• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for Maa Durga Par Kavita

Maa Durga Par Kavita

शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा तेरी जय हो।

Kmsraj51 की कलम से…..

♦ शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा तेरी जय हो। ♦

शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा तेरी जय हो।
आया नवरात्र, मईया के सज गया दरबार है,
हर्षित हो रहा मन है, खिल उठा संसार है।
सजा है दरबार चलो अब, मईया के द्वार है,
नव रूपों में होगा अब, मातारानी का दीदार है॥

महिषासुर संहारनी, अष्ट भुजाओं वाली शक्ति स्वरूपा,
माँ जगदम्बा का, होता जय जयकार है॥

माँ पार्वती के नव रूपों को, कहते नवदुर्गा है,
विघ्न विनाशनी माँ तेरी, महिमा अपरम्पार है।
सृष्टि पर जब आए संकट, मां स्वयं आ जाती है,
दुष्टों का कर संहार, संकट दूर भागती है॥

माँ जगदम्बा को जग करता, हरदम हर पल याद है,
शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा का, होता जय जयकार है॥

माँ के नव रूपों का वर्णन करना, बड़ा ही मुश्किल काम है,
हर रूपों में उनकी महिमा का, होता अपना ही मान है।
पहले स्वरूप शैल पुत्री से, जग को परमात्मा का कराती दीदार है,
शिला, भू, समीर, अग्नि, नभ में, माँ करती स्वयं वास है,
शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा का, होता जय जयकार है॥

दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी से, जग में चेतना जगाती है,
तीसरे रूप चंद्रघंटा से, वाणी का साज सजाती है।
चौथे रूप कूष्मांडा से, नर नारी में गर्भ की शक्ति भरती है,
पंचम रूप स्कंदमाता में, पुत्रवती माँ का दर्श दिखाती है।
शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा का, होता जय जयकार है॥

षष्ठ रूप कात्यायनी में भगवती कन्या की, बनी मात पिता है,
सप्तम रूप कालरात्रि से सब जड़ चेतन को, काल के गाल का देती संदेश है।
अष्टम रूप में माँ जगदम्बा, महागौरी के गौर वर्ण दर्शाती है।
नौवें रूप से माँ अपने साधक का ज्ञान से, परम सिद्धि का गुर सिखलाती है।
शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा का, होता जय जयकार है॥

जग कल्याणी माँ, तू ही जग की पालनहार है,
हम सभी मानव जन पर, तेरा ही उपकार है।
विवेक करता विनती माँ से, यही बारंबार है,
अमन चैन हो इस धरा पर, ऐसी दरस दिखा जा मां।
जीवनदायनी करुणा बरसाने वाली माँ, सदा तेरी जय हो॥

हर दिल में तेरा ही वास है, तेरी महिमा अपरम्पार है,
शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा का होता जय जयकार है॥

♦ विवेक कुमार जी – जिला – मुजफ्फरपुर, बिहार ♦

—————

• Conclusion •

  • “विवेक कुमार जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से समझाने की कोशिश की है — शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा के नव रूपों, गुणों और शक्तियों का मनोरम सुन्दर वर्णन किया है। माँ जगदम्बा हर स्वरूप में, सदैव ही अपने भक्तों का कल्याण करती है। पाप नाशक, ध्यान पूर्वक जो भी पूजन करता शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा देवी का, जीवन उसका सुखदायी हो जाता। शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा देवी है बहुत ही दयालु अपने भक्तों पर सदैव ही माँ है बलिहारी। सच्चे मन से जो भी इंसान माँ के इस रूप का पूजन व भजन करता उसे जल्द ही सुख, समृद्धि ज्ञान – शक्ति भरपूर मिलता। आओ हम सब सच्चे मन से शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा देवी का पूजन व भजन करें।

—————

यह कविता (शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा तेरी जय हो।) “विवेक कुमार जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें/लेख सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मैं एक शिक्षक हूं। मुजफ्फरपुर जिला, बिहार राज्य का निवासी हूं। शिक्षा से शुरू से लगाव रहा है। लेखन मेरी Hobby है। इस Platform के माध्यम से सुधारात्मक संदेश दे पाऊं, यही अभिलाषा है।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2021-KMSRAJ51 की कलम से, विवेक कुमार जी की कविताएं।, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: author vivek kumar, Maa Durga Par Kavita, poet vivek kumar, देवी पर कविता, नवरात्रि पर कविता, नवरात्रि पर दोहे, नवरात्रि पर श्लोक, महागौरी पर कविता, माँ दुर्गा पर कविता, माँ दुर्गा पर शायरी, माँ दुर्गा स्टेटस इन हिंदी, विवेक कुमार जी की कविताएं, शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बा पर कविता

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.