• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • STUDENT PAGE
  • योग व ध्यान

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

Domain & Hosting bundle deals!
You are here: Home / Archives for unluckiest-man-in-the-world

unluckiest-man-in-the-world

एप्पल के 3rd फाउंडर्स-रोनाल्ड वेन रॉन ‘।

Kmsraj51 की कलम से…..

Kmsraj51-CYMT08

ϒ रोनाल्ड वेन ‘रॉन’ ϒ

Ronald Wayne Ron-KMSRAJ51 copy
रोनाल्ड वेन ‘रॉन’

रोनाल्ड वेन ‘रॉन’ कभी थे Apple के मालिक, अब कहलाते हैं दुनिया के सबसे अनलकी इंसान।

एक गलत फैसला जिंदगी को पूरी तरह बदल सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक के साथ। एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी कंपनी है। शुरुआती दौर में इसने कई उतार-चढ़ाव देखे। अगर आपसे पूछा जाए की एप्पल के कितने फाउंडर थे तो शायद जवाब होगा दो, लेकिन बहुत कम लोग एप्पल के तीसरे फाउंडर के बारे में जानते होंगे। इन शख्स का नाम है ‘रॉन वेन’ (Ron Wayne)। रॉन आज 81 साल के हो चुके हैं, लेकिन वो दुनिया के सबसे बदकिस्मत इंसान के तौर पर जाने जाते हैं।

एप्पल कंपनी के उस मालिक के बारे में जिसे दुनिया का सबसे बदकिस्मत इंसान कहा जाता है। हालांकि, एप्पल की सफलता के पीछे इनका बहुत बड़ा हाथ है।

एप्पल कंपनी की शुरुआत 1 अप्रैल, 1976 में हुई थी। इसे शुरू करने वाले लोगों में स्टीव जॉब्स, स्टीव वॉजनिएक और रोनाल्ड वेन थे। रोनाल्ड वेन उस समय कंपनी के सबसे अनुभवी इंसान थे। 42 साल के रॉन (रोनाल्ड) ने ही एप्पल का पहला लोगो भी डिजाइन किया था। इतना ही नहीं, एप्पल कंपनी का पार्टनरशिप एग्रीमेंट भी रॉन ने ही बनाया था। एक तरह से देखा जाए तो कंपनी की बुनियाद रॉन के बलबूते पर खड़ी हुई थी, लेकिन कुछ ऐसा हो गया कि उन्होंने 800 डॉलर में अपने शेयर बेचकर कंपनी को छोड़ दिया।

रॉन, जॉब्स और वॉजनिएक एक साथ Atari सॉफ्टवेयर में काम किया करते थे। तीनों ने मिलकर एप्पल की स्थापना की थी। सबसे अजीब बात ये है कि रॉन ने कंपनी को सिर्फ 12 दिन में छोड़ दिया था और अपने शेयर्स 800 डॉलर में बेच दिए थे। अगर उन्होंने ऐसा ना किया होता तो कंपनी में अभी उनकी पूंजी 35 बिलियन डॉलर्स के करीब होती। रॉन वेन को सबसे बदकिस्मत इंसान कहा जाता है। एक इंटरव्यू में रॉन ने स्टीव जॉब्स के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई जिनके कारण वो कंपनी छोड़ने पर मजबूर हो गए थे।

रॉन के मुताबिक कंपनी छोड़ने का फैसला उनका अपना था। उन्हें जॉब्स के साथ काम करने में दिक्कत हो रही थी। भले ही जॉब्स लोगों के सामने एक अच्छे स्पीकर के तौर पर सामने आए हों, लेकिन असल में जॉब्स बहुत जिद्दी और जोड़-तोड़ करने वाले इंसान थे। 21 साल के स्टीव जॉब्स, 25 साल के स्टीव वॉजनिएक और 42 साल के रॉन वेन ने मिलकर इस कंपनी की शुरुआत की थी। उस समय रॉन कंपनी के 10 प्रतिशत शेयर धारक थे।

रॉन वेन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उस समय वो 22,000 डॉलर प्रति साल कमाते थे। अपने शानदार करियर को छोड़कर वो उम्र के ऐसे पड़ाव में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। कंपनी छोड़ने के बाद कुछ सालों तक जॉब्स और वॉजनिएक रॉन को वापस बुलाते रहे, लेकिन रॉन ने उनकी बात नहीं मानी, उस वक्त रॉन को यह नहीं पता था कि वह कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं।

एप्पल धीरे-धीरे दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनती चली गई। जिसके बाद वो दुनिया के सबसे अनलकी इंसान कहलाने लगे। अगर देखा जाए तो रॉन की मौजूदगी के बिना एप्पल का कोई अस्तित्व नहीं होता, लेकिन फिर भी रॉन को बहुत कम लोग जानते हैं। एप्पल का अब कुल मुनाफा 85 हजार करोड़ रुपए है। वहीं, जनवरी-मार्च 2015 अवधि में आमदनी 3.60 लाख करोड़ रुपए (5800 करोड़ डॉलर) से अधिक हो गई। इतना ही नहीं, कंपनी के पास 12 लाख करोड़ कैश है। इन आंकड़ों को देखकर ये बात साफ हो जाती है कि रॉन दुनिया के सबसे अनलकी इंसान हैं।

Source: http://www.bhaskar.com/

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

 

 

 

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved._______

 

Filed Under: 2015-Kmsraj51 की कलम से….. Tagged With: 3rd Apple Founders-Ronald Wayne 'Ron', 3rd एप्पल के फाउंडर्स-रोनाल्ड वेन रॉन ', Apple Founders, Apple Founders-Ronald Wayne 'Ron', http://kmsraj51.com/, Kmsraj51, Ronald Wayne 'Ron', unluckiest-man-in-the-world

Primary Sidebar

Recent Posts

  • वैरागी जीवन।
  • मेरी कविता।
  • प्रकृति के रंग।
  • फिर भी चलती साथ-साथ वो हमेशा।
  • यह डूबती सांझ।
  • 10th Foundation Day of KMSRAJ51
  • प्रकृति और होरी।
  • तुम से ही।
  • होली के रंग खुशियों के संग।
  • आओ खेले पुरानी होली।
  • हे नारी तू।
  • रस आनन्द इस होली में।
  • होली का त्यौहार।
  • आया फाल्गुन का महीना।
  • प्रीत की रीत – होली।
  • आई है होली।
  • होली से होलिका।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

वैरागी जीवन।

मेरी कविता।

प्रकृति के रंग।

फिर भी चलती साथ-साथ वो हमेशा।

यह डूबती सांझ।

10th Foundation Day of KMSRAJ51

प्रकृति और होरी।

तुम से ही।

होली के रंग खुशियों के संग।

आओ खेले पुरानी होली।

हे नारी तू।

Audiobooks Now

AudiobooksNow - Digital Audiobooks for Less

Affiliate Marketing Network

HD – Camera

Free Domain Privacy

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Copyright © 2013 - 2023 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.