• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • STUDENT PAGE
  • योग व ध्यान

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

Domain & Hosting bundle deals!
You are here: Home / Archives for author of the poem dream

author of the poem dream

लेखक का ख्वाब।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ लेखक का ख्वाब। ♦

lekhak-ka-khvaab-kmsraj51.png

लिखता हूँ वही जिससे कलम शर्मसार न हो।
दिल पे कोई बोझ ना रहे मन में उधार न हो।
बेशक कोई नाराज हो जाये अपनी बला से।
लेकिन सच्चाई ईमानदारी का बलात्कार न हो॥

साहित्य की न आत्मा कभी रोये मेरे कुकृत्य पे।
शब्दों की लस्सी, व्याकरण का चीड़फाड़ न हो।
अभावों में भी भावों का सम्मान होना चाहिये।
शुचिता बरकरार रहे, अनावश्यक श्रृंगार न हो॥

थोड़ा कम में भी गुजारा किया जा सकता है।
अना से समझौता, जमीर का व्यापार न हो।
मिलावट के दौर में मुश्किल से रिश्ता बनता है।
ज्यादा के लालच में रिश्तों का बंटाधार न हो॥

आईना भी बनूँ और मनोरंजन भी करता रहूँ।
स्याही की अभिलाषा है, निब से तकरार न हो।
खून के आँसू रूला दूँ, अंगुलियों की चाल से।
कागज से क्रांति लाऊँ, कोई धोखा, वार न हो॥

इंसानियत के वास्ते अन्याय से लड़ता रहूँगा।
लेशमात्र भी मुझपे खौफ का अधिकार न हो।
खुदा मेरी सोच, यकीन, लेखनी को धार देना।
मेरे पास इस से ज्यादा धारदार हथियार न हो॥

♦ शैलेश कुमार मिश्र (शैल) – मधुबनी, बिहार ♦

  • “शैलेश कुमार मिश्र (शैल) जी” ने एक सच्चे लेखक के अनंत सोच व गुणों को बहुत ही बखूबी मनोरम सरल शब्दों में कविता के रूप में प्रस्तुत किया है।

sk-mishra-kmsraj51.png

यह कविता “शैलेश कुमार मिश्र (शैल) जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपने सच्चे मन से देश की सेवा के साथ-साथ एक कवि हृदय को भी बनाये रखा। आपने अपने कवि हृदय को दबाया नहीं। यही तो खासियत है हमारे देश के वीर जवानों की। आपकी कवितायें सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।

About Yourself – आपके ही शब्दों में —

  • नाम: शैलेश कुमार मिश्र (शैल)
  • शिक्षा: स्नातकोत्तर (PG Diploma)
  • व्यवसाय: केन्द्रीय पुलिस बल में 2001 से राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत।
  • रुचि: साहित्य-पठन एवं लेखन, खेलकूद, वाद-विवाद, पर्यटन, मंच संचालन इत्यादि।
  • पूर्व प्रकाशन: कविता संग्रह – 4, विभागीय पुस्तक – 2
  • अनुभव: 5 साल प्रशिक्षण का अनुभव, संयुक्त राष्ट्रसंघ में अफ्रीका में शांति सेना का 1 साल का अनुभव।
  • पता: आप ग्राम-चिकना, मधुबनी, बिहार से है।

shailesh-kumar-mishra-poetry-kmsraj51.png

आपकी लेखनी यूँ ही चलती रहे, जनमानस के कल्याण के लिए। उस अनंत शक्ति की कृपा आप पर बनी रहे। इन्ही शुभकामनाओं के साथ इस लेख को विराम देता हूँ। तहे दिल से KMSRAJ51.COM — के ऑथर फैमिली में आपका स्वागत है। आपका अनुज – कृष्ण मोहन सिंह।

  • जरूर पढ़े: स्वाद बदलना होगा।
  • जरूर पढ़े: क्या-क्या देखें।

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • WhatsApp
  • Skype
  • Tumblr
  • Telegram
  • Reddit

Filed Under: 2021-KMSRAJ51 की कलम से, लेखक का ख्वाब।, शैलेश कुमार मिश्र-शैल जी की कवितायें, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: author life poetry in hindi, author nature poetry in hindi, author of the poem dream, best hindi poetry lines, heart touching poetry in hindi, hindi poems on life by famous poets, hindi poems on life values, modern hindi poets, poem on author in hindi, poem on life in hindi, poetry author's purpose, poetry by soldiers, Shailesh Kumar Mishra-Shail, short poem in hindi, लेखक का ख्वाब।, शैलेश कुमार मिश्र-शैल जी की कवितायें

Primary Sidebar

Recent Posts

  • छाया चित्रों की भरमार।
  • One God
  • दिवस मनाने की होड़।
  • पारिवारिक जीवन में कलेश का कारण।
  • सपना।
  • योग दिवस।
  • योग।
  • योग भगाए रोग।
  • बाबुल।
  • मेरे पापा।
  • भारत संस्कृति में पिता।
  • वाणी वंदना।
  • मैं कौन हूँ?
  • Tribute To Guru
  • प्राचीन हिन्दू सभ्यता का इतिहास।
  • काल – समय।
  • शुभागमन।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

छाया चित्रों की भरमार।

One God

दिवस मनाने की होड़।

पारिवारिक जीवन में कलेश का कारण।

सपना।

योग दिवस।

योग।

योग भगाए रोग।

बाबुल।

मेरे पापा।

भारत संस्कृति में पिता।

Audiobooks Now

AudiobooksNow - Digital Audiobooks for Less

Affiliate Marketing Network

HD – Camera

Free Domain Privacy

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Copyright © 2013 - 2022 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.