• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for Nav Varsh Kavita in Hindi

Nav Varsh Kavita in Hindi

चलो हम नववर्ष मनाएं।

Kmsraj51 की कलम से…..

♦ चलो हम नववर्ष मनाएं। ♦

चलो आज करें शुरुआत,
निराशाओं को देकर मात।
मन के मैल को हटाएं,
तम को मन से दूर भगाएं।
जीवन में रौशनी फैलाएं,
चलो हम नववर्ष मनाएं।

दे बेसहारे को सहारा,
भूखे को देकर निवाला।
भटके को दिखाकर राह,
सबके मंगल की कर चाह।
मन से ईर्ष्या द्वेष मिटाएं,
चलो हम नववर्ष मनाएं।

सब पर स्नेह लुटाकर,
मन को मंदिर बनाकर।
भेद-भाव मिटाकर,
स्वार्थ मोह सब त्यागकर।
परहित पर जीवन अर्पित कर,
चलो हम नववर्ष मनाएं।

आओ हमसब मिलकर,
एक नई उमंग जगाकर।
ऐसा वातावरण बनाएं,
नव ज्योति का प्रकाश फैलाएं।
चारों ओर खुशहाली लाएं,
चलो हम नववर्ष मनाएं।

दीप से दीप जलाकर,
हाथ से हाथ मिलाकर।
चाहूं ओर सुख शांति लाएं,
न रहे कोई भूखा बेसहारा।
ऐसी निर्मल धारा बहाएं,
चलो हम नववर्ष मनाएं।

♦ विवेक कुमार जी – जिला – मुजफ्फरपुर, बिहार ♦

—————

• Conclusion •

  • “विवेक कुमार जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — मानव सेवा ही प्रभु सेवा है, सभी आपस में मिलजुलकर जरूरतमंदो की मदद करें। देकर बेसहारे को सहारा और भूखे को देकर निवाला। भटके को दिखाकर राह सदैव ही सबके मंगल की कर चाह। मन से ईर्ष्या द्वेष मिटाएं, चलो हम नववर्ष मनाएं। सब पर दिल से स्नेह लुटाकर, मन को मंदिर बनाकर। आपसी भेद-भाव मिटाकर, स्वार्थ मोह सब त्यागकर। परहित पर जीवन अर्पित कर, चलो हम नववर्ष मनाएं। हम अपनी रक्षा के लिए केवल शस्त्र उठाएं, निर्दोषों पर अत्याचार न करें कभी। उमंग के दीप से दीप जलाकर, हाथ से हाथ मिलाकर। आओ चाहूं ओर सुख शांति लाएं, कोशिश हो हम सबकी न रहे कोई भूखा बेसहारा। ऐसी निर्मल धारा हम बहाएं, चलो हम नववर्ष मनाएं।

—————

यह कविता (चलो हम नववर्ष मनाएं।) “विवेक कुमार जी“ की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें/लेख सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मैं एक शिक्षक हूं। मुजफ्फरपुर जिला, बिहार राज्य का निवासी हूं। शिक्षा से शुरू से लगाव रहा है। लेखन मेरी Hobby है। इस Platform के माध्यम से सुधारात्मक संदेश दे पाऊं, यही अभिलाषा है।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2023-KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: kavi vivek kumar poems, Nav Varsh Kavita in Hindi, Naye Saal Par Kavita, vivek kumar, vivek kumar poems, चलो हम नववर्ष मनाएं, चलो हम नववर्ष मनाएं - विवेक कुमार, नव वर्ष पर कविता, विवेक कुमार, विवेक कुमार की कविताएं

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.