• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for benefits of early morning showers.

benefits of early morning showers.

सुबह जल्दी नहाने के बहुत सारे लाभ।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

सुबह जल्दी नहाने के बहुत सारे लाभ।

हिंदू धर्म ग्रंथों में सुबह जल्दी उठकर स्नान करने को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।   यहां तक कि रोग या किसी लाचारी में सुबह स्नान करना तन ही नहीं, मन के कलह को भी कम करने वाला बताया गया है। रोगियों व लाचारों के लिए स्नान के समय उपयोग की जाने वाली कई महत्वपूर्ण जड़ीबूटियों का वर्णन भी ग्रंथों में मिलता है।

पौराणिक मान्यता है कि श्रीहरि विष्णु के आदेश से सूर्योदय से अगले 6 दंड यानी लगभग ढाई घंटे की शुभ घड़ी तक जल में सारे देवता व तीर्थ वास करते हैं, इसलिए सुबह तीर्थ स्नान से सभी पापों का नाश व उनसे रक्षा भी होती है। खासकर रविवार या मकर संक्रांति जैसे सूर्य भक्ति के शुभ दिन तो सुबह नहाए बिना धार्मिक कार्य दोषपूर्ण ही माने गए हैं।

of early morning showers-kmsraj51
http://kmsraj51.com/

सुबह स्नान की अहमियत  पर शास्त्रों की बातों पर गौर करें, तो स्नान से जुड़े ऐसे 10 अहम फायदे भी बताए गए हैं, जिनका संबंध जीवन के कई विषयों व कामनाओं से है।

हिन्दू धर्मशास्त्र कहते हैं कि-

गुणा दश स्नान परस्य साधो रूपञ्च तेजश्च बलं च शौचम्।
आयुष्यमारोग्यमलोलुपत्वं दु:स्वप्रनाशश्च यशश्च मेधा:।। 

सरल शब्दों में मतलब है कि सुबह स्नान करने से 10 गुण प्राप्त होते हैं। इनमें पहला है- रूप यानी सौंदर्य या खूबसूरती। इसके अलावा बाकी 9 फायदे इस तरह हैं-

– शारीरिक बल या शक्ति।

– तेज यानी चैतन्यता, ज्ञान, ऊर्जा।

– मानसिक बल।

– पवित्रता यानी मन, विचार व कर्म में पावन होते हैं।

– स्वास्थ्य।

– बुद्धि और विवेक- सही और गलत में फर्क की समझ व निर्णय क्षमता।

– बुरे सपनों से छुटकारा।

– निर्लोभता या लालसा से मुक्ति।

– यश।

सार यही है कि शुभ घडिय़ों या हर रोज भी स्नान से तन निरोगी होने के साथ-साथ मन-मस्तिष्क भी ऊर्जावान और तनावमुक्त रहता है। इससे न केवल इंसान की उम्र बढ़ती है, बल्कि इससे बढ़ा मनोबल व पैदा हुए अच्छे विचार सफल और यशस्वी बनाने वाले साबित होते हैं।

शास्त्रों के मुताबिक सुबह स्नान करना ऐसा आसान उपाय है, जो तन के साथ मन को पवित्र कर देता है, क्योंकि सेहतमंद शरीर ही मन को भी सबल रखता है। इससे कोई इंसान मानसिक व वैचारिक रूप से मजबूत व पावन बन आसानी से मनचाही सफलता व मुकाम हासिल कर वैभवशाली जीवन भी जी सकता है।

सुबह जल्दी नहाने से धनवान बने।

धर्मशास्त्रों के नजरिए से धनवान बनने का मतलब केवल ज्यादा से ज्यादा धन बटोरना नहीं है, बल्कि धन के साथ गुणी होना ही असल में अमीरी मानी गई है। इसके बिना पाया धन भी यश व सुख नहीं देता। गुणवान बन धन पाने की राह आसान बनाने के लिए शास्त्रों में तन व मन की पवित्रता का महत्व बताया गया है।

ऐसे ही गुण और धन संपन्न बनने के लिए शास्त्रों में नहाते वक्त पावन व देवनदी गंगा का विशेष मंत्र से स्मरण का महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इससे त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु व शिव का भी स्मरण हो जाता है, क्योंकि किसी न किसी रूप में गंगा तीनों ही देवताओं को प्रिय है। जानिए, यह मंत्र –
ब्रह्मकुण्डली, विष्णुपादोदकी, जटाशंकरी, भागीरथी, जाह्नवी।
या फिर यह स्नान मंत्र बोलें –
गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति ।
नर्मदे सिन्धु कावेरि जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु ।।
धार्मिक आस्था है कि इस मंत्र के साथ स्नान करने वाला कर्म, वचन और व्यवहार में गंगा की पावनता के साथ त्रिदेवों की भी गुण व शक्ति रूपी दौलत से संपन्न हो जाता है।
Source: http://religion.bhaskar.com/

Please Share your comment`s.

आपका सबका प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

http://wp.me/p3gkW6-1dk

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

http://wp.me/p3gkW6-mn

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

http://wp.me/p3gkW6-1dD

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

http://wp.me/p3gkW6-Ig

* चांदी की छड़ी।

http://wp.me/p3gkW6-1ep

love-rose-kmsraj51

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए हिम्मत और उमंग-उत्साह बहुत जरूरी है।

जहाँ उमंग-उत्साह नहीं होता वहाँ थकावट होती है और थका हुआ कभी सफल नहीं होता।

 ~KMSRAJ51

A HNY-2015-KMSRAJ51

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2015-Kmsraj51 की कलम से….. Tagged With: benefits of early morning showers., http://kmsraj51.com/, Kmsraj51, life changing quotes in hindi, lots of benefits bath early morning, Success Life Quotes-Thoughts, सुबह जल्दी नहाने के बहुत सारे लाभ।

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.