• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for प्रेम पर कविता

प्रेम पर कविता

अगर साथ होते तुम हमारे।

Kmsraj51 की कलम से…..

Agar Sath Hote Tum Hamare | अगर साथ होते तुम हमारे।

The gentle feelings of love have been linked to the beauty of nature—moonlight, rays of dawn, Malayan wind, and rainbow colors, which further enhance the sweetness of love.

सुखी सुंदर होता जीवन
इक दूसरे के आलिंगन
रहते भुलाये दु:ख अपने
कितना सुंदर होता अपना जीवन।

रहते इक – दूसरे की आँखों में
उर मिलने को पल-पल मचलता
इक-दूसरे में खो जाते श्वांस हमारे
हँसते चेहरे की हमारी चंचलता।

भोर की धूमिल आहट पर
स्वर अकुलाते अधरों पर
चढ़ती किरणों की आभा में
अलसाये पड़े रहते बिस्तर पर।

प्रीति रजनी जगाने लगती
सुर्ख छुअन होती तन-मन में
मचलती बाँहे भरने को
कितना सुंदर होता अपना जीवन।

बल खाती आतुरताऐं
उनींदी-उनींदी-सी चाहों में
बिखेरती रंग इंद्रधनुषी-सा
अधरों से फूटी आहों में।

धवल चाँदनी और अमावस
मुग्धित मदहोश होती जाती
भरी उल्लासित स्वप्नलोक-सी
स्वप्निल प्राणों में फिर खो जाती।

पल भर में खो जाता यौवन
खोया-खोया रहता ये जीवन
उन्मादित हो तपता कानन
कितना सुंदर होता अपना जीवन।

कभी तुम रूठते हम मनाते
जगा-जगाकर तुम्हें सताते
अधरों की मादकता को तेरे
ले अधरों पर हम पी जाते।

प्रीति जागती हम तुम्हें जगाते
मीठी नींद हमें फिर मिल जाती
निढाल-सी बाहुपाशों में
थकी – थकी फिर तुम सो जाती।

दृगंचलों में खिल-खिल जाते मधुवन
होता कितना अपना सुंदर जीवन
पल भर को भी न रह पाते छिन
कितना सुंदर होता अपना जीवन।

बेसुध होती अभिलाषायें
शयनित होती बेलायें बाँहों में
परिमिलित किरणें हँसती
आमोदित तृप्त भावना जीवन में।

शीतल-शीतल मलय पवन के झोंके
तन-मन को और पिपासित कर जाते
लिपटी वल्लरी तरुवर आलिंगन में
तृष्णा दोनों में भर-भर जाते।

पल-पल पिघलता यौवन
होता कितना सुंदर जीवन
क्षुधा समाती अन्तर्मन
कितना सुंदर होता अपना जीवन।

छलके तनुसर लिलार हमारे
भिगोती पोंछ अपना आँचर
रची बसी हथेलियों आँगुर से
छूकर मदहोश करती साँचर।

जलते जीवन की पिपासाओं को
आमंत्रित करती मेरी क्षुधाओं को
तृषित उर को तृप्त करती सावन
होता अगर साथ हमारा ये जीवन।

बड़े लंबे हो जाते ये दिन
घड़ी-घड़ी छोटी होती रातें
अधीर हो लुक-छिपकर
इक दो पल में ही खो जाते दिन।

विकलता उन्मादित होती
पा निशा-निमंत्रण का दीवानापन
आतुरता अभिलाषा बनती
क्षण-प्रतिक्षण हो जाते विकल अंतर्मन।

मोहित करती पावन पवित्र तन
रूप सलोना मन के आँगन
मनभावन जीवन आशा मुग्धित
कितना सुंदर होता अपना जीवन।

तुम मेरी संबल बन जाती
मैं तुम्हारा होता विश्वास
गहन निराशा के धोमिल पल भी
न होते हमारे नजरों के पास।

अभिषंङ्गित शिथिल उमंगों में
फिर; नई ऊर्जा भर देती
अभिनव कोमल अनंद जगाकर
कठोर संकल्प जागृत कर देती।

हँस-हँसकर देती उलाहन पल-पल
ये ज़िन्दगी हर पल हर-क्षण
मुस्कुरा – मुस्कुरा देता अपनापन
कितना सुंदर होता अपना जीवन।

रति-कामदेव की क्रीड़ाओं में
डूबे रहते हम दोनों आगातें
दे देती हमको आजादी गठबंधन
भावी जीवन की सौगातें।

इंद्रधनुषी नवल विहानों के
बैठ तुम नव-नव सपन बुनती
आने वाली पदचापों से
आकुल उत्कंठा चुनती।

दिन बीत रहे उन्मन – उन्मन
प्यासा-प्यासा सा अपना मन
जगी कामना का निर्झर वन
कितना सुंदर होता अपना जीवन।

ज्योत्स्ना-सी तुम जलाती पावन
अस्त अदित घर आँगन में
गोपुर बैठ प्रतीक्षा करती
आस लगाये अरुण नयन में।

ढूँढ़ती नजर व्याकुल हो
हर आने वाले पथ निहारती
रजकण भरे मेरे पैंरों को
तुम धुलती और पखारती।

अँखियों में भर समर्पण
चाहत की बाती भर -भर
फिर खिलते पलकों पर मधुवन
कितना सुंदर होता अपना जीवन।

मस्त मनोहर आलंभन
मुग्धित होती थकन हमारी
चरणों को धोकर हर्षित होती
कल्याणमयी प्रीति हमारी।

फिर बना लाती तुम मेरे लिये
उपली की सोंधी-सोंधी लिटियाँ
जीवन की हर इक गुत्थी
सुलझने लगती बताकर तिथियाँ।

महकने लगते पल – पल क्षण
गुदगुदा जाते मन अंतर्मन
घर चौखट बनती गोकुल वृंदावन
कितना सुंदर होता अपना जीवन।

♦ सतीश शेखर श्रीवास्तव ‘परिमल‘ जी — जिला–सिंगरौली, मध्य प्रदेश ♦

—————

  • “सतीश शेखर श्रीवास्तव ‘परिमल‘“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — यह कविता प्रेम और जीवन के सौंदर्य का चित्रण करती है। इसमें प्रेमी-प्रेमिका के बीच गहरे लगाव, आत्मीयता और मधुर संबंधों का वर्णन किया गया है। प्रेम में खोए हुए दो लोगों का जीवन सुखद और सुंदर प्रतीत होता है, जहाँ वे एक-दूसरे के आलिंगन में अपने दुःख भूल जाते हैं। प्रेम की कोमल भावनाओं को प्रकृति के सौंदर्य से जोड़ा गया है—चाँदनी, भोर की किरणें, मलय पवन, और इंद्रधनुषी रंग, जो प्रेम की मधुरता को और बढ़ाते हैं। उनके हँसते-मुस्कुराते पल, रूठने-मनाने की अदाएँ और साथ बिताए गए अंतरंग क्षण, जीवन को आनंदमय बना देते हैं। कविता में प्रेम की पवित्रता, समर्पण और विश्वास को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। प्रेम न केवल सुखद एहसास देता है, बल्कि जीवन की कठिनाइयों से उबरने का संबल भी प्रदान करता है। यह एक आदर्श प्रेमपूर्ण जीवन की कल्पना को दर्शाती है, जिसमें प्रेम, अपनापन, आत्मीयता, और उत्साह की अनवरत धारा प्रवाहित होती रहती है। अंत में, कवि यही कहता है कि यदि प्रेम और साथ बना रहे, तो जीवन वास्तव में बहुत सुंदर हो सकता है।

—————

यह कविता (अगर साथ होते तुम हमारे।) “सतीश शेखर श्रीवास्तव ‘परिमल’ जी“ की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें/लेख/दोहे सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2025 - KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: Best Love Poems, Heart felt Poetry, Hindi Poems, Love And Romance, love poetry, Love Verses, Poem On Love, Poetry For Lovers, Romantic Poem, अगर साथ होते तुम हमारे, अगर साथ होते तुम हमारे - सतीश शेखर श्रीवास्तव परिमल, दिल को महसूस करने वाली कविता, प्यार और रोमांस, प्यार पर कविता, प्रेम कविता, प्रेम छंद, प्रेम पर कविता, प्रेमियों के लिए कविता, रोमांटिक कविता, सतीश शेखर श्रीवास्तव - परिमल, सर्वश्रेष्ठ प्रेम कविता, सर्वश्रेष्ठ प्रेम कविताएं, हृदयस्पर्शी कविता

हम बेवफा नहीं।

Kmsraj51 की कलम से…..

Ham Bewafa Nahin | हम बेवफा नहीं।

त्याग देते तुझे, भाग जाते हम भी,
पर दिल जो तुम्हारे पास हमारा है।

बन फरेबी, लेक सारा झूठ का,
महान बनते, पर कसम तुम्हारी जो खाई।

रूसवा हम भी कर देते गलियारों में,
पर हर सांचे पर लिखा नाम तुम्हारा है।

बदल तो हम भी लेते तुम्हें औरों से,
उसे पर चित में बैठा, निकालते नहीं।

जुबां, निगाहें, तन दे दिया तुम्हें,
भल्ला पराई चीजें बांटता कौन है?

लेकर चंद पैसे लगा देते मोल हम भी,
मेरे लिए अनमोल रिश्ता जो तुम्हारा है।

लग जाते हमें भी हसीन शहर में कई,
पर नैन देखना ही नहीं चाहते औरों को।

पीछे से आवाज हमें भी मारी थी किसी ने,
पर कमबख्त कर्ण सिर्फ सुनते तुम्हारी आवाज है।

♦ सीमा रंगा इन्द्रा जी – हरियाणा ♦

—————

  • “श्रीमती सीमा रंगा इन्द्रा जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — त्याग देते तुझे, भाग जाते हम भी कहीं पर दिल जो तुम्हारे पास हमारा है। बन फरेबी यूँ, लेक सारा झूठ का, महान बनते, पर कसम तुम्हारी जो खाई हैं हमने। रूसवा हम भी कर देते गलियारों में,पर हर सांचे पर लिखा नाम तुम्हारा जो लिखा है। बदल तो हम भी लेते तुम्हें औरों से, उसे पर चित में बैठा, निकालते नहीं, ये हमारे संस्कार नहीं। सब कुछ तो दिया तुम्हे, जुबां, निगाहें, तन दे दिया तुम्हें, भल्ला पराई चीजें बांटता कौन है? जरा सोचो – लेकर चंद पैसे लगा देते मोल हम भी, मगर मेरे लिए अनमोल रिश्ता जो तुम्हारा है। लग जाते हमें भी हसीन शहर में कई, पर मेरे नैन कभी देखना ही नहीं चाहते औरों को। पीछे से आवाज हमें भी मारी थी किसी ने, पर कमबख्त कर्ण सिर्फ सुनते तुम्हारी ही आवाज है।

—————

यह कविता (हम बेवफा नहीं।) “श्रीमती सीमा रंगा इन्द्रा जी“ की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख, कवितायें व कहानी सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं, कहानी और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मेरा नाम सीमा रंगा इंद्रा है। मेरी शिक्षा बी एड, एम. ए. हिंदी। व्यवसाय – लेखिका, प्रेरक वक्ता व कवयित्री। प्रकाशन – सतरंगी कविताएं, देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं व लेख, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर बाल पत्रिका, अमर उजाला, संडे रिपोर्टर, दिव्य शक्ति टाइम्स ऑफ़ डेजर्ट, कोल्डफीरर, प्रवासी संदेश, वूमेन एक्सप्रेस, इंदौर समाचार लोकांतर, वूमेन एक्सप्रेस सीमांत रक्षक युगपक्ष, रेड हैंडेड, मालवा हेराल्ड, टीम मंथन, उत्कर्ष मेल काव्य संगम पत्रिका, मातृत्व पत्रिका, कोलकाता से प्रकाशित दैनिक पत्रिका, सुभाषित पत्रिका शब्दों की आत्मा पत्रिका, अकोदिया सम्राट दिव्या पंचायत, खबर वाहिनी, समतावादी मासिक पत्रिका, सर्वण दर्पण पत्रिका, मेरी कलम पूजा पत्रिका, सुवासित पत्रिका, 249 कविता के लेखक कहानियां प्रकाशित देश के अलग-अलग समाचार पत्रों में समय-समय पर।

सम्मान पत्र -180 ऑनलाइन सम्मान पत्र, चार बार BSF से सम्मानित, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सोसायटी से सम्मानित, नेहरू युवा केंद्र बाड़मेर से सम्मानित, शुभम संस्थान और विश्वास सेवा संस्थान द्वारा सम्मानित, प्रज्ञा क्लासेस बाड़मेर द्वारा, आकाशवाणी से लगातार काव्य पाठ, सम्मानित, बीएसएफ में वेलफेयर के कार्यों को सुचारु रुप से चलाने हेतु सम्मानित। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रेसिडेंट ग्लोबल चेकर अवार्ड।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2023-KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: Love Kavita in Hindi, Love Poem For Husband In Hindi, Love Poem in Hindi, Seema Ranga Indra, seema ranga indra poems, पति के लिए प्यार भरी कविता, पति के लिए शायरी जो उनका दिल छू लें, प्रेम पर कविता, सीमा रंगा इन्द्रा, सीमा रंगा इन्द्रा जी की कविताएं, हम बेवफा नहीं, हम बेवफा नहीं - सीमा रंगा इन्द्रा

खुमारी।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ खुमारी। ♦

hangover-kmsraj51.png

जँचता है मुहब्बत का कारोबार आपका।
यूँ करना जिंदा, मार के हर बार आपका।
कैसे चुकाऊं एहसान, ये उधार आपका।
सौ मर्ज की है एक दवा, दीदार आपका॥

किस्तों में ही सही मगर जी तो रहे हैं।
नजरों से छलकता जाम पी तो रहे हैं।
मेरी चाकरी, मेरी बंदगी, दुवाएं कबूल हो।
इकबाल बुलंद हो सजे दरबार आपका॥

जर्रे भी अब फलक पे बिठाने लगे मुझे।
मुंसिफ भी मेहफिलों में बुलाने लगे मुझे।
कातिल, मुवक्किलों में भी ये गुप्तगू है।
किसका है असर, ये अख्तियार आपका॥

दुनियाँ जाए, अपनी ऐसी तैसी कराए।
चाँद सितारे लूटें, पतंगें काटें, लड़ाए।
मेरे लिये तो इश्क़ की जायदाद काफी है।
मैं, आप रहें और रहे खुमार आपका॥

♦ शैलेश कुमार मिश्र (शैल) – मधुबनी, बिहार ♦

  • “शैलेश कुमार मिश्र (शैल) जी” ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से प्यार के दौरान किसी की याद में मन में चलने वाले भावनाओं को बखूबी समझाने की कोशिश की है।

—•—•—•—

sk-mishra-kmsraj51.png

यह कविता “शैलेश कुमार मिश्र (शैल) जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपने सच्चे मन से देश की सेवा के साथ-साथ एक कवि हृदय को भी बनाये रखा। आपने अपने कवि हृदय को दबाया नहीं। यही तो खासियत है हमारे देश के वीर जवानों की। आपकी कवितायें सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।

About Yourself – आपके ही शब्दों में —

  • नाम: शैलेश कुमार मिश्र (शैल)
  • शिक्षा: स्नातकोत्तर (PG Diploma)
  • व्यवसाय: केन्द्रीय पुलिस बल में 2001 से राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत।
  • रुचि: साहित्य-पठन एवं लेखन, खेलकूद, वाद-विवाद, पर्यटन, मंच संचालन इत्यादि।
  • पूर्व प्रकाशन: कविता संग्रह – 4, विभागीय पुस्तक – 2
  • अनुभव: 5 साल प्रशिक्षण का अनुभव, संयुक्त राष्ट्रसंघ में अफ्रीका में शांति सेना का 1 साल का अनुभव।
  • पता: आप ग्राम-चिकना, मधुबनी, बिहार से है।

आपकी लेखनी यूँ ही चलती रहे, जनमानस के कल्याण के लिए। उस अनंत शक्ति की कृपा आप पर बनी रहे। इन्ही शुभकामनाओं के साथ इस लेख को विराम देता हूँ। तहे दिल से KMSRAJ51.COM — के ऑथर फैमिली में आपका स्वागत है। आपका अनुज – कृष्ण मोहन सिंह।

  • जरूर पढ़े: चली जाती है।
  • जरूर पढ़े: अच्छा लगता है।

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

homepage-kmsraj51.png

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2021-KMSRAJ51 की कलम से, शैलेश कुमार मिश्र-शैल जी की कवितायें, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: khumaaree poetry in hindi, love feelings poem, love poem in hindi for girlfriend, love poetry in hindi, poem on feelings of love, poem on love and feeling, poetry in hindi, poetry on feelings, romantic love poems for her in hindi, Shail Poetry, short love poems for her in hindi, खूबसूरती की तारीफ पर कविता, खूबसूरती की तारीफ स्टेटस, तारीफ की कविता, प्रेम पर कविता, प्रेमिका के लिये कविता, मन की सुंदरता पर कविता, शैलेश कुमार मिश्र-शैल जी की कवितायें, स्त्री की सुंदरता पर कविता

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.