• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for नए साल की कविता – New Year Poem in Hindi 2023

नए साल की कविता - New Year Poem in Hindi 2023

नव वर्ष समारोह 2023

Kmsraj51 की कलम से…..

♦ नव वर्ष समारोह – 2023 ♦

हम गरीबों के लिए क्या नया साल साहब,
दो वक्त की रोटी के लिए हो गई सुबह से शाम साहब।
मेरे होठों की मुस्कान सबको दिखती है,
मगर दिल का जख्म किसी को दिखती नहीं।

मेरी आंखों से निकले आंसू सबको दिखती है,
मेरी आंसूओं में छिपा दर्द किसी को दिखती नहीं।
इंसान मैं भी हूं, मेरे दिल में है एक अरमान,
नए साल के जश्न में देखूं , सबके चेहरे पे मुस्कान।

तोहफा देने के काबिल नहीं,
पैसा हो जेब में दुनिया सुहानी लगती है।
दौलत में है इतनी ताकत, मिट जाती है दूरियां,
सारी दुनिया अपनी लगती है।

इल्तज़ा है खुदा से, मिटा दो सारी दूरियां,
ना कोई अमीर ना कोई गरीब, ना हो कोई मजबूरियां।
धरती ही जन्नत बन जाए,
शफ़त पे हो तबस्सुम, उल्फत के तराने।

गले से गले मिलें, जो भी आएं नया साल मनाने,
गया दिसंबर, जनवरी आई, नए साल की सबको बधाई।
हैं बख्ताबर, भारत देश की माटी पाई,
सभी देश वासियों को मेरी तरफ से नए साल की हार्दिक बधाई।

♦ भोला शरण प्रसाद जी – सेक्टर – 150/नोएडा – उत्तर प्रदेश ♦

—————

  • “भोला शरण प्रसाद जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस लेख के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — क्या नया साल 2023 सभी के लिए खुशियाँ लेकर आएगा? या फिर गरीबों के लिए नए साल का कोई मतलब नहीं। नया साल केवल अमीरों के चोचले है। क्या केवल तारिक बदलेगा या फिर ये नया साल सभी के लिए खुशियों का सौगात लेकर आएगा? आओ हमसब मिलकर ये संकल्प ले इस नए साल 2023 में खूब मेहनत करेंगे और नए भारत के ग्रोथ में सहयोग करेंगे, जरूरतमंदों की मदद करेंगे। सभी देशवासियों को मेरी तरफ से नए साल की हार्दिक बधाई।

—————

यह कविता (नव वर्ष समारोह – 2023) “भोला शरण प्रसाद जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख/कवितायें सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मैं भोला शरण प्रसाद बी. एस. सी. (बायो), एम. ए. अंग्रेजी, एम. एड. हूं। पहले केन्द्रीय विघालय में कार्यरत था। मेरी कई रचनाऍं विघालय पत्रिका एंव बाहर की भी पत्रिका में छप चूकी है। मैं अंग्रेजी एंव हिन्दी दोनों में अपनी रचनाऍं एंव कविताऍं लिखना पसन्द करता हूं। देश भक्ति की कविताऍं अधिक लिखता हूं। मैं कोलकाता संतजेवियर कालेज से बी. एड. किया एंव महर्षि दयानन्द विश्वविघालय रोहतक से एम. एड. किया। मैं उर्दू भी जानता हूं। मैं मैट्रीकुलेशन मुजफ्फरपुर से, आई. एस. सी. एंव बी. एस. सी. हाजीपुर (बिहार विश्वविघालय) बी. ए. (अंग्रेजी), एम. ए. (अंग्रेजी) बिहार विश्वविघालय मुजफ्फरपुर से किया। शिक्षा से शुरू से लगाव रहा है। लेखन मेरी Hobby है। इस Platform के माध्यम से सुधारात्मक संदेश दे पाऊं, यही अभिलाषा है।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari Etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2022-KMSRAJ51 की कलम से, भोला शरण प्रसाद जी की कविताएं।, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: Bhola Sharan Prasad, new year celebration 2023, poem on new year in hindi, Poems of Bhola Sharan Prasad, नए साल की कविता - New Year Poem in Hindi 2023, नए साल की कविताएं, नए साल पर कविता 2023, नव वर्ष पर कविता, नव वर्ष समारोह 2023, नव वर्ष समारोह 2023 - भोला शरण प्रसाद, भोला शरण प्रसाद, भोला शरण प्रसाद जी की कविताएं

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.