• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for death poetry in hindi

death poetry in hindi

तुम्हारी अंतिम यात्रा पर।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ तुम्हारी अंतिम यात्रा पर। ♦

जब नसीब अच्छा हो।
कंकड़ को कागज़ के टुकड़े में।
लपेट कर भी दे-दें।
उसकी भी अहमियत बढ़ जाएगी॥

जनाज़े पर सजा फूल।
अज़ीब तरीके से हंसने लगा।
वजह ढूंढने की मेरी भी आदत पुरानी है।
आख़िर उसने राज़ खोल ही दिया॥

‘जीते जी हाथ छोडकर चला हर शख़्स।
इस अंतिम यात्रा के चरम गीत में,
सुर मिला रहा है।
ज़रा इसे ग़ौर से देख लेना।
तुम्हारी अंतिम यात्रा में भी, ठीक ऐसा ही होगा॥

रात भर नींद की ग़ैरहाज़िरी।
और आख़िरी प्रहर में।
आँख लगने लगती है तो,
जितनी भी सुरीली हो, अलार्म की धुन।
लगती है बेहद क्रूर और कर्ण-कटु॥

मोहल्ले में मछली वाला।
जब से मछलियां तोलने में लगा है।
तब से गहरी सोच में डूबी हूँ।
कि, इन मछलियों के क़त्ल में।
मेरे पाप का हिस्सा कितना है॥

कोई हाथ छोडकर दूर चला जाता है।
उसके लौट आने के भरोसे को ही, जी लेने को।
अमर प्रेम कहते है लोग।
जिस अमर प्रेम का कारण बने।
उस बेवफाई को, क्या नज़राना दिया जाये॥

खुशी हुई ये सुनकर कि,
‘जो बीच सड़क पर छोडकर जाएगा।
वो भी मेरी अंतिम यात्रा पर,
उस चरम गीत में अपना सुर मिलाएगा।’
इसे अगर मैं देख पाती।
तो और भी बड़ी खुशी होती॥

♦– मीरा मेघमाला –♦

meera-meghmala-kmsraj51.png

यह कविता “मीरा मेघमाला” जी की रचना है। आपके द्वारा लिखी कविता ह्रदय को छूने वाली होती है। हर उम्र के लोग आपकी कविताओं को पसंद करते है। आपकी कविताओं से हर उम्र के लोगो को फायदा मिलता है। आपकी लेखनी यु ही चलती रहे। आपके उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। “मीरा मेघमाला” जी KMSRAJ51.COM के ऑथर टीम पैनल में आपका तहे दिल से स्वागत है।

जरूर पढ़े: एक खत तुम्हारे राजा को।

जरूर पढ़े: दिल से कागज में उतर ही जाती है।

जरूर पढ़े: हम दोनों की दो-दो आंखें।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2021-KMSRAJ51 की कलम से, मीरा मेघमाला की कविताएं, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: best hindi poetry lines, death poetry in hindi, poetry in hindi, छोटी सी कविता हिंदी में, प्रेरणाप्रद कविता, मीरा मेघमाला की कविताएं, शिक्षाप्रद प्रेरक कविता

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.