• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / 2022-KMSRAJ51 की कलम से / आषाढ़ – गुरु पूर्णिमा का महत्व।

आषाढ़ – गुरु पूर्णिमा का महत्व।

Kmsraj51 की कलम से…..

Table of Contents

Toggle
  • Kmsraj51 की कलम से…..
    • ♦ आषाढ़ – गुरु पूर्णिमा का महत्व। ♦
    • Please share your comments.
    • आप सभी का प्रिय दोस्त
      • ———– © Best of Luck ®———–
    • Note:-
      • “सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
      • Related posts:
    • रिश्तों के महत्व को समझें।
    • हिंदी भाषा और लिपि।
    • प्यार का return गिफ्ट।
      • Like this:
      • Related

♦ आषाढ़ – गुरु पूर्णिमा का महत्व। ♦

‘पूर्णिमा’ शब्द सुनते ही मनाकाश पर रात्रि का अंधकार पूर्ण आकाश और उसमें अपनी समस्त कलाओं के साथ खिला हुआ पूर्ण चन्द्र की कल्पना साकार हो जाती है। रात्रि और सम्पूर्ण धरा पर धवल प्रकाश बिखेरती पूर्ण चाँद की चंद्रिकाएँ, पूर्णिमा का यही अर्थ है।

तो फिर आषाढ़ की पूर्णिमा का इतना महत्त्व क्यों ? इस माह की पूर्णिमा को देश भर में गुरु-पूर्णिमा के रूप में क्यों मनाते हैं ? आषाढ़ से तो आकाश में बादल घिरने शुरु हो जाते हैं। आषाढ़, सावन, भादों ये सब ऐसे महीने हैं जिनके आते ही लोग मेघ, वर्षा, मिलन-विरह इत्यादि के गीत गाते हैं या बातें करते हैं। फिर आषाढ़ की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा क्यों कहा जाता है ? जबकि इस पूर्णिमा को चन्द्र – दर्शन होंगे भी या नहीं ये भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता।

इस गूढ़ रहस्य को समझने का प्रयास करें तो एक अर्थ ये स्पष्ट होता है …
‘गुरु’ स्वयं प्रकाशमान पूर्ण चन्द्र के समान हैं और शिष्य – गण आकाश में घिरे उन बादलों के समान हैं जो चन्द्रमा के प्रकाश से श्याम – वर्ण से श्वेत – वर्ण में परिवर्तित हो जाते हैं। ठीक इसी प्रकार गुरु रूपी चन्द्र के प्रकाश से शिष्यों के अज्ञान रुपी काले बादल ज्ञान के प्रकाश से जगमगा उठते हैं। इस तरह प्रतीकात्मक रूप से अंधकार से प्रकाश की ओर यात्रा का आभास होता है। गुरु शब्द का अर्थ ही है अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना।

मान्यता ये भी है की आदि गुरु वेद व्यास जी का जन्म इसी आषाढ़ी पूर्णिमा को हुआ था अतः उनके सम्मान में इस पूर्णिमा को गुरु – पर्व के रूप में मनाया जाता है और इसी कारण इसे ‘व्यास पूर्णिमा’ भी कहा जाता है।

माता – पिता और गुरु का आशीर्वाद सदा कल्याणकारी तथा पथ – प्रदर्शक होता है। जीवन में गुरु और शिष्य की परम्परा के महत्त्व को अगली पीढ़ी समझे, इस दृष्टि से भी इस पर्व को मनाये जाने की स्वस्थ परम्परा भारत में है। इसमें अंध – विश्वास जैसी कोई बात नहीं है।

यदि गहराई से चिंतन करके देखेंगे और किसी भी परंपरा की जड़ों तक जाने के लिए हम अध्ययन करेंगे तो हम पाएंगे कि भारत की कोई भी परंपरा और कोई भी पर्व अंधविश्वास नहीं है; हर पर्व का कोई ना कोई वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। इसे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए।

♦ वेदस्मृति ‘कृती’ जी – पुणे, महाराष्ट्र ♦

—————

  • “वेदस्मृति ‘कृती’ जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस लेख में समझाने की कोशिश की है — गुरु ही अपने शिष्य का मार्गदर्शन करते हैं और वे ही जीवन को ऊर्जामय बनाते हैं। जीवन विकास के लिए हमारे भारतीय संस्कृति में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका मानी गई है। गुरु की सन्निधि, प्रवचन, आशीर्वाद और अनुग्रह जिसे भी भाग्य से मिल जाए उसका तो जीवन कृतार्थता से भर उठता है। क्योंकि गुरु बिना न तो आत्म-दर्शन होता और न परमात्म-दर्शन। माता – पिता और गुरु का आशीर्वाद सदा कल्याणकारी तथा पथ – प्रदर्शक होता है। जीवन में गुरु और शिष्य की परम्परा के महत्त्व को अगली पीढ़ी समझे, इस दृष्टि से भी इस पर्व को मनाये जाने की स्वस्थ परम्परा भारत में है। इसमें अंध – विश्वास जैसी कोई बात नहीं है। भारत की कोई भी परंपरा और कोई भी पर्व अंधविश्वास नहीं है; हर पर्व का कोई ना कोई वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। इसे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए। गुरु रूपी चन्द्र के प्रकाश से शिष्यों के अज्ञान रुपी काले बादल ज्ञान के प्रकाश से जगमगा उठते हैं। इस तरह प्रतीकात्मक रूप से अंधकार से प्रकाश की ओर यात्रा का आभास होता है। गुरु शब्द का अर्थ ही है अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना।

—————

यह लेख (आषाढ़ – गुरु पूर्णिमा का महत्व।) ” वेदस्मृति ‘कृती’ जी “ की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी मुक्तक/कवितायें/गीत/दोहे/लेख सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी दोहे/कविताओं और लेख से आने वाली नई पीढ़ी और जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूँ ही चलती रहे जनमानस के कल्याण के लिए।

साहित्यिक नाम : वेदस्मृति ‘कृती’
शिक्षा : एम. ए. ( अँग्रेजी साहित्य )
बी.एड. ( फ़िज़िकल )
आई आई टी . शिक्षिका ( प्राइवेट कोचिंग क्लासेज़)
लेखिका, कहानीकार, कवियित्री, समीक्षक, ( सभी विधाओं में लेखन ) अनुवादक समाज सेविका।

अध्यक्ष : “सिद्धि एक उम्मीद महिला साहित्यिक समूह”
प्रदेश अध्यक्ष : अखिल भारतीय साहित्य सदन ( महाराष्ट्र इकाई )
राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान बिहार प्रान्त की महिला प्रकोष्ठ,
श्री संस्था चैरिटेबल ट्रस्ट : प्रदेश प्रतिनिधि ( महाराष्ट्र )
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद में – सह संगठन मंत्री, मुंबई ज़िला, महाराष्ट्र
हिन्दी और अँग्रेजी दोनों विधाओं में स्वतंत्र लेखन।

अनेक प्रतिष्ठित हिन्दी/अँग्रेजी पत्र – पत्रिकाओं में नियमित रचनाएँ प्रकाशित।

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Related posts:

अंधविश्वास।

पढ़ ले भाई – अब वक़्त हो गया।

समय चक्र ने मुझे सिखाया।

Share this:

  • Post

Like this:

Like Loading...

Related

Filed Under: 2022-KMSRAJ51 की कलम से, वेद स्मृति ‘कृति’ जी की रचनाएँ।, हिन्दी साहित्य Tagged With: essay on guru purnima in hindi, आषाढ़ - गुरु पूर्णिमा का महत्व - वेदस्मृति कृती, गुरु की महत्ता और गुरु पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा का महत्व क्या है?, गुरु पूर्णिमा पर निबंध, गुरु पूर्णिमा पर विशेष - "सच्चा गुरु कौन ?", गुरु पूर्णिमा पर हिन्दी में आदर्श निबंध, वेदस्मृति ‘कृती’, हिंदी में गुरु पूर्णिमा पर निबंध

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.

%d