कई बार तुम्हें लगता होगा कि एक पाठ को तुम पूरे मन से पढ़ रही हो फिर भी कोई चोर उस पढ़ाई का थोड़ा या अधिक अंश चुरा लेता है। यानि पाठ खत्म होते-होते वे चीजें दिमाग से गायब हो जाती है। ये गायब होने वाली चीजें पाठ के पात्र, घटनाएं या चीजों के बारीक विवरण होते हैं, इन्हें कैद करने के लिए हमें अपने सामान्य ज्ञान यानि जो पाठ में तो नहीं है, लेकिन दुनिया उन्हीं के ज्ञान के सहारे चलती है को समृद्ध करना होगा ताकि हमारी भौगोलिक, ऐतिहासिक, गणितीय, विज्ञान, रसायन एवं मनुष्यों संबंधी समझ में परिपक्वता आये। जैसे किसी की वेशभूषा के किसी एक अंश को भी हम याद रख लेते हैं तो व्यक्ति एवं उससे जुड़ी बहुत सारी बातें हमारे दिमाग में रह जाती है। जितना हमारा ज्यमितीय और रंगों संबंधित ज्ञान अच्छा होगा, चीजों को हम अपने में अच्छी तरह बांध पायेंगे।
POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR
Knowledge …………… kmsraj51
केवल तुम्हारा डाक्टर बन जाना या आदरपूर्वक डाक्टर कहलाना ही पर्याप्त नहीं होता, जब तक कि बहुत सारे मरीजों को तुम ठीक करके अपने आपको एक सफल चिकित्सक सिद्ध नहीं कर देतीं। एक पद के मिलने पर साथ-साथ एक दायित्व का बोझ भी सर पर आ जाता है, जिसका निर्वाह पूरी जिन्दगी भर करना होता है। एक छोटे से पेड़ की कद्र उस समय ही होती है जब उससे लोगों को छाया, फल-फूल एवं बीज मिलने लगे वरन् उसकी गिनती भी दीवारों में लगे पेड़ की तरह ही होगी जो अपने आधार को ही क्षत-विक्षत कर घरों को कमजोर करते रहते हैं।
A Beautiful Word Like as Eneargy ……. kmsraj51
प्रत्येक सुन्दर वाक्य एक ऊर्जा है जो तुम्हारे मन को चकाचौंध, शक्त्ति एवम् दूर दृष्टि प्रदान करते हैं। तुमने उन्हें निहारा और पढ़ा कि नहीं, वे अपने व्यक्तित्व को तुम पर उतारना शुरू कर देते हैं, लेकिन इनके व्यक्तित्व को तुम्हें लेना नहीं है, सिर्फ समझना और महसूस करना है, ताकि तुम अपने मौजूदा व्यक्तित्व में और बहुत सारी विशेषताओं का निर्माण कर सको।
Education Conti……. kmsraj51
कई जगहों पर महापुरुषों के लिखे वाक्य या सूक्तियां होती है जिन्हें तुम बिना वाद-विवाद के सही और अनुसरण योग्य मान लेती हो। लेकिन तुमने कभी सोचा है कि ये सूक्तियां एक लम्बा, कठिन और अनुभवी जीवन जीने के बाद ही हृदय से निकलती है। इनके हर शब्दो में जीवन से जूझने, उसे समझने तथा बिल्कुल पास से देखने की छाप होती है। तुम जैसे ही इन्हें पढ़ती हो ये अचानक निकली धूप की तरह तुम्हारे मन को प्रकाशित कर देती हैं।
Always Look Our Inner & Outer Weakness……… kmsraj51
यह कितने आश्चर्य की बात है कि तुम्हारी कितनी ही सहेलियां हैं और हमेशा तुम सब एक-दूसरे के मन को पढ़ती या समझती रहती हो, लेकिन तुम लोगों ने कभी एक-दूसरे के लिखने की शैली ठीक से पढ़ने या समझने की कोशिश नहीं की होगी। केवल अपने ही उत्तर देने के तरीके में उलझी रही होगी। जबकि तुम बहुत से लोगों के उत्तर देने के तरीकों को पढ़कर उनमें जो भिन्नताएं है उसे समझ सकती हो और अपने लिखने में जो कमी है उसे दूर कर सकती हो। एक अच्छी शैली में लय होती है और तथ्यों को क्रम दर क्रम स्पष्ट भाषा में लिखा जाता है। जब उत्तर मौलिक रूप से अच्छी शैली में लिखे जाते हैं तो वे एक तरह का नया सृजन करते हैं जो परीक्षक को अधिक अंक देने के लिए प्रेरित करते हैं।
Education Conti……….. kmsraj51……………………………….
एक पेड़ में अगर फूल केवल कुछ ही जगहों पर न होकर चारों तरफ फैले होते हैं, तो उसकी खूबसूरती बढ़ जाती है। उसी तरह अगर कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे बहुत से हों तो उन्हें देखकर एक शिक्षक का मन खुश होता रहता है। उन्हें लगता है कक्षा का स्तर बढ़ा हुआ है, इन्हें और अधिक ऊंची बातें बतायी जा सकती है। क्योंकि हीरा हमेशा सोने जैसी बहुमूल्य धातुओं पर ही जड़ा जाता है लोहे पर नहीं। हमेशा श्रेष्ठ चीजें, श्रेष्ठ आधार पर ही शोभा पाती है, इसलिए तुम हमेशा कक्षा में एक श्रेष्ठ आधार बनने की कोशिश करो।
Look Tree……… kmsraj51……………….
मैं एक स्वास्थ्य पेड़ में एक स्वस्थ्य मनुष्य की तरह ही समानता देखता हूं, क्योंकि उसमें भी सुगन्ध, ओज, इन्द्रियों रूपी डालियों में हरियाली के प्रति सजगता एवं फल और फूल देने की शक्ति तथा अपनी छाया में एक अच्छे मनुष्य की आँखों की तरह ही विश्राम दिखलाई देता है।
A Real Friend Book`s…………… kmsraj51………….
अचानक जब तुम सड़क पर बहुत सारे लोगों को नई वेशभूषा में देखती हो, तुम्हें लगता होगा जरूर वे किसी उत्सव में जा रहे होंगे और जहां उत्सव होगा, वहां हजारों लोग एक साथ होंगे। जैसे बहुत सारे शब्द एक पुस्तक में। ये सभी शब्द वाक्यों की कतार में नृत्य करते हुए बदल-बदल कर अपनी बातें कहते हैं। इन सारे शब्दों को तुम जानती हो, लेकिन बार-बार वे अलग-अलग तरह की बात बोलते हैं जैसे नृत्य में हमारे अंग अलग-अलग मुद्राएं प्रस्तुत करते हैं। एक नई पुस्तक को पढ़ना सचमुच एक उत्सव में शामिल होने जैसा सुख देता है।
Education Conti…….. kmsraj51
शेर को देखकर जब सारे जानवर भागने लगते हैं तो उसे अपनी ताकत का अंदाजा हो जाता है कि वो एक शूरवीर है। लेकिन यह कैसा जंगल का राजा कि कोई भी स्वयं आकर उसका ग्रास नहीं बनता बल्कि उसे ही शिकार को थका कर पकड़ना और दबोचना होता है। इसलिए अगर तुम्हारे पास जो ज्ञान है वह समृद्व और ताकतवर होने पर भी जब तक लोगों के बीच सक्रिय नहीं होता तब तक उसकी महिमा को कोई स्वीकार नहीं करता है। इस ज्ञान को सक्रिय करना यानि कि उसे अच्छे कामों में लगाना ही उसे सक्रिय करने जैसा है।
Always Happy…….. kmsraj51
जब तुम जैसी एक बच्ची खुश हो, तो कितना अच्छा लगता है और तुम जैसी ढेर सारी और बचि्चयां एक साथ खुश हों और कितना अच्छा लगेगा. सभी एक साथ खुश हों, तो यह उत्सव का वक्त है. खुशियों की हवा चली नहीं कि सारी डालियां झूमने लगीं. बारिश पानी की एक बूंद से नहीं होती अनगिनत बूंदें इसमें शामिल होती हैं. बांसुरी बहुत सारे छेदों के कारण सुरीली होती है. अत: बहुत सारे बच्चे ही आपस में मिलकर विद्यालय की शोभा बढ़ाते हैं. इसलिए सभी बच्चों को आपस में मिलजुल कर रहना ही सबसे अच्छी भावना है.


