• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for आलम आजाद की कवितायें हिंदी में।

आलम आजाद की कवितायें हिंदी में।

यही कहानी रोटी की…।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ यही कहानी रोटी की…। ϒ

पहले गर्म तवे से लिपटती है…
जलती है, तपती है, सुलगती है।
तब कहीं जाकर बनती है खाने योग्य-
एक अदद रोटी॥

रोटी तय करती है लोगों की तृप्ति।
संघर्षों का बेहिसाब लम्बापन-
और जीवनचक्र की अद्भुत संरचना॥

रहती दुनिया तक शाश्वत भी हो सकती हैं।
रोटी और तवे के बीच की सारी भूमिकाएँ-
सारी प्रक्रियाएं सतत भी हो सकती है।
क्योंकि रोटी महज एक गोलाकार वस्तु ही नहीं-
रोटी ज़रूरत है जिस्म की॥

⇒ स्वाति की उन बून्दों पर….. जरूर पढ़े।

रोटी कोई दर्शनिक विचारधारा नहीं।
जिसे झुठलाया भी जा सके।
या अपने विशेष तर्कों द्वारा नकारा ही जा सके।
किसी विषय से इतर रोटी साधन है…
साँसों के संचार का॥

किसी पूर्व नियोजित योजना से परे।
रोटी हो सकती है…
गेंहू की, ज्वार, बाजरे, मक्का की-
अथवा घास की भी हो सकती है॥

भूख के लम्बे इतिहास में रोटी सिर्फ रोटी है।
बस थालियाँ बदली है॥

हाँ एक बात और…
अभी भी हमारी संस्कृति में-
हमारे व्यवस्थित समाज में-
रोटी की गोलाई से मापा जाता है।
रोटी बनाने वाली का हुनर॥

©- आलम आज़ाद, – श्रीनाथपुर, प्रतापगढ़ (उ0प्र0)। ∇

हम दिल से आभारी हैं आलम आज़ाद जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता “यही कहानी रोटी की…।” साझा करने के लिए।

About Alam Azad – मुझे पसंद है साहित्य सेवा-कविता, नज़्म, ग़ज़ल में निरन्तर लेखनकार्य, समय-समय पर आकाशवाणी से कविताओं का प्रसारण, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर कविताओं आदि का प्रकाशन।

शिक्षा – एम• ए•, बी• एड• (हिंदी साहित्य)।
सम्प्रति – प्रिंसिपल नावेल स्कूल & गर्ल्स कॉलेज प्रतापगढ़(उ0प्र0)।
प्रकाशित पुस्तक – आख़िरी ख़त (नज़्म संग्रह)।
ईमेल आईडी – alamazad9200@gmail.com

आलम आज़ाद जी के लिए मेरे विचार: 

♣ “आलम आज़ाद जी” ने बहुत ही सरल शब्दों में रोटी के महत्व व् सुंदरता का कितना मनोरम वर्णन किया है। रोटी के गुण और विशेषताओं का बखूबी वर्णन किया है। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

♥••—••♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., आलम आजाद की कवितायें हिंदी में।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: Alam Azad's poems in Hindi, famous poems about bread, making bread poem, poem on journey of bread, short poem on bread, आलम आजाद की कवितायें हिंदी में।, यही कहानी रोटी की, रोटी की यात्रा पर कविता, रोटी पर कविता

Primary Sidebar

Recent Posts

  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.