• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

भविष्य के लिए।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMY-KMSRAJ51-N

भविष्य के लिए। 

एक परिवर्तन की चाह जैसे डालियां अधिक प्रौढ़ हो गयी हों

वह धीरे से सर झुकाता फिर उठा लेता था

जैसे अभी बहुत अधिक भार ले सकता है

वह एक नयी दिशा तलाशने लगा था

जहां रुचिकर काम और अच्छी तनख्वाह हो,

इतने अधिक सुदृढ़ आधार वाला काम

कि कम से कम पांच वर्षों तक दूसरी ओर झांकना न पड़े

अपने लिए अत्यधिक चिंता कर रहा था वो

कल बच्चे होंगे और परिवार बूढ़ा हो चला होगा

अभी एक शक्ति है कि किसी भी काम को वो सीख ले

नये काम को भी पुराने की तरह कर सकता है वो

इस बार जो काम मिलेगा उसे

उसी पर भविष्य का आधार होगा

पुरानी जगह बस समय कटता रहा

सिर्फ लोभ था अत्यधिक अनुभव पाने का

अब लोभ है अपना भविष्य संवारने का।

Please Share your comment`s.

आपका सबका प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

No-1 CYMT-KMSRAJ51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए हिम्मत और उमंग-उत्साह बहुत जरूरी है।

जहाँ उमंग-उत्साह नहीं होता वहाँ थकावट होती है और थका हुआ कभी सफल नहीं होता।

 ~KMSRAJ51

 CYMY-KMSRAJ51-N

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR Tagged With: Anmol Vachan, CHANKYA NITI – SUCCESS KEY, future life, Happy Life Thoughts, Hindi Article, Hindi Quotes, http://kmsraj51.com/, Inspirational Quotes, Inspirational Thoughts in Hindi, Kmsraj51, Moral Quotes, Moral Thoughts, Motivational Quotes, Motivational Thoughts, Positive Thoughts, Quotes, Success, success life

जाने से पहले ही ,,,,,, By kmsraj51

जाने से पहले ही ,,,,,, By kmsraj51

 

भूमि जानती है

उसे इस तरह छोड़ा नहीं जाएगा

फिर नये-नये बीज उसके हृदय में आकर संरक्षण लेंगे

इन रास्तों में कभी न कभी कांटे चुभेंगे ही

और हमें यकीन हो जाएगा उस दिन

कि हमारा सावधान रहना कितना जरूरी था

हम कभी तृप्त नहीं होते हैं इंद्रधनुष को एक बार देखकर

बार-बार उसे देखने की इच्छा जागृत होती रहती है

और न ही सांसों से कभी मुक्ति चाहते हैं हम

जबकि हमारे जाने से पहले ही

लोग ढूंढ़ रहे होते हैं दूसरे हाथ

जो हमारे छोडक़र जाने के बाद

आसानी से स्वीकार कर लें उन्हें।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

युद्ध …………… By kmsraj51

युद्ध …………… By kmsraj51

 

फुर्तीले शरीर और शानदार घोड़े

दिशाओं में सिहरन पैदा करते हुए

एक इशारे से जंग की ओर दौड़ते हुए

और बिल्कुल साफ-सुथरी वेशभूषा लड़ाकों की

सभी की एक जैसी, वातावरण में प्राण फूंकती हुई

सभी एक जैसे कि एक गिरे तो

दूसरा ठीक उसी तरह से उठ खड़ा हो

वे दौड़ते हैं जैसे कोई भयानक आग को रोकने को

सभी तरफ आग ही आग

और यह शरीर से निकलती युद्ध की आग

प्राण ले लेती है अपनों के ही

युद्ध खत्म होने पर बच जाते हैं सिर्फ अवशेष,

थके हुए घोड़े और रोष से पीडि़त वेशभूषा वाले लोग

किसी में कोई चमक नहीं अब

अब आंखें उन्हें देखने से भी कतराती हैं।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

एक दुर्घटना के बाद …….. By kmsraj51

एक दुर्घटना के बाद …….. By kmsraj51

 

अनाज के दाने निकाल लेने के बाद

हल्की हो जाती हैं फसलें

बचा-खुचा मवेशियों के लिए या आग तपने के लिए,

सूरज के डूब जाने के बाद

नष्ट हो जाता है रंग किसी भी भूखंड के

तापमान गिरा और कठिन हो गयी सर्दभरी रात।

इस रात की तहस-नहस भरी जिन्दगी में

कहां पर ठौर मिल सकती है,

मालूम नहीं है उन्हें

वे अकेले नहीं हैं, वे बहुत सारे लोग हैं एक साथ

जो अभी-अभी यहां पहुंचे हैं

उन्हें न तालाब की चिन्ता है न ही पेड़ देखने का मन,

सब की एक ही चिंता है

कि अगर उनकी खुशियां बचेंगी भी तो

न जाने वे किसी तरह की होंगी।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

तस्वीर …… Poster …… By kmsraj51

तस्वीर ……. Poster 
By kmsraj51

 

तस्वीरें अच्छी आयेंगी

इन्हें अच्छी तरह से खींचा गया है

ये अपने गाढ़े रंग में चमकदार

जैसे अब तब बोल पड़ेंगी

और हम सब तैयार हैं उसे सुनने के लिए।

याद आता रहता है तुम्हारा चेहरा हमेशा

उसे कैसे भुलाया जा सकता है

लेकिन इस तस्वीर को देखना

बहुत अधिक सुकून देता है,

इस तस्वीर में तुम घर के भीतर हो

ये पर्दे-मेज, लैम्प, कुर्सियां

सभी तुम्हारे साथ

जैसे तुम बिल्कुल मेरे सामने बैठी हो।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

कलम ……..A new life of a tree .. By kmsraj51……………

कलम a new life of a tree

By kmsraj51

 

कलम काटकर मिट्टी में रोप दी गयी

और वो जमीन में घुलमिल गयी

कितना आश्चर्यजनक है यह मिलन

मिलन जो बड़े वृक्ष की शक्ल में बाहर आता हुआ

एक वृक्ष के छोटे से टुकड़े में भी इतनी सामथ्र्य।

सभी का जीवन लटका हुआ

इसी तरह से डालियों में

अनन्त संभावनाएं चूमता हुआ आकाश

करती है डालियां इंतजार

उन इच्छुक हाथों का,

चाहे बाग-बगीचे हों या घर

कोई चुनाव नहीं उनके पास

बस कहीं पर भी रोप दिया जाए उन्हें,

अनाथ  बढ़ते हुए बच्चे चाहते हैं

उन्हें भी कोई उपयुक्त स्थान मिले, मिलें अच्छे हाथ

डालियां देखती रहती हैं हमारी ओर

करती रहती हैं हमारा इंतजार।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

Picture …….. चित्र …………… By kmsraj51….

Picture ……. चित्र

By kmsraj51

 

चित्र से उठते हैं तरह-तरह के रंग

लाल-पीले-नीले-हरे

आकर खो जाते हैं हमारी आंखों में

फिर भी चित्रों से खत्म नहीं होता

कभी भी कोई रंग।

रंग अलग-अलग तरह के

कभी अपने हल्के स्पर्श से तो कभी गाढ़े स्पर्श से

चिपके रहते हैं,

चित्र में स्थित प्रकृति और जनजीवन से।

सभी चाहते हैं गाढ़े रंग अपने लिए

लेकिन चित्रकार चाहता है

मिले उन्हें रंग

उनके व्यक्तित्व के अनुसार ही,

जो उघाड़े उनका जीवन सघनता में।

अक्सर यादें रह जाती हैं अच्छी कलाकृतियों की

रंग तक भी याद आते रहते हैं

लेकिन जो अंगुलियां गुजर गयी हजारों बार

इन पर ब्रश घुमाते हुए

कितना मुश्किल है समझ पाना

कौन सी भाषा में वे लिख गयी

और सचमुच क्या कहना चाहती हैं वे।

 

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

Time …….. समय …………. By kmsraj51

Time ……….. समय ………………..

 

By kmsraj51

 

खुशबू बहुत याद आती है

हरियाली बहुत अधिक याद आती है

और जहां कुछ भी नहीं रोमांचक

वहां से भाग निकलने की इच्छा जल्दी से जल्दी

मैं अपने समय को इसी तरह से

कितने ही हिस्सों में बांट लेता हूं

और कोशिश करता हूं

आनंदित करने वाला समय

इसमें सबसे अधिक हो

बाकी समय बोझ की तरह है

चाहे वे आवागमन की परेशानियां हों

बिगड़ते हुए कामों का दुख

या नाराज लोगों के चेहरे

सभी से दूर हो जाना चाहता हूं।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

Work…… काम ………. By kmsraj51

Work …. काम ………

By kmsraj51

 

हम नौकरी में हो या व्यवसाय में

काम बंधे हुए हैं निश्चित दायरे में

उसी के अनुसार हमें काम करना और व्यस्त रहना है

सभी पर स्पद्र्धा का बोझ इतना भारी

कि हम चुपचाप बैठे नहीं सकते

चुपचाप बैठे तो

साथ काम करने वाले बैठने नहीं देंगे

क्योंकि हमारी गति से उनकी गति बढ़ती है।

इतने सारे कामों की श्रृंखला में बंधे रहने के बाद

बहुत कम समय बचता है व्यक्तिगत का

अब नयी-नयी तरकीबें और उन्नत किस्म के व्यवसायिक सृजन ही

बन गए हैं मन बहलाने के साधन

एक अनुशासन कठोरता का हमेशा हमें घेरे हुए

साधारण किस्म के आराम की गुंजाइश इसमें बहुत कम है।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

आधार…….. Base…………. By kmsraj51

आधार……..

 

एक फूल के सहारे

दूसरे फूल बैठेंगे माला में।

जो काम शुरू हुए आरंभ में

केवल वे ही आधार नहीं हैं

बल्कि हर दिन जो कार्य हो रहे

वो भी आधार बनते हैं दूसरे दिन के लिए

ये आधार सीढिय़ों की तरह बढ़ते जाते हैं

पहुंच जाते हैं किसी दूसरे ऊंचे आधार पर

हर बिन्दु आधार है

जहां से रेखाएं बढ़ती हैं

और जो काम अधूरे छोड़ दिये गए हैं दूसरों के द्वारा,

जिनमें बहुत सारा पैसा और समय नष्ट हुआ

उनमें भी आधार हैं संभावनाओं के

फिर से उन्हें ठीक किया जा सकता है

जहां से हम काम शुरू करें

आधार वहीं से बनने लगते हैं।

Filed Under: POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.