• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

तस्वीरें … By kmsraj51…

तस्वीरें … By kmsraj51…

 

बचपन की सिर्फ दो या तीन तस्वीरें थी हमारी एक साथ

सब में , मैं उनकी बगल में खड़ा हुआ

पर किसी में भी हंसता हुआ नहीं

मालूम नहीं यह कैसी चुप्पी थी यह

जो हमेशा हमारे साथ रही

शायद बचपन से ही मैं अपना भविष्य

अलग तरह से सोचता था,

और शायद, वे अलग तरह से रखना चाहते थे मुझे।

मेरे अपने बेटे के साथ भी कम ही हैं तस्वीरें

उनमें भी हम हंसते हुए नहीं

बस पिता और पुत्र की तरह एक साथ खड़े हैं हम।

हर दिन बड़ा होता जा रहा है बेटा

अपने ख्वाब, अपनी खूबसूरत आंखों से देखता है

और मेरे पास आकर भी अपनी ही दुनिया में खोया हुआ

कभी कोई मजाक की बात आती तो हम हंसते भी

लेकिन तस्वीरें कौन खींचता हमारी उस मौके पर

ऐसा नहीं है कि हम हंस नहीं सकते साथ-साथ

जब वह छोटा था हम हंसे थे कई बार

एकदम शुरूआत में, जब वह बात-बात पर हंसता था

इतनी प्यारी हंसी कि जिसका कोई साथ नहीं छोडऩा चाहता था

अब तो समय के साथ कितना बदल गया है वह

उसकी दाढ़ी के  कड़े-कड़े बाल

उसके हंसने से पहले ही तन जाते हैं हमारी ओर।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

उसे बताया गया ,,,,, By kmsraj51 …

उसे बताया गया ,,,,, By kmsraj51 …

 

यूं ही घनिष्ठ नहीं हो सकते थे वे

लेकिन एक लम्बी तारीफ के बाद

उसने अपने आपको

उसके बेहद करीब पाया

उसे बताया गया-

वह एक आश्चर्यजनक प्रतिभा है

जिसमें विविधताएं इतनी हैं कि

इनमें से कोई एक भी

किसी का मन मोह ले सकती है,

वह स्वयं से तराशी गयी कला है

जिसे सिर्फ लोगों के बीच आना है,

अपने बोझिल पर्दे को हटाकर,

सुनते-सुनते, आग की तरह

चमक उठा था उसका चेहरा

मानो रोम-रोम उसका दहन होने को तैयार हो

वे बातें उसे बेहद अच्छी लगी थीं

और वे बार-बार अपने को

उसके मन के भीतर ही भीतर दोहराने लगी थीं

जैसे वहीं से उनका जन्म हुआ हो

और उसकी इतने दिनों पुरानी अनाम सोच को

एक नाम मिल गया था।

यह घटना सचमुच आश्चर्यजनक थी

यह पहली बार की गयी उसकी प्रशंसा थी

वह अब तब पूरी तरह पिघलने को थी

उसे लगा वह खुशियों को बर्दाश्त नहीं कर पायेगी

और उसने अपना सर उसके कंधों में रख दिया।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

प्यार उमड़ता है ………. By kmsraj51 ……

प्यार उमड़ता है ………. By kmsraj51 ……

 

प्यार उमड़ता है फिर बिखर जाता है

प्यार लेने के लिए कितना अधिक या सर्वाधिक प्यार देना होता है

और कितना अधिक झुकना होता है पिता के पास

जबकि अधिक दिनों तक रहेंगे नहीं वे

सिर्फ वह ही मिलता है उनसे बार-बार

फिर भी संतोष है पिता को

चलो इमारत का कोई कोना तो है उनके हाथ में,

यह भी संभाल लेगा बाकी लोगों को।

परिवार में थीं कितनी ही कुर्सियां

लेकिन सबसे अलग जगह पर बैठा करते थे वे

कई उनसे नजरें चुरा कर चुपचाप चले जाया करते थे

और वे इंतजार करते रह जाते थे उसके सामीप्य का

दिन पर दिन गुजरते जाएंगे इसी तरह से

उनकी विदाई के दिन तक

सारे लोग निकल चुके होंगे

दूसरे शहरों में काम पर

सिर्फ वह ही रह जाएगा इस घर में अकेला

उसी के सहारे बाकी लोग आते-जाते रहेंगे,

यही सोचकर एक विश्वास की नींद सो जाते थे वे हर रात,

इस सबसे छोटे लडक़े से मिलने के बाद।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

ऊंचाई ……… By kmsraj51……….

ऊंचाई ……… By kmsraj51…

 

क्या हमें किसी की ऊंचाई अच्छी नहीं लगती

या खाते हैं हम भय

सामने खड़े किसी ऊंचे कद से।

पहाड़ पर चढ़ जाता हूं मैं उसकी चोटी पर

तो पहाड़ से ऊंचा तो नहीं हो जाता

या नदी के तल से भी

झुका  लूं अगर अपने आप को

फिर नीचा नहीं हो जाता नदी से।

हवा ही हमारी प्रेरणा का सबसे अच्छा हल

किसी भी ऊंचाई पर रह सकती है यह

वैसी ही हैं हमारी संवेदनाएं

अगर बढ़ती जाएं

फिर कोई भेद-भाव नहीं देखतीं।

सभी के पास एक नाभि है

जहां से जुड़े थे हम और दूर हुए

उसके निशान सभी की देह पर

इस तरह से सबका था एक ही आरंभ

और वे सोये रहे कई दिनों तक बिस्तर पर

और अपनी ही इच्छा शक्ति से सीख ली

जरुरत खड़े होने की

और जितनी मेरी जरूरत थी

उतनी ही दूरी मैं तय करता रहा।

मेरी ऊंचाई भी उतनी ही

जितना धरती से मैं ऊपर

बाकी भी सभी इसी तरह से।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

जो मिला है मुझे ….. By kmsraj51 ……

जो मिला है मुझे ….. By kmsraj51 ……

 

उपदेश कभी खत्म नहीं होंगे

वे दीवारों से जड़े हुए

मुझे हमेशा निहारते रहेंगे,

जब मुझमें अपने को बदलने की जरूरत थी

उस वक्त उन्हें मैं पढ़ता चला गया

बाकी समय बाकी चीजों के पीछे भागता रहा,

अत्यधिक प्रयत्न करने के बाद भी

थकता नहीं हूं

कुछ न कुछ हासिल करने की चाह।

जो मिला है मुझे

जिससे सम्मानित महसूस करता हूं

गिरा देता हूं सारी चीजों को एक दिन

अपने दर्पण में फिर से अपनी शक्ल देखता हूं

बस इतना काफी नहीं है

इन बिखरी चीजों को भी सजा कर रखना है

वे सुन्दर-सुन्दर किताबें

वे यश की प्राप्ति के प्रतीक

कल सभी के लिए होंगे

और मैं अकेला नहीं हूं कभी भी।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

आवरण ………… By kmsraj51

आवरण ………… By kmsraj51 ……

 

अचानक कोई जाग जाएगा

और देखेगा जो उसने खोया था

पा लिया है

और हर पायी हुई चीज को

रखना पड़ता है सुरक्षित अपने पास ही

और संचय  पुराने होते जाते हैं

समय उन्हें ढकते चला जाता है

आवरण पर आवरण

और जीवन के आवरणों से ढकी हुई चीजों से

किसी बहुमूल्य को निकाल  लेता हूं एक दिन

सारी सफाई के बाद एक उत्तम खनिज

जीवन के किस रस में ढालना है इसे

अब यह हमारी बारी है।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

एक बात …. By kmsraj51…..

एक बात …. By kmsraj51…..

 

जागने वालों के लिए एक पुकार ही काफी है

सोने वालों के लिए सहारा किसी कुर्सी का भी

एक ही इशारा चुप रहने के लिए

एक ही इशारा बोलने के लिए

हम कभी कितने अपने लगते हैं, दूसरों को

और कभी कितने पराये

और यह कितनी सुन्दर बात है-

कितने ही तीखे स्वाद से झल्लायें हम

लेकिन दोष अपनी जीभ पर कभी मढ़ा नहीं हमने।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

शब्द …. By kmsraj51……..

शब्द …. By kmsraj51……..

 

सभी के साथ सलाह मशविरा

कितनों का ही अनुभव सर आंखों पर

खून तक में उतर आता है एक अच्छी पुस्तक के प्रति प्यार

छोटे-छोटे बच्चे तक

प्यार करते हैं नयी-नयी किताबों को

वे जिल्द चढ़ाकर रखते हैं सुरक्षित सभी को

इनमें लिखी एक-एक चीज का महत्व

और उत्तर ही उत्तर मांगते हैं हर पाठ।

जो कम पढ़े- लिखे हैं

उनकी दुनिया में थोड़े से शब्द हैं

फिर भी जीवन यापन तो हो ही जाता है

मैं भी लिखता हूं हर दिन थोड़े से शब्द

जो हैं मेरी आत्मा से निकले हुए

दूसरों से आत्मीय होने के लिए

वे ढूंढ़ते हैं लोगों के बीच उनके फुर्सत के क्षण।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

अभी भी और कुछ देना है … By kmsraj51

अभी भी और कुछ देना है … By kmsraj51

 

कुछ भी बचाकर नहीं रखना है

सब कुछ उसे सौंप देना है

यह अटूट विश्वास कि वह सब कुछ लेगा

पी जाएगा झरने की तरह उमड़ते वेग को

 

इतना कुछ पैदा होता है

इतना कुछ दिया जाता है

फिर भी ख्वाहिश बची हुई है कि और कुछ देना है

कोई ताकत जैसे कुलांचे भरते हुए

बहुत दूर चली जाती है

फिर लौटती है

हर दिन प्यार नये तरीके से साथ निभाता है

कभी खत्म न होनेवाली चीज मेरी साथी बने

ऐसी इच्छा से मैं तुम्हें गले लगाता हूं

सारी धरती मेरे तन को ढक लेती है

हमारा प्यार चुप हो जाता है।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

इच्छाएं ……… By kmsraj51

इच्छाएं ……… By kmsraj51

 

जब इच्छाएं छोटी-छोटी हों

कितना आसान हो जाता है उन्हें पूरा करना

मैं जल्दी ही उन्हें छू सकता  हूं

इसलिए अत्यधिक उत्साह है मुझमें

दूरी इतनी कम है कि निराश नहीं हो सकते हम

मेरी घड़ी को कितना कम चलना पड़ेगा

पैरों को विश्राम की जरूरत नहीं

दिनों को अंगुलियों पर गिन सकता हूं

एक घूंट में सब कुछ पी गए

और तृप्ति ठीक हमारे सामने है।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.