• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

रेगिस्तान …. By kmsraj51 …

रेगिस्तान …. By kmsraj51 … 

 

रेगिस्तान हो या पथरीले पहाड़

हरियाली फूटकर बाहर आ जाती है

जैसे वे आत्मा के रंग ही हों

थोड़े-थोड़े हरे रंग भरे हुए यहां

जिन्हें कभी ओस नसीब नहीं होगी

न ही बारिश।

फिर भी ये धीरे-धीरे बढ़ते रहेंगे

चमकते रहेंगे हमारी आंखों में समाकर।

जीवन एक से निकलता है

समा जाता है दूसरे में

यहां सुनसान सी दुनिया

रेत में भी रेत के कण उड़ते हुए

थोड़े से लोग मौजूद

बाजार से ऐतिहासिक चीजें खरीदते हुए

यहां के बाजार कभी नहीं बदलेंगे

वे छोटी-छोटी चीजें ही हमेशा बेचेंगे

और मेरे हाथों में जो तस्वीरें हैं

इन पुरानें अवशेषों की

यह  इतिहास का एक पन्ना है

जिसे कागज में सुरक्षित

ले जा रहा हूं वापस ।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

समुद्र के किनारे … By kmsraj51 …

समुद्र के किनारे … By kmsraj51 …

 

कितने सारे पेड़ चाहिएं नारियल के

इस प्रदेश को हरा-भरा दिखने के लिए

और बगल से, वेग से आगे बढ़ता पानी समुद्र का

जिस पर जलते हुए सूर्य की चिंगारी ठंडी होती हुई।

इस रेतीले तट पर निशान ही निशान लोगों के

जैसे सभी को पहचान दे सकती हो यह जगह।

हवा उठती है बार-बार लहरों की तरह

मेरे पंख हों तो मैं भी उड़ चलूं।

चारों तरफ यात्री ही यात्री

और सामने सूचना पट पर लिखा है

खतरा है पानी के भीतर जाने से

और एकाएक अनुशासन को टटोलता हूं

मैं अपने भीतर।

और यकीन करता हूं कि

खुशियों के  साथ इनका भी कुछ संबंध है।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

घटित होती हुई सांझ … By kmsraj51 …

घटित होती हुई सांझ … By kmsraj51 …

 

सांझ से पहले हमें वहां पहुंचना है

और देखेंगे हम सूर्यास्त।

यह किनारे की भूमि

जहां से धीरे-धीरे सागर में अस्त होता है सूरज,

बस आखिरी किरणों की झलक

नारियल के दो पेड़ों पर

जिनके बीचोंबीच से गुजरती हुई छोटी सी नाव।

हमारी हर पल दृष्टि नाव पर

मद्धिम होती जा रही है जिसकी झलक

बैठा हुआ आदमी उसमें

दिखाई देता है जैसे बिंदु पेंसिल का।

किरणों का गिरना और उठना लहरों पर

और लौटते हुए पक्षियों की परछाई का स्पर्श जल पर।

यहां से कितने सारे पक्षी उड़े

सबने वापसी दर्ज की लौटने की,

अंतिम पक्षी की उड़ान के साथ

अस्त होता हुआ सूरज

चारों तरफ अंधेरे की लकीरें

अपना काला रंग भरती हुई

और हमारी उत्सुकता खत्म हो चुकी हैं अब।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

सुबह-सुबह …. By kmsraj51 ….

सुबह-सुबह …. By kmsraj51 ….

 

एक धरती की चादर है

जिस पर हम टहलते हैं

स्वर्ग के साथ-साथ चलते हैं

क्या यही है हमारा स्वर्ग

खुशियां – खुशियों के साथ चलती हुई

मन की इससे अधिक

और अच्छी चाह क्या हो सकती है।

किसी की चाहत हो तो उस रात मिल जाए

किसी की चाहत हो तो उसे दिन मिल जाए

और इस वक्त, मैं हल्की-हल्की धूप को भी

अपने साथ चलते देखता हूं

देखता हूं अपने तंदुरुस्त पैरों को

जो धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ रहे हैं

संभालना है जिन्हें जिम्मेवारियां आज दिन भर की।

अभी सारे पशु-पक्षियों में ताजगी है

और आकाश में नयी चेतना का संचार

जिससे बादल धीरे-धीरे हट रहे हैं

और ये क्षण इतने कीमती हैं

लेकिन इनका कभी मूल्य नहीं मांगा गया

उदार धरती को हमारे चलने पर हमेशा प्रसन्नता हुई,

और जिनका मूल्य बड़ा और भारी था

वे बड़ी ठोस थीं

हमेशा हमारे अहम् को बढ़ाती हुईं।

लाचारीवश खोलता हूं अब

मैं सुबह के जूते

जिन्हें रख दिया जाना है

अंधकार के एक बक्से में

और कल सुबह की उम्मीद में

भारहीन होकर सो जाते हैं वे।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

सुबह से पहले ……. By kmsraj51 …..

सुबह से पहले ……. By kmsraj51 …..

 

अभी सुबह नहीं हुई है पूरी तरह से

हल्का-हल्का अंधेरा

बार-बार खिडक़ी से देखता हूं

जल्दी सुबह होने का इंतजार

ढूंढता हूं सूरज को

तलाशता हूं उस जगह को

जहां से होगा उदय यह

शायद उन पहाड़ों के पीछे से

या उन जंगलों के ऊपर से

अभी भी देर है

थोड़ा सा ही उजाला है

जिसमें दिखता है लिद्दर नदी का पानी बहता हुआ

बिल्कुल साफ-सुथरा बर्फ की तरह

और कितना अनभिज्ञ हूं यहां, तलाशता हूं दिशाएं

कहां है वो पूरब और कहां है उसका सूरज

और सभी सोये हैं

मार्गदर्शन के लिए कोई नहीं है यहां

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

मेरा अतीत ….. By kmsraj51 …..

मेरा अतीत ….. By kmsraj51 …..

 

ये फूल सिर्फ एक दिन में नहीं मुर्झाते

धीरे-धीरे मुर्झाते हैं,

कितनी ही रातें बीतने के बाद

और वो एक दिन समझ गया था

अब पहले जैसा वो नहीं रहा

वह इतना कमजोर

कि दूसरे सब उस पर हावी

कहीं घोड़ों के हिनहिनाने की पुकार

तो कहीं जीते हुए योद्धा

चमकदार तलवारें लेकर आगे बढ़ते हुए।

सुना था उसने

अधिक पानी हो तो होली का रंग फीका हो जाता है

और कितने सारे दुखों की आड़ से

झांकता है वह सबको,

अब एक धमक नहीं उसके पास चूहों तक को भगाने के लिए

जरा सी हो-हो की आवाज से खुद ही डर जाता है

कहा था उस दिन उसने हम सब से

तुम मेरा अंत देख रहे हों न

कोई दुख नहीं न तुम्हें

मेरा अतीत लेकिन बहुत सुंदर था

उसे देखा होता तो दुखी जरूर होते तुम।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

अत्मीयता … By kmsraj51 …..

अत्मीयता … By kmsraj51 …..

 

उसने कितनी आत्मीयता से कहा था,

आपने दावत देने का वादा किया था और नहीं आये

उसके  शब्दों में एक मीठा आग्रह था

साथ न बैठ पाने का सहज दुख

और वो जानती थी कि उसका हक मुझ पर कितना कम था

यह मुलाकात एक सुंदर दृश्य की तरह

और उसे सब कुछ भुला देना था।

उस दिन अचानक ही हम एक-दूसरे को अच्छे लगे थे

कोई कारण नहीं था बातें करने का

फिर भी हमारी उत्सुकता ने हमें मिला दिया

वह हंसी थी जैसे पहली बार में ही

अपना परिचय देने को इच्छुक हो

लेकिन मैंने पाया असीम था उसके पास देने को

बातों ही बातों में और अधिक जीवंत होती जा रही थी वो

कोई विवरण नहीं था उसके पास

किसी तरह का कोई स्पर्श भी नहीं

बस अपनी कोमल भावनाओं का इजहार

और मुश्किल हो रहा था मुझसे यह सब कुछ सहना

शायद इसलिए कहा था मैंने उससे

अलविदा!  कल फिर मिलेंगे

और आज बस उससे क्षमा मांगने आया था।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

हाथ – 2 ,,,,, By kmsraj51……

हाथ – 2 ,,,,, By kmsraj51……

 

सभी पल मेरे शांत

एक रेशम के वस्त्र की तरह

और तुम्हारा स्नेह मेरे हृदय को छूता हुआ

बाहर कितना अधिक कोलाहल

फिर भी मैं तुम्हारी गहराई में उतरता हुआ,

चांद तारे उड़ रहे हैं आसमान में

सारे पत्तों में परछाई

और डालियों जैसे कोमल हाथ तुम्हारे

रखे हुए मेरे पीछे

जैसे किसी संगमरमर की शिला पर टिके हुए।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

डायरी में …….. By kmsraj51 ….

डायरी में …….. By kmsraj51 ….

 

आज चारों तरफ कितना खाली है

कहीं भी जा सकता हूं मैं आसानी से

कितना तरल हो गया हूं मैं

कि किसी लैम्प की रोशनी भी मुझे नहीं रोकती

न ही ये पैदल सवार या गाडिय़ां

सभी से जैसे भिन्न हूं मैं

सडक़ पर पानी की तरह बहता हुआ

कोई खुशी छू चुकी थी मुझे कभी की

अब मुझे उसका पता चला,

एक नशा सा पूरे शरीर में

मन करता है इसे बस संभाले रहूं

इसी में डूबा रहूं

रुकता हूं तो बस सारे सोच बंद

सपनों की सवारी से बाहर आ गया हूं जैसे

लिख सकता हूं आज की रात मैं यही बात

सोने से पहले

अपनी इन डायरी के पन्ने में।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

उसका प्रेम।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

उसका प्रेम।

उसका प्रेम

झलक दिखला-दिखला कर

अपने सौन्दर्य के

अनेक रंगों से रंगता रहता है मुझे ।

ये सांसें कैसी हैं जो टूटती नहीं हैं कभी

थक जाता है सिर्फ शरीर

और मिलने की चाह कभी कम न होती हुई

मालूम नहीं कहां तक इतने अधिक जुड़े हैं हम

कभी-कभी लगता है

हम सुन्दरता के मोह से दूर चले गए हैं

अब हम स्वतंत्र आकाश में हैं

सारी बाह्यï ऊर्जाओं की धडक़नों से दूर

हम बस यहां हैं

बलिष्ठता से आपस में बंधे हुए

यहां घटने-बढऩे जैसा कुछ भी नहीं है

तृप्ति और अतृप्ति से दूर

हमारा एक दूसरे में होना जैसे

इंद्रधनुष में रंगों का मिलन।

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

http://wp.me/p3gkW6-1dk

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

http://wp.me/p3gkW6-mn

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

http://wp.me/p3gkW6-1dD

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

http://wp.me/p3gkW6-Ig

* चांदी की छड़ी।

http://wp.me/p3gkW6-1ep

 

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, हिंदी कविता Tagged With: A collection of Hindi stories, A large collection of kids poems including evergreen Kids Poetry, Founder & CEO of http://kmsraj51.com/, Hindi Poem Kavita for kids, hindi poems for kids on moral values, Hindi Poems For Kids., http://kmsraj51.com/, kids poems in hindi, Kids Poems In Hindi | Hindi Poems For Kids | Kids Poetry, Kmsraj51, Moral, Moral Poem in Hindi for Children, Moral Poems in Hindi Best 10 Poetry for Kids, Moral Poems in Hindi Inspirational Classic Poetry, Moral Poems in Hindi Short & Long Poems for Children, moral poetry for kids in hindi, उसका प्रेम।

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.