने खर्च पर ध्यान देने की ज़रुरत होती है. अपने ज़रूरी खर्चों के लिए बचत करना, फालतू के खर्चों को नियंत्रित करना, और आड़े वक़्त के लिए पैसे बचाकर रखना ही सबसे अच्छी नीति है.

अपने हुनर और काबिलियत को निखारें: पेन और पेपर लें. पेपर के बीच एक लाइन खींचकर दो कॉलम बनायें. पहले कॉलम में अपने पिछले तीस दिनों के सारे गैरज़रूरी खर्चे लिखें जैसे अनावश्यक कपड़ों, शौपिंग, जंक फ़ूड, सिनेमा, मौज-मजे में खर्च की गयी रकम. हर महीने चुकाए जाने वाले ज़रूरी बिलों की रकम इसमें शामिल न करें. अब दूसरे कॉलम में उन चीज़ों के बारे में लिखें जिन्हें आप पैसे की कमी के कारण कर नहीं पा रहे हैं. शायद आप किसी वर्कशौप या कोचिंग में जाना चाहते हों या आपको एक्सरसाइज बाइक खरीदनी हो. आप पहले कॉलम में किये गए खर्चों में कटौती करके दुसरे कॉलम में शामिल चीज़ों के लिए जगह बना सकते हैं.

फिटनेस:-

फिटनेस के लिए ज़रूरी लय बनाए रखें: आप कई तरह के फिटनेस प्रोग्राम और लक्ष्य तय कर सकते हैं. बदलते हुए वातावरण और तनावपूर्ण जीवन के कारण अब यह बहुत ज़रूरी हो गया है कि हम नियमित रूप से किसी शारीरिक गतिविधि में शामिल हों. इसके लिए यह ज़रूरी है कि हम फिटनेस के लिए की जाने वाली गतिविधियों जैसे सुबह की सैर, जॉगिंग, योग आदि की लय को बनाए रखें. यदि हम अनुशासित रहकर अपनी गतिविधि को नियमित रूप से करेंगे तो इसका लाभ हमें तो मिलेगा ही बल्कि हमारे करीबी भी अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित होंगे. इस लक्ष्य को हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि हम किसी ऐसे ग्रुप में शामिल हो जाएँ जो किसी निश्चित स्थान पर रोज़ एकत्र होता है.

बोनस टिप: हम कई अवसरों पर खुद को पीछे कर देते हैं क्योंकि हमें कुछ पता नहीं होता या हम यह नहीं जानते कि शुरुआत कहाँ से करें. ऐसे में “मैं नहीं जानता” कहने के बजाय “मैं यह जानकर रहूँगा” कहने की आदत डालें. यह टिप दिखने में आसान है पर बड़े करिश्मे कर सकती है. इसे अपनाकर आप बिजनेस में आगे रहने के लिए ज़रूरी आक्रामकता दिखा सकते हैं. आप योजनाबद्ध तरीके से अपनी किताबें छपवा सकते हैं. और यदि आप ठान ही लें तो पूरी दुनिया घूमने के लिए भी निकल सकते हैं. संकल्प लें कि आप जानकारी नहीं होने को अपनी प्रगति की राह का रोड़ा नहीं बनने देंगे.

आभासी दुनिया से बाहर निकलना: ईमेल, फेसबुक, ट्विटर, चैट, मोबाइल और शेयरिंग की दुनिया में यह बहुत संभव है कि आप वास्तविक दुनिया से दूर होते जाएँ. ये चीज़ें बुरी नहीं हैं लेकिन ये वास्तविक दुनिया में आमने-सामने घटित होनेवाले संपर्क का स्थान नहीं ले सकतीं. लोगों से मेलमिलाप रखने, उनके सुख-दुःख में शरीक होने से ज्यादा कनेक्टिंग और कुछ नहीं है. आप चाहे जिस विधि से लोगों से जुड़ना चाहें, आपका लक्ष्य होना चाहिए कि आप लम्बे समय के लिए जुड़ें. दोस्तों की संख्या नहीं बल्कि उनके साथ की कीमत होती है.

इस तरह आप ऊपर बताये गए सुझावों और तरीकों को अपने जीवन में अमल में लाकर अपनी ज़िंदगी को एक नए और खुशनुमा मोड़ पर लाने के लिए रीसेट कर सकते हैं. और मैं यह एक बार और कहूँगा – इसके लिए सबसे अच्छा दिन है ‘आज’, और सबसे अच्छा वक़्त है ‘अभी’.

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

ऊँट और आलोचक ………. By-kmsraj51

ऊँट और आलोचक …………….

 

एक प्रशासक, एक कवि, एक चित्रकार, और एक आलोचक – ये चारों एक ऊँट के साथ रेगिस्तान से गुज़र रहे थे. 

एक रात यूंही वक़्त बिताने के लिए उन्होंने सोचा कि वे यात्रा के साथी अपने ऊँट का वर्णन करें.

प्रशासक टेंट में गया और दस मिनट में उसने ऊँट के महत्व को दर्शानेवाला एक व्यवस्थित और वस्तुनिष्ठ निबंध लिख दिया.

कवि ने भी लगभग दस मिनट में ही अनुपम छंदों में यह लिख दिया कि ऊँट किस प्रकार एक उत्कृष्ट प्राणी है.

चित्रकार ने भी अपनी तूलिका उठाई और कुछ सधे हुए स्ट्रोक्स लगाकर ऊँट की बेहतरीन छवि की रचना कर दी.

अब आलोचक की बारी थी. वह कागज़-कलम लेकर टेंट में चला गया.

उसे भीतर गए दो घंटे बीत गए. बाहर बैठे तीनों लोग बेहद उकता चुके थे.

वह बाहर आया और बोला, “मैंने ज्यादा देर नहीं लगाई… अंततः मैंने इस जानवर के कुछ नुस्ख खोज ही लिए.”

“इसकी चाल बड़ी बेढब है. यह ज़रा भी आरामदेह नहीं है. बदसूरत भी है”

इसके साथ ही उसने अपने दोस्तों को कागज़ का एक पुलिंदा थमा दिया. उसपर लिखा था ‘आदर्श ऊँट – जैसा ईश्वर को रचना चाहिए था’.

 

Image

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

Always Think Positive

Always Think Positive

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

क्यों झाँकना नज़र में ये, नक़ाब जैसा है…………. By-kmsraj51

क्यों झाँकना नज़र में ये, नक़ाब जैसा है…

 

मिला जब वो प्यार से, तो गुलाब जैसा है
आँखों में जब उतर गया, शराब जैसा है
 
खामोशियाँ उसकी मगर, हसीन लग गईं 
कहने पे जब वो आया तो, अज़ाब जैसा है
 
करके नज़ारा चाँद का, वो ख़ुश बहुत हुआ 
ख़बर उसे कहाँ वो, आफ़ताब जैसा है
 
करते रहो तुम बस्तियाँ, आबाद हर जगह  
इन्सां यहाँ इक छोटा सा, हबाब जैसा है
 
कुछ दोस्ती, कुछ प्यार, कुछ वफ़ा छुपा लिया
क्यों झाँकना नज़र में ये, नक़ाब जैसा है

अज़ाब=ख़ुदा का क़हर या नाराज़गी
आफ़ताब = सूरज
हबाब=बुलबुला  

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

तेरे इंतज़ार का ये, कमाल हुआ है …! .. By-kmsraj51

तेरे इंतज़ार का ये, कमाल हुआ है …!

 

जीतने का हुनर, हम भूलने लगे 
हारने का भी न कोई, मलाल हुआ है

कत्ल हुआ है कहीं, अफवाह सुनी थी
मालूम हुआ, मेरा दिल हलाल हुआ है 

पत्थरों के ढेर लग गए थे भीड़ में
काँच के दिलों से, कुछ ज़लाल हुआ है

जाँ निकल गयी बस, आँखों के रास्ते 
तेरे इंतज़ार का ये, कमाल हुआ है 

क़रीब थे ‘अदा’ मगर इक फासला तो था
इस एहतियात पर भी अब, सवाल हुआ है

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

सोचते रहते हैं हम …!!!!!!!!!! By-kmsraj51

सोचते रहते हैं हम …!!!!!!!!!11111

 

ज़िन्दगी कैसे बसर हो, सोचते रहते हैं हम 
परेशानी कुछ कमतर हो, सोचते रहते हैं हम 

मीलों बिछी तन्हाई, जो करवट लिए हुए है 
ख़त्म अब ये सफ़र हो, सोचते रहते हैं हम 

गुम गया है वो कहीं या उसने भुला दिया है 
बस उसको मेरी खबर हो, सोचते रहते हैं हम 

वफ़ा की देगची में, हज़ारों इंतज़ार उबल रहे हैं 
अब यहीं मेरा गुज़र हो, सोचते रहते हैं हम

तेरी ऊँचाइयों तक, मेरे हाथ कहाँ पहुंचेंगे 
बस तुझपर मेरी नज़र हो, सोचते रहते हैं हम 

मत कर शुरू नई कहानी ”अदा’, रहने दे वर्क पुराने 
तू लौटा अपने घर हो, सोचते रहते हैं हम

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

कुछ भी…!!!!! By-kmsraj51

कुछ भी…!!!!!!!!!!!!

 

कुछ ठहरे लम्हों ने 
फिर पत्थर उठाये हैं
बे-पैरहन यादों पर
जम कर चलायें हैं 

शब्-ए-खामोशी से 
थोड़ी आवाज़ चुरा  
हौसले की इक नई धुन
नजदीकियों ने गाये हैं

अब कैसी तक़ल्लुफ़  
तराश लिया बुत मैंने 
नज़रों से टूटते तारों ने  
सज़दे में सिर झुकाए हैं 

होंगे कभी उस फ़लक पर 
या फिर गर्दिश के पार
फ़ेर कर मुँह आफ़ताब से 
अब हम चाँद बुझाये हैं 

उम्मीद के सामने 
ख़ामोश है ‘अदा’
रोनी सी सूरत लिए 
हाथ हम हिलाए हैं 

(बे-पैरहन : बिना कपडों के)
(गर्दिश : दुर्भाग्य)
(फ़लक : आसमान )

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

चाणक्य के अनमोल विचार …….. By-kmsraj51

चाणक्य के अनमोल विचार 

 

Name Chanakya  / चाणक्य
Born 350 BC
Died 283 BC
Nationality Indian
Field Politics , Economics
Achievement

अर्थशाश्त्र और नीतिशाश्त्र (चाणक्य निति ) के रचयिता , मौर्य साम्राज्य की स्थापना के लिए उत्तरदायी

 

चाणक्य के अनमोल विचार 

Quote 1: Before you start some work, always ask yourself three questions – Why am I doing it, What the results might be and Will I be successful. Only when you think deeply and find satisfactory answers to these questions, go ahead.

In Hindi : कोई काम शुरू करने से पहले, स्वयम से तीन प्रश्न कीजिये – मैं ये क्यों कर रहा हूँ, इसके परिणाम क्या हो सकते हैं और क्या मैं सफल होऊंगा. और जब गहरई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जायें,तभी आगे बढें

 Chanakya चाणक्य

Quote 2: A man is born alone and dies alone; and he experiences the good and bad consequences of his karma alone; and he goes alone to hell or the Supreme abode.

In Hindi : व्यक्ति अकेले पैदा होता है और अकेले मर जाता है;और वो अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल खुद ही भुगतता है; और वह अकेले ही नर्क या स्वर्ग जाता है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 3: God is not present in idols. Your feelings are your god. The soul is your temple.

In Hindi : भगवान मूर्तियों में नहीं है.आपकी अनुभूति आपका इश्वर है.आत्मा आपका मंदिर है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 4: Even if a snake is not poisonous, it should pretend to be venomous.

In Hindi : अगर सांप जेह्रीला ना भी हो तो उसे खुद को जहरीला दिखाना चाहिए.

 Chanakya चाणक्य

Quote 5: Do not reveal what you have thought upon doing, but by wise council keep it secret being determined to carry it into execution.

In Hindi :   इस बात को व्यक्त मत होने दीजिये कि आपने क्या करने के लिए सोचा है, बुद्धिमानी से इसे रहस्य बनाये रखिये और इस काम को करने के लिए दृढ रहिये.

 Chanakya चाणक्य

Quote 6:Education is the best friend. An educated person is respected everywhere. Education beats the beauty and the youth.

In Hindi : शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है.एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है. शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 7: As soon as the fear approaches near, attack and destroy it.

In Hindi : जैसे ही भय आपके करीब आये , उसपर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये.

 Chanakya चाणक्य

Quote 8: Books are as useful to a stupid person as a mirror is useful to a blind person.

In Hindi : किसी मूर्ख व्यक्ति के लिए किताबें उतनी ही उपयोगी हैं जितना कि एक अंधे व्यक्ति के लिए आईना.

 Chanakya चाणक्य

Quote 9: As long as your body is healthy and under control and death is distant, try to save your soul; when death is immanent what can you do?

In Hindi : जब तक आपका शरीर स्वस्थ्य और नियंत्रण में है और मृत्यु दूर है,अपनी आत्मा को बचाने कि कोशिश कीजिये; जब मृत्यु सर पर आजायेगी तब आप क्या कर पाएंगे?

 Chanakya चाणक्य

Quote 10: A man is great by deeds, not by birth.

In Hindi : कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं.

 Chanakya चाणक्य

Quote 11: The serpent, the king, the tiger, the stinging wasp, the small child, the dog owned by other people, and the fool: these seven ought not to be awakened from sleep.

In Hindi : सर्प , नृप , शेर, डंक मारने वाले ततैया, छोटे बच्चे , दूसरों के कुत्तों  , और एक मूर्ख: इन सातों को नीद से नहीं उठाना चाहिए.

 Chanakya चाणक्य

Quote 12: As a single withered tree, if set aflame, causes a whole forest to burn, so does a rascal son destroy a whole family.

In Hindi :जिस प्रकार एक सूखे पेड़ को अगर आग लगा दी जाये तो वह पूरा जंगल जला देता है, उसी प्रकार एक पापी पुत्र पुरे परिवार को बर्वाद कर देता है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 13: The biggest guru-mantra is: never share your secrets with anybody. It will destroy you.

In Hindi : सबसे बड़ा गुरु मन्त्र है : कभी भी अपने राज़ दूसरों को मत बताएं. ये आपको बर्वाद कर देगा.

 Chanakya चाणक्य

Quote 14: Treat your kid like a darling for the first five years. For the next five years, scold them. By the time they turn sixteen, treat them like a friend. Your grown up children are your best friends.

In Hindi : पहले पाच सालों में अपने बच्चे को बड़े प्यार से रखिये . अगले पांच साल उन्हें डांट-डपट के रखिये. जब वह सोलह साल का हो जाये तो उसके साथ एक मित्र की तरह व्यव्हार करिए.आपके  व्यस्क बच्चे ही आपके सबसे अच्छे मित्र हैं.

 Chanakya चाणक्य

Quote 15: The fragrance of flowers spreads only in the direction of the wind. But the goodness of a person spreads in all direction.
In Hindi : फूलों की सुगंध केवल वायु की दिशा में फैलती  है. लेकिन एक व्यक्ति की अच्छाई हर दिशा में फैलती है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 16: The world’s biggest power is the youth and beauty of a woman.

In Hindi : दुनिए की सबसे बड़ी शक्ति नौजवानी और औरत की सुन्दरता है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 17: We should not fret for what is past, nor should we be anxious about the future; men of discernment deal only with the present moment.

In Hindi :हमें भूत के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए ; विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं.

 Chanakya चाणक्य

Quote 18:There is some self-interest behind every friendship. There is no friendship without self-interests. This is a bitter truth.

In Hindi :हर मित्रता के पीछे कोई ना कोई स्वार्थ होता है.ऐसी कोई मित्रता नहीं जिसमे स्वार्थ ना हो. यह कड़वा सच है.

Chanakya चाणक्य

Quote 19: Whores don’t live in company of poor men, citizens never support a weak company and birds don’t build nests on a tree that doesn’t bear fruits.

In Hindi :वेश्याएं निर्धनों के साथ नहीं रहतीं ,नागरिक दुर्बलों की संगती में नहीं रहते , और पक्षी उस पेड़ पर घोंसला नहीं बनाते जिसपे फल ना हों.

Chanakya चाणक्य
 

Quote 20: There is poison in the fang of the serpent, in the mouth of the fly and in the sting of a scorpion; but the wicked man is saturated with it.

In Hindi : सांप के फन , मक्खी के मुख में और बिच्छु के डंक में ज़हर होता है; पर दुष्ट व्यक्ति तो इससे भरा होता है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 21: He who is overly attached to his family members experiences fear and sorrow, for the root of all grief is attachment. Thus one should discard attachment to be happy.

In Hindi :वह जो अपने परिवार से अत्यधिक जुड़ा हुआ है , उसे भय और चिंता का सामना करना पड़ता है,क्योंकि सभी दुखों कि जड़ लगाव है. इसलिए खुश रहने कि लिए लगाव छोड़ देना चाहिए.

 Chanakya चाणक्य

Quote 22 : He who lives in our mind is near though he may actually be far away; but he who is not in our heart is far though he may really be nearby.

In Hindi :  वह जो हमारे चिंतन में रहता है वह करीब है , भले ही वास्तविकता में वह बहुत दूर ही क्यों ना हो; लेकिन जो हमारे ह्रदय में नहीं है वो करीब होते हुए भी बहुत दूर होता है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 23: It is better to die than to preserve this life by incurring disgrace. The loss of life causes but a moment’s grief, but disgrace brings grief every day of one’s life.

In Hindi : अपमानित होके जीने से अच्छा मरना है.मृत्यु तो बस एक क्षण का दुःख देती है, लेकिन अपमान हर दिन जीवन में दुःख लाता है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 24: Never make friends with people who are above or below you in status. Such friendships will never give you any happiness.

In Hindi : कभी भी उनसे मित्रता मत कीजिये जो आपसे कम या ज्यादा प्रतिष्ठा के हों. ऐसी मित्रता कभी आपको ख़ुशी नहीं देगी.

 Chanakya चाणक्य

Quote 25: Once you start a working on something, don’t be afraid of failure and don’t abandon it. People who work sincerely are the happiest.

In Hindi : जब आप किसी काम की शुरुआत करें , तो असफलता से मत डरें और उस काम को ना छोड़ें. जो लोग इमानदारी से काम करते हैं वो सबसे प्रसन्न होते हैं.

 Chanakya चाणक्य

Quote 26: Test a servant while in the discharge of his duty, a relative in difficulty, a friend in adversity, and a wife in misfortune.

In Hindi :सेवक को तब परखें जब वह काम ना कर रहा हो, रिश्तेदार को किसी कठिनाई  में , मित्र को संकट में , और पत्नी को घोर विपत्ति में.

 Chanakya चाणक्य

Quote 27: There is no austerity equal to a balanced mind, and there is no happiness equal to contentment; there is no disease like covetousness, and no virtue like mercy.

In Hindi : संतुलित दिमाग से जैसी  कोई सादगी नहीं है, संतोष जैसा  कोई सुख नहीं है, लोभ जैसी कोई बीमारी नहीं है,और दया जैसा कोई पुण्य नहीं है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 28: If one has a good disposition, what other virtue is needed? If a man has fame, what is the value of other ornamentation?

In Hindi :यदि किसी का स्वभाव अच्छा है तो उसे किसी और गुण की क्या जरूरत है ? यदि आदमी के पास प्रसिद्धि है तो भला उसे और किसी सिंगार की क्या आवश्यकता है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 29: O wise man! Give your wealth only to the worthy and never to others. The water of the sea received by the clouds is always sweet.

In Hindi :हे बुद्धिमान लोगों ! अपना धन उन्ही को दो जो उसके योग्य हों और किसी को नहीं. बादलों के द्वारा लिया गया समुद्र का जल हमेशा मीठा होता है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 30: The earth is supported by the power of truth; it is the power of truth that makes the sun shine and the winds blow; indeed all things rest upon truth.

In Hindi :पृथ्वी सत्य की शक्ति द्वारा समर्थित है; ये सत्य की शक्ति ही है जो सूरज को चमक और हवा को वेग देती है; दरअसल सभी चीजें सत्य पर निर्भर करती हैं.

 Chanakya चाणक्य

Quote 31: One whose knowledge is confined to books and whose wealth is in the possession of others, can use neither his knowledge nor wealth when the need for them arises.

In Hindi :वो जिसका ज्ञान बस किताबों तक सीमित है और जिसका धन दूसरों के कब्ज़े मैं है, वो ज़रुरत पड़ने पर ना अपना ज्ञान प्रयोग कर सकता है ना धन.

 Chanakya चाणक्य

Quote 32: The happiness and peace attained by those satisfied by the nectar of spiritual tranquility is not attained by greedy persons restlessly moving here and there.

In Hindi :जो सुख-शांति व्यक्ति  को आध्यात्मिक शान्ति के अमृत से संतुष्ट होने पे मिलती है वो लालची लोगों को बेचैनी से इधर-उधर घूमने से नहीं मिलती.

 Chanakya चाणक्य

Quote 33: The life of an uneducated man is as useless as the tail of a dog which neither covers its rear end, nor protects it from the bites of insects.

In Hindi :एक अनपढ़ व्यक्ति का जीवन उसी तरह से बेकार है जैसे की कुत्ते की पूँछ , जो ना उसके पीछे का भाग ढकती  है ना ही उसे कीड़े-मकौडों के डंक से बचाती है.

 Chanakya चाणक्य

Quote 34: The one excellent thing that can be learned from a lion is that whatever a man intends doing should be done by him with a whole-hearted and strenuous effort.

In Hindi :एक उत्कृष्ट बात जो शेर से सीखी जा सकती है वो ये है कि व्यक्ति जो कुछ भी करना चाहता है उसे पूरे दिल और ज़ोरदार प्रयास के साथ करे.

 Chanakya चाणक्य

Quote 35: The wise man should restrain his senses like the crane and accomplish his purpose with due knowledge of his place, time and ability.

In Hindi :सारस की तरह एक बुद्धिमान व्यक्ति को अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए और अपने उद्देश्य को स्थान की जानकारी, समय और योग्यता के अनुसार प्राप्त करना चाहिए.

 Chanakya चाणक्य

Quote 36: Purity of speech, of the mind, of the senses, and of a compassionate heart are needed by one who desires to rise to the divine platform.

In Hindi :जो लोग परमात्मा तक पहुंचना चाहते हैं उन्हें वाणी, मन, इन्द्रियों की पवित्रता और एक दयालु ह्रदय की आवश्यकता होती है.

 Chanakya चाणक्य

————————————————————————————————

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

ब्लॉग का बैकअप लेने का नया बेहतर तरीका By-kmsraj51

ब्लॉग का बैकअप लेने का नया बेहतर तरीका

7:45 pm |

गूगल ने अपनी एक नयी सेवा बिना किसी शोर शराबे के जारी की है जो की गूगल उपयोगकर्ताओं के लिए अपने गूगल खाते के डाटा का बैकअप लेकर सुरक्षित रखने के लिए है और इसका नाम है Google TakeOut.


इसमें आप गूगल की Google+1s, Blogger, Buzz, Contacts, Drive, Google+ Circles, Google+ Stream, Pages, Picasa Web Albums. Profile, Reader, Voice, YouTube सेवाओ में अपनी पसंद के किसी एक या फिर सभी का एक साथ डाटा प्राप्त कर सकते हैं .

पर हम ब्लोगर्स  के लिए ये ज्यादा उपयोगी है, अभी ब्लॉगर ब्लॉग में किसी ब्लॉग का बैक अप लेने की सुविधा मौजूद है ही इसके लिए ब्लॉग पर जाकर Settings > Other > Export Blog पर क्लिक कर अपने ब्लॉग का बैक अप लिया जा सकता है .

पर इस नयी सुविधा से आप एक गूगल खाते के सारे ब्लोग्स का एक साथ बैक अप ले सकते हैं वो भी कम आकार  केAtom फाइल के रूप में

आइये देखते हैं अपने ब्लॉग का बैक अप इस सुविधा के जरिये कैसे लें
इसके  लिए सबसे पहले आपको Google TakeOut की साईट

 https://www.google.com/takeout/

पर जाकर अपने ब्लॉगर आई डी  से लॉग इन करना होगा अब आपको सभी सेवाओं की एक सूची All Of your Dataटैब के अंतर्गत दिखाई देगी (मुख्य चित्र देखें ), अगर आपको अपने पूरे गूगल खाते के अंतर्गत आने वाली सभी सेवाओ का डाटा प्राप्त करना है तो इसी पेज में Create Archive बटन पर क्लिक करके ये किया जा सकता है

अगर आप सिर्फ ब्लॉगर का बैक अप लेना चाहते हैं तो ऊपर Choose Services बटन पर क्लिक करें, फिर नए पेज मेंBlogger बटन पर क्लिक करें थोड़े समय में आपके ब्लॉग और उसके पोस्ट्स के आकार को दिखने वाला एक बॉक्स आपके सामने होगा कुछ इस तरह

यहाँ नीचे Create Archive बटन पर क्लिक करें . आपकी बैक अप फाइल तैयार होने लगेगी 
यहाँ आपको प्रक्रिया पूरी होने पर फाइल इमेल के जरिये प्राप्त करने का विकल्प भी दिखाई देगा अगर आप इमेल से प्राप्त करना चाहे तो इसे भी उपयोग कर सकते हैं
बैक अप फाइल जितनी बड़ी होगी (ये आपके ब्लॉग की संख्या और पोस्ट्स पर निर्भर करता है ) इसमें उतना अधिक  समय लगेगा
जब आपका बैक अप डाउनलोड के लिए तैयार हो जाएगा आपका पेज कुछ इस तरह दिखाई देगा

यहाँ आप Download बटन पर क्लिक कर अपने ब्लॉग का बैक अप डाउनलोड कर सकते हैं .

ये फाइल आपको एक ज़िप फोल्डर के रूप में प्राप्त होगी जिसके अन्दर आपके अलग अलग ब्लॉग के लिए हर ब्लॉग के नाम की अलग Atom फाइल मिलेगी .

बस आपके सभी ब्लॉग अब आपके पास सुरक्षित हैं .

जब भी आपको इनकी जरुरत पड़े ब्लॉगर में Settings > Other > Import Blog पर जाकर अपने ब्लॉग पोस्ट्स को फिर प्राप्त  कर सकते हैं . 

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.