• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

मेरी भारत-माता बन जाये सर्वशक्तिमान।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ मेरी भारत-माता बन जाये सर्वशक्तिमान। ♦

meri-bharat-mata-ban-jaye-sarvshaktiman-kmsraj51.png

माँ शारदे अम्बे शुभे, हमे ऐसा दो वरदान।
मेरी भारत-माता बन जाये सर्वशक्तिमान॥

मेरी भारत-माता बन जाये सर्वशक्तिमान।
बल, बुद्धि, विद्या देना हमको, देना ज्ञान का सागर॥

कलम की ऐसी ताकत देना कि जग हो जाये उजागर।
कुछ ऐसा करना हे मात मेरी – हो भारत का कल्याण॥
मेरी भारत-माता बन जाये सर्वशक्तिमान॥

करुणेश सी छवि हे मात तुम्हारी दिल में सदा ही बसी रहे।
दिव्य ज्योति हो चेहरे पर होठों पे सदा ही हंसी रहे॥

फिर सोने की चिड़िया कहलाये – मेरा देश महान।
मेरी भारत-माता बन जाये सर्वशक्तिमान॥

सुबह का सुरज यूँ  ही चहके, शाम यूँ ही ढलती रहे।
हम रहें या ना रहें माँ लेखनी चलती रहे॥

शब्दों को ऐसी गति दे दो माँ – कलम रहे गतिमान।
मेरी भारत-माता बन जाये सर्वशक्तिमान॥

खुशियाँ महकें हर पल, पल-पल, सदा देश के द्वारे।
नीली छतरी वाला सबके काम ओर काज सँवारे॥

काल रात्रि ढक कर माता – दो एक नया विहान।
मेरी भारत-माता बन जाये सर्वशक्तिमान॥

अज्ञानी को ज्ञान दो माता – हम बालक नादान।
कलम उठे तो सच के लिये माँ – न समझे इसे दुकान॥

गरिमामय हो देश की महिमा – ऐसी दो पहचान।
सबकी जुबां पर रहे हमेशा – मेरा हिन्दुस्तान।
मेरी भारत-माता बन जाये सर्वशक्तिमान॥

अपनों को हम प्यार करें – गैरों को दें सम्मान।
मेरी भारत-माता बन जाये सर्वशक्तिमान॥

माँ शारदे अम्बे शुभे, हमे ऐसा दो वरदान।
मेरी भारत-माता बन जाये सर्वशक्तिमान॥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR Tagged With: bharat mata poetry in hindi, Desh Bhakti Kavita Sangrah, Patriotic Poems in Hindi, poetry on nation in hindi, short poem on desh bhakti in hindi, देशभक्ति पर आधारित कविताएं, देशभक्ति पर कविताएँ, मेरी भारत-माता बन जाये सर्वशक्तिमान।

सरस्वती वन्दना …………. By ~ kmsraj51 …………..

सरस्वती वन्दना ……………….

…………………………………………

हे मात वीणावादिनी, जय जय तुम्हारी भगवती

जय शारदे अम्बे शुभे, जय हो सुमाता भारती

तुम चन्द्रमा, रवि हो तुम्हीं

करुणेश सी छवि हो  तुम्हीं

निर्झर  तुम्हीं हो  ज्ञान का

पर्वत सतत सम्मान का

उदगम सुरों का माँ तुम्हीं

तुम शब्द माँ अक्षर तुम्हीं

मन से उतारें आरती

जय शारदे अम्बे शुभे, जय हो सुमाता भारती

करती अभय का दान तुम

हरतीं सदा अज्ञान  तुम

हो सृष्टि का श्रृंगार तुम

हरतीं धरा का भार तुम

सद्ज्ञान का भण्डार तुम

हो प्रगति का आधार तुम

वीणा सुकर में धारती

जय शारदे अम्बे शुभे, जय हो सुमाता भारती

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

घूम घुमेला लहँगा पहिने, …………….. By ~ kmsraj51 ……..

घूम घुमेला लहँगा पहिने, …………….

……………………………………………………….

1- घूम घुमेला लहँगा पहिने,
एक पाँव से रहे खड़ी
आठ हात हैं उस नारी के,
सूरत उसकी लगे परी ।
सब कोई उसकी चाह करे है,
मुसलमान हिन्दू छत्री ।
खुसरो ने यह कही पहेली,
दिल में अपने सोच जरी ।

उत्तर – छतरी

2- तुर्की सोच न पाईना ………………

फ़ारसी बोली आईना,
तुर्की सोच न पाईना
हिन्दी बोलते आरसी,
आए मुँह देखे जो उसे बताए

उत्तर—दर्पण

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

‘मैं ‘गांव’ हूं’ ……….. By ~ kmsraj51

‘मैं ‘गांव’ हूं’ ………..

……………………………………….

मैं ‘गांव’ हूं,
पर वक्‍त की मार से,
बदल रहा हूं हर पल,
पल-पल खो रहा हूं,
अपना अस्तित्‍व,
मेरी तालाबों पर,
बन गए हैं महल,
खेतों की हरियाली,
बन गई है कंकरीट,
अब कोई भी,
गर्मी की शांति को,
नहीं रोपता है,
बरगद, पाकड़ और पीपल,
शायद इसीलिए,
राहगीर इस और नहीं आते,
और न ही लगता है,
कोई प्‍याऊ,
प्‍यासा गला सींचने को,
मंदिरों में घंटीं की आवाज,
कम हो चली है,
वक्‍त कहां है अब,
पूजन-अर्चन का,
मैं बदल रहा हूं,
गौधूलि वेला में,
गायों के गले की घंटी,
अब नहीं बजती,
और न ही उठती है,
उनकी पदचाप से धूल,
हां अब इसकी जगह ले ली है,
उद्योगों से निकलने वाले,
धूएं और सायरन ने,
नित घुट रहा है,
मेरी संस्‍कृति का गला,
जिसे वर्षों संवारकर रखा मैंने,
अब बच्‍चे नहीं करते,
बड़ों का सम्‍मान,
भूल गए आदर सूचक शब्‍द,
गांव से निकलने वाली सड़क पर,
कान्‍वेंट जो बन गया है,
विकास की अंधी आंधी में,
उजड़ गए सैकड़ों घर,
बिखर गए परिवार,
एक ही घर में जलते हैं,
कई चुल्‍हे,
कंकरीट के घरों में रहने वालों के,
दिल भी पत्‍थर हो गए,
मैं गांव हूं,
कहां जा रहा हूं मुझे नहीं पता,
लोग इसे ही कहते हैं विकास,
पर मैं बदल रहा हूं,
हर पल, पल-पल।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

मेरा बचपन . . . By ~ kmsraj51

मेरा बचपन . . …

……………………………………..

मेरा बचपन . . .

 

मन की अधूरी राह में,
हर अधूरी चाह में,
हैं जो चिरंतर हाहाकार,
अंतर्मन का करून चीत्कार,
मुझे और जीने नहीं देता,
चाहकर भी भूलने नहीं देता

दर्द भरी यह मेरी मनोब्यथा . . .
जब कभी भी मन मेरा ज्यादा घबराता,
याद मुझे मेरा बचपन आता,
था वोह बचपन जो सुना सुना सा,
याद ना आये प्यार अपनों का,
सबमे में एक अकेला न्यारा न्यारा,
किसी ने स्वीकारा, किसी ने दुत्कारा,
कब हंसा, कब रोया,
कब जगा, कब सोया,
पी के आंसू अपने,
हर गम को खुद में संजोया ,
टूटे सारे सपने सलोने ,
बीता बचपन जाने अनजाने ,

छोड़ गया इक धुंदली परछाई . . .

याद कर आज आँखें भर आई.
तब में था अकेला,
ना कोई था साथ मेरे,
अब जब सब हैं साथ मेरे,
गुमशुम किसी रात में,
पाता हूँ खुद को फिर भी अकेला . . .

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

किताबें ………. By~kmsraj51 ……

……………………

किताबें ……………

…………………………….

खोल देती हैं वे हम में सदियों से बंद आँखें
उन से टपकने लगते हैं पछतावे
अपने बहुत छोटे और मामूली होने के

पन्नों पर उगे रहते हैं पठार
दर्ज होते हैं एक से एक रोचक युग
वे ढहते हुए विराट् को थाम लेती हैं

कागज़ आसमान में तब्दील हो जाते हैं

वे ले जाती हैं उँगली थाम कर बस्तियों और बीहड़ों के पार
झाडि़यों और सूर्यास्त के दृश्यों से दूर
परास्त सभ्यताएँ उनमें खड़ी हो रही होती हैं पेड़ों की तरह

वे हमारे भीतर चिडि़यों की तरह घोंसले बनाती हैं
फिर उनमें से निकल आते हैं कुछ दृश्य
और पानी की शक्ल धर कर तालाबों पर उग आते हैं
वे ऊदबिलावों की समाप्तप्राय नस्लों को ले कर डूब सकती हैं चिंता में
उनमें गूँज सकती हैं असंख्य अजानें मंदिर के घंटे घडि़याल प्रार्थनाएँ
उनमें वृहस्पति की धरती के खनिज हो सकते हैं
या एक निरपराध स्त्री का मर्मबेधी रुदन
वे निरपराध कटते हुए पेड़ों के लिए भेजती हैं शोक-संदेश
उत्तर का इन्तज़ार किए बिना उतर जाती हैं घाटों पर
जीवन की गहमागहमी से आसक्त
करोड़ों मील लम्बे रेगिस्तान में वे बरसात की तरह उदित होती हैं
वे हमें पढ़ती हैं जब हम उन्हें पढ़ने का ढोंग कर रहे होते हैं

कौन जाने शायद सिर्फ़ उन्हीं से
घौंसले नदी के तट स्मृतियाँ घर ईश्वर ग्रह
सुगन्ध सन्नाटें भूगोल जानकारियाँ भाषा तालाब
बचपन उत्सर्ग प्रेम और पेड़
संसार में जरूरी सामान की तरह हमारे भीतर बचे रह सकते हों ……

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

”इक्कीसवी सदी का इंसान ” By ~ kmsraj51

”इक्कीसवी सदी का इंसान ” ………………

………………………………………………………………

”इक्कीसवी सदी का इंसान ”

इक्कीसवी सदी का इंसान,
समझ बैठा अपने को भगवान,
कर रहा अपने हाथों के उध्वंस से ,
इस देश का नव निर्माण |

गाँधीजी के युग में,  जहाँ उठाया था हमने बीड़ा,
न किसी के चेहरे पर हो शिकन,  न किसी तरह की पीड़ा,
बलिदान दिया उन्होंने,  अपने इसी देश के लिए,
क्या याद रख पाए हम,  उनकी किसी तरह की क्रीडा |

मुंबई का आतंकवादी हल्ला,  जिसने हिला दिया एक आम इंसान को,
खून, खराबा, विक्षिप्त लाशें गिराकर,  क्या मिला किसी को,
क्या होगा उन नन्हें बच्चों का,  जिनके माँ बाप ही न रहे ,
जिनकी नन्हीं आँखें निहार रही हैं , अभी भी किसी पथ को |

भाई भाई के खून का प्यासा हो, क्या यही था उनका सपना,
सूरज अभी ढला नहीं, कर सकते हैं हम, सभी को अपना,
आज कोई रो रहा है, कल हम भी रो सकते हैं,
यह सोच कर तो बंद करो , जाति के नाम को कुरेदना |

आओ, आज हम सब मिलकर, कहें यह कसम खाकर,
गाँधीजी के सपने को,  एक नए रूप में सँजोकर,
इक्कीसवी सदी के इस युग में,
हम लाएँगे,  उन्नीसवी सदी का इंसान |

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

बेटियाँ …… By~kmsraj51

बेटियाँ ……………..

………………………………

पता नहीं कब

बड़ी हो जाती हैं बेटियाँ

जैसे

बड़े होते हैं पेड़

बड़े होते हैं दिन

बड़ी होती हैं रातें

 

पता नहीं कब

ओढ़ लेती है चादर

शर्म –ओ- हया के

 

पता नहीं कब उसका शरीर

बन जाता है

शरीर कहलाने लायक

 

पता नहीं कब

खिल जाते हैं फूल

खिल जाती है बेटियाँ

मुरझा जाते हैं फूल

मुरझा जाती हैं बेटियाँ

 

पता नहीं कब

बुहारन बन जाती हैं बेटियाँ

लाख कोशिश के बावजूद चौखट में

फंसी रह जाती हैं बेटियाँ

 

पता नहीं कब

उसके बाल कंघी में

उलझने लगते हैं

 

पता नहीं कब

माँ का स्नेहिल आँचल

बन जाता है

इज्जत ढकने का वस्त्र

कंधे झुक जाते हैं

जब आती हैं बेटियाँ

आँखे भर आती हैं

जब जाती हैं बेटियाँ

 

पता नहीं कब

आती हैं बेटियाँ

और क्यों

चली जाती हैं बेटियाँ……|

 

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

बारिश का मौसम ……….. By ~ kmsraj51

बारिश का मौसम

 

बारिश का मौसम है आया ।
हम बच्चों के मन को भाया ।।

‘छु’ हो गई गरमी सारी ।
मारें हम मिलकर किलकारी ।।

काग़ज़ की हम नाव चलाएँ ।
छप-छप नाचें और नचाएँ ।।

मज़ा आ गया तगड़ा भारी ।
आँखों में आ गई खुमारी ।।

गरम पकौड़ी मिलकर खाएँ ।
चना चबीना खूब चबाएँ ।।

गरम चाय की चुस्की प्यारी ।
मिट गई मन की ख़ुश्की सारी ।।

बारिश का हम लुत्फ़ उठाएँ ।
सब मिलकर बच्चे बन जाएँ ।।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

जुदाई ….. By ~ kmsraj51

जुदाई

……..

हर रात के बाद रात आई
जख्म पर छिढ़का किसी ने नमक
कैसे सहें उनकी बेरुखाई
सुबह का बन्दा हुआ सफ़र
दर्द भरी यादों की चुभन
नादान दिल इन से बेखबर
हसरत भरी तमनाएँ
स्वप्ने में आरजू सजाएँ
आशाओं के उगाये महताब
सारी-सारी रात देंखें तेरा ख्वाब
थोढ़ी सी मिलन की आश
मन में जगाये जीने की प्यास
सह नहीं सकते तुम्हारी जुदाई
हर पल, हर लम्हा तेरी याद आई

…………………………………………….

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.