• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for 7 mistakes of smartphone

7 mistakes of smartphone

अपने स्मार्टफोन के साथ कभी ना दोहराएं ये ७ गलतियां।

Kmsraj51 की कलम से…..

Kmsraj51-CYMT08

♥ अपने स्मार्टफोन के साथ कभी ना दोहराएं ये ७ गलतियां। ♥

महंगे गैजेट इस्तेमाल करना भला किसे पसंद नहीं होता लेकिन कम ही लोग इन गैजेट्स का सही ध्यान रख पाते हैं। ऐसे में गैजेट्स का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता। हम आपको बता रहे हैं उन 7 गलतियों के बारे में जिन्हें आप इग्नोर करते हैं। इन गलतियों को सुधार लें तो आप अपने गैजेट का बेहतर इस्तेमाल पर पाएंगे।

कैमरा लेंस की सफाई ना करना।

कैमरा का लेंस धूल और गंदगी को अपनी तरफ खींचता है। ऐसे में रियर कैमरा मोबाइल में पीछे की तरफ होने से उसपर धूल का जमना जाहिर सी बात है। यूं तो यह मोबाइल कैमरा की गलती है पर आप भी एक गलती करते हैं कि आप कभी कैमरा लेंस को साफ करने की तरफ ध्यान नहीं देते। ऐसे में धूल जमने के कारण आपकी फोटो ब्लर हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि फोटो शूट करने से पहले एक बार कैमरा लेंस को कॉटन के कपडे़ से पोंछ लें। इससे आपकी फोटो खराब नहीं होगी।
smartphone_care tips-kmsraj51

इन फीचर्स पर नहीं देते ध्यान।

आप फोन के प्रोसेसर, रैम और लुक्स पर तो बखूबी ध्यान देते हैं लेकिन बेटर फोटोग्राफी के लिए कैमरा और उसमें दिए गए अनेकों फीचर्स पर शायद ही आपका ध्यान जाता है। ऐसे में आप अच्छी फोटोग्राफी के लिए कुछ सेकंड्स कैमरा के ऑटो एक्सपोजर और ऑटो फोकस फीचर्स का पर ध्यान देने से आप बेटर फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं।

हमेशा ब्लूटूथ रखते हैं ऑन।

हमारी आदत होती है कि फोन में थोड़ी-सी दिक्कत आने पर हम उसे बनाने वाली कंपनी को कोसने लगते हैं। इससे पहले कि आप अपने फोन या उसे बनाने वाली कंपनी के सिर बैटरी ज्यादा देर ना चलने का दोष थोप दें, जरा अपनी आदतों पर भी ध्यान दें। ब्लूटूथ को ऑन करके ऑफ ना करना लोगों की पुरानी आदत होती है। ऐसे में बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है और आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ओवर एक्सपोजर है खराब।

जिस तरह आप से ज्यादा गर्मी या सर्दी सहन नहीं होती ठीक उसी तरह आपका गैजेट भी इसे सहन नहीं कर पाता। फोन या टैबलेट को 35 डिग्री से ज्यादा और 0 डिग्री से कम के तापमान से बचाएं। फोन को डायरेक्ट सन लाइट में इस्तेमाल करने से बचें।

गलत चार्जर का इस्तेमाल।

हमेशा अपने फोन के साथ दिया गया चार्जर का ही इस्तेमाल करें। बार-बार किसी अन्य फोन का चार्जर इस्तेमाल करने से फोन की बैटरी डैमेज हो सकती है। साथ ही, फोन को रात भर चार्ज ना करें इससे बैटरी की लाइफ कम हो जाती है। लैपटॉप के साथ भी यही होता है इसलिए किसी भी गैजेट को रात भर चार्ज ना करें।

अपडेट अलर्ट को इग्नोर करना।

कभी-कभी स्मार्टफोन में अपडेट अलर्ट इरिटेट करने लगते हैं। खासकर तब जब आप अपने फोन पर कुछ जरूरी काम कर रहे हों। माना कि ये इरिटेटिंग होते हैं, लेकिन इन्हें अपने रिस्क पर ही इग्नोर करें। इन्हें इग्नोर करना आपके फोन के लिए अच्छा नहीं होता। ऐप्स के अपडेट ना होने से आपका फोन स्लो हो सकता है।

पासवर्ड का इस्तेमाल ना करना।

अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपको लेकर पजेसिव ना भी हो तो भी अपने पर्सनल गैजेट में प्रोटेक्शन के तौर पर पासवर्ड इस्तेमाल करना अच्छी आदत होती है। आप फिंगर प्रिंट लॉक सिस्टम या फिर फेस लॉक का इस्तेमाल कर अपने फोन को लॉक करें। इससे आपका फोन और डाटा दोनों सुरक्षित रहेंगे।
Source: http://www.bhaskar.com/

Please Share your comment`s.

आपका सबका प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

 

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2015-Kmsraj51 की कलम से….., IT-Information Technology, Smartphones Tricks Tagged With: 7 mistakes of smartphone, Care of Smart Phones, http://kmsraj51.com/, Kmsraj51, Never repeat these 7 mistakes with your smartphone, Smart Phones Tricks, Smartphones Care Tips

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.