Kmsraj51 की कलम से…..
♥ मातृ दिवस की शुभकामनाएं ♥
मित्रों,
हम सब मदर्स डे बहुत उत्साह से मनाते हैं, सच कहें तो माँ के सम्मान में एक दिन क्या वर्ष के 365 दिन भी कम हैं।
जो जन्म देती है वो हमारी माँ है, इसके अलावा हम भारतीयों के लिये माँ का स्वरूप लिये गौ माता तथा धरती माता हैं, जिनका हमारे अस्तित्व को कायम रखने में विशेष स्थान है। आदि काल से गाय को माता के समान माना जाता है। यदि किसी कारण वश बच्चे को माँ का दूध नही मिल पाता तो नवजात शिशु को गौ माता का ही दूध दिया जाता है। गौ माता, पृथ्वी, प्रकृति तथा परमात्मा का स्वरूप है। भगवान बुद्ध को बुद्धत्व की प्राप्ति सुजाता द्वारा प्रदत्त गौ दूध की खीर से हुई थी। बाईबिल एवं कुरान में भी गौ माता की महिमा का उल्लेख है। वैज्ञानिकों ने जिस प्रकार विज्ञान का विकास किया उसी प्रकार आध्यात्मिक मनिषियों ने गौ विज्ञान का आविष्कार किया। गाय के दूध से समस्त समाज को शक्ति, बल एवं सात्विक बुद्धी प्राप्त होती है। गाय का गोबर एवं मूत्र खेती के लिये पोषण का कार्य करते हैं। एक सर्वे के अनुसार जापान जैसे आधुनिक टैक्नोलॉजी वाले देश में गाय के गोबर से बनी खाद को सबसे अच्छी खाद मानते हैं। गाय धरती पर एक मात्र प्राणी है जो ऑक्सीजन ग्रहंण करती है और ऑक्सीजन छोङती भी है। वो प्रकृति से 21% ऑक्सीजन लेती है और 5% लेकर 16% प्रकृति को वापस कर देती है। गाँव प्रधान एवं कृषी प्रधान देश भारत में गौ माता का कोई विकल्प नही है , फिर भी आज हम अपनी संस्कृति, गौ माता को अनदेखा कर रहे हैं। प्लास्टिक की थैलियों के रूप में उसे खाने को जहर दे रहे हैं। आज कई गौ माता की मृत्यु प्लास्टिक की थैलियां खाने से हो रही है, जिसे हम सभी जाने अंजाने में उसे दे रहे हैं। मानव संस्कृति की समृद्धि गाय की समृद्धि से जुङी हुई है। अतः हमें अपनी गौ माता को यत्र-तत्र बिखरी प्लास्टिक की थैलियों से बचाना होगा। यदि हम देश का विकास चाहते हैंं तो हमें हर हाल में गौ माता की रक्षा करनी होगी।
हम सबकी एक और माँ है वो है धरती माँ, जिसकी वजह से हम सबको रहने के लिये घर और जिवित रहने के लिये भोजन प्राप्त होता है। धरती पर ही अनाज, फल, फूल, साग सब्जियाँ इत्यादी उगते हैं जिससे सभी सजीव जगत का पालन पोषण होता है। पुराणों के अनुसार धरती को सदैव माता माना गया है और यहाँ तक की धरती पर पैर रखना भी पुराणों में पाप मान जाता है लेकिन धरती पर पैर रखे बिना व्यक्ति कोई कार्य नही कर सकता इसलिये सुबह-सुबह धरती पर पैर रखने से पहले क्षमा-याचना हेतु पुराणों में एक श्लोक दिया गया है,
समुंद्रवसने देवी पर्वतस्तन मंडिते।
विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्श क्षमस्व में।।
अर्थात: समुद्र रूपी वस्त्र पहनने वाली पर्वत रूपी स्तनों से मंडित भगवान विष्णु की पत्नी, हे माता पृथ्वी, आप मुझे पाद (पांव) स्पर्श के लिए क्षमा करें।
Post inspired by Mrs. अनिता शर्मा जी
Educational & Inspirational VIdeos (9.8 lacs+ Views): YouTube videos Link
Blog: http://roshansavera.blogspot.in/
E-mail ID: voiceforblind@gmail.com
अनीता जी नेत्रहीन विद्यार्थियों के सेवार्थ काम करती हैं।
एक अपील
I am grateful to Anita Ji for sharing this wonderful article with KMSRAJ51 Readers.
Please Share your comment`s.
आपका सबका प्रिय दोस्त,
Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,, http://kmsraj51.com/
———– @ Best of Luck @ ———–
Note::-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)
– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –
* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)
* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।
* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।
* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।
* सकारात्मक सोच है जीवन का सक्सेस मंत्र
* चांदी की छड़ी।
निश्चय ही आप विजयी होंगे, यदि आप अपनी दुर्बलता (Weakness) को अपनी ताकत में तब्दील करना सीख लें।
“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”
~KMSRAJ51
“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की व्यर्थ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51
~KMSRAJ51
_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved.________