• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

माना है ……… By ~ kmsraj51

माना है ………….

 

प्यार की पूजा हमने की है सदा
यार को हमने तो रब – माना है
प्यार करतें हैं हम उनसे प्यार की कसम
इश्क को हमने मज़हब – माना है

उनकी गलतियों को सही करते रहे
उनकी बातों का बुरा हमने कब – माना है

वादा किया है हमने तो निभाएंगे भी हम
प्यार में उनको खुदा हमने जब – माना है

उजाला नापसंद था उन्हें, उनकी खातिर
दिन को भी हमने शब – माना है

कितना कुछ कह डाला था उन्होंने
फिर भी सब कुछ हमने अदब – माना है

किसी की बात पर यकीं नहीं किया हमने
अपनी आँखों से देखा हमने तब – माना है

बढ़ गयी दूरियां तभी से इस कदर
खुद को जमीं उनको हमने नभ – माना है

साथ में नहीं फिर भी संग हैं सदा
खुद को कब उनसे हमने अलग – माना है

जुदा हों भी तो कैसे , यह नियती नहीं “चरन”
हम हैं आँखें तो उनको पलक – माना है

अब तो लगता हैं हमको अजब
जो भी माना गजब – माना है

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

अतीत ……. By ~ kmsraj51

अतीत …………

तुम्हे याद हो, ना हो
जब हम पहली बार मिले थे
जोरों की बारिश आई थी
गुलमोहर के फूल खिले थे

अजनबी मैं भी नही थी
अपरिचित तुम ही कहाँ थे
पिछले जनम का रिश्ता था
अब जाकर मिले यहाँ थे

तुमसे मिलने मेरा जाना
डेग लंबे, छोटी गलियाँ
तुम्हे लेकर फिर घर को आना
डेग छोटे, लंबी गलियाँ

मेरा महरूनी दुपट्टा
सिर पर जब तुम लहराते थे
कोई जाने तो, जल जाएगा
बस इतना ही कह पाते थे

बातों बातों में वक़्त बीत गया
ग्रीष्म, वर्षा और शीत गया
दुनियादारी की जंग में
दिमाग़, दिल से जीत गया

आज मैने अलग दुनिया बसाई है

तुम्हारा भी अपना एक जहाँ है

सपनो में ही मिल लेती हूँ

क्यों की मेरा अतीत वहाँ है
“मालूम” है!, तुम आजकल आते हो
यहाँ, “इस खिड़की” से झाँकते हो
पर नही लहरा पाते हो मेरे सिर पर
वो महरूनी दुपट्टा, जिसे मैने आज भी
तुम्हारी यादों में सहेज कर रखा है
सकुचाते हो मेरी तारीफ़ करने में
दुनियादारी कुछ यूँ चखा है

तन के जख्म पर मरहम तो लगा लिया
मन के घाव की कोई दवा नहीं
काश तुम्हारे साथ बिताए हुए
वो खूबशुरत पल !! वहीं ठहर जाते
रात मे गाते झींगुरों के राग सा
जिसमे केवल स्थाई है; कोई अंतरा नही

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

तो समझ जाओ – मामला गड़बड़ है …… By ~ kmsraj51

तो समझ जाओ – मामला गड़बड़ है …………..

………………………………………………………….

जब किसी का संग अच्छा लगने लगे
जब कोई मन से सच्चा लगने लगे
तो समझ जाओ – मामला गड़बड़ है

जब छल छल बहते पानी में
रवानी नज़र आने लगे
जब दिल की धडकन गुनगुनाती सी
गीत नया गाने लगे
जब किसी को देख सुरूर सा छाने लगे
अचानक ही जुबां लड़खड़ाने लगे
जब बन संवर कर आईने के सामने
चेहरा खुद से ही शर्माने लगे
तो समझ जाओ – मामला गड़बड़ है

जब दिल बहाने बना बना कर
खुद को ही छलने लगे
जब दिल की नाव अकेले ही
बिन पतवार के चलने लगे
जब सांस किसी को देख, थमने लगे
नज़र खुद ब खुद झुकने लगे
किसी की पलकों से गिरे शबनम
ओर आपकी आँखों में रुकने लगे
तो समझ जाओ – मामला गड़बड़ है

जब चाँद ढलते-ढलते यूँ ही
नब्ज़ कभी कभी बढ़ने लगे
जब जिन्दगी पिंजरे में
पंछी सी तड़पने लगे
जब गुत्थी खुद सुलझने लगे
और जिन्दगी उलझने लगे
जब राह स्वयं मुड़ने लगे
जब कटी पतंग फिर उड़ने लगे
तो समझ जाओ – मामला गड़बड़ है

जब किसी की हाँ में हाँ
मिलाने को दिल करने लगे
जब किसी को अपने हाथों से
खिलाने को दिल करने लगे
अपने आप ही जब अचानक
किसी से हमदर्दी हो जाए
किसी को बस यूँ ही
देखने-दिखाने का दिल करने लगे
तो समझ जाओ – मामला गड़बड़ है

जब नींद आते ही
सपना घेरने लगे
अन्जान अजनबी कोई
जब अपना लगने लगे
सुबह की लाली देख
जब नया उत्साह
दिल में भरने लगे
जब शाम हो तो दिल बस
किसी का इंतज़ार करने लगे
तो समझ जाओ – मामला गड़बड़ है

जब अचानक ऐसे ही रातो में
तारे गिननें का ख्याल आने लगे
जब माथे पर बल अचानक आ जाएँ
ओर आँखों पर लट का बाल आने लगे
बात बात में जब लाज-शर्म
ओर गालों पर गुलाल आने लगे
जवाब जानते हैं हम पर
फिर भी सवाल आने लगे
तो समझ जाओ – मामला गड़बड़ है

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

प्रिय अगर मै रूठ जाऊं ……….. By ~ kmsraj51

प्रिय अगर मै रूठ जाऊं ……………..

……………………………………………….

प्रिय अगर मै रूठ जाऊं,
प्यार से मुझको मनाना |
जो कभी भटकूँ दिशा से,
रास्ता मुझको दिखाना ||

रात कितनी भी बड़ी हो,
चेतना मद्धिम पड़ी हो |
जगमगाते-झिलमिलाते,
नेह के दीपक जलाना ||१||

आज मन के तार बोलें,
ये प्रणय के द्वार खोलें |
हृदय है आवास प्रियतम,
प्रीत से इसको सजाना ||२||

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

जिन गीतों में हो नाम तेरा …… By ~ kmsraj51

जिन गीतों में हो नाम तेरा ……………

……………………………………………..

जिस पल में हो प्रिय! वास तेरा,
उस पल की आभा क्या कहना।
जिन गीतों में हो नाम तेरा,
उन गीतों का फिर क्या कहना ||

अंतर्मन में हो बसे हुए,
ये भाव नहीं ये तुम ही हो।
ये भाव न मुझसे शब्द हुए,
इन शब्दों में भी तुम ही हो।
जिन बोलों में नाम तेरा,
उन बोलों का फिर क्या कहना ||१||

भेष बदल छुप के आये,
आहट बोली ये तुम ही हो,
खुशियों के मेघ तभी छाये,
आँखें बोलीं ये तुम ही हो।
जिस जीवन में हो प्यार तेरा,
उस जीवन का फिर क्या कहना ||२||

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

कभी अपना था – बेगाना ………. By ~ kmsraj51

कभी अपना था – बेगाना ……..

……………………………………….

दिल के हर कोने में बसा, बस तेरा ही आकार था I
तू ही खवाबों की हकीकत, तू ही दिल की पुकार था I
मेरी जिन्दगी की कहानी था, तू ही कहानी का सार था,
भूले थे हम दुनिया जहाँ, बस तेरी मोहब्बत का खुमार था II

दिल को तुझसे ही थी उमीदें, तुझसे ही सरोकार था I
सभी को ठुकराया हमने, बस तुझसे ही प्यार था I
तुम्ही तुम थे हमारे लिए तो, बाकी सब बेकार था,
तुझसे ही था उजाला मन का, वर्ना सब अन्धकार था II

लगता था जैसे मैं मीरा, तू कृष्ण का कोई अवतार था I
जिन्दगी के हंसी लम्हों में, तू पल पल का हिस्सेदार था I
दूर रहना तो दूर, तेरे बिन एक पल भी जीना दुशवार था,
तेरा इंतज़ार तेरी ही बाते, सब कुछ तुझी पर निसार था II

वो प्यार नहीं आकर्षण था, जब इश्क का भूत सवार था I
जिसे समझाते रहे हम गर्व, वो वास्तव में अहंकार था I
तेरे तन मन में था धोखा, तुझे कहाँ किसी से प्यार था,
न मालुम था कि दिल लेना-देना, तेरा लिए बस व्यापार था II

खुशियों से टूटी यारी, गम से अब दोस्ताना हो गया I
कुछ इस तरह तोडा मेरा दिल, कि सब वीराना हो गया I 
जिसकी खातिर छोड़ा था हमने, अपनों को गैर जानकार, 
देखो आज वही रिश्ता हमसे, किस कदर बेगाना हो गया II

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

मुख नहीं मोड़ना -दिल नहीं तोड़ना …….. By ~ kmsraj51

मुख नहीं मोड़ना -दिल नहीं तोड़ना ……………

………………………………………………………..

मुख नहीं मोड़ना -दिल नहीं तोड़ना I
मुख नहीं मोड़ना -दिल नहीं तोड़ना II

जब दिल में प्यार हो – दिल बेकरार हो I
दिल का उधार हो – अँखियाँ यें चार हो I
जब लंबा इंतज़ार हो – दिल में भी इकरार हो I
चाहत का इज़हार हो – प्यार बेशुमार हो II
तो …..
मुख नहीं मोड़ना -दिल नहीं तोड़ना I

आसमान में लाली हो – कसम प्यार की खा ली हो I
फिर गौरी हो या काली हो- सामने बस घरवाली हो I
जब राज़ कोई खुलवाना हो – प्यार का एक बहाना हो I
जब अपनापन दिखाना हो – जब रूठा यार मनाना हो II
तो …..
मुख नहीं मोड़ना -दिल नहीं तोड़ना I

जब मौसम भी रंगीन हो – बातें भी नमकीन हो I
दिलवर भी हसीन हो – महबूब भी शौक़ीन हो I
जब जब चांदनी रात हो – हल्की हल्की बरसात हो I
सपनों की सौगात हो – हाथों में सनम का हाथ हो II
तो …..
मुख नहीं मोड़ना -दिल नहीं तोड़ना I

जब जब घटा घनघोर हो – संग में चित्त का चोर हो I
जब जुबां पर कुछ ओर हो – दिल में कुछ ओर हो I
बात का अपनी पक्का हो – मन का जब कोई अच्छा हो I
दिल का बेशक कच्चा हो – पर अन्दर से वो सच्चा हो II
तो …..
मुख नहीं मोड़ना -दिल नहीं तोड़ना I

जब जब दिल उदास हो – नज़रों में प्यास हो I
वो आस पास हो – जो दिल का ख़ास हो II
तो …..
मुख नहीं मोड़ना -दिल नहीं तोड़ना I

मुख नहीं मोड़ना -दिल नहीं तोड़ना I

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

अंतहीन ………… By ~ kmsraj51

अंतहीन …………….

………………………………

ये कैसा हूनर है तुम्हारा
की बहते हुए को बचाकर
सहारा देते हो
और फिर बहा देते हो उसे
उसी झरने में ये कहकर
की वो इक नदी है
और तुम फिर आओगे उससे मिलने
उसका सागर बनकर
फिर ये दूरियाँ ख़त्म हो जाएँगी
ताउम्र के लिए

नदी परेशान रही
जलती रही, सुखती रही
सागर की किस्मत में
नदियाँ ही नदियाँ हैं
उसे परवाह नही
जो कोई नदी उस तक ना पहुँचे
और भी नदियाँ हैं
उसकी हमसफ़र बनने को

एक सदी बीत गयी
नदी के सब्र का बाँध
आज टूट सा गया है
नदी में बाढ़ आया है
आज उसमे आवेग है, उत्साह है
चली है मिलने अपने सागर से
बहा ले गयी अपना सब कुछ साथ

नदी सागर तट पर आ चुकी है
कितना कुछ जानना है, कहना है
तभी सागर ने पूछा
कहो कैसे आना हुआ
जम गयी वो ये सुनकर
कुछ देर के लिए, पर
अंदर की ग्लानि ने फिर से पिघला दिया
नदी ने मौन रहना ही ठीक जाना
सागर के करीब से अपना रुख़ मोड़ लिया
और सोच रही है, ऐसे मिलने से तो बेहतर था
वो अंतहीन इंतज़ार, जो उसे अब भी रहेगा

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

उसकी इजाज़त लेनी पड़ती है …… By ~ kmsraj51

उसकी इजाज़त लेनी पड़ती है ……………

……………………………………………………..

मेघा को भी बरसने से पहले,
और गगन को गरजने से पहले,
उसकी इजाज़त लेनी पड़ती है I
मौसम को बदलने से पहले,
और सूरज को ढलने से पहले,
उसकी इजाज़त लेनी पड़ती है I
क्या हुआ जो ले ली हमने इजाज़त :
प्यार करने की उस खुदा से :
पत्तों को हिलने से पहले,
और फूलों को खिलने से पहले,
उसकी इजाज़त लेनी पड़ती है II

साँसों को थमने से पहले,
और दिल को धड़कने से पहले,
उसकी इजाज़त लेनी पड़ती है I
शरीर को मरने से पहले,
आत्मा को निकलने से पहले,
उसकी इजाज़त लेनी पड़ती है I
क्या हुआ जो ले ली हमने इजाज़त :
दिलों को जोड़ने की उस खुदा से :
परिंदों को भी उड़ने से पहले,
और दिलों को जुड़ने से पहले,
उसकी इजाज़त लेनी पड़ती है II

दरिया को सागर में मिलने से पहले,
ज्वालामुखी को पिघलने से पहले,
उसकी इजाज़त लेनी पड़ती है I
पवन को भी चलने से पहले,
और अग्नि को जलने से पहले,
उसकी इजाज़त लेनी पड़ती है I
क्या हुआ जो ले ली हमने इजाज़त :
दिल में किसी के बसने की खुदा से :
सुबह को भी आने से पहले,
और रात को जाने से पहले,
उसकी इजाज़त लेनी पड़ती है

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

ये दूरियाँ ………… By ~ kmsraj51

ये दूरियाँ ……………..

……………………………………………………

ये दूरियाँ कितने ही दूर हो

ये दूरियाँ उतने ही करीब हो

 

ये हमने कभी नापा नहीं था

ये हमने कभी सोचा नहीं था

ये फासले न कोई सपना है

ये न कभी मिटने वाला है

 

एक दिन था जब ये फासलें नाराश था हमसे

एक दिन था जब ये राहों भी रहता था अपने लिए

एक दिन था जब तुमने वो नरम सी हाथ अपने में आबाद किया था

और एक दिन था जब हर एक पल भी हमारा था

 

आज फसलें को भी तुमने प्यार करना सिखाया

राह हम खुद चुन रहा है तुमारे बिना

वो नरम हाथ शायद मेरे सपनों में आबाद हो

और आज मालूम नेहीं की किसी एक पल भी ये जिंदगी देगी तुमारे साथ

 

एक दिन था जब हम वो बूंदों का इंतजार करता था

वो बूँद न आने से फरियाद करता था खुदा से

एक दिन था जब बग़ीचे हमारे लिए किलते थे

वो पेड़ों की छाव हमारे इंतजार करता था

 

आज मैं इधर, जिधर वो बूंदों को एहसास भी नहीं की

शायद जिधर प्यार नहीं उधर बूँद भी क्यों

बग़ीचे क्यों किलेंगे ये बंजर में

छाव की तमन्ना भी नहीं, ये रेगिस्थान रहेंगे हमेशा

 

फिर भी ये दूरियाँ जितनी भी दूर हो

ये दिलों की दूरियाँ उतनी ही करीब हो

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.