• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for आफताब बन जाऊँगा

आफताब बन जाऊँगा

आफताब बन जाऊँगा।

Kmsraj51 की कलम से…..

♦ आफताब बन जाऊँगा। ♦

है बुलन्द हौसला दूर फ़लक पे छा जाऊँगा,
धरा क्या कहकशां में आशियां बनाऊँगा।
चमकने का थोड़ा-सा वक्त दे दो दोस्तो,
तपकर खुद ही आफताब बन जाऊँगा।

है मजबूत इरादे डगर हर पार कर जाऊँगा,
दिल में जज़्बा काट पर्वत राह नई बनाऊँगा।
निकल पड़ा हूँ अब मंजिल की ज़ुस्तज़ु में,
मरुधरा में शीतल सरिता धारा ले आऊँगा।

ढ़ल जायेगी ये स्याह रात नई सुबह लाऊँगा,
है कठिन राह जरा सी पर मैं ना घबराऊँगा।
है यकीन खुद के ही साहस दृढ़ मनोबल पर,
कर नव संकल्प तूफानों से भी टकराऊँगा।

मुश्किलें तो आएंगी जरूर मैं ना डगमगाऊँगा,
सितारों भरी रात में चाँद – सा खिल जाऊँगा।
हूँ जुगनू किसी रोशनी का, मैं मोहताज नहीं,
निशां कामयाबी के फ़लक पे छोड़ जाऊँगा।

♦ सुरेश राणा ‘सुमेश‘ जी – कैथल, हरियाणा ♦

—————

  • “सुरेश राणा ‘सुमेश‘ जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — साहस वह महत्वपूर्ण गुण हैं जो हमारे अंदर शारीरिक व नैतिक रूप में शामिल होता है। इसके द्वारा हम किसी भी परिस्थिति से लड़ने के लिए सदैव सक्षम रहते है। किसी भी परिस्थिति में कौन से साहस का उपयोग करना है, यह पूरी तरह से आपकेआत्मशक्ति पर निर्भर करता है। कोई भी चुनौतीपूर्ण कार्य केवल कहने मात्र से नहीं बल्कि उसे बहादुरी के साथ करना ही साहस है। कोई भी कार्य कहने मात्र से पूर्ण नहीं होता बल्कि साहस के साथ उस कार्य को करना होता हैं। जीवन में मुश्किलें तो आएंगी जरूर, लेकिन जीतता वही हैं जो बिना रुके, बिना थके व बिना डगमगाए आगे बढ़ता रहता है।

—————

यह कविता (आफताब बन जाऊँगा।) “श्री सुरेश राणा ‘सुमेश‘ जी“ की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे। महाकाल और माता रानी की कृपा आप पर सदैव ही बनी रहे।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मेरा नाम सुरेश राणा ‘सुमेश‘ है। मैं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर, कैथल, हरियाणा में “हिंदी प्राध्यापक” के पद पर कार्यरत हूँ। मेरी शिक्षा, एम. ए.,(हिंदी, अंग्रेजी) बी. एड., एम. फिल., डिप्लोमा इन एजुकेशन। अब तक शिक्षण अनुभव: 24 वर्ष का।

सम्मान: हरियाणा राज्य शिक्षक पुरस्कार (राज्यपाल से सम्मानित)

साहित्यिक उपलब्धियाँ —

पुस्तक प्रकाशित: अंकुरण, स्त्री अस्तित्व का संघर्ष(काव्य संग्रह)

मुख्य सम्पादक: बाल मंथन मासिक पत्रिका

♦ ⇒ विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में कहानियाँ, ग़ज़लें, कविताएं, शैक्षणिक लेख प्रकाशित। ‘शिक्षा सारथी’ हरियाणा शिक्षा विभाग की मासिक पत्रिका में नियमित शैक्षिक लेख प्रकाशित। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोध पत्र वाचन एवम प्रकाशन।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2022-KMSRAJ51 की कलम से, सुरेश राणा सुमेश जी की कविताएं।, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: poem on courage in hindi, Suresh Rana Sumesh poems, आफताब बन जाऊँगा, आफताब बन जाऊँगा - सुरेश राणा सुमेश, उत्साह पर कविता, कर्म करने की प्रेरणा देने वाली कविता, प्रसिद्ध कविताएं, प्रेरणादायक प्रसिद्ध हिंदी कविताएँ, प्रेरणादायक हिन्दी कविताएँ, सीख देने वाली कविता, सुरेश राणा सुमेश, सुरेश राणा सुमेश की कविताएं, हिम्मत और साहस पर कविता

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.