Kmsraj51 की कलम से…..
♦ बुद्ध के संदेश। ♦
भगवान विष्णु के नवें अवतार सिद्धार्थ गौतम का हुआ,
आज के दिन हुआ उनका अवतार और ज्ञान प्राप्त हुआ।
गौतम बुद्ध के संदेश देते जीवन को सार्थक कैसे बनाये,
हजार लड़ाई जीतने से अच्छा अपने आप को जीता जा सकता है।
सुर्य, चन्द्र, सत्य को छिपाया नहीं जा सकता है,
घृणा को प्रेम से ही मिटाया जा सकता है।
सत्य के मार्ग पर चलकर ही सब कुछ पाया जा सकता है,
अतीत को भुलाकर वर्तमान को देखो खुश रह जीवन में।
खुशी बाटने से बढ़ती एक दीपक से हजारों दीपक होते जैसे रोशन,
चाहें ज्ञान की कितनी पुस्तक पढ़ ले जब तक अमल न करो जीवन में,
सार्थक लाभ न होय जीवन में।
क्रोध जो करता वह तपता उस आग में,
बुरे शब्द बोलने से बेहतर मौन रहे उस परिस्थिति में।
गौतम बुद्ध अहिंसा पथ पर चलने की प्रेरणा देता है,
हर तरफ फैलाये कल्याण का संदेश देता है।
लोक कल्याण के लिए हर युग मे अवतरित होते रहें,
अपनाकर उनके संदेशों को जीवन को सार्थक बनाएं।
♦ पूनम गुप्ता जी – भोपाल, मध्य प्रदेश ♦
—————
- “पूनम गुप्ता जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — बुद्ध अर्थात प्रेम, करुणा, शील, त्याग की ज्योति, जिन्होंने हर इंसान को आत्मा के सत्य गुणों व शक्तियों से अवगत कराया सरल शब्दों में। सच्चे सुख का अनुभव करवाया सभी को। धन व संपत्ति में सच्चा सुख नही है, सच्चा सुख क्या है इससे भी अवगत कराया सभी को। इस संसार के सुख से भी ऊपर भी ऊपर सच्चा आनंद क्या है इसकी भी अनुभूति गहराई से करवाया। बुद्ध जैसे अवतार का आगमन इस धरा पर 2000 से 3000 वर्षों एकाध ही होते हैं। आओ हम सभी मिलकर महात्मा बुद्ध द्वारा बताये गए मार्ग पर चलकर अपना व इस संसार का उद्धार करें।
—————
यह कविता (बुद्ध के संदेश।) “पूनम गुप्ता जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख/कवितायें सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____