Kmsraj51 की कलम से…..
ϒ सुना है ज़माने के साथ लोग बदलते हैं। ϒ
🙂 दिल की गहराइयों तक जो उतर जाये – वही शब्द असल में ग़ज़ल कहलायें – सुना है ज़माने के साथ लोग बदलते हैं।
सुना है ज़माने के साथ लोग बदलते हैं।
शहर में कुछ पीर आजकल भी रहते हैं।
आँख भरके देखते हैं क़द्र न की जिसने-
मचलते हैं क्यों इतना पूँछ के देखते हैं।
चाँद से बढ़ कर रोशन सादगी जिनकी।
हर दिन वो शान से बाहर निकलते हैं।
हुजूम से परे उन पर निगाहें ठहर गई।
तितलियाँ मँडरातीं हैं शायद महकते हैं।
उतरे चेहरे सँवार के भी ख़ामोश बहुत-
जहाँ भर की ख़ुशी आस पास रखते हैं।
तिरे पीछे तिरि परछाँइयों से की बातें।
चश्म हैराँ मिरि अक़्स कमाल करते हैं।
मुंसिफ-ए-बहाराँ तिरि एक नज़र को।
‘राहत’ तेरे कूचे से दिन रात गुजरते हैं।
डॉ. रूपेश जैन ‘राहत’ – हैदराबाद, तेलंगाना ®
हम दिलसे आभारी है – डॉ. रूपेश जैन ‘राहत’ जी के, हिंदी में ग़ज़ल शेयर करने के लिए। KMSRAJ51.COM के Author Team पैनल में तहेदिल से स्वागत है – आपका।
डॉ. रूपेश जैन ‘राहत’ जी के लिए मेरे विचार:
♣ “डॉ. रूपेश जैन ‘राहत’ जी” ने “सुना है ज़माने के साथ लोग बदलते हैं।…“ काे ग़ज़ल के माध्यम से बखूबी समझाने की कोशिश की है – इक – इक शब्द दिल की गहराइयों तक उतरते है। आपके लेखन की खासियत है की बिलकुल खुले मन से लिखते है, आपके लेख के हर एक शब्द दिल को छूने वाले होते है। हर एक शब्द अपने आप में एक पूर्ण सुझाव देता है, फिर चाहे वो नज़्म, गज़ल हो या कवितायें हो या अन्य लेख। जो भी इंसान इनके लेख को दिल से समझकर आत्मसात करेगा उसका जीवन धन्य हो जायेगा।
♥••—••♥
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।
SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।
Please Share your comments.
कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।
आप सभी का प्रिय दोस्त
Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,, https://kmsraj51.com/
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
In English