• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • STUDENT PAGE
  • योग व ध्यान

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

Domain & Hosting bundle deals!
You are here: Home / Archives for good habits in hindi

good habits in hindi

अच्छी आदतें कैसे डालें।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ अच्छी आदतें कैसे डालें। ϒ

good habits…

नज़रिया और कुछ नहीं, विचार की आदत है। चाहे वे अच्छी हाें या बुरी, आदत डालने की प्रक्रिया समान रहती है। सफल हाेने की आदत डालना भी उतना ही आसान है, जितना कि असफल हाेने की आदत डालना।

achchhee-aadaten-kaise-daalen-kmsraj51.pngआदतें सहज प्रवृत्ति की तरह जन्मजात नहीं हाेती; वे सीखे गए कार्य या प्रतिक्रियाएँ हाेती हैं। वे अकारण उत्पन्न नहीं हाेती हैं; उनका काेई न काेई कारण हाेता है। एक बार जब किसी आदत के मूल कारण का पता चल जाता है, ताे उसे स्वीकार या अस्वीकार करना आपकी शक्ति में हाेता है। अधिकतर लाेग अपनी आदताें काे खुद पर नियंत्रण करने की अनुमति दे देते हैं। अगर वे आदतें बुरी हाें, ताे उनके नज़रियाें पर नकारात्मक असर डालती हैं।

 

बुरी आदतों को अच्छी आदत में बदलने के तरीके:

How to change bad habits into good habits:

क़दम # १ : अपनी बुरी आदतों की सूची बनाएँ।

क़दम # २ : मूल कारण क्या था?

क़दम # ३ : सहायक कारण काैन से थे?

क़दम # ४ : बुरी आदत की जगह लेने वाली एक सकारात्मक अच्छी आदत तय करें।

क़दम # ५ : अच्छी आदत, उसके लाभाें और परिणामाें के बारे में साेचें।

क़दम # ६ : इस आदत काे डालने के लिए कार्य करें।

क़दम # ७ : इस आदत काे बलवान करने के लिए इस पर प्रतिदिन काम करें।

क़दम # ८ : अपनी अच्छी आदत के एक लाभ पर ग़ाैर करके खुद काे पुरस्कार दें।

अपनी साेचने की नज़रिया काे बदले:

अपनी साेचने की शब्दावली बदलकर यह प्रक्रिया शुरु कर दें:

∇ इन शब्दाें काे पूरी तरह से मिटा दें:                             ∇ इन शब्दाें काे अपनी शब्दावली का हिस्सा बनाएँ:

  1. मैं नहीं कर सकता                                                                   1. मैं कर सकता हूँ
  2. काश                                                                                      2. मैं करूँगा
  3. शंका                                                                                      3. सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद
  4. मुझे नहीं लगता                                                                       4. मैं जानता हूँ
  5. मेरे पास समय नहीं है                                                               5. मैं समय निकाल लूँगा
  6. शायद                                                                                     6. पक्का
  7. मुझे डर है                                                                               7. मुझे विश्वास है
  8. मैं यकीन नहीं करता                                                                8. मुझे यकीन है
  9. (कम करें) मैं                                                                           9. (बढ़ावा दें) आप
  10. यह असंभव है                                                                         10. सभी चीज़े संभव हैं

बदलने की इच्छा रखें:

बदलने की इच्छा आपके नज़रिये के परिवर्तन की सफलता काे जितना तय करेगी, उतना काेई दूसरा चयन नहीं करेगा। जब सब कुछ असफल हाे जाता है, तब भी सिर्फ इच्छा आपकाे सही दिशा में बनाए रख सकती है। कई लाेग खुद काे बेहतर बनाने के लिए अजेय दिखने वाली बाधाओं काे पार कर चुके हैं, जब उन्हे यह अहसास हुआ कि परिवर्तन संभव है, बशर्ते वे इसे शिद्दत से चाहें। मैं इसका एक उदाहरण देना चाहूँगा।

  • एक दिन एक मेंढक उछलते हुए एक देहाती सड़क पर बने बहुत बड़े गड्ढे में पहुँच गया। कूदकर बाहर निकलने की उसकी सारी काेशिशें बेकार गईं। जल्द ही एक ख़रगाेश गड्ढे में फँसे मेंढक के पास आया और उसने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। वह भी नाकाम हाे गया। जंगल के कई जानवराें ने बेचारे मेंढक काे बाहर निकालने के तीन-चार साहसिक प्रयास किए़, लेकिन आख़िरकार उन्हाेंने काेशिश छाेड़ दी। उन्हाेंने कहा, “हम अब लाैटकर जाते हैं और तुम्हारे लिए कुछ भाेजन ले आते हैं। ऐसा लगता है कि तुम कुछ समय तक यहीं रहने वाले हाे।” बहरहाल, जब वे भाेजन लेने जा रहे थे, तभी कुछ समय बाद उन्हाेंने मेंढक के अपने पीछे फुदकने की आवाज सुनी। उन्हें इस पर यकीन नहीं हुआ। उन्हाेंने अचरज से कहा, “हमने ताे साेचा था कि तुम बाहर नहीं निकल सकते!” मेंढक ने जवाब दिया, “ओह, मैं नहीं निकल सकता था। लेकिन देखाे, एक बड़ा सा ट्रक बिलकुल मेरी ही ओर चला आ रहा था और मुझे निकलना ही पड़ा।”
  • परिवर्तन की चुनाैती के प्रेम में पड़ें और परिवर्तन की इच्छा काे बढ़ते हुए देखें।
  • जब हमें “जीवन के गड्ढाें से बाहर निकलना ही हाेता है,” तभी हम बदलते हैं।
  • हम सभी अपनी आदतों की वजह से अपनी ज़िंदगी में खुशियाँ पा सकते हैं या फिर मुश्किल में भी पड़ सकते हैं।

Source : Book – Attitude 101 – जॉन सी॰ मैक्सवेल

मेरे प्यारे दोस्तों यह Inspirational Article मैंने “जॉन सी॰ मैक्सवेल” की Book “Attitude 101″ से ली हैं। नज़रिये काे बदलने के बारे में और ज्यादा जानकारी चाहते है, ताे My all time favorite – Book “Attitude 101″  जरूर पढ़े। वैसे मैं समय-समय पर आप सभी के लिए “नज़रिये काे बदलने” से संबंधित  Article लेकर आता रहुँगा।

  • हम सभी अपनी आदतों की वजह से अपनी ज़िंदगी में खुशियाँ पा सकते हैं या फिर मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। -KMSRAj51

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • WhatsApp
  • Skype
  • Tumblr
  • Telegram
  • Reddit

Filed Under: 2016-Kmsraj51 की कलम से….., पवित्र 'सकारात्मक सोच', लेखक Kmsraj51 द्वारा लिखित किताब(book), हिंदी, हिन्दी साहित्य Tagged With: Attitude 101, best daily habits, good habits in hindi, How to build a habit in Hindi, How to change bad habits into good habits, Images for अच्छी आदतें कैसे डालें।, John c. Maxwell, Personal Development, Self Improvement, Success, Success Article, Success Quotes, Success Stories, Tips for Forming Good Habits, अच्छी आदतें, अच्छी आदतें कैसे डालें।, अपनी साेचने की नज़रिया काे बदले, अपने बच्चों में डालें अच्छी आदतें, कैसे डालें अच्छी आदतें, जॉन सी॰ मैक्सवेल, बच्चों में अच्छी आदत कैसे डालें?, बदलने की इच्छा रखें, बुरी आदतों को अच्छी आदत में बदलने के तरीके

Primary Sidebar

Recent Posts

  • अंधविश्वास।
  • खोता जा रहा बचपन।
  • इस उम्र के…।
  • छाया चित्रों की भरमार।
  • One God
  • दिवस मनाने की होड़।
  • पारिवारिक जीवन में कलेश का कारण।
  • सपना।
  • योग दिवस।
  • योग।
  • योग भगाए रोग।
  • बाबुल।
  • मेरे पापा।
  • भारत संस्कृति में पिता।
  • वाणी वंदना।
  • मैं कौन हूँ?
  • Tribute To Guru

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

अंधविश्वास।

खोता जा रहा बचपन।

इस उम्र के…।

छाया चित्रों की भरमार।

One God

दिवस मनाने की होड़।

पारिवारिक जीवन में कलेश का कारण।

सपना।

योग दिवस।

योग।

योग भगाए रोग।

Audiobooks Now

AudiobooksNow - Digital Audiobooks for Less

Affiliate Marketing Network

HD – Camera

Free Domain Privacy

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Copyright © 2013 - 2022 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.