• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

अब गूगल करेगा मदद आपके खोए फोन को ढूंढने में ….. By-kmsraj51

अब गूगल करेगा मदद आपके खोए फोन को ढूंढने में

4:10 pm |

अगर आप चाहते है कि आपका फोन कहीं खो जाए तो आप उसे आसानी से ढूंढ सके या फिर आपके किसी प्रियजन की सिथति जानना चाहते है तो इसमें आपका एड्राइड फोन और गूगल आपकी मदद कर सकते है । 

इसके लिए आपको जरुरत होगी उस एड्राइड फोन के गूगल लागिन आइ डी और पासवर्ड की ।

इस नयी सुविधा का नाम है Android Device Manager और ये नए अपडेट के साथ आपके मोबाइल फोन में सकि्रय हो जाता है 
यहां आपको इसकी वेबसाइट 

https://www.google.com/android/devicemanager

पर जाकर अपने फोन के गूगल आइ डी से लागिन करना होगा फिर इसमें आपको मुख्य रुप से 3 सुविधाएं मिलती है 

1. Location:
इसमे आप जान सकते है कि आपका मोबाइल फोन वर्तमान में किस जगह पर है, पर इस सुविधा को सही तरीके से उपयोग करने के लिए जरुरी है कि आपके फोन पर इंटरनेट काम कर रहा हो और ज्यादा सटीक जानकारी के लिएGPS भी शुरु हो तो बेहतर रहेगा ।

2. Ring:
इससे आपके फोन की घंटी 5 मिनट या तब तक बजती रहेगी तब तक पावर बटन ना दबाया जाए, ये खोए या चोरी हुए फोन को प्राप्त करने में सहायक रहेगा । 

3. Erase Device:
अगर आप ऊपर बतायी सुविधाओ का उपयोग करने के बाद भी अपना फोन प्राप्त नही कर पाये ंतब ये सुविधा आपके काम आयेगी इससे आप अपने फोन को factory reset कर सकते है इससे जब भी आपका फोन इंटरनेट का उपयोग करेगा उसे factory reset कमांड मिल जायेगं  यानि अपने फोन का पूरा डाटा और सेटिंग्स मिटा सकतें है ।  और इसके लिए आपके फोन पर Google Settings में जाकर Allow Remote Factory Reset को एक्टीवेट करना जरुरी है । हां पर इससे आपके मेमोरी कार्ड का डाटा नही हटाया जा सकता 

अब बात इस सुविधा को शुरु करने की तो ऊपर दिए तरीके यानि को एक्टीवेट करना ही बहुत से फोन में काफी है इसके अलावा 

Settings पर Security में जाइये

यहां Device Administarators  पर जायें

फिर Android Device Manager को शुरु कर दीजिए

इसके अलावा Location Setting  में GPS  को शुरु करना भी जरुरी रहेगा ।

उम्मीद है ये जानकारी किसी मुशिकल समय में आपके काम आ सकेगी और आप इसका दुरुपयोग नही करेंगें ।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

मतलबी भेड़िया …… By-kmsraj51

मतलबी भेड़िया ……………

 

एक दिन भेड़िया मजे से मछली खा रहा था की अचानक मछली का कांटा उसके गले में अटक गया | भेड़िया दर्द के मारे चीका-चिलाया | वह इधर-उधर भागता फिरा | पर उसे चेन न मिला | उससे न खाते बनता था न पीते बनता था |

तभी उसे नदी किनारे खड़ा एक सारस दिखाई दिया | भेड़िया सारस के पास गया | भेड़िया की आँखे में आसू थे | वह गिडगिडा कर बोला, “सारस भाई, मेरे गले में कांटा अटक गया है | मेरे गले से कांटा निकल दो | में तुम्हारा अहसान कभी न भुलुगा | मुझे इस दर्द से छुटकारा दिला दो |

सारस को भेडिये पर दया आ गई | उसने अपनी लंबी चोंच भेडिये के गले में डाली और कांटा निकाल दिया | भेडिये को बड़ा चेन मिला | सारस बोला, भेडिये भाई मेने आप की मदद की है अब आप मुझे कुछ इनाम दो |

इनाम की बात सुनते ही भेडिये को गुस्सा आ गया | सारस की अपने बड़े-बड़े दांत दिखाते हुए बोला, “तुझे इनाम चाहिए? एक तो मेरे मुंह में अपनी गंदी चोंच डाली | मेने सही – सलामत निकल लेने दी | और अब इनाम मांगता है | जिंदा रहना चाहता है तो भाग जा यंहा से  इनाम मांगता है |”

बेचारा सारस वहा से चुप चाप चला गया |

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

मुल्ला नसीरूद्दीन का किस्सा ….. By-kmsraj51

………………………………………..

मुल्ला नसीरूद्दीन ने एक आदमी से कुछ उधार लिया था। मुल्ला समय पर उधार चुका नहीं पाया और उस आदमी ने इसकी शिकायत बादशाह से कर दी। बादशाह ने मुल्ला को दरबार में बुलाया। मुल्ला बेफिक्री के साथ दरबार पहुँचा।

जैसे ही मुल्ला दरबार पहुँचा वह आदमी बोला- बादशाह सलामत, मुल्ला ने बहुत महीने पहले मुझसे 500 दीनार बतौर कर्ज लिए थे और अब तक नहीं लौटाए। मेरी आपसे दरख्वास्त है कि बिना किसी देरी के मुझे उधार वापस दिलाया जाए।

मुल्ला ने यह सुनने के बाद कहा – हुजूर, मैंने इनसे पैसे लिए थे मैं यह बात मानता हूं और मैं उधार चुकाने का इरादा भी रखता हूं। अगर जरूरत पड़ी तो मैं अपनी गाय और घोड़ा दोनों बेचकर भी इनका उधार चुकाऊंगा। 

तभी वह व्यकि् बोला – यह झूठ कहता है हुजूर इसके पास न तो गाय है और न ही घोड़ा है। अरे इसके पास ना तो खाने को है और न ही एक फूटी कौड़ी है।

यह सुनते ही मुल्ला नसीरूद्दीन बोला – जहांपनाह, जब यह जानता है कि मेरी हालत इतनी खराब है तो मैं ऐसे में जल्दी इसका उधार कैसे चुका सकता हूं। जब मेरे पास खाने को ही नहीं है तो मैं उधार दूंगा कहां से। 

जज ने यह सुना तो मामला रफा-दफा कर दिया। मुल्ला नसीरूद्दीन अपनी हाजिर जवाबी से एक बार फिर बच निकला।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

कैसे आया जूता।

 Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

“कैसे आया जूता।”

Image
कैसे आया जूता।

एक बार की बात है एक राजा था। उसका एक बड़ा-सा राज्य था। एक दिन उसे देश घूमने का विचार आया और उसने देश भ्रमण की योजना बनाई और घूमने निकल पड़ा। जब वह यात्रा से लौट कर अपने महल आया। उसने अपने मंत्रियों से पैरों में दर्द होने की शिकायत की। राजा का कहना था कि मार्ग में जो कंकड़ पत्थर थे वे मेरे पैरों में चुभ गए और इसके लिए कुछ इंतजाम करना चाहिए।कुछ देर विचार करने के बाद उसने अपने सैनिकों व मंत्रियों को आदेश दिया कि देश की संपूर्ण सड़कें चमड़े से ढंक दी जाएं। राजा का ऐसा आदेश सुनकर सब सकते में आ गए। लेकिन किसी ने भी मना करने की हिम्मत नहीं दिखाई। यह तो निश्चित ही था कि इस काम के लिए बहुत सारे रुपए की जरूरत थी। लेकिन फिर भी किसी ने कुछ नहीं कहा। कुछ देर बाद राजा के एक बुद्घिमान मंत्री ने एक युक्ति निकाली। उसने राजा के पास जाकर डरते हुए कहा कि मैं आपको एक सुझाव देना चाहता हूँ।

अगर आप इतने रुपयों को अनावश्यक रूप से बर्बाद न करना चाहें तो एक अच्छी तरकीब मेरे पास है। जिससे आपका काम भी हो जाएगा और अनावश्यक रुपयों की बर्बादी भी बच जाएगी। राजा आश्चर्यचकित था क्योंकि पहली बार किसी ने उसकी आज्ञा न मानने की बात कही थी। उसने कहा बताओ क्या सुझाव है। मंत्री ने कहा कि पूरे देश की सड़कों को चमड़े से ढंकने के बजाय आप चमड़े के एक टुकड़े का उपयोग कर अपने पैरों को ही क्यों नहीं ढंक लेते। राजा ने अचरज की दृष्टि से मंत्री को देखा और उसके सुझाव को मानते हुए अपने लिए जूता बनवाने का आदेश दे दिया।

यह कहानी हमें एक महत्वपूर्ण पाठ सिखाती है कि हमेशा ऐसे हल के बारे में सोचना चाहिए जो ज्यादा उपयोगी हो। जल्दबाजी में अप्रायोगिक हल सोचना बुद्धिमानी नहीं है। दूसरों के साथ बातचीत से भी अच्छे हल निकाले जा सकते हैं।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)

 ~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

∗ निश्चित सफलता के २१ सूत्र।

∗ जीवन परिवर्तक 51 सकारात्मक Quotes of KMSRAJ51

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

~KMSRAJ51

 

____Copyright © 2013 – 2016 Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, हिंदी Tagged With: Best Hindi Story Collection, Hindi Inspirational Story, Hindi Kahani, Hindi Stories, http://kmsraj51.com/, kids moral story in hindi, Kids Motivational Story in Hindi, kms, kmsra, KMSRAJ, Kmsraj51, KRISHNA MOHAN SINGH (KMSRAJ51), Motivational Hindi Stories, Top 100 कहानियों का संग्रह, Top Hindi Story Website, कहानियों का संग्रह हिंदी में।, कैसे आया जूता।, पढ़े - शिक्षाप्रद कहानियों का विशाल संग्रह।, पढ़ें - शिक्षाप्रद कहानियों का विशाल संग्रह।, पढ़ें प्रेरणादायक कहानियों का विशाल संग्रह, पढ़ें शिक्षाप्रद कहानियों का विशाल संग्रह हिंदी में।, पढ़े शैक्षिक कहानियों का सबसे बड़ा संग्रह।, बच्चों के लिए कहानियों का सबसे बड़ा संग्रह।, शिक्षाप्रद कहानियाँ, शिक्षाप्रद कहानियों का विशाल संग्रह।, हिंदी कहानी, हिंदी में-शैक्षिक कहानियों का संग्रह।, हिन्दी कहानियों का सबसे बड़ा संग्रह।

चूहे भाई।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

चूहे भाई।

Image
चूहे भाई।

ढूँढ़ कहीं से लाए रजाई,
छिपकर बैठे चूहे भाई।
बाहर गिरे बर्फ़ के गोले,
मुश्किल से थी जान बचाई।

आई मटकती चुहिया रानी,
भोजन की करती तैयारी।
बोली भूख लगी है भारी,
ले आओ तुम फल-तरकारी।

उठकर दौड़े चूहे भाई,
अब तो शामत ही है आई।
लानी होगी फल-तरकारी,
वरना मार पड़ेगी भारी।

लेकर थैला जब वो निकले,
पड़ी बर्फ़ पर ऐसे फिसले।
पहुँचे बिल्ली के आँगन में,
अटकी जान काँपते तन में।

सोचा कैसे जान बचाऊँ,
घर वापस अब कैसे जाऊँ।
बोला मौसी पैर दबाऊँ,
या फिर गरम दूध ले आऊँ।

मौसी बैठी थी चुपचाप,
शायद चढ़ आया था ताप।
सर्दी आज पड़ी है खूब,
आई नहीं ज़रा भी धूप।

चूहे ने तरकीब लगाई,
पास पड़ी फिर टाई उठाई।
बोला मौसी झूला झूलें,
या फिर आँख मिचौली खेलें।

बोला पहले मैं छिपता हूँ,
उमर में तुमसे भी छोटा हूँ।
तब तक झूला डालो तुम,
ऊँची पेंग बढ़ा लो तुम।

मौसी ने जब आँख दिखाई,
चूहे जी ने दौड़ लगाई।
जाकर चुहिया पर गुर्राए,
कारण चुहिया समझ न पाए।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)

 ~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

∗ निश्चित सफलता के २१ सूत्र।

∗ जीवन परिवर्तक 51 सकारात्मक Quotes of KMSRAJ51

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

~KMSRAJ51

 

____Copyright © 2013 – 2016 Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, हिंदी कविता Tagged With: Best Hindi Poetry-Poems Website, Founder & CEO of http://kmsraj51.com/, Hindi Poems, hindi poetry, Hindi Poetry-Poems Collection, http://kmsraj51.com/, inspirational poetry in hindi, Kids Hindi poetry, kms, kmsra, KMSRAJ, Kmsraj51, Motivational poetry in Hindi, Short poetry for kids, कविता, कविताओं का विशाल संग्रह।, कविताओं का संग्रह हिंदी में।, कवितायें हिंदी में।, गीत-ग़ज़ल-कविता हिंदी में।, चूहे भाई।, पढ़ें प्रेरणादायक कविताओं का विशाल संग्रह।, पढ़ें शिक्षाप्रद कविताओं का विशाल संग्रह हिंदी में।, पढ़ें सर्वश्रेष्ठ कवितायें हिन्दी में।, पढ़े हिन्दी कविताओं और काव्य का विशाल संग्रह।, पढ़े हिन्दी कविताओं का सबसे बड़ा संग्रह।, प्यार-भरी कविताओं का संग्रह हिंदी में।, प्रेरणादायक कविताओं का सबसे बड़ा संग्रह हिंदी में।

टोपी।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ टोपी। ♦

टोपी।
टोपी।

हर फोटो में आती टोपी।
हर मौसम में भाती टोपी।

घनी धूप में हमें बचाती।
सर्द में है गरमाती।

रंग रंग की रूप रूप की।
दुनिया को भरमाती टोपी।

गरमी में तिनकों की जाली।
सरदी में वो फुँदनों वाली।

खेल जन्मदिन घर और बाहर
सभी जगह सज जाती टोपी।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)

 ~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

∗ निश्चित सफलता के २१ सूत्र।

∗ जीवन परिवर्तक 51 सकारात्मक Quotes of KMSRAJ51

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

~KMSRAJ51

 

____Copyright © 2013 – 2016 Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: hindi poetry, Hindi Poetry by Vimal Gandhi, Hindi Poetry Website, Hindi Quotes, https://kmsraj51.com/, kms, kmsra, KMSRAJ, Kmsraj51, Poems In Hindi, Poetry for kids in Hindi, poetry in hindi, Read huge collection of didactic poems in Hindi, गाना, गायन, गीत, गीत और गजल हिंदी में।, गीत-गजल, गीत-ग़ज़ल हिंदी में।, गीत-ग़ज़ल-कविता हिंदी में।, ना चिंता करे किसी बात की।, ना ही सच्चा प्यार मिल पायेगा कभी।, पढ़ें - शिक्षाप्रद कविताओं का विशाल संग्रह।, यह ज़रूरी तो नहीं।, यही जीवन की सच्चाई है।, रखते है हौसला जो आसमान को छूने का।, राग, शिक्षाप्रद कविताओं का विशाल संग्रह।, हिन्दी-कविता-हिन्दी साहित्य

नन्हीं चिड़िया।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ नन्हीं चिड़िया। ϒ

नन्हीं चिड़िया नीचे आ।
नीचे आ कर गीत सुना।

बड़ी धूप है आसमान में।
थोड़ा सा तो ले सुस्ता।

पेड़ तले ठंडी छाया है।
छाया में आ दाना खा।

पंखों को थोड़ा आराम दे।
मेरी गोदी में सो जा।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)

 ~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

∗ निश्चित सफलता के २१ सूत्र।

∗ जीवन परिवर्तक 51 सकारात्मक Quotes of KMSRAJ51

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

~KMSRAJ51

 

____Copyright © 2013 – 2016 Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

 

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, हिंदी, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: hindi poetry, Hindi Poetry by Vimal Gandhi, Hindi Poetry Website, Hindi Quotes, https://kmsraj51.com/, kms, kmsra, KMSRAJ, Kmsraj51, Poems In Hindi, Poetry for kids in Hindi, poetry in hindi, Read huge collection of didactic poems in Hindi, गाना, गायन, गीत, गीत और गजल हिंदी में।, गीत-गजल, गीत-ग़ज़ल हिंदी में।, गीत-ग़ज़ल-कविता हिंदी में।, नन्हीं चिड़िया।, ना चिंता करे किसी बात की।, ना ही सच्चा प्यार मिल पायेगा कभी।, पढ़ें - शिक्षाप्रद कविताओं का विशाल संग्रह।, यह ज़रूरी तो नहीं।, यही जीवन की सच्चाई है।, रखते है हौसला जो आसमान को छूने का।, राग, रिश्तों में दरारें ना जीने देती है ना मरने।, लेखिका विमल गांधी जी कि कविताएँ हिंदी में।, लेखिका विमल गांधी जी के सकारात्मक विचार हिन्दी में।, विमल गांधी जी, विमल गांधी जी - हिन्दी कविताओं का संग्रह।, विमल गांधी जी कि कविताएँ हिंदी में।, विमल गांधी जी कि कविताएँ।, विमल गांधी जी की कवि‍ताएँ हिंदी में।, विमल गांधी जी की कविताएं हिंदी में।, विमल गांधी जी की हिन्दी कविताओं का संग्रह।, विमल गांधी जी पोएट्री, विमल गांधी जी प्रेरणात्मक कविता हिन्दी में।, विमल गांधी जी- कविता, शिक्षाप्रद कविताओं का विशाल संग्रह।, हिन्दी-कविता-हिन्दी साहित्य

महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन – जीवन परिचय।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन – जीवन परिचय। ϒ

सर्व प्रथम आदिगुरु को नमन…..

5 सितम्बर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन और ये दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

महान शिक्षाविद, महान दार्शनिक, महान वक्ता, हिन्दू विचारक एवं भारतीय संस्कृति के ज्ञानी डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। भारत को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाले महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षकों के सम्मान के रूप में सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है।

डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन बचपन से किताबें पढने के शौकीन राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुतनी गॉव में 5 सितंबर 1888 को हुआ था। साधारण परिवार में जन्में राधाकृष्णन का बचपन तिरूतनी एवं तिरूपति जैसे धार्मिक स्थलों पर बीता । वह शुरू से ही पढाई-लिखाई में काफी रूचि रखते थे, उनकी प्राम्भिक शिक्षा क्रिश्चियन मिशनरी संस्था लुथर्न मिशन स्कूल में हुई और आगे की पढाई मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज में पूरी हुई। स्कूल के दिनों में ही डॉक्टर राधाकृष्णन ने बाइबिल के महत्त्वपूर्ण अंश कंठस्थ कर लिए थे , जिसके लिए उन्हें विशिष्ट योग्यता का सम्मान दिया गया था। कम उम्र में ही आपने स्वामी विवेकानंद और वीर सावरकर को पढा तथा उनके विचारों को आत्मसात भी किया। आपने 1902 में मैट्रिक स्तर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और छात्रवृत्ति भी प्राप्त की । क्रिश्चियन कॉलेज, मद्रास ने भी उनकी विशेष योग्यता के कारण छात्रवृत्ति प्रदान की। डॉ राधाकृष्णन ने 1916 में दर्शन शास्त्र में एम.ए. किया और मद्रास रेजीडेंसी कॉलेज में इसी विषय के सहायक प्राध्यापक का पद संभाला।

डॉ. राधाकृष्णन के नाम में पहले सर्वपल्ली का सम्बोधन उन्हे विरासत में मिला था। राधाकृष्णन के पूर्वज ‘सर्वपल्ली’ नामक गॉव में रहते थे और 18वीं शताब्दी के मध्य में वे तिरूतनी गॉव में बस गये। लेकिन उनके पूर्वज चाहते थे कि, उनके नाम के साथ उनके जन्मस्थल के गॉव का बोध भी सदैव रहना चाहिए। इसी कारण सभी परिजन अपने नाम के पूर्व ‘सर्वपल्ली’ धारण करने लगे थे।

डॉक्टर राधाकृष्णन पूरी दुनिया को ही एक विद्यालय के रूप में देखते थे । उनका विचार था कि शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सही उपयोग किया जा सकता है। अत: विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा का प्रबंधन करना चाहिए।

अपने लेखों और भाषणों के माध्यम से भारतीय दर्शन शास्त्र कों विश्व के समक्ष रखने में डॉ. राधाकृष्णन का महत्त्वपूर्ण योगदान है। सारे विश्व में उनके लेखों की प्रशंसा की गई। किसी भी बात को सरल और विनोदपूर्ण तरीके से कहने में उन्हें महारथ हांसिल था , यही कारण है की फिलोसोफी जैसे कठिन विषय को भी वो रोचक बना देते थे। वह नैतिकता व आध्यात्म पर विशेष जोर देते थे; उनका कहना था कि, “आध्यात्मक जीवन भारत की प्रतिभा है।“

1915 में डॉ.राधाकृष्णन की मुलाकात महात्मा गाँधी जी से हुई। उनके विचारों से प्रभावित होकर राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय आन्दोलन के समर्थन में अनेक लेख लिखे। 1918 में मैसूर में वे रवीन्द्रनाथ टैगोर से मिले । टैगोर ने उन्हें बहुत प्रभावित किया , यही कारण था कि उनके विचारों की अभिव्यक्ति हेतु डॉक्टर राधाकृष्णन ने 1918 में ‘रवीन्द्रनाथ टैगोर का दर्शन’ शीर्षक से एक पुस्तक प्रकाशित की। वे किताबों को बहुत अधिक महत्त्व देते थे, उनका मानना था कि, “पुस्तकें वो साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं।“ उनकी लिखी किताब ‘द रीन आफ रिलीजन इन कंटेंपॅररी फिलॉस्फी’ से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली ।

गुरु और शिष्य की अनूठी परंपरा के प्रवर्तक डॉ.राधाकृष्णन अपने विद्यार्थियों का स्वागत हाँथ मिलाकर करते थे। मैसूर से कोलकता आते वक्त मैसूर स्टेशन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जय-जयकार से गूँज उठा था। ये वो पल था जहाँ हर किसी की आँखे उनकी विदाई पर नम थीं। उनके व्यक्तित्व का प्रभाव केवल छात्राओं पर ही नही वरन देश-विदेश के अनेक प्रबुद्ध लोगों पर भी पङा। रूसी नेता स्टालिन के ह्रदय में फिलॉफ्सर राजदूत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रति बहुत सम्मान था। राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अनेक देशों की यात्रा किये। हर जगह उनका स्वागत अत्यधिक सम्मान एवं आदर से किया गया। अमेरिका के व्हाईट हाउस में अतिथी के रूप में हेलिकॉप्टर से पहुँचने वाले वे विश्व के पहले व्यक्ति थे।

डॉ. राधाकृष्णन ने कई विश्वविद्यालयों को शिक्षा का केंद्र बनाने में अपना योगदान दिया। वे देश की तीन प्रमुख यूनिवर्सिटीज में कार्यरत रहे :

  • 1931 -1936 :वाइस चांसलर , आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय
  • 1939 -1948 : चांसलर , बनारस के हिन्दू विश्वविद्यालय
  • 1953 – 1962 :चांसलर ,दिल्ली विश्वविद्यालय

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिभा का ही असर था कि, उन्हें स्वतंत्रता के बाद संविधान निर्मात्री सभा का सदस्य बनाया गया। 1952 में जवाहरलाल नेहरू के आग्रह पर राधाकृष्णन सोवियत संघ के विशिष्ट राजदूत बने और इसी साल वे उपराष्ट्रपति के पद के लिये निर्वाचित हुए।

1954 में उन्हें भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

1962 में राजेन्द्र प्रसाद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति का पद संभाला। 13 मई, 1962 को 31 तोपों की सलामी के साथ ही डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की राष्ट्रपति के पद पर ताजपोशी हुई।

प्रसिद्द दार्शनिक बर्टेड रसेल ने डॉ राधाकृष्णन के राष्ट्रपति बनने पर कहा था – “यह विश्व के दर्शन शास्त्र का सम्मान है कि महान भारतीय गणराज्य ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को राष्ट्रपति के रूप में चुना और एक दार्शनिक होने के नाते मैं विशेषत: खुश हूँ। प्लेटो ने कहा था कि दार्शनिकों को राजा होना चाहिए और महान भारतीय गणराज्य ने एक दार्शनिक को राष्ट्रपति बनाकर प्लेटो को सच्ची श्रृद्धांजलि अर्पित की है।“

बच्चों को भी इस महान शिक्षक से विशेष लगाव था , यही कारण था कि उनके राष्ट्रपति बनने के कुछ समय बाद विद्यार्थियों का एक दल उनके पास पहुंचा और उनसे आग्रह किया कि वे ५ सितम्बर उनके जन्मदिन को टीचर्स डे यानि शिक्षक दिवस के रूप में मनाना चाहते हैं। डॉक्टर राधाकृष्णन इस बात से अभिभूत हो गए और कहा, ‘मेरा जन्मदिन ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाने के आपके निश्चय से मैं स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करूँगा।’  तभी से 5 सितंबर देश भर में शिक्षक दिवस या Teachers Day के रूप में मनाया जा रहा है।

डॉ. राधाकृष्णन 1962 से 1967 तक भारत के राष्ट्रपति रहे , और कार्यकाल पूरा होने के बाद मद्रास चले गए। वहाँ उन्होंने पूर्ण अवकाशकालीन जीवन व्यतीत किया। उनका पहनावा सरल और परम्परागत था , वे अक्सर सफ़ेद कपडे पहनते थे और दक्षिण भारतीय पगड़ी का प्रयोग करते थे। इस तरह उन्होंने भारतीय परिधानों को भी पूरी दुनिया में पहचान दिलाई। डॉ राधाकृष्णन की प्रतिभा का लोहा सिर्फ देश में नहीं विदेशों में भी माना जाता था। विभिन्न विषयों पर विदेशों में दिए गए उनके लेक्चर्स की हर जगह प्रशंशा होती थी ।

अपने जीवन काल और मरणोपरांत भी उन्हें बहुत से सम्मानो से नवाजा गया , आइये उनपे एक नज़र डालते हैं :

1931: नाइट बैचलर / सर की उपाधि , आजादी के बाद उन्होंने इसे लौटा दिया
1938: फेलो ऑफ़ दी ब्रिटिश एकेडमी .
1954: भारत रत्न
1954: जर्मन “आर्डर पौर ले मेरिट फॉर आर्ट्स एंड साइंस ”
1961: पीस प्राइज ऑफ़ थे जर्मन बुक ट्रेड .
1962: उनका जन्मदिन ५ सितम्बर शिक्षक दिवस में मानाने की शुरुआत
1963: ब्रिटिश आर्डर ऑफ़ मेरिट .
1968: साहित्य अकादमी फ़ेलोशिप , डॉ राधाकृष्णन इसे पाने वाले पहले व्यक्ति थे
1975: टेम्प्लेटों प्राइज ( मरणोपरांत )
1989: ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा उनके नाम से Scholarship की शुरुआत

“मौत कभी अंत या बाधा नहीं है बल्कि अधिक से अधिक नए कदमो की शुरुआत है।” ऐसे सकारात्मक विचारों को जीवन में अपनाने वाले असीम प्रतिभा का धनी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन लम्बी बीमारी के बाद 17 अप्रैल, 1975 को प्रातःकाल इहलोक लोक छोङकर परलोक सिधार गये। देश के लिए यह अपूर्णीय क्षति थी। परंतु अपने समय के महान दार्शनिक तथा शिक्षाविद् के रूप में वे आज भी अमर हैं। शिक्षा को मानव व समाज का सबसे बड़ा आधार मानने वाले डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शैक्षिक जगत में अविस्मरणीय व अतुलनीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके अमुल्य विचार के साथ अपनी कलम को यहीं विराम देते हैं। सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन का कहना है कि,

“जीवन का सबसे बड़ा उपहार एक उच्च जीवन का सपना है।”

धन्यवाद !

अनिता शर्मा

Educational & Inspirational Videos (13 lacs+ Views):  YouTube videos

Blog:  http://roshansavera.blogspot.in/

E-mail ID:  voiceforblind@gmail.com

Source : Post inspired by AKC http://www.achhikhabar.com/

For more inspirational stories and quotes visit at http://www.achhikhabar.com/ …..

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)

 ~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

∗ निश्चित सफलता के २१ सूत्र।

∗ जीवन परिवर्तक 51 सकारात्मक Quotes of KMSRAJ51

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

~KMSRAJ51

 

____Copyright © 2013 – 2016 Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR Tagged With: 5 सितम्बर शिक्षक दिवस।, Hindi Essay, SARVEPALLI RADHAKRISHNAN, September 5 Teachers Day, गुरु, जीवन में शिक्षा का महत्व, ज्ञान के सागर थे राघाकृष्णन जी, महामहीम राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के विचार, शिक्षक, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, हिंदी निबंध, हिंदी में निबंध।

विंडोज एक्सपी के बाद इस्तेमाल करें कुछ नया – By-kmsraj51

विंडोज एक्सपी के बाद इस्तेमाल करें कुछ नया

…………………………………………………………….

अप्रैल 2014 में माइक्रोसॉफ्ट एक्सपी के लिए सपोर्ट बंद करने से विंडोज एक्सपी इस्तेमाल करने वाले लाखों यूजर्स को इस ऑपरेटिंग सिस्टम से अलविदा कहना पड़ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम ‘उबन्टु’ ऐसे में विंडोज एक्सपी की जगह ले सकता है।

क्या है ‘उबन्टु’

कुछ वर्षों में लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम ‘उबन्टु’ काफी लोकप्रिय हुआ है। एक्सपी के जाने के बाद यूजर्स लिए ‘उबन्टु’ एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप एंड्रॉयड आधारित टैबलेट या स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो लाइनक्स से परिचित होंगे। गूगल की तरफ से पेश किया गया एंड्रॉयड, जो स्मार्टफोन यूजर्स में लोकप्रिय मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है, लिनक्स पर ही आधारित है।

हालांकि यह मुफ्त होने के बावजूद लोकप्रियता में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज और एप्पल मैक से पीछे है, लेकिन कामकाज में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर सॉफ्टवेयर (जैसे ऑडियो-वीडियो सॉफ्टवेयर, ऑफिस सॉफ्टवेयर, फोटो एडिटर, इंटरनेट ब्राउजिंग, पेजमेकिंग, आदि) भी मुफ्त उपलब्ध है। 

क्षमताओं और फीचर्स के मामले में विंडोज या मैक से कम भी नहीं हैं। इसमें वे सभी फीचर्स हैं, जिनकी जरूरत आम कंप्यूटर यूजर को पड़ती है। दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ती है। लेकिन उबन्टु समेत लाइनक्स के ज्यादातर संस्करण मुफ्त में मौजूद हैं।

यहां है काफी कुछ

सॉफ्टवेयर डेवलपर, वीडियो एडिटर, एनिमेशन आर्टिस्ट या फिर गेम प्लेयर; उबन्टु में सबकी जरूरत के फीचर्स मौजूद हैं। विंडोज में बनाई गई कई फाइलें भी इसमें खुल जाती हैं। विंडोज इंस्टॉल करते समय कई सॉफ्टवेयर और सुविधाएं खुद-ब-खुद इंस्टॉल हो जाती हैं, जैसे वर्डपैड, नोटपैड, इंटरनेट एक्सप्लोरर, माइक्रोसॉफ्ट पेंट आदि।

उबन्टु के साथ भी कई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल होते हैं। वे ठीक उसी तरह काम करते हैं, जैसे विंडोज आधारित सॉफ्टवेयर। इनमें लिबर-ऑफिस (एमएस ऑफिस जैसा ऑफिस पैकेज), मोजिला फायरफोक्स (ब्राउजर), थंडरबर्ड (ईमेल क्लाइंट), जिम्प (इमेज एडिटिंग सॉफ्टवेयर) आदि खास हैं।

कहां से करें डाउनलोड

सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए इसमें एक एप-स्टोर भी है, जिसे ‘उबन्टु सॉफ्टवेयर सेंटर’ कहा जाता है। उबन्टु को कहीं से खरीदने की जरूरत नहीं है। बस www.ubuntu.com पर जाकर डाउनलोड कर लीजिए और एक डीवीडी डिस्क पर कॉपी कर लीजिए।

क्या है अलग

उबन्टु में स्टार्ट बटन, स्टार्ट मेनू या टास्कबार की जगह ‘लांचर’ नाम से मेनू मौजूद है, जिसमें प्रमुख सॉफ्टवेयरों के आइकन स्क्रीन के बाईं तरफ लंबी कतार में दिखाई देते हैं। उबन्टु में ‘डैश’ नामक पावरफुल सर्च यूटिलिटी का भी इस्तेमाल होता है, जो विंडोज8 के सर्च बॉक्स जैसा ही है। 

विंडोज ‘कंट्रोल पैनल’ की ही तरह उबन्टु में भी ‘कंट्रोल सेंटर’ उपलब्ध है और ‘माई कंप्यूटर’ का काम ‘प्लेसेज’ करता

है।Image

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

हम-भी-जिद-के-पक्के-है — By-kmsraj51

हम-भी-जिद-के-पक्के-है —

क्या बात करें किससे बात करें 
जब किसी ने सुनना ही नहीं है तो 
कितना भी विरोध प्रदर्शन कर लो, 
कुछ नहीं होने वाला लेकिन 
इतना तो जानते ही है 
वक्त किसी का नहीं होता. 
आज उनका तो कल हमारा 
कर लीजिये कितने भी जुल्म। 
अभी वक्त तुम्हारा है। 
हम भी जिद के पक्के है, 
इस गुस्से को शांत नहीं होने देंगे। 
भरोसा है अपने पर, बदलेगा वक्त जरुर 
आज नहीं तो कल, जवाब तो देना होगा 
अभी तो यह आगाज़ है, अंजाम बाकी है 
कदम अब उठ चुके मंजिल की ओर 
नहीं रुकेगे किसी के रोकने से 
हर जुल्म का हिसाब लेगें हम 
अब नहीं होने देंगे मनमानी 
क्योंकि अब हम भी जागे है 
हम भी जिद के पक्के है, 
इस गुस्से को शांत नहीं होने देंगे।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.