• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

छूट गया था वो रास्ता … By kmsraj51

छूट गया था वो रास्ता

By ~ kmsraj51

 

छूट गया था वो रास्ता हमारी गलती से

और दूसरे रास्तों से भी गुजर कर

कुछ हासिल नहीं कर पाये हम

दौड़ते रहे हम यहां से वहां तक

जैसे यह ही सही हो सकती थी

हमारे लिए जगह,

बेहद उतावलापन था

कि दौड़े और छू लेंगे वह छोटी सी दूरी

लेकिन सभी जगहों पर

सभी चीजों  का हल नहीं था

कहीं आंख बंद तो कहीं कान बहरे

और अंत में हम पसर गए

परेशानी भरी उधेड़बुन में

उस समय लगा वह पहली भूमि ही सबसे सही थी

वहां सब कुछ था

बस हाथ आने के लिए थोड़ा सा धैर्य चाहिए था

थोड़ा सा और विश्वास रखते

मिल गयी होती हमें सही जगह पहले ही।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

हरा रंग ….. By kmsraj51

हरा रंग

By ~ kmsraj51

 

पक्षियों को हरा रंग लगता है सबसे अधिक प्यारा

और मुझे भी सब कुछ सूना-सूना

बिना पेड़ों के।

पत्ते झड़ जाएँ तो रात जैसा लगता है

जैसे आंखों से हरा रंग ही फीका होने लगा

और सोचता हूं मैं नित्

अगर हरियाली को न देखूं

भूल ही जाऊं वे सारे सौन्दर्य स्थल पूर्व के।

मिलता है हमें जो रंग परिचित हर दिन

जुड़ा हुआ हमारे पुराने रंगों से

यादें मजबूत कर देता है हमारी पुरानी

और बचे  रह जाते हैं

हमारे सपने सारे इसी तरह से।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

प्रकाश – Light ……. By kmsraj51

प्रकाश – Light ……. By kmsraj51

 

हर अंधेरे की भूख

कि उसे केवल प्रकाश चाहिए।

अपने अंतिम क्षणों तक भी

आंखें मूंदना नहीं चाहता कोई

प्रकाश हमें थोड़ा सा मिला

यही हमारा दुख है।

मेरी सारी गतिविधियों में शामिल है प्रकाश

यह मेरे साथ उठता और बैठता हुआ।

चाहे कितना भी अंधेरा न हो जाएं

गुम हो जाएं सारी बत्तियां

एक अंधकार चारों ओर जैसे पानी के नीचे हम दबे हुए

फिर भी हम तड़पेंगे आंखें  खोलने के लिए

मैं इसी तड़प को देखता हूं दिन-रात

कुछ है जो मेरे भीतर

जो अपना मार्ग ढूंढ़ता है

और ये शब्द उसी के माध्यम से

अपनी आंखें खोलते हैं कागज पर।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

जमीन ………. By kmsraj51

जमीन

 

सिर्फ तीन कठ्ठा जमीन पाने का मकसद था मेरा

और मैंने दांत गड़ाये रखे थे अपनी जिद पर

कि किसी तरह से भी हासिल करके रहूंगा मैं इसे

हौसले बुलंद होते थे मेरे हर दिन

और चेहरे पर तनाव आ जाता था घर लौटते-लौटते

और तनाव उस दिन चरम पर था

जब यह भूमि मेरे पास थी

इस पर कहीं घास तो कहीं भूरि मिट्टी

मैं इसके  बीचों-बीच खड़ा

जैसे सारी जमीन की धूरि मैं ही हूं

इस बीच, कितनी ही बार आवाज निकली होगी

मेरे भीतर से,

कि मैं इस जमीन का मालिक  बन गया हूं

मेरी मालिकियत जैसे इसके कण-कण पर राज करती है

और मैं अपने अधिकार को अपने कब्जे में रखकर

गर्व से चलता हुआ

कितनी रौनक से भरा हुआ महसूस करता हूं।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

सृजन रुकता नही …. By kmsraj51

सृजन रुकता नही 

 

काफी तेज बारिश हुई है

लगा एक मुश्किल समय सामने है

फूलों की मुश्किल कि उन्हें धोने की जरूरत नहीं थी

और बेवजह उनके धुले चेहरे मुर्झाने लगे

इतना अधिक पानी कि पत्ते जरूर चमकने लगे।

सभी तरफ से घिरे बादल भी

रोशनी को नहीं रोक सकते

मैदान जल से भरे हुए

अब लोग क्या काम करें

वे चुपचाप थके हुए से

धूप का करते हुए इंतजार

गुलाब के कांटे बिल्कुल धारदार

पत्तों की नोक तक दिखती है

पक्षियों के बिना सूना आकाश

फिर भी सृजन रुकता नहीं

घास में हरियाली पहले से अधिक असरदार।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

आधुनिकता ….. By kmsraj51

ये कितने ही अनजाने चेहरे

जिन्हें हम देखते हैं रोज

कितनी ही बार उनके पास से गुजरते हैं

कभी साथ भी बैठ जाते हैं

सफर में

लेकिन हममें दूरियां हैं

नीचे से ऊपर तक की

दूरियां सपने और वास्तविकता जितनी ।

सभी का मिलन संक्षिप्त होता है

टुकड़ों-टुकड़ों में बनते-बिखरते संबंध

और सांसों का प्रयास

कि जल्दी ही हम अपने काम पर पहुंचें।

किसी ने गिरे हुए आदमी की मदद की

यह उपकार थोड़ी देर में खत्म हुआ

और भूल गए लोग सारी गाथा।

एक कहानी से कुछ सबक लिया गया

फिर वो किताब खुली ही नहीं वर्षों तक।

दिन के  उजाले कितने ही प्रकाशित कर दें

कितनी ही सारी चीजों को

आधुनिकता हमें बहुत कम देर ही

ठहरने देगी उस छोर तक।

प्यार से देखता हूं एक पल इस तोते को

मुस्कान से वो चोंच खोल देता है

मेरी खुशी को वो देखे

उससे पहले ही मैं उससे दूर चला जाता हूं।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

The Great Line ….. of Mantra`s …… By kmsraj51

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम् , भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ||

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

Mera Pyara Rabbit ~ kmsraj51 Art

Mera Pyara Rabbit ~ kmsraj51 Art

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

यात्रा … By kmsraj51 ….

यात्रा … By kmsraj51 …. 

 

कैसी होगी वो भूमि मालूम नहीं

न ही कि कैसी होगी वहां की जलवायु

और किस तरह के पेड़ और पक्षी हमारी राह देखते हुए

जब तक हमारी सांसें हैं

तब तक ऐसी इंतजार करती चीजों तक पहुंचेंगे हम।

दिन और रात को किसी तरह

काट लेते हैं हम,

आंखें हमेशा उन सुनहरे दिनों की खोज में

हर दिन हमारा एक तैयारी में बदलता हुआ

एक राह देखते रहते हैं हम

कब एक उड़ान हो और उन तक पहुंच जाएं

क्या-क्या है यहां सबसे पूछते हैं हम,

दूसरे के बताये चित्रों से संतोष नहीं है हमें

सारे चित्र हमारे

उनकी जड़ें हमेशा मौजूद हमारे मस्तिष्क में

मत पूछो पसीना क्यों आने लगता है चलने पर

अनदेखा कर दो थकान को

देखो कि अभी भी हम क्या-क्या खोज रहे हैं

कितना कुछ देखना अभी बाकी है।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

समुद्र तट पर … By kmsraj51 …..

समुद्र तट पर … By kmsraj51 …..

 

इतने लोगों की भीड़

इनके साथ रहूं या साथ छोड़ दूं?

मैं अकेला समुद्र तट पर

एक मात्र कुर्सी पर भी कर सकता हूं विश्राम

चारों तरफ जल, जैसे नहीं हो कुछ इसके सिवा

अगर कुछ है तो मैं ही हूं इतना भर ही।

इस सुबह की धूप में कोई मजाक नहीं करता

न ही चढ़ता है किसी पेय का नशा

आंखें ढूंढ़ती रहती हैं रंग-बिरंगी बोटें

और यात्री उन पर आते-जाते हुए।

हर छोटा बच्चा रेत से घर बनाना चाहता है

जैसे यह हमारी पैदाइशी ख्वाहिश

और भाग रहे हैं जो मछलियों के पीछे

जाल उनके पंजों की तरह हिलते हुए

पूरे बाजार में समुद्री खाद्य पदार्थ टंगे हुए

जैसे चित्रित करते हों सूखे समुद्र को।

कितना कुछ है यहां

और मैं देखता भर हूं सिर्फ समुद्र की लहरों को

लहरें मेरे पास आती हुई, मुझसे दूर जाती हुई

मुझे अपने पास आने का प्रलोभन देती हुई।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.